- Home
- छत्तीसगढ़
- -बस्तर के नारायणपाल में लगाई चौपाल, जानी योजनाओं की जमीनी हकीकतरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हर जरूरतमंद के साथ राज्य सरकार खड़ी है, जनकल्याण ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन मतलब है अच्छा शासन। सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के ग्राम नारायणपाल पहुंचे। उन्होंने नारायणपाल के देवगुड़ी परिसर में आम के पेड़ के नीचे अपनी चौपाल लगाई और ग्रामीणों से जीवंत संवाद कर योजनाओं की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बिजली व्यवस्था, राशन वितरण, पीएम आवास योजना और महतारी वंदन योजना के साथ ही गांव में राशन कार्ड की स्थिति, राशन की उपलब्धता, शिक्षकों और पटवारियों की उपस्थिति जैसे बुनियादी मुद्दों पर भी जानकारी ली। ‘महतारी वंदन योजना’ की लाभार्थी श्रीमती सरिता कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, महतारी वंदन से मिलने वाली राशि का उपयोग घरेलू खर्चों और बच्चों के इलाज में करती हैं। श्री जगमोहन कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण पूरा होने की जानकारी दी।श्रीमती ललिता बघेल ने बताया कि पहले उन्हें बेल मेटल का काम करने के लिए अपने गहने गिरवी रखने पड़ते थे। अब बिहान योजना के तहत उन्हें 15,000 रूपए की सहायता और बैंक से 1.5 लाख रूपए तक का ऋण मिल रहा है, जिससे उनका काम बेहतर तरीके से चल रहा है। श्रीमती पदमिनी ठाकुर ने बताया कि वे ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक दवाओं के निर्माण से जुड़ी हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को फूड बास्केट भेंट किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा, ‘आवास प्लस’ में जिनका नाम है, उन्हें भी आवास दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ में जिन महिलाओं का नाम नहीं जुड़ा है, उनके नाम भी जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रही है। पंजीयन की नई प्रक्रिया से रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल से 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। जल्द ही इसका विस्तार सभी ग्राम पंचायतों में होगा।अनेक विकास कार्यों की घोषणामुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर अनेक घोषणाएं की, जिनमें नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन के लिए 20 लाख रूपए, प्राथमिक शाला मंदिरपारा के लिए 20 लाख रूपए, स्ट्रीट लाईट, हाई मास लाईट के लिए 15 लाख रूपए, व्यावसायिक परिसर हेतु 20 लाख रूपए, सी.सी. रोड 600 मी. (गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक) 15 लाख रूपए, पुलिया 2 मी. स्पान 2 नग के लिए 12 लाख रुपए, सी.सी सड़क धरमु घर से नाव घाट तक 9 लाख रूपए, इस प्रकार कुल 1 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत के कार्यों की घोषणा की।नारायणपाल में मुख्यमंत्री ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की वन समिति के 11 हितग्राहियों को वाहन का वितरण किया। इसमें कोटमसर, तीरथगढ़ और कामानार के वन समिति के हितग्राही शामिल थे। उन्होंने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को टैबलेट और किताबें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद श्री महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजू एस सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- -बेलमेटल कलाकृतियों की सराहना कीरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शिल्पनगरी कोण्डागांव के आगमन पर शबरी एंपोरियम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, रॉट आयरन, बांस एवं काष्ठ शिल्प के बस्तर की जीवन शैली और समृद्ध जनजातीय संस्कृतियों को दर्शाती कलाकृतियों को देखा और इसकी सराहना की। उन्होंने यहां शिल्पियों से मुलाकात कर बेलमेटल सहित विभिन्न कलाकृतियों की निर्माण प्रक्रिया और उनकी मार्केटिंग के संबंध में जानकारी ली। शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को बेलमेटल से बने कलाकृति भेंट की।इस अवसर पर बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
-
*विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित, खिले चेहरे*
बिलासपुर/अपर मुख्य सचिव, जेल गृह विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज पिंगुआ सुशासन तिहार के तहत मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम बकरकुदा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुशासन स्थापित करना सुशासन तिहार तक ही न सीमित रहे। अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहंुचाना ही सुशासन तिहार का उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करें। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील की। गरमी के मौसम में धान की जगह कम पानी लेने वाले लाभदायी फसल लगाने की बात कही। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत सदस्य श्री ज्वाला प्रसाद बंजारे, सरपंच श्रीमती काजल भास्कर, एडीशनल एसपी श्रीमती अर्चना झा, एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इनमें टिकारी, चौहा, अकोला, बकरकुदा, डोडकी, ईटवा, पाली, विद्याडीह, कुटेला, चकरबेड़ा, डगनिया, सरसेनी, मटिया और बूढ़ीखार शामिल है। शिविर में 4656 आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई जिनमें से 98 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण कर लिया गया है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों से जल संरक्षण की अपील की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड और शौचालय निर्माण की मांग की संख्या ज्यादा है। कलेक्टर ने कहा कि जो पहले चरण में मांग और शिकायतों से संबंधित आवेदन नहीं दे पाए हैं वे शिविर में ही अपने आवेदन दे सकते हैं। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा समूह की दीदियों को 4 लाख 80 हजार रूपए का चेक, कृषि विभाग द्वारा किसानों को लपेटा पाईप सहित अन्य सामग्री का वितरण कर लाभान्वित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने शिविर में बड़ी संख्या में बीपी, शुगर की जांच कराई। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा दवाईयों का वितरण किया गया।gm -
