- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तीन मेधावी छात्रों को 12 मार्च 2026 को कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित एक समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने-अपने शैक्षणिक वर्षों में कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा (बेमेतरा) की प्रथम वर्ष की छात्रा दिलेश्वरी साहू, शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के द्वितीय वर्ष के छात्र देविदत्त जेना तथा कृषि महाविद्यालय, रायपुर की तृतीय वर्ष की छात्रा अनुष्का चौरसिया शामिल थीं। कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यार्थि को 31,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल छात्रों को और अधिक परिश्रम करने तथा समाज और कृषि क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक शिक्षण डॉ. ए.के. डेव ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा से आग्रह किया कि वह प्रतिवर्ष अचीवर्स अवॉर्ड का आयोजन करता रहे, जिससे छात्रों को उच्च शैक्षणिक उपलब्धियों की ओर प्रेरणा मिलती रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रदीप यादव ने कहा कि बैंक किसानों और छात्रों के कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और शिक्षा का उपयोग समाज तथा कृषि समुदाय के उत्थान के लिए करें। उन्होंने समाज के कल्याण और राष्ट्र के आर्थिक विकास में कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कृषि स्नातकों के लिए उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएँ हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बैंक आने वाले वर्षों में भी युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रखेगा।
समारोह के अंत में बैंक ऑफ बड़ौदा और विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा कृषि क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए किए जा रहे सहयोग की सराहना की गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशकगण, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता के तकनीकी अधिकारी डॉ. रामा मोहन सावू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। -
प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मेला में किसानोपयोगी नवीन तकनीकें भी प्रदर्शित की जाएंगी
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्वामी विवेकानंद अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा 14 एवं 15 मार्च को आयोजित दो दिवसीय एल्युमिनाई मीट ”एग्री टेक मिलन 2026“ में महाविद्यालय के पांच सौ से अधिक पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस एल्युमिनाई मीट में छत्तीसगढ़ के अलावा देश के अन्य राज्यों से लगभग ढ़ाई सौ भूतपूर्व विद्यार्थियों के आने की संभावना है। इस अवसर पर दो दिवसीय प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मेला भी आयोजित किया जाएगा जिसमें कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न किसानोपयोगी नवीन प्रौद्यौगिकियां प्रदर्शित की जाएंगी। एग्री टेक मिलन 2026 का शुभारंभ कल दिनांक 14 मार्च को प्रातः 11 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। समारोह की अध्यक्षता कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा करेंगे। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठातागण, निदेशकगण, कुलसचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने बताया की महाविद्यालय में पहली बार एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विगत लगभग 30 वर्षों में कृषि अभियांत्रिकी की पढ़ाई कर चुके 500 से अधिक भूतपूर्व विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इन पूर्व विद्यार्थियों में से अनेक विद्यार्थी संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोगों के माध्यम से भारत सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं। इसके अलावा कुछ भूतपूर्व छात्र प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा व्यवसायिक संस्थानों में निदेशक अथवा वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अनेक विद्यार्थियों ने स्टार्टअप स्थापित कर अन्य लोगों को रोजगार प्रदान किया है। इसके अलावा लगभग 100 भूतपूर्व विद्यार्थी विभिन्न विश्विद्यालयो में निदेशक, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं वैज्ञानिक के रूप में योगदान दे रहे हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वर्ष 1997 में कृषि अभियांत्रिकी संकाय की स्थापना की गई थी जिसके अंतर्गत एम. टेक पाठ्यक्रम प्रांरभ किये गये थे। वर्ष 2008 में फार्म मशीनरी एवं पावर इंजिनियरिंग तथा सॉयल वाटर मैनेजमेंट में शोध पाठ्यक्रम शुरू किए गए। वर्ष 2014 में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की स्थापना के साथ कृषि अभियांत्रिकी के क्षेत्र में विभिन्न स्नातक पाठ्क्रम प्रारंभ किये गए। उन्होनें बताया कि अब तक 700 से अधिक विद्यार्थियों ने कृषि अभियांत्रिकी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपाधि प्राप्त की है। डॉ. वर्मा ने बताया कि कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा अब तक 97 नवीन प्रौद्योगिकी विकसित की गई हैं तथा 32 डिजाईन पेटेंट किये गए हैं। उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय एग्री टेक मिलन 2026 एक ऐतिहासिक आयोजन होगा जिसका साक्षी यह महाविद्यालय बनने जा रहा है। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण और कब्जों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रं. 22 सुन्दर विहार कालोनी कृष्णकुंज के पास किये गये अवैध निर्माण पर निगम प्रशासन ने बेदखली की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर अवैध रूप से निर्माण कर उसे किराये पर देकर धन उगाही की जा रही थी। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को बेदखल किया। यह कार्यवाही आयुक्त के निर्देशानुसार की गई है। इस दौरान जोन-2 आयुक्त येशा लहरे की उपस्थिति में जोन-2 राजस्व विभाग एवं बेदखली की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाते हुए बेदखल किया। नगर निगम भिलाई ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, सहायक हरिओम गुप्ता सहित बेदखली टीम उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-5 अंतर्गत टेनिस कोर्ट, पाथवे एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण किया गया। नागरिको की सुविधा के लिए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा गया है।
जोन-5 आयुक्त अजय गौर द्वारा सेक्टर 5 सड़क 32 में बने टेनिस कोर्ट का निरीक्षण किया गया। खिलाड़ियो की सुविधा को देखते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने कहा गया है। जगन्नाथ मंदिर के समीप पाथवे का अवलोकन किया गया है। पाथवे लगाने से आस-पास के सड़को की सुन्दरता बना हुआ है। सड़क 29 में गर्मी के दिनों में नागरिको को ठंठे पानी की सुविधा के लिए विधायक निधि से वाटर एटीएम लगाया गया है। जिसका निरीक्षण किया गया, वर्तमान में वाटर एटीएम चालू है, जिससे नागरिको को गर्मी से निजात मिल सके। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्वेता माहेश्वर, उप अभियंता शंकर सुमन मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दुबे, उप राजस्व निरीक्षण निलेश बागड़े, स्वच्छता निरीक्षक सूर्या सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। -
*छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता*
रायपुर/ प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 के दौरान आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ जैसी आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र के इस अतिरिक्त सहयोग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार माना है।केंद्र सरकार द्वारा यह सहायता राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से जारी की जाएगी, ताकि प्रभावित राज्यों में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। समिति के निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता स्वीकृत की गई है।केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं के समय राज्यों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। आपदा की स्थिति में प्रभावित राज्यों को त्वरित राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।गौरतलब है कि यह अतिरिक्त सहायता राज्यों को पहले से उपलब्ध कराए गए संसाधनों के अतिरिक्त है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्र सरकार ने राज्यों को आपदा प्रबंधन के लिए बड़ी राशि पहले ही जारी कर दी है। State Disaster Response Fund (SDRF) के तहत 28 राज्यों को 20,735.20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जबकि National Disaster Response Fund (NDRF) के तहत 21 राज्यों को 3,628.18 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।इसके अलावा आपदा जोखिम को कम करने और दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों को मजबूत बनाने के लिए State Disaster Mitigation Fund (SDMF) से 23 राज्यों को 5,373.20 करोड़ रुपये तथा National Disaster Mitigation Fund (NDMF) से 21 राज्यों को 1,189.56 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। -
*0 महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी 0*
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च श्री रामनवमी पर्व दिनांक 27 मार्चऔर महावीर जयन्ती दिनांक 31 मार्च 2026 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च, श्री रामनवमी पर्व 27 मार्च और महावीर जयन्ती 31 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च , श्रीरामनवमी पर्व 27 मार्च और महावीर जयन्ती पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी। - रायपुर। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है। इसी योजना से रायपुर के कंकालीपारा निवासी श्रीमती सरस्वती कंडरा के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्रीमती सरस्वती कंडरा बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि से घर के छोटे-मोटे खर्चों में काफी मदद मिलती है। वे इस राशि की मदद से टोकनी तथा सुपा बनाकर बेचने का छोटा व्यवसाय करती हैं। श्रीमती कंडरा द्वारा तैयार किए गए टोकनी और सुपा की बिक्री से उन्हें नियमित आय होने लगी है। इससे वे अपने घर का खर्च चलाने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।वे बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिली सहायता ने उन्हें स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर दिया है। श्रीमती सरस्वती कंडरा ने इस योजना के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।--
