- Home
- छत्तीसगढ़
- -पर्यटन मण्डल अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव और कलेक्टर भी हुए शामिलबिलासपुर /देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई। जनप्रतिनिधि, अधिकारीग, खिलाड़ी, एनएसएस के युवा, महाविद्यालयीन एवं स्कूली विद्यार्थी एवं नागरिकगण सहित सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हुए। पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। कलेक्टर श्री झा ने भी दौड़ लगाते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह दौड़ नेहरू चौक से प्रारंभ होकर स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में समाप्त हुई।इस मौके पर देवकीनंदन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि देश की आजादी के लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। आज आप सभी बच्चों को आजादी के इस इतिहास को जानना आवश्यक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसात्मक आंदोलन चलाए, तो वहीं शहीद भगत सिंह ने अपनी शहादत से युवाओं को प्रेरित किया। हमारे देश में विभिन्न जाति, सम्प्रदाय एवं संस्कृति के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं। आशा है कि आप सभी युवा देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।कलेक्टर श्री झा ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में सभी आयु वर्ग, समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी सहभागिता निभाई है। इसी प्रकार जब राष्ट्र निर्माण की बात हो तो सभी लोग आपसी मतभेदों को भूलाकर आगे आएं और राष्ट्र के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ही सर्वाेपरि है। युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझे और आपसी भेदभाव और वैमन्स्यता की भावना को भूलकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
- -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने संभाला मोर्चाटी सहदेवभिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक के शिवालय परिसर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू ने सफाई अभियान का मोर्चा संभाला। अभियान के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए महामंत्री के साथ रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा भी मौजूद थीं। सुबह छह से नौ बजे तक चले इस अभियान में पचास से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसी महीने की 27 तारीख को यहां वृहद रूप से पुनः स्वच्छता अभियान छेड़ा जाएगा, ताकि पूरा परिसर झाड़-झंकार से मुक्त हो जाए।कॉलोनी में सबसे बड़ा शिवमंदिर होने के कारण आए दिन इस परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। वैसे भी यह सावन का महीना है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों यहां कुछ ज्यादा ही शिवभक्त जुटते हैं। भक्तों को हो रहीं परेशानियों को देखते हुए महामंत्री और महापौर ने यहां स्वच्छता अभियान का पड़ाव लगाया, क्योंकि काफी दिनों से गाजर घास, खरपतवार एवं झाड़-झंकार की कटाई नहीं हुई थी। इस कटाई में दो ट्रॉलियां झाड़-झंकार निकले।सफाई अभियान में वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमनदीप सोढ़ी, एल्डरमैन संध्या वर्मा, संगीता सिंह, शिशिर साहू, संतूदास मानिकपुरी, जोन प्रभारी अशोक सिन्हा, अमृतपाल सिंह, प्रगति नगर के बूथ अध्यक्ष जगदीश ठाकरे, स्वच्छता ही सेवा ग्रुप, एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि पूरे मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगने वाले हैं, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है।
- बालोद। राज्य शासन द्वारा वाजिब दर पर आम लोगों को स्थानीय एवं शुद्ध सामग्री प्रदान करने हेतु स्थापित की गई सी-मार्ट में आम लोगों को एक ही स्थान पर उचित दाम पर गुणवत्तायुक्त स्थानीय सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ सस्ती दरों पर तिरंगा के अलावा रक्षाबंधन के लिए राखी एवं मिठाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। सी मार्ट में ग्राहकों को सस्ती दरों पर तिरंगा उपलब्ध कराकर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर समाज के सभी वर्गों की सक्रियता भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सी मार्ट के नोडल अधिकारी मेंशा गोस्वामी ने बताया कि जिला मुख्यालय बालोद के जयस्तंभ चैक के समीप स्थित सी मार्ट मेें 25 रुपये से लेकर 200 रुपये तक तिरंगा उपलब्ध है। जिससे की आम लोगों को समुचित मात्रा मंे