बिलासपुर/नारकोटिक्स दवाईयों की अवैध बिक्री पर निगरानी बढ़ाने के लिए मेडिकल दुकानों पर सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया गया है। बावजूद इसके तखतपुर की एक दवाई दुकान श्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर में सीसीटीवी स्थापित होना नहीं पाया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन निरीक्षक श्री सुनील पण्डा ने आज तखपुर के 16 दवाई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने श्री मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सीएमएचओ डॉ0 प्रमोद तिवारी के निर्देश पर सभी मेडिकल दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। अवैध नारकोटिक्स दवाईयों के सेवन से युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य पर विपरित असर होता है। असमय वे काल के गाल में समा जाते हैं। एन कार्ड समिति की बैठक में इन दवाईयों के स्रोत मेडिकल दुकानों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। तखतपुर के शेष 15 मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी होना पाया गया। श्री पण्डा ने सभी दुकान मालिकों को हिदायत देते हुए कहा कि ये उपकरण केवल दिखावे के लिए नहीं होने चाहिए। सही तरीके से ये काम करते रहें, इन्हें देखने का काम उनका है। कभी भी जरूरत पड़ने पर डेटा उन्हें उपलब्ध कराना होगा।
-
*कलेक्टर ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा*
*तेजी से कार्य पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश**सतही जल के संरक्षण में सिंचाई विभाग की अहम भूमिका**निर्माण स्थलों की सतत निगरानी करें अधिकारी*बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सिंचाई विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के सिंचाई परियोजनाओं के मरम्मत और रख रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अधूरी सिंचाई परियोजनाएं भी भू जल के नीचे चले जाने का एक कारण है। सतही जल के संरक्षण में सिंचाई विभाग की अहम भूमिका है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण स्थल की सतत निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि कामों की गुणवत्ता से कदापि समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी भी मौजूद थे।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा डेम और एनिकट के गेट में जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है वो जल्द कर ले। उन्होंने बारिश के पानी को रोकने के लिए फोकस करने कहा। नाला बंधान, पर्कुलेशन टैंक जैसे स्ट्रक्चर बनानें के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि भू जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। पानी के अंधाधुंध दोहन से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। हम भूमि के नीचे का पानी बहुत निकाल चुके हैं। अब हमें पानी भूमि के नीचे डालना है। राजनांदगांव जिले में इस दिशा में बहुत अच्छा काम हुआ है। हम समाज के लिए जो भी बेहतर कर सकते हैं, हमें करना चाहिए। पौधरोपण एवं जल संरक्षण हर तरह के कार्य का अनिवार्य हिस्सा है। किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित करे। हर गांव में एक-एक पर्काेलेशन टैंक बनाना है। उन्होंने सभी सब इंजीनियर और एसडीओ को इस पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गांव का पानी गांव में रुकना चाहिए, यह हमारा लक्ष्य है। जब तक हम गांव वालों को अभियान से नहीं जोड़ेंगे तब तक हमें जल संरक्षण के कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। कलेक्टर ने अधूरे कामों को समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा उनकी गुणवत्ता से कतई समझौता नहीं किया जाये। बैठक में जल संसाधन विभाग के ईई श्री मधु चंद्रा सहित सभी एसडीओ एवं सब इंजीनियर उपस्थित थे। -
*जनभागीदारी से कुपोषण मुक्त समाज बनाने की अभिनव पहल*
बिलासपुर/ जनभागीदारी से कुपोषण मुक्त समाज बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। पोंठ लईका अभियान के नाम से जिले में एक अभियान शुरू किया गया है। प्रथम चरण में 250 आंगनबाड़ी केन्द्रों की मध्यम एवं गंभीर रूप से कुपोषित लगभग 4 हजार बच्चों को लक्ष्य में लिया गया है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रार्थना सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अभियान के अमल में लाने की रूपरेखा बताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों के व्यवहार परिवर्तन से कुपोषण के दुष्चक्र से बाहर निकालना संभव है। इसके लिए भारी भरकम बजट की जरूरत नहीं है। स्थानीय रूप से उपलब्ध संसाधनों और प्रचलित सरकारी योजनाओं के तालमेल से इस अभियान को सफल किया जा सकता है। अभियान का जिले में संचालन एम्स रायपुर, यूनिसेफ और स्को4एन के सहयोग से किया जायेगा। आगामी छह महीनों में लक्षित बच्चों को सुपोषित करने की समय-सीमा रखी गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, यूनिसेफ के पोषण समन्वयक डॉ. महेन्द्र प्रजापति,एम्स रायपुर के समन्वयक श्री वरूण एलेक्जेण्डर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। -