- रायपुर। जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शासन द्वारा 9 सितंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसी ग्राम पंचायतें और नगरीय निकाय, जहां पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, उन्हें बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाएगा।जिले की 408 ग्राम पंचायतों में से 283 ग्राम पंचायतों ने स्वयं को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने के लिए अनुशंसा भेजी है। वहीं जिले के 12 नगरीय निकायों में से 5 नगरीय निकायों ने भी बाल विवाह मुक्त नगरीय निकाय घोषित किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इन सभी स्थानों से यह प्रमाणित किया गया है कि बीते दो वर्षों में बाल विवाह का कोई प्रकरण सामने नहीं आया है।इन ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने की प्रक्रिया के तहत संबंधित सूची कार्यालय कलेक्टर जिला रायपुर, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, तथा एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय आरंग, अभनपुर, धरसीवां-01, धरसीवां-02, रायपुर शहरी-01, रायपुर शहरी-02, तिल्दा और मंदिर हसौद में प्रदर्शित की गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।इस संबंध में यदि किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन को कोई दावा अथवा आपत्ति हो या किसी प्रकार का बाल विवाह का मामला संज्ञान में हो, तो वे 12 मार्च 2026 से 20 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे के बीच कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में लिखित रूप से आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।
- रायपुर। खोरसी गांव की श्रीमती भुनेश्वरी यादव के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भावस्था के समय एक बड़ा सहारा साबित हुई। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली भुनेश्वरी यादव को इस योजना के माध्यम से मिली सहायता से गर्भावस्था के दौरान अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिली।श्रीमती भुनेश्वरी यादव बताती हैं कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। गर्भावस्था के दौरान खर्च बढ़ने से उन्हें आर्थिक चिंता भी थी। ऐसे समय में उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी मिलने पर आवेदन किया और योजना का लाभ प्राप्त किया।योजना के तहत उन्हें दो किश्तों में आर्थिक सहायता मिली। पहली किश्त के रूप में प्राप्त 3 हजार रुपये का उपयोग उन्होंने अपने स्वास्थ्य की देखभाल और पौष्टिक आहार लेने में किया। इसके बाद दूसरी किश्त में मिले 2000₹ से उन्होंने अपने नवजात शिशु के ऊपरी आहार और देखभाल का खर्च उठाया।श्रीमती यादव कहती हैं कि इस सहायता से गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी राहत मिली और जरूरत के समय आर्थिक सहयोग मिलने से चिंता भी कम हुई।उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत मददगार हैं और इससे माताओं तथा बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल संभव हो रही है।
- 0- ग्रामीणों से चर्चा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाओं के उपलब्धता एवं आवश्यकता के संबंध में जानकारी लीबालोद. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जुंगेरा पहुँचकर ग्राम पंचायत में चल रहे डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर जुंगेरा सहित आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पेयजल, कौशल विकास तथा बुनियादी ढांचा की उपलब्धता एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्यक्रम अंतर्गत जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों सामाजिक-आर्थिक स्थितियों, बुनियादी ढांचे की कमियों और पर्यावरणीय मुद्दों का मानचित्रण करना ताकि लक्षित विकास सुनिश्चित करने हेतु बेस लाइन सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर जंुगेरा एवं आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर्गत मोबाईल वैन के अलावा 108 एवं 102 वाहनों की उलपब्धता, स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयों एवं अन्य जरूरी चीजों की उलपब्धता तथा स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पालकों तथा शिक्षकों के बीच नियमित रूप से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
- 0- नोडल अधिकारियों, संस्था प्रमुखों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशबालोद. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि पीएमश्री शाला के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी पीएमश्री शालाओं में शिक्षकों की समुचित उपलब्धता, पर्याप्त मात्रा में पाठ्य सामग्री अध्ययन-अध्यापन की अनुकूल परिवेश के साथ-साथ मानवीय एवं भौतिक संसाधन आदि सभी व्यवस्थाएं उत्कृष्ट होनी चाहिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के सभी पीएमश्री शालाओं के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों, संस्था प्रमुखों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर पीएमश्री शालाओं की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी 13 पीएमश्री शालाओं के लिए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में कलेक्टर ने पीएमश्री शालाओं में अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था, शिक्षकों एवं जरूरी संसाधनों की उपलब्धता, अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के अलावा संस्थाओं द्वारा शिक्षा गुणवत्ता के साथ-साथ उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु निर्धारित कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, डिप्टी कलेक्टरों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने प्रत्येक पीएमश्री शालाओं में शिक्षकों एवं संसाधनों की समुचित उपलब्धता, खेल मैदान, पौधरोपण की स्थिति, टीचिंग लर्निंग मटेरियल एवं फर्नीचरों की उपलब्धता के साथ-साथ शिक्षकों एवं बच्चों के आई कार्ड, शुद्ध पेयजल उपलब्धता के अलावा शौचालय, हैण्डवाॅश की सुविधा, पर्याप्त मात्रा में कमरों की संख्या आदि सभी व्यवस्थाओं की बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले के सभी पीएमश्री शालाओं में समुचित संसाधन एवं परिवेश उपलब्ध कराकर पीएमश्री शालाओं को माॅडल शाला विकसित करने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने पीमएश्री शालाओं में अतिरिक्त कक्ष एवं मरम्मत कक्ष की आवश्यकता होने पर इसके लिए तत्काल प्रस्ताव प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा सभी नोडल अधिकारियों को पीएमश्री शालाओं में नियमित रूप से पहुँचकर शिक्षा गुणवत्ता का सतत माॅनिटरिंग करने को कहा। कलेक्टर ने पीएमश्री शालाओं में बच्चों की दर्ज संख्या, परीक्षा परिणाम आदि सभी व्यवस्थाओं की भी गहन समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पीएमश्री शालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के निर्देश दिए।--
- 0- नगर निगम जोन 8 कमिश्नर ने जोन अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली समीक्षा कर 31 मार्च तक दिए गए लक्ष्य पूरा करने कहारायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन कार्यालय में जोन अधिकारियों सहित नगर निगम रायपुर द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 तक दिए गए निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत - प्रतिशत राजस्व वसूली नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग के लिए करने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने निर्देशित किया. जोन 8 अंतर्गत वार्डों में प्रतिदिन व्यापक राजस्व वसूली अभियान आयुक्त के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 8 राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जोन 8 के सभी जोन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सभी वार्डों में राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है.जोन 8 कार्यालय में जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल द्वारा राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा हेतु बुलायी गयी बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, श्री अमन चंद्राकर, उपअभियंता श्री लोचन चौहान, श्री अबरार खान और जोन राजस्व विभाग के सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही.--
- रायपुर. नवनिर्वाचित राज्य सभा सदस्य रायपुर खमतराई निवासी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 के अधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बुके प्रदत्त कर निर्वाचन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन सहित जोन 1 अधिकारियों के साथ बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनाएं दी ।--
- 0- नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष सतोष सीमा साहू ने निगम जोन 9 में जोन अध्यक्ष और पार्षदों, जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक ली0- अवैध नलो पर कार्यवाही, सभी टकियों में जलभराव की मॉनिटरिंग, सुव्यवस्थित टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग, वार्ड पार्षदो से समन्वय रखकर कार्य करने के के निर्देशरायपुर. नगर निगम जोन 9 कार्यालय में पहुंचकर महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के संबध में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन, पार्षद श्री मोहन साहू श्रीमती सावित्री धीवर श्रीमती प्रमा मनोज विश्वकर्मा, पार्षद प्रतिनिधि श्री जयंत साहू अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू जल बोर्ड समिति के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियता जल श्री नरसिंह फरेन्द्र, जल बोर्ड कार्यपालन अभियंता श्री अशुल शर्मा जूनियर, फिल्टर प्लांट की टीम, जोन 9 के कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, जल विभाग सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियता श्री आशुतोष पाडे की उपस्थिति रही।बैठक में नगर निगम जलविभाग अध्यक्ष ने आगामी ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की सुचारू तैयारी करने, अवैध नलों पर कार्यवाही कर विच्छेदन करने, बल्क कनेक्शन का संयुक्त निरीक्षण मुख्यालय जल विभाग, जल बोर्ड व संबधित जोन की टीम द्वारा किये जाने, जल से संबंधित समस्त कार्य हेतु पूर्व से सामग्री की व्यवस्था किये जाने, टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग किये जाने, जलसंबंधित कार्य पार्षदो के साथ समन्वय स्खकर जनहित में किये जाने और टैंकर संचालन में लापरवाही बरते जाने पर सबधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये है। जलविभाग अध्यक्ष श्री सतोष सीमा साहू ने बैठक में जोन 9 अध्यक्ष एवं पार्षदो से ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने सुझाव लिए एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।--