तिरंगा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार सी मार्ट बालोद के द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के लिए भाई-बहनों का भी विशेष ख्याल रखा गया है। इसके अंतर्गत सी मार्ट बालोद में बहुत ही कम दर पर अलग-अलग वैरायटी के बेहतरीन राखी ग्राहकांे को उपलब्ध कराया जाएगा। सी मार्ट में उपलब्ध राखी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सी मार्ट की राखियाँ पूरी तरह देशी अंदाज में धान और गोबर से बनी हुई है। इस तरह से स्वसहायता समूह की महिलाओं ने धान और गोबर से राखी का निर्माण कर देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया है। इसके अलावा सी मार्ट बालोद द्वारा भाई-बहनों के राखी के अलावा स्वादिष्ठ मिठाई का भी प्रबंध किया है। इसके अंतर्गत सी मार्ट में ग्राहकों के लिए खास आॅफर 200 रुपये किलो में काजू कतली एवं 250 रुपये में खजूर बर्फी भी उपलब्ध है।इसके साथ-साथ बालोद जिला प्रशासन द्वारा संचालित सी मार्ट में महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित पापड़, आचार, शुद्ध बड़ी हल्दी, मिर्ची, धनिया बहुत ही सस्ते दरों पर उपलब्ध है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक सामग्री, हैण्डलूम से बने उत्पाद तथा उच्च गुणवत्ता वाले जैविक खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध है। मेंशा गोस्वामी ने बताया कि सी मार्ट में बिक्री की जाने वाली सभी सामानों में 07 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक की छुट दी जा रही है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक सामान सस्ते दामों में फाइनेंश की सुविधा के साथ उपलब्ध है।
- पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा, ‘ रविवार सुबह लगभग नौ बजकर नौ मिनट पर पेंड्रा शहर और आसपास के इलाकों में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोरबा और जीपीएम जिलों की सीमा पर चंदौती गांव में पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था।'' उन्होंने बताया कि यह हल्की श्रेणी का भूकंप था जिससे कोई बड़ी तबाही नहीं हुई, लेकिन इसका केंद्र मात्र पांच किलोमीटर गहराई में था, इसलिए भूकंप के केंद्र से 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित मकानों को नुकसान हो सकता है। राज्य के अधिकारियों ने बताया कि जीपीएम और कोरबा जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और यदि कोई क्षति हुई है तो उसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
-
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर महानगर अध्यक्ष का चुनाव बैस भवन सुंदर नगर रोड रायपुर में हुआ | इस चुनाव में भक्त भूषण चंद्रवंशी निर्विरोध रायपुर नगर अध्यक्ष निर्वाचित हुए । आज के चुनाव में अधिकारी अनिल नायक, रामशरण वर्मा, सरिता बघेल, ललित बघेल, बंशी वर्मा उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम मे ध्रुव कुमार वर्मा जी, जागेश्वर वर्मा, श्रीमती कमला सिरमौर, मुक्ति बैस, राजेश्वरी चन्द्रवंशी, जागेशवारी चंद्राकर, मनीषा चंद्राकर, पुष्पा वर्मा, आन्नु कश्यप, मंजू धुरंधर, पुष्पलता बिजौरा, कविता कुंदन वर्मा, सुषमा नायक, सुनीता हनुमंता, ललित बघेल, भारत लाल वर्मा, प्रशांत चंद्राकर, पुरन बैस, महेन्द्र कश्यप, आकाश चन्द्रवंशी, शम्भू वर्मा, रामशरण कश्यप, राय सागर, योगेश नायक, डॉ रेखा वर्मा, डॉ आर आर वर्मा, श्रीमती गीता कटरिया, श्रीमती भुवनेश्वरी एवं समस्त वॉर्ड प्रमुख लगभग २०० सदस्य उपस्थित थे । - -सबका विश्वास भाजपा पर :अरुण साव-धरमजीत सिंह के भाजपा में आने से हमारी शक्ति और बढ़ी:रमन सिंह-विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आना मेरा सौभाग्य कांग्रेस की अन्यायी सरकार को उखाड़ फेकेंगे: धरमजीत सिंहरायपुर। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैय्या, नगर पंचायत लोरमी के सभापति धर्मेंद्रगिरी गोस्वामी, नपं में विधायक प्रतिनिधि अविश यादव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा और दुर्ग जिले के ग्राम खोला निवासी पंथी नृत्य कला के लिए समर्पित कलाकार पद्मश्री राधेश्याम बारले, रिटायर्ड आईएएस जीएस मिश्रा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चंद्राकर, पूर्व आईएएस आरपी त्यागी समेत आदिवासी समाज प्रमुखों, अजा समाज प्रमुखों समेत हजारों समाजसेवियों, युवाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, महिला नेत्रियों, गणमान्य जनों ने राजधानी के अलावा प्रदेश के प्राय: सभी जिलों में सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। महासम्पर्क