*उन्नत कृषि तकनीक से अवगत हुए किसान*
*अभियान के पहले दिन काठाकोनी और बकरकूदा में जागरूकता शिविर***किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की तकनीक की जानकारी**कृषि कार्य में ड्रोन के उपयोग का जीवंत प्रदर्शन*बिलासपुर/किसानों को उन्नत तकनीकों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के पहले दिन ग्राम काठकोनी और ग्राम पंचायत बकरकूदा में कृषि जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।शिविर में किसानों को धान की कतार बोनी (DSR), पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई, तथा सोयाबीन की बीबीएफ पद्धति जैसी उन्नत तकनीकों पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया गया।पराली जलाने से होने वाले नुकसान से किसानों को अवगत कराते हुए मल्चर यंत्र का प्रदर्शन भी किया गया।शिविर में किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक के उपयोग, कृषि ड्रोन के माध्यम से उर्वरक छिड़काव, और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र एवं इफको के सहयोग से ड्रोन का लाइव प्रदर्शन कर किसानों को इसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।शिविर में विशेष रूप से फसल चक्र परिवर्तन, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, ऑयल पाम मिशन, एग्रीस्टैक योजना, पराली प्रबंधन, एवं जल संरक्षण तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। आईसीटी माध्यमों से किसानों को कृषि जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासों की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में किसानों को बीज, उर्वरक और अन्य कृषि आदान सामग्री का वितरण भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वे उन्नत तकनीकों को अपनाएं, सरकारी योजनाओं का लाभ लें और सतत कृषि की ओर अग्रसर हों। बकरकूदा में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए।इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री प्रवीण कौशिक, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक श्री जयंत साहू, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्रीमती मांझी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री सत्यपाल, पशुपालन विभाग से श्री कुजूर, मत्स्य विभाग, फसल बीमा प्रतिनिधि, संस्था प्रबंधक कुरेली एवं काठकोनी, ग्राम सचिव, कृषक मित्र नंद कुमार कौशिक एवं राधेश्याम, तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री साहू एवं श्री तिर्की उपस्थित रहे। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गतत नागरिकों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे कम समय में देने के लिए मोर संगवारी सेवा योजना चलाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र नागरिक घर बैठे टाॅल फ्री नबंर 14545 पर काॅल कर मोर संगवारी के एजेंट को बुला सकते है। आवश्यकता अनुसार जो भी प्रमाण पत्र बनवाना है, उससे संबंधित दस्तावेज देकर प्रमाण पत्र बनवा सकते है। एजेंट दस्तावेज लेकर कम से कम समय में आपके घर पर ही प्रमाण पत्र डिलिवर कर देगें। जिससे आपको कही आने जाने एवं सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। इससे समय एवं पैसे की भी बचत होगी। शासन की यह सबसे सस्ता एवं अच्छा योजना है, नागरिक इसका भरपुर लाभ उठावें।
मोर संगवारी से नागरिको को 27 प्रकार के सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है, अभी तक घर बैठे बैठे कितने प्रकार के लोग सुविधा पा चुके हैं। विवाह प्रमाण पत्र 2856, मृत्यु प्रमाण पत्र 1339, जन्म प्रमाण पत्र 2182, दुकान एवं स्थापना पंजीयन/गुमस्ता लाइसेंस 355, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीयन 12857, पैन कार्ड सेवा 271, आधार मोबाईल नबंर अपडेट 13462, मूल निवासी प्रमाण पत्र 1358, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र 61, पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 284, आय प्रमाण पत्र 3420, एपीएल राशन कार्ड 266, विवाह सुधार 133 इस प्रकार कुल 41208 प्रमाण पत्र बनाकर नागरिकों को लाभान्वित किया जा चुका है।नागरिको को पहले यही सब प्रमाण पत्र बनाने नगर निगम भिलाई में आकर अपना समय एवं पैसा खर्च करना पड़ता था। अब यही काम घर बैठे कम से कम समय पर हो जा रहा है। इसके लिए मात्र 50 रूपये खर्च करके घर पर ही प्रमाण पत्र डिलिवर कर दिया जा रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय का क्षेत्र के सभी नागरिको से अपील है कि शासन द्वारा यह योजना आपके सब के लिए चलाया जा रहा है। इसमें कम से कम समय पर अपने आवश्यकता के सभी प्रमाण पत्र बनवा सकते है। इसका लाभ अवश्य उठावें। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में प्रधानमंत्री आवास येाजना अंतर्गत लोगो को मकान आबंटित करके दिया गया है। जिसमें लोग अपने परिवार सहित निवास कर रहे है। आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, उपअभियंता दीपक देवांगन को लेकर वहां के निवासियों की मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति हो रही है कि नहीं की जानकारी लेने गये। सर्वप्रथम आम्रपाली फेस-02 स्वप्निल बिल्डर्स, एनारा स्टेट खम्हरिया के निवासरत परिवारो से मिले एवं उनकी समस्याओ की जानकारी प्राप्त किए। स्वप्निल बिल्डर्स के नागरिको की शिकायत थी कि उन्हे पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, कुछ देर आने के बाद बंद हो जाता है। संबंधित एजेंसी को तत्काल पानी सप्लाई बहाल करने निर्देश किया गया। यह भी जानकारी दी गई थी आने-जाने का जो मार्ग है वह घूम करके आना पड़ता है जिससे बहुत परेशानी होती है स्वप्निल बिल्डर के प्रबंधन द्वारा आने जाने का रास्ता के मध्य में दिवाला खड़ा कर दी गई है उसके बारे में भूखंड निगम को स्थानांतरित करते समय नियम एवं शर्तें क्या थी आवा गमन का मार्ग क्या था इसका पता करने के लिए आयुक्त ने निर्देशित किया है। उसके बाद संबंधित एजेंसी को रास्ता खोलने के लिए कहा जाएगा