- 0- नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर ने वार्डों की सफाई व्यवस्था सुधारने कहारायपुर. नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जोन कार्यालय में जोन अंतर्गत वार्डों के सफाई सुपरवाइजरों और सफाई ठेकेदारों की बैठक लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 की पुख्ता तैयारियां करने के सम्बन्ध में उन्हें कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा और जोन 1 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में जोन 1 अंतर्गत सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सफाई व्यवस्था को जोन 1 के सभी वार्डों में सुधारने के निर्देश दिए.--
- 0- जिले के एल.पी.जी. एजेंसी संचालकों की हुई समीक्षा बैठक0- उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित रूप से एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की गई चर्चाबालोद. बालोद जिले में घरेलु एलपीजी गैस का स्टाॅक सभी वितरक एजेंसियों के पास पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे जिले के 11एल.पी.जी. एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर उपभोक्ताओं को सुव्यवस्थित रूप से एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में घरेलु गैस सिलेण्डर की निर्बाध आपूर्ति, बुकिंग नियमों और अवैध व्यावसायिक उपयोग पर कड़ाई के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान एजेंसी संचालकों ने बताया कि सॉफ्टवेयर के प्रावधानों के अनुसार उपभोक्ता एक निश्चित अवधि के बाद ही अगली रिफिल बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता रिफिल प्राप्ति के 45 दिन बाद एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता रिफिल प्राप्ति के 25 दिन बाद बुकिंग कर सकते हैं। निर्धारित अवधि से पूर्व की गई बुकिंग सॉफ्टवेयर द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस निर्धारित समयावधि के पश्चात ही ऑनलाइन बुकिंग करें।बैठक में बताया गया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। बालोद क्षेत्र के लिए बुकिंग के 05 से 06 दिन एवं अन्य क्षेत्र हेतु अधिकतम 05 दिनों के भीतर रिफिल की आपूर्ति किए जाने की जानकारी दी। सभी संचालकों को स्टॉक की उपलब्धता और रिफिल दर अपने परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने तथा ऑयल कंपनियों को समय पर राशि प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की टीम द्वारा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि आज डौण्डी क्षेत्र के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामार कार्यवाही कर 06 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने होटल, ठेला और गुमटी संचालक घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने की अपील की है।
- 0- कलेक्टर साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आवेदनों के निराकरण की करेंगी समीक्षाबालोद. छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन एवं जनशिकायत निवारण विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बालोद द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय ’जनसमस्या निवारण शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी में 13 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम 05 बजे तक जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन हेतु ग्राम पोण्डी में आयोजित शिविर हेतु अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री नूतन कंवर नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक माह न्यूनतम दो जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं, मांगों और शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी ढंग से निराकरण करना है। जिससे राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए शिविर स्थल पर सभी विभागों के सुव्यवस्थित स्टॉल लगाए जाएंगे और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
- 0- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वयं श्रमदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण हेतु किया प्रोत्साहित0- गुण्डरदेही विकासखण्ड में होगा कुल 20 हजार ट्रेंच निर्माणबालोद. जिले में जल संरक्षण एवं भूजल स्तर में वृद्धि करने हेतु आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भाठागांव (आर) में जल संचय, जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) अंतर्गत नीर चेतना अभियान के तहत 5000 ट्रेंच निर्माण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल के बिना भविष्य की कल्पना भी नही की जा सकती। गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए हमें सजग होने की आवश्यकता है। ट्रेंच निर्माण वर्षा जल को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता से अपनाया जाना चाहिए। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन बालोद द्वारा भू-जल स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ’नीर चेतना अभियान’ के अंतर्गत गुण्डरदेही विकासखण्ड में कुल 20 हजार वाटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम भाठागांव आर के समीप बहने वाले नाले के समांतर 05 हजार ट्रेंच का निर्माण कार्य का आज शुभारंभ हुआ है। जिससे भविष्य में 27 लाख लीटर जल संचित होगा। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड में 20 हजार ट्रेंच निर्माण के पश्चात लगभग 01 करोड़ 35 लाख लीटर वर्षा जल संरक्षण की संभावना है।इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ट्रेंच निर्माण हेतु श्रमदान किया और ग्रामीणों को इस मुहिम से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने जन प्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों और बिहान समूह की महिलाओं से अपील की कि वे जल संरक्षण को एक जन आंदोलन का रूप दें। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कान्ती सोनेश्वरी, जनपद अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम चन्द्राकर, जनपद सदस्य श्री कौशल सुरेश साहू, श्री रामेश्वर चन्द्राकर के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बिहान समूह की दीदियाँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि गुण्डरदेही विकासखण्ड वर्तमान में भू-जल स्तर की दृष्टि से ’सेमी-क्रिटिकल जोन’ में शामिल है। ’नीर चेतना अभियान’ के तहत वॉटर एब्जॉर्प्शन ट्रेंच तकनीक को अपनाया जा रहा है। इन ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल सीधे जमीन के भीतर जाएगा। जिससे न केवल भू-जल स्तर ऊपर उठेगा, बल्कि मृदा संरक्षण और क्षेत्र की हरियाली में भी वृद्धि होगी।
- 0– छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल का आयोजनदुर्ग. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से वितरण किया गया। विगत दिनों जिले के सिविक सेंटर कला मंदिर, भिलाई में ’श्रमिक सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रति जागरूकता लाना और अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करना था। योजना के तहत मंडल में पंजीकृत 60 प्रवर्गों के श्रमिकों को जन्म से लेकर मृत्यु तक विभिन्न सहायता प्रदान की जाती है। इसमें महिला श्रमिकों को ’मिनीमाता महतारी जतन योजना’ के अंतर्गत 20 हजार रुपये, ’मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता’ में 1000 से 10,000 रुपये और ’मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता’ में 5,000 से 1 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है। विदेश में अध्ययन हेतु 50 लाख रुपये का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, अविवाहित पुत्रियों के विवाह व शिक्षा हेतु 20,000 रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता, औजार सहायता, सायकल और सिलाई मशीन सहायता (01 नग किट या निर्धारित राशि) प्रदान की जाती है। ’मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना’ के अंतर्गत 59 से 60 आयु वर्ग के श्रमिकों को 20,000 रुपये की राशि दी जाती है। सामान्य मृत्यु पर 1 लाख रुपये, कार्यस्थल पर दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रुपये तथा दिव्यांगता होने पर 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। कार्यक्रम में जिले के कुल 6,574 श्रमिकों को 3,06,47,343 रुपये तथा संपूर्ण प्रदेश में कुल 9,556 श्रमिकों को 10,42,07,343 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। साथ ही, ’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ के तहत 03 हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियाँ सौंपी गईं। मंडल के गठन से अब तक कुल 3,48,437 श्रमिकों को 1,10,07,62,606 रुपये की राशि से लाभान्वित किया जा चुका है।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक, और भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा उपस्थित थे। साथ ही कार्यक्रम में अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वीटी कौशिक, सह-प्रभारी दुर्ग संभाग तुलसी साहू, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा तनुजा बघेल, मंडल उपाध्यक्ष बसंती गायकवाड़, जिला मंत्री रेवती, और भारतीय मजदूर संघ के देवेंद्र चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संचालन में सहायक श्रमायुक्त विकास सरोदे, श्रम कल्याण अधिकारी टुकेन्द्र कुमार बंजारे, श्रम निरीक्षक बसंत वर्मा, श्रद्धा वर्मा, सोनम पटेल, संतोष कुमार त्रिपाठी एवं विभाग के अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में लगभग 800 श्रमिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज की।
- बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मल्हार 1, वार्ड क्र 5 खईयापारा में कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद पर 27 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। ई-भर्ती ऑनलाईन लिंक [email protected] में जाकर अनिवार्य दस्तावेजों की फाइल अपलोड करते हुए आवेदन कर सकते है। आवेदन ऑफलाईन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। नियत समय के बाद प्राप्त आवेदन पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