अभियान के दौरान शुरू हुआ भाजपा प्रवेश का यह सिलसिला लगातार जारी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुँओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं ताकि देश आगे बढ़े, देश का मान-सम्मान बढ़े और गाँव, गरीब और किसान तरक्की करें। श्री साव ने कहा कि विधायक श्री सिंह के भाजपा प्रवेश से भाजपा को और ताकत मिलेगी। यह निश्चित रूप से भाजपा की बढ़ती हुई ताकत, बढ़ते हुए कदम का परिचायक है और हमें नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टचारी और वादाखिलाफी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने में यकीनन मदद मिलेगी।भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर विधायक श्री सिंह सहित सभी नव भाजपा सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश और देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में विजय के एक बड़े लक्ष्य की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है ऐसे समय में भाजपा में प्रवेश का आज का यह कार्यक्रम इस बात का संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त वातावरण बन गया है। विधायक श्री सिंह की राजनीतिक व प्रशासनिक कार्य कुशलता की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि वह सही समय पर सही दल में आए हैं।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विधायक श्री सिंह ने कहा, ‘विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है।‘ श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल छत्तीसगढ़, अपितु समूचे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन की मिसाल पेश की है। अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण के दृष्टिकोण से भारतीय राजनीति का स्वर्णकाल रहा है। श्री मोदी देश के 85 करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क अनाज देने का काम कर रहे हैं, विश्वभर में भारतवर्ष का परचम लहरा रहे हैं। श्री मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत ने विश्व-मंच पर अपनी धाक जमाई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके उसको उसकी हैसियत बताई, देश में आतंकवाद को खत्म करने का काम किया, धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर को शांति का टापू बनाया, ऐसे प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा के विजय-रथ की यात्रा को भारत में कोई भी नहीं रोक सकता। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा-भानुमती का कुनबा जोड़कर चाहे जितनी कोशिश कर ली जाए, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी को देश की सेवा करने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्हीं के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा का झण्डा फहराएगा और आगामी नवंबर के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की प्रदेश सरकार बनेगी।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सौम्य, सरल-सहज हृदय व व्यक्तित्व का धनी बताते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने शासनकाल में गरीबों को चावल दिया, वनवासी अंचल की सेवा की, नक्सलियों पर नकेल कसी, सड़कों का जाल बिछाया, अनेक धार्मिक-सामाजिक प्रतीकों का निर्माण कराया। डॉ. सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को प्रदेश की जनता आगामी नवंबर माह में महसूस करेगी और भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करके ईडी-सीडी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को बीमारू प्रदेश की अपमानजनक स्थिति से उबारकर एक समग्र विकासशील प्रदेश के तौर पर देश में एक सम्मानजनक स्थान पर प्रतिष्ठित किया। प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, घपलों-घोटालों पर हताशा ज़ाहिर कर विधायक श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का पहला राज्य है, जहाँ बड़े-बड़े व्यापारी तो जेल गए ही, आईएएस और प्रशासनिक अधिकारी तक भी जेल में हैं। इसका मतलब है कि अराजकता की पराकाष्ठा इस प्रदेश में हो चुकी है। इस अराजकता को खत्म करने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में वह (विधायक श्री सिंह) एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे।