आम्रपली के निवासीयो की शिकायत थी कि उनके सामने रिक्त भूखण्ड पर किसी अन्य सामाजिक संस्था द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। टेम्प्रेरी रूप से फैसिंग लगाकर तार की जाली बना दी गई थी और कुछ पेड़ो को भी काट दिया गया था। जोन आयुक्त येशा लहरे को अवैध कब्जा रिक्त करने संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश किये। आयुक्त वहां के निवासियों से कहे कि निगम आप लोगो को पेड़ उपलब्ध करा देगा। वहां खाली जगह पर सब लोग मिलकर वृक्षारोपण कर दें, जिससे वहां कोई अवैध कब्जा न कर सकें।एनार स्टेट खमरिया के निवासियो का पानी पर्याप्त नहीं आने की शिकायत थी। उसके साथ ही कुछ जगहो पर बरसात का जल भराव हो गया था। वहां पर मच्छर बहुत पनप रहे थे। जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना को आइल का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किये। पानी की समस्या का भी निराकरण किया गया। आगामी मानसून को देखते हुए सभी प्रधानमंत्री आवास कालोनियों में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र हरा-भरा रहे एवं बच्चो के खेलने के लिए मैदान, पार्क इत्यादि का भी निर्माण किया जाएगा। - -कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी - आर.के.शुक्लारायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी डंगनिया मुख्यालय के भारप्रेषण कक्ष में आज 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि तीन से चार दशकों तक तक सेवा करने वाले बिजली कर्मियों के पास बहुमूल्य अनुभव की पूंजी है। उनके योगदान से उपभोक्ता संतोष के लक्ष्य को हम प्राप्त कर रहे हैं।आज सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भिलाई से वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री हरिनंदन मंडल, कनिष्ठ पर्यवेक्षक श्री राजेंद्र कुमार तिवारी, लाइन सहायक श्रेणी-2 श्री श्याम लाल निषाद, श्री राजेश कुमार चिंदेकर, दफ्तरी, बिलासपुर से श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, दफ्तरी, रायपुर से श्री नेहरू बेहरा, दफ्तरी एवं जगदलपुर से श्री चैतराम नाग, भृत्य शामिल हैं।विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री के.एस.मनोठिया, श्री एमएस चौहान, श्रीमती ज्योति नंनौरे, श्री वीके दीक्षित, मुख्य अभियंता श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री ए.एम.परियल एवं श्री संजय तिवारी आदि भी उपस्थित थे। संचालन प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद पटेल ने किया।
- बेमेतरा । जिले में सुशासन समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से 31 मई 2025 तक आयोजित किया गया, कल अंतिम 31 मई तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा | अभी तक जिले में कुल 64 शिविरों का आयोजन हुआ इन शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभियान चलाकर भारतीय डॉक विभाग के समन्वय से 222 कन्याओं का सुकन्या समृद्धि योजना अंतर्गत खाते खुलवाये गये। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले में महतारी वंदन योजना के 2.5 लाख से अधिक महतारियों को प्रोत्साहित करके 17.5 हजार से अधिक सुकन्या समृद्धि के खाते खोले गये है। जिसमें महतारियों द्वारा प्रतिमाह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए अपनी कन्याओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत की जा रही है।इसी प्रकार समाधान शिविरों में नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत 68 नोनीयों को नोनी सुरक्षा योजना का बांड पेपर वितरित किया गया। योजना का प्रचार-प्रसार करते हुए 81 नोनीयों का नोनी सुरक्षा योजना नवीन पंजीयन किया गया। जब ये नोनी 18 साल की होगी और 12 वीं पास कर लेगी तो उसे 1 लाख रु. की राशि राज्य शासन के द्वारा प्रदाय की जावेगी। इस प्रकार जिले के नोनीयों को 81 लाख रू. की राशि प्राप्त होगी। इसी तरह किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ्य का चिन्ता करते हुए जिले की 466 नोनीयों का हिमोग्लोबिन का परीक्षण किया गया एवं उन्हे मासिक धर्म स्वच्छता एवं साफ-सफाई का विशेष जागरूक करते हुए 616 नोनीयों को सेनेटरी नेपकीन का निशुल्क वितरण किया गया।इसी प्राकर 569 नोनीयों का आधार कार्ड बनवाया गया। इस तरह सुशासन समाधान शिविर के माध्यम से जिले के नोनीयों के सुखद भविष्य संवारने हेतु सकारात्मक प्रयास किया गया।