- बिलासपुर. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 2 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य यदि शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।सीईओ ने आगे बताया कि कार्यालय में कार्यरत सकरी तहसील के बेलटुकरी निवासी स्व. श्री शत्रुहन दास मानिकपुरी के परिवार से उनके पुत्र श्री निखिल मानिकपुरी एवं कोटा तहसील के डबरीपारा के स्व. श्री बुधराम नायक के पुत्र श्री रमेश कुमार ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। कार्यालय में पत्र व्यवहार हेतु ई-मेल आईडी [email protected] अथवा पूर्ण पता-मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, नेहरू चौक बिलासपुर पिन कोर्ड-495001 में आवेदक के संबंध में जानकारी प्रेषित कर सकते है। आपत्ति हेतु निर्धारित समय-सीमा 7 दिवस के भीतर उपलब्ध कराए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- बिलासपुर. जनपद पंचायत बिल्हा के भैंसबोड क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत निपानिया की एकता स्व-सहायता समूह से जुड़ी केरा बाई आज गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं। कभी केवल घरेलू कार्यों तक सीमित रहने वाली केरा बाई ने जब समूह से जुड़ने का निर्णय लिया, तब उनके जीवन में एक नई शुरुआत हुई। समूह की बैठकों में भाग लेने से उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ और उन्होंने घर की चौखट से बाहर निकलकर कुछ नया करने का साहस जुटाया।समूह से ऋण के रूप में मिली आर्थिक सहायता ने उनके सपनों को पंख दिए। उन्होंने अपनी बाड़ी में सब्जी-भाजी उगाने का कार्य प्रारंभ किया। मेहनत, लगन और नियमित देखभाल के कारण उनकी बाड़ी हरी-भरी हो उठी। ताज़ी और जैविक सब्जियों की मांग बढ़ने लगी और धीरे-धीरे यह कार्य उनकी आजीविका का मजबूत माध्यम बन गया।आज केरा बाई न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। केरा बाई ने बताया कि महतारी वंदन योजन के तहत मिलने वाली से उनकी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। और वे “लखपति दीदी” बनने की ओर मजबूती से अग्रसर हैं।वे कहती हैं, “समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने भीतर की शक्ति का एहसास हुआ। अब मैं आत्मविश्वास के साथ काम करती हूं और अपने परिवार का सहारा बनी हूं। जिसके लिए मै प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की आभारी हूं।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है - बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज तिल्दा टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 सतभवन में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम ए द्वारा प्राथमिक शाला चुना भट्टी रायपुर में 90 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, अभनपुर टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 खट्टी में 102 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र सतनामी पारा गुढ़ियारी में 76 बच्चों की स्क्रीनिंग एवं 01 बच्चा सस्पेक्टेड, धरसीवां टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल निमोरा में 211 बच्चों की स्क्रीनिंग, आरंग टीम बी द्वारा बाल संदर्भ केंद्र रीवा में 428 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बैजनाथपारा, छोटापारा एवं सुंदर नगर में 93 बच्चों की स्क्रीनिंग व पूरे जिले में आज कुल 1090 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
- रायपुर। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित "प्रोजेक्ट राहत" के अंतर्गत राजस्व पुस्तक परिपत्र आरबीसी 6(4) के प्रावधानों के तहत पिछले 10 माह में कुल 95 हितग्राहियों के परिजनों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। यह पहल प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।इसी क्रम में मृतक स्व. शंकरलाल निषाद के परिजन पत्नी श्रीमती दशमत निषाद को आरंग तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे द्वारा 4 लाख रुपए का सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा प्रोजेक्ट राहत के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।
- रायपुर - रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ सजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान अनुसार जोन क्षेत्र की स्कूलों के आस पास पान ठेलो एवं नशे के सामानो के विक्रय केन्द्रों में व्यापक अभियान चलाकर कार्यवाही स्थल पर कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियता श्री शरद देशमुख एवं अन्य सबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की गई है।कार्यवाही में आज जोन 1 अतर्गत खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स की दुकान और ठेला को व्यवस्था सुधार हेतु नशे की वस्तुए मिलने पर तत्काल स्थल पर कोटपा एक्ट अतर्गत सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई। जोन 1 नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाकर जोन क्षेत्र अतर्गत भनपुरी स्कूल एवं अन्य क्षेत्रो की स्कूलो के आस पास पान ठेलो और नशे की वस्तुओ के विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में गुटखा तम्बाखू, सिगरेट आदि नशे की वस्तुजो की जप्ती कर ली और संबंधित पान ठेला एवं दुकान संचालको को भविष्य में लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही शासन के कोटपा एक्ट प्रावधान अनुसार करने की चेतावनी जोन 1 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में दी गई।



.jpg)

.jpeg)





















