निगम को सेवाएं देकर 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी पारसराम सिन्हा एवं मोहम्मद अमीन को प्रभारी अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग ने बुके देकर किया सेवाओं हेतु सम्मानित
रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर में सेवाएं देकर कल दिनांक 31 मई 2025 शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे नगर निगम कर्मचारी श्री पारस राम सिन्हा और मो. अमीन को आज नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में कार्यालयीन ड्यूटी पर पहुंचने पर कल दिनांक 31 मई को शनिवार का शासकीय अवकाश दिवस होने पर नगर पालिक निगम की प्रभारी अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक ने बुके देकर सेवाओं हेतु सम्मानित किया और उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं. इस अवसर पर नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों श्री पारस राम सिन्हा और श्री मो. अमीन को प्रभारी अधीक्षक सामान्य प्रशासन विभाग श्री मोहित दरों सहित सभी उपस्थित निगम कर्मचारियों ने बुके देकर उनकी सेवाओं को सराहा और दोनों सेवानिवृत्त निगम कर्मचारियों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें दीं.
Leave A Comment