- जशपुर। विदेशी नागरिकों की निगरानी और सुरक्षा नियमों के बीच एक गंभीर मामला जिले में सामने आया है, जहाँ नाइजीरियन मूल का एक व्यक्ति बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में घूमता पाया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 29 मई को रात्रि लगभग 8 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाइवे 43 स्थित गम्हरिया गर्ग उद्यान के पास एक काले रंग की स्कूटी (क्रमांक CG14MT7848) में दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं, जिनमें से एक अफ्रीकन मूल का प्रतीत हो रहा है। सूचना पुलिस मौके पर पहुँची और संदेहियों को रोककर पूछताछ की।उन्होंने बताया कि पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कस्तूरा खूंटीटोली, थाना दुलदुला बताया, जबकि दूसरा व्यक्ति — जो कि अफ्रीकन मूल का प्रतीत हो रहा था — ने अपना नाम गैरी पिता इकवाबोर, उम्र 46 वर्ष, निवासी इंडम्बो ऑफ साकपोड़ा रोड, बैनी सिटी, नाइजीरिया बताया। जब पुलिस ने उससे वीजा, पासपोर्ट और अन्य पहचान दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।उन्होंने बताया कि पुलिस ने गैरी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अपनी एक महिला मित्र के साथ जो कि मुंबई में निवासरत है ग्राम खूंटीटोली (थाना दुलदुला क्षेत्र) घूमने आया था। उसकी महिला मित्र ने ही उसे गांव लाकर ठहराया था, लेकिन किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।मामले में पुलिस ने विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विदेशी नागरिक गैरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। और आगे कि जांच जारी हैंएसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "विदेशी नागरिक के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिस परिवार के पास वह रह रहा था, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। यह नियमों का उल्लंघन है।"उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा, "यदि आपके पास या क्षेत्र में कोई भी विदेशी नागरिक आता है, तो उसका विवरण फार्म नंबर 'C' में भरकर नजदीकी थाना या पुलिस कार्यालय को तत्काल सूचित करें।
-
-किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सहकारिता विभाग और जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों को सौंपा था ज्ञापन
रायपुर। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधीनस्थ मंदिर हसौद शाखा में शाखा प्रबंधक के रिक्त पड़े पद पर ज्ञापन सौंप ध्यानाकर्षण के बाद शाखा प्रबंधक की पदस्थापना कर दी गयी है ।शाखा प्रबंधक नहीं होने की वजह से प्रतिदिन लगभग 70- 80 लाख रुपये का संव्यवहार करने वाले इस बैंक में किसानों सहित अन्य लेन देन करने वालों को आ रही समस्या सहित इस शाखा के अधीन आने वाले 7 सहकारी समितियों के 60 ग्रामों के किसानों को सामयिक खाद - बीज लेन-देन में पर्यवेक्षण न हो पाने की ओर बीते 27 मई को किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने सहकारिता विभाग के पंजीयक कुलदीप शर्मा व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास को ज्ञापन सौंप ध्यानाकृष्ट कराया था । शाखा प्रबंधक के रूप में नारायण परगनिहा की पोस्टिंग की गयी है जिन्होंने बीते कल 29 मई को कार्यभार ग्रहण कर लिया है । - -हाइड्रोपोनिक खेती से लेकर ऑनलाइन कोचिंग तक आधुनिक शिक्षा की नई दिशामहासमुंद / जिले के सुदूरवर्ती वनांचल में स्थित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सीमा से लगे गाँव बिरकोल में संचालित प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बिरकोल आदिवासी विभाग द्वारा, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित किया जा रहा है। यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को शैक्षणिक सुविधा, सुरक्षित आवास और समुचित देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जाती है। घने जंगलों और पहाड़ियों की गोद में बसा यह छात्रावास प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, जो बच्चों को शांत और एकाग्र वातावरण प्रदान करता है। वर्तमान में छात्रावास अपने नवीन स्वामित्व भवन में संचालित हो रहा है, जिसमें अध्ययन कक्ष, भोजनालय, पुस्तकालय, खेल सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में अनेक योजनाबद्ध गतिविधियों की व्यवस्था की गई है, जो उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं शैक्षणिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहायक हैं। प्रत्येक दिन की शुरुआत प्रातःकालीन सैर और योगाभ्यास से होती है, जिससे बच्चों में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उनके भीतर अनुशासन, आत्मनियंत्रण और एकाग्रता जैसी मूलभूत योग्यताओं का भी विकास होता है।छात्रावास परिसर में विकसित किया गया किचन गार्डन आकर्षण का केंद्र है। इसमें हाइड्रोपोनिक तकनीक के माध्यम से बिना मिट्टी के गोभी, पालक, धनिया, मिर्च आदि सब्जियाँ उगाई जा रही हैं। यह तकनीक पोषक तत्वों से भरपूर जल घोल के माध्यम से पौधों की वृद्धि सुनिश्चित करती है। साथ ही मिट्टी आधारित बागवानी भी समानांतर रूप से की जा रही है, जिससे बच्चों को जैविक खेती का प्रत्यक्ष अनुभव मिल रहा है।छात्रावास में विभिन्न त्योहारों, महापुरुषों की जयंती एवं राष्ट्रीय पर्वों को पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इन अवसरों पर बच्चों और अधीक्षक की सहभागिता से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें गीत, नृत्य, नाटक आदि के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ को प्रोत्साहन मिलता है। इन आयोजनों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन पकाया जाता है, जिससे बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव का अनुभव होता है। छात्रावास में संचालित बचत बैंक की अवधारणा बच्चों को छोटी उम्र से ही धन की महत्ता और उसके उचित प्रबंधन की शिक्षा देने का एक प्रभावशाली माध्यम है। इस प्रणाली के अंतर्गत छात्र अपने दैनिक या साप्ताहिक जेब खर्च से एक निश्चित राशि बचाकर उसे बचत बैंक में जमा करते हैं। यह नियमित जमा करने की प्रक्रिया न केवल उन्हें धन संचय की आदत सिखाती है, बल्कि आर्थिक अनुशासन और आत्मनियंत्रण जैसे गुणों का भी विकास करती है।बच्चों की सुरक्षा को अत्यधिक प्राथमिकता दी गई है। इसी उद्देश्य से छात्रावास परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर निरंतर निगरानी रखी जाती है। यह व्यवस्था न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि उनके माता-पिता को भी मानसिक शांति प्रदान करती है।यह छात्रावास बच्चों के लिए केवल एक निवास स्थान नहीं है, बल्कि एक ऐसा स्नेहिल परिवेश है, जहां वे आत्मीयता और अपनापन महसूस करते हैं। प्रत्येक बच्चे के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाया जाता है, जिससे उनमें आत्मसम्मान, खुशी और सामाजिकता की भावना विकसित होती है। प्रतिदिन संध्या समय बच्चे स्वयं वाद्य यंत्रों के साथ भजन प्रस्तुत करते हैं, जिससे उनमें आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और भावनात्मक स्थिरता मिलती है।शैक्षणिक क्षेत्र में भी नवाचार को अपनाते हुए छात्रावास में प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की गई है। इससे बच्चों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो रही है, बल्कि वे आधुनिक तकनीकी माध्यमों के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं। यह पहल उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है।यह छात्रावास केवल एक आवासीय सुविधा नहीं है, बल्कि यह आदिवासी और अनुसूचित जाति समुदायों के बच्चों के लिए शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नयन का एक प्रभावशाली केंद्र बन गया है।
- -मृतक के परिजन क़ो सौंपा सहयता राशि का चेकबलौदाबाजार / राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज जिला अस्पताल बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने आकाशीय बिजली गिरने से झुलस जाने के कारण ईलाज हेतु भर्ती लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने उपचाररत सभी से मिले और उनके स्वास्थ्य एवं ईलाज की जानकारी ली।इसके साथ ही घटना के बारे में भी पूछ -ताछ की। उन्होंने वहां उपस्थित परिजनों से भी मुलकात की। बेहतर ईलाज हेतु चिकित्सकों क़ो निर्देशित किया।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से उपचाररत सभी पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज अपरान्ह तक सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जयेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है।इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में ईलाज कराने आये मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे ईलाज व सुविधाओं के बारे में पूछ -ताछ की। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी जायजा लिया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने ग्राम पहंदा पहुंचकरआकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृतक प्रतीक कोसले के शोक संतप्त परिवार से मिले और उन्हें ढाढंस बंधया। उन्होंने आरबीसी 6- 4 के प्रावधान के तहत मृतक के परिजन क़ो सहायता राशि 4 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।गौरतलब है कि गुरुवार क़ो बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए थे।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,एसडीएम अमित गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- -फाफाडीह चौक स्थित मेहंदी बर्ड्स हाउस, अली बर्ड्स सेंटर, गरीब नवाज बर्ड एवं फिश शॉप तथा के.जी.एन. डॉग एवं बर्ड सेंटर को दी गई समझाइशरायपुर, // छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. आर. के. सोनवाने, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. इला धुरंधर सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर जिले में संचालित पालतु पशु दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाफाडीह चौक, डागा पेट्रोल पंप के सामने मेहंदी बर्ड्स हाउस, अली बर्ड्स सेंटर, गरीब नवाज बर्ड एवं फिश शॉप तथा के.जी.एन. डॉग एवं बर्ड सेंटर का जायजा लिया साथ ही समझाइश दी गई।निरीक्षण टीम ने पाया कि कुछ दुकानों में पेट शॉप नियम 2018 के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं का पालन नही कर रहे है। इस पर सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे आगामी 7 दिन के भीतर नियमों का पूर्ण पालन करते हुए पशुओं के रख-रखाव हेतु न्यूनतम स्थान एवं अन्य अनिवार्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे यातायात प्रभावित ना हो। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकानों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ में बाढ़ आदि नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने हेतु गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बरसात के मौसम में राज्य के जिलों के विभिन्न स्थानों पर बाढ़ आने पर उससे निपटने की तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बाढ़ के दौरान विभिन्न स्थानों पर राहत शिविरों की व्यवस्था सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाली कार्यवाही एवं तैयारियों के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को आगामी मानसून 2025 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए है।बैठक में राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में माह जून में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इसलिए सभी जिलों में वर्षा की जानकारी संकलित की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी की गई है। इसका दूरभाष क्रमांक 0771-2223471 एवं फैक्स क्रमांक 0771-2223472 है। इसके अतिरिक्त बाढ़ नियंत्रण कक्ष से 0771-2221242 दूरभाष पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है। बैठक में बताया गया कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पहुंचविहीन क्षेत्रों में खाद्य सामग्री, नमक, केरोसिन, जीवन रक्षक दवाईयां, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा दलों का गठन सहित अन्य जरूरी सामग्री अभी से संग्रहित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दिए गए है। बरसात के दिनों में पेयजल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं वहां पर ब्लिचिंग पावडर की व्यवस्था करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए गए है। इसी प्रकार से ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर ली जाए। जहां प्रतिवर्ष प्रायः बाढ़ आती ही है। इन क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने एवं अवश्यकता पड़ने पर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उनके ठहरने के लिए राहत शिविर आदि की समूचित योजना बनाने के निर्देश दिए गए है। बाढ़ से बचाव संबंधित उपकरणों की मरम्मत करने और जिन जिलों में मोटरबोट उपलब्ध है उनकी जानकारी शीघ्र ही राहत कार्यालय को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को नगरीय क्षेत्रों में तमाम नालियों की साफ-सफाई बरसात के दिनों में निरंतर कराये जाने कहा गया है। नगरीय निकायों के अधिकारियों को अभी से ही शहरों की नालियों की साफ-सफाई करने कहा गया है।श्रीमती शर्मा ने कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में जर्जर भवनों की निगरानी लगातार की जाए। इन भवनों में निवासरत लोगों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर बसाए जाने की भी व्यवस्था की जाए। ऐसे जिले जहां बड़ी नदियां बहती है वहां पर जल स्तर पर बराबर नजर रखी जाए। जल स्तर के खतरे के निशान पर पहुंचने की संभावना होने पर इसकी पूर्व सूचना राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष तथा निचले जिलों को लगातार देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसी तरह से बड़े जलाशयों पर कंट्रोल रूम स्थापित कर जल स्तर की जानकारी समय-समय पर शासन को उपलब्ध करायी जाए। बांधों का जल स्तर बढ़ने पर जल निकासी हेतु निचले जिलों एवं सीमावर्ती राज्यों को 12 घण्टे पूर्व सूचना दिए जाने के निर्देश दिए गए है। प्रदेश में कमजोर हो चुके पुल-पुलियों एवं ईमारतों की पहचान कर मरम्मत कर ली जाए। साथ ही बाढ़ के समय दुर्घटना जन्य स्थलों पर सूचना फलक और बेरियर आदि की व्यवस्था करने कहा गया है।उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, आयुक्त मनरेगा श्री तारण प्रकाश सिन्हा सहित गृह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, लोक निर्माण, वित्त विभाग, जल संसाधन, ऊर्जा, जनसम्पर्क, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नगरीय प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा, रेल्वे, दूरदर्शन, रेडक्रास सोसायटी, मौसम विज्ञान एवं भारत दूरसंचार निगम के अधिकारी शामिल हुए।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल में आयोजित शिविर में अचानक पहुंचे। अपने मुख्या का इस तरह अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का संचार हुआ। वे मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पारंपरिक नृत्य करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री समाधान शिविर में लोगों से योजनाओं की फीडबैक लेकर 16 करोड़ 25 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कुकानार से बढ़ाईपारा 4.80 किमी सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार, एल 53 चिंतलनार से किस्टारम 4.50 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 52 लाख 41 हजार, एल 80 बुरकापाल से तोकनपल्ली 3.86 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 61 हजार, एल 67 मुकरम से तोंगपल्ली 5 किमी सड़क हेतु 01 करोड़ 24लाख 13 हजार की लागत से निर्माण कार्य किया गया है । इसके अलावा गादीरास से मानकापाल 12 किमी सड़क, 13 नग पुल पुलिया निर्माण हेतु 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार, सुकमा दंतेवाड़ा 23 किमी से कासरगुड़ा 2 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 34 लाख की लागत से निर्माण किया गया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू एस, कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे ।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका 'सावरकर सौरभ' का विमोचन किया। स्मारिका 'सावरकर सौरभ' का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के अवसर पर किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने 'सावरकर सौरभ' स्मारिका के प्रकाशन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा में असंख्य कष्ट सहते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई। उनके साहसपूर्ण जीवन के प्रेरणादायी संस्मरणों से सभी को प्रेरणा मिलेगी।मुख्यमंत्री को 'सावरकर सौरभ' के संपादक और अखिल भारतीय साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक श्री प्रभात मिश्र ने बताया कि इस स्मारिका में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवनकाल की घटनाओं को संपादित कर स्मारिका का रूप दिया गया है। स्मारिका में विभिन्न लेखकों ने वीर सावरकर के जीवन के विभिन्न आयामों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ से श्री रामेश्वर शर्मा, श्री शिवरतन गुप्ता, श्री मनीष शर्मा,श्री संतोष बरलोटा, श्री भास्कर किन्हेकर , श्री अभय मिश्रा, श्री कौशल साहू सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
-
देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर विविध गतिविधियाँ
रायपुर - राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम संस्कृति विभाग और जोनों के माध्यम से दिनांक 21 मई से 31 मई 2025 तक विविध सकारात्मक गतिविधियाँ की जा रही हैँ. इस क्रम में आज नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद श्री महेन्द्र औसर, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति main नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के तहत महादेवघाट रायपुरा में मोबाइल मेडिकल यूनिट एमएमयू के माध्यम से नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, नागरिकों का चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाकर उन्हें जीवन में स्वस्थ रहने चिकित्सकीय परामर्श सहित आवश्यक दवाइयां दी गयीं. -
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर में सेवाएं देकर कल दिनांक 31 मई 2025 शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे नगर निगम कर्मचारी श्री पारस राम सिन्हा और मो. अमीन को आज नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में कार्यालयीन ड्यूटी पर पहुंचने पर कल दिनांक 31 मई को शनिवार का शासकीय अवकाश दिवस होने पर नगर पालिक निगम की प्रभारी अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक ने बुके देकर सेवाओं हेतु सम्मानित किया और उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं. इस अवसर पर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों श्री पारस राम सिन्हा और श्री मो. अमीन को प्रभारी अधीक्षक सामान्य प्रशासन विभाग श्री मोहित दरों सहित सभी उपस्थित निगम कर्मचारियों ने बुके देकर उनकी सेवाओं को सराहा और दोनों सेवानिवृत्त निगम कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें दीं.
-
बालोद/भारतीय अग्निवीर थलसेना 2025 में बालोद जिले के आवेदक निःशुल्क लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को अपने थलसेना के ऑनलाईन पंजीयन फार्म के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 03 जून तक उपस्थित होना होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय अग्निवीर थलसेना 2025 अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित होना संभावित है।
-
तांदुला इको रिसार्ट में स्व सहायता समूह एवं केन्द्रीय योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से करेंगे मुलाकात
बालोद/राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार 30 मई एवं शनिवार 31 मई 2025 को बालोद जिले के प्रवास पर रहंेगे। इस दौरान वे शनिवार 31 मई को तांदुला इको रिसार्ट सिवनी, बालोद में स्व सहायता समूह एवं केन्द्रीय योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार 30 मई को शाम 04.30 बजे पुलिस लाईन नारायणपुर स्थित हैलीपेड से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 05 बजे तांदुला इको रिसाॅर्ट सिवनी, बालोद पहुँचेंगे। इसके पश्चात वे शाम 05.30 बजे तांदुला इको रिसार्ट में स्व सहायता समूहों एवं केन्द्रीय योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल श्री डेका शनिवार 31 मई को सुबह 09.30 बजे तांदुला इको रिसार्ट सिवनी, बालोद से कार द्वारा कलेक्टोरेट आॅफिस मोहला के लिए प्रस्थान करेंगे। -
बालोद/ श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मंडल अंतर्गत योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मंडल अंतर्गत योजनाओं की राशि का 17 सितम्बर, 2024 से डी.बी.टी. के माध्यम से श्रमिकों के खाते में स्थानांतरित किया जा रहा है परन्तु बहुत से ऐसे श्रमिक जिनका बैंक खाता के साथ आधार लिंक नही होने के कारण डी.बी.टी के माध्यम से राशि स्थानान्तरित करने में असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय श्रम पदाधिकारी बालोद एवं समस्त विकासखण्ड में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।
-
बालोद/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2025’ के अंतर्गत तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार, 30 मई 2025 को डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा के हाई स्कूल मैदान और गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रजोली के शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा में आयोजित शिविर में कुसुमकसा के अलावा गिधाली, भर्रीटोला 43, चिपरा, रजही, पथराटोला, अरमुरकसा, कारूटोला, धोबेदण्ड, बिटाल, खम्हारटोला, धुर्वाटोला के निवासी शामिल होंगे। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम रजोली के अलावा ग्राम चारभाठा, पेण्डरी, कलंगपुर, बोरगहन फु, बोदल, मोखा, परसदा मो, कजराबांधा, बरबसपुर, खपरी ब, कुथरेल, अचैद, भूसरेंगा, सतमरा के निवासी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का आयोजन निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जाएगा।





.jpg)

.jpg)


















.jpg)
.jpg)