- -एम्स में प्रत्येक माह 40 से 50 कुष्ठ रोगी पहुंच रहे उपचार के लिए- हड्डी रोग विभाग, पीएमआर और फिजियोथैरेपी दे रहे संयुक्त उपचाररायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कुष्ठ रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रत्येक गुरुवार को विशेष क्लिनिक संचालित करने का निर्णय लिया है। विशेष क्लिनिक के माध्यम से दवाओं से लेकर विकलांगता निवारण तक का सभी उपचार एम्स में निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।वर्तमान में चर्म रोग विभाग में प्रत्येक माह 40 से 50 कुष्ठ रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन रोगियों को जांच के पश्चात् निःशुल्क एमडीटी प्रदान की जाती है। रोगी को उपचार के साथ इनके परिजनों का भी कुष्ठ रोग के लिए परीक्षण और रिएक्शन का इलाज प्रदान किया जाता है।गंभीर कुष्ठ रोगियों को उपचार के साथ विकलांगता निवारण के लिए हड्डी रोग विभाग, पीएमआर और फिजियोथैरेपी विभाग के साथ मिलकर विशेषज्ञ उपचार दिया जाता है। रोगियों को त्वरित राहत देने और छत्तीसगढ़ में मिल रहे रोगियों पर शोध और अनुसंधान के लिए डेटा एकत्रित करने के उद्देश्य से अब चर्म रोग विभाग में प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक विशेष क्लिनिक संचालित होगी। इसके लिए दोपहर 1.30 से 3.30 बजे तक पंजीकरण कराया जा सकेगा।चर्म रोग विभाग की सह-प्राध्यापक डॉ. नम्रता छाबड़ा शर्मा के अनुसार यदि सही समय पर कुष्ठ रोग का इलाज प्रारंभ कर दिया जाए तो इससे पूर्णतः मुक्ति संभव है। कुष्ठ रोगी ठीक होने के बाद सामान्य जीवन यापन कर सकते हैं। कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षणों में त्वचा पर हल्के रंग के सुन्न दाग, हाथ-पैरों में ठंडा-गर्म महसूस न होना या कमजोरी आना प्रमुख हैं।राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इन कुष्ठ रोगियों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शारीरिक अक्षमता से बचने और अंगों को खराब होने से बचाने के लिए समय पर कुष्ठ रोग का उपचार आवश्यक है।
- -कृषि महाविद्यालय के बालक एवं बालिका छात्रावासों का लोकार्पण भी किया जाएगारायपुर, /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 अगस्त को दोपहर 01 बजे इंदिरा गांधी बेमेतरा जिले के साजा में कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कुमारी देवी चौबे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन एवं बालक तथा बालिका छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल सिंह बंजारे, विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर श्री बंशीलाल पटेल, बेमेतरा, श्री संतोष वर्मा, साजा, श्री जितेन्द्र उपाध्याय, थानखम्हरिया, श्री दिनेश वर्मा, अध्यक्ष जनपद पंचायत, साजा, श्रीमती अनुसुईया पोषण सोनकर, सदस्य जनपद पंचायत, साजा, श्रीमती दुर्गेश पारस साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, साजा, श्रीमती इन्द्राणी सुखीराम सोनकर, सरपंच, ग्राम पंचायत मौहभाठा, साजा भी उपस्थित रहेंगी।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में स्थापित कृषि महाविद्यालय, साजा के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है। इस भवन के निर्माण में कुल 5 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत आई है। महाविद्यालय के बालक तथा बालिका छात्रावास भवनों का निर्माण भी छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय सहायता से किया गया है, जिसके निर्माण में कुल 2 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत आई है। इन छात्रावास भवनों में कुल 20-20 कमरे हैं, जिनमें प्रति छात्रावास कुल 60 विद्यार्थियों की रहने की क्षमता है। छत्तीसगढ़ शासन कृषि विभाग द्वारा मोहगांव (साजा) जिला बेमेतरा में स्थापित कृषि महाविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) 4 वर्षीय पाठ्यक्रम उपाधि की शिक्षा दी जाती है। इस महाविद्यालय मंे 60 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। वर्तमान में महाविद्यालय में कुल 185 छात्र अध्ययनरत हैं। कृषि महाविद्यालय भवन के प्रांगण में स्वर्गीय श्रीमती कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसका अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
- - रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने मेल से भेजा ज्ञापनरायपुर । पूर्व सिंचाई मंत्री धनेन्द्र साहू द्वारा सिंचाई पानी की मांग को ले जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखने के बाद रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने भी बीते सप्ताह से बनी अवर्षा की स्थिति व इसकी वजह से सामयिक कृषि कार्य में आ रहीे दिक्कतों के मद्देनजर मंत्री श्री चौबे को मेल से ज्ञापन भेज गंगरेल से डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग की है । साथ ही आग्रह किया है कि गंगरेल के कमांड एरिया में आने वाले जिन ग्रामों को फिलहाल पानी की आवश्यकता नहीं है, उन ग्रामों में पानी पहुंचाने वाली वितरक शाखाओं व माइनरों से पानी के डिस्चार्ज को नियंत्रित कराने की पुख्ता व्यवस्था की जाए ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी न हो ।ज्ञातव्य हो गंगरेल के कमांड क्षेत्र में हो रही असमान बारिश के चलते कम वर्षा वाले क्षेत्र के किसानों की मांग पर गंगरेल का पट पहले ही खोला जा चुका है , पर अब अधिक बरसात की वजह से खेती में आने वाली दिक्कतों को झेलने वाले क्षेत्रों के किसानों ने भी पानी की आवश्यकता महसूस कर गंगरेल से महानदी मुख्य नहर में पर्याप्त पानी छोडऩे की मांग शुरू कर दी है। बीते शनिवार को बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाली सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों व पंचायत प्रतिनिधियों ने डिस्चार्ज को बढ़ाने की मांग करते हुये श्री शर्मा को श्री चौबे का ध्यानाकर्षण कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी ।
- -तालाब के पट्टे, कोसा धागाकरण मशीन,सिलाई मशीन सहित अन्य सामग्रियों का किया गया वितरणरायपुर / जांजगीर-चाम्पा जिले में आज आयोजित भरोसे के सम्मेलन में जहाँ जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिली, वही जिले के बेरोजगार, जरूरतमंद हितग्राहियों को रोजगार, आत्मनिर्भर होने और अपने पैरों में खड़े होने का अवसर भी मिला। मुख्य अतिथि नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा और सांसद श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों हितग्राहियों को अनेक योजनाओं के अंतर्गत सामग्रियां वितरित की गई। भरोसे के सम्मेलन में योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने कहा कि यह उनके सुनहरे भविष्य का एक मजबूत भरोसा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हम गरीबों का ध्यान रखा, उसके लिए हितग्राहियों ने आभार भी जताया।सम्मेलन में ग्राम नंदेली की जय माँ चंडी दाई स्व सहायता समूह को 10 साल के लिए तालाब में मछली पालन के लिए पट्टा मिला। समूह की अध्यक्ष श्रीमती पितर बाई ने कहा कि गाँव के तालाबों का पट्टा देकर मत्स्य पालन के लिए न सिर्फ जाल, आइसबॉक्स, बीज दिया जा रहा है, मछली पालन के व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए भी गरीबों और गाँव की महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। आइसबॉक्स से लाभान्वित होने वाले ग्राम कमरीद के सूर्या युवा स्व सहायता समूह के अध्यक्ष ने बताया कि तालाब का पट्टा मिलने से मछली पालन के साथ रोजगार के नए अवसर मिला। ग्राम भडेसर की संगीता बाई, रेशमा बाई ने बताया कि उन्हें अंत्यावसायी विभाग से सिलाई मशीन मिला। वे सिलाई का काम करती है। शासन द्वारा 10 हजार रुपए के अनुदान मिला है। इतनी बड़ी राशि की छूट से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब नई मशीन से वह अपने सिलाई के व्यवसाय को और भी आगे बढ़ा पाएगी। कार्यक्रम में 219 हितग्राहियों को मशीन में अनुदान 21 लाख 90 हजार रुपये दिया गया। इसी तरह रेशम विभाग द्वारा 1940 हितग्राहियों को सिल्क समग्र योजना अंतर्गत कोसा धागाकरण के लिए 1 करोड़ 94 लाख रुपए की मशीनें दी गई। ग्राम पेंड्री की श्रीमती मां कुमारी और गोविंदा की कलाबाई पटेल बताया कि कोसा धागाकरण मशीन मिलने से अब उनका काम आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि वे पहले थाई से धागाकरण करती थीं, अब मशीन से क्वालिटी के साथ कम समय में भी आसानी से धागाकरण कर लेंगी। कार्यक्रम में श्रम, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि सहित अन्य विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
- -अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देशबिलासपुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह की उपस्थिति में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा हेतु जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई।बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से खनिज चोरी पर की गई कार्रवाई एवं इस संबंध में नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी ली। कलेक्टर ने रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में खनिज विभाग को रेत चोरी का मामला पुलिस में दर्ज कराने के संबंध में निर्देश दिया गया, जिससे रेत चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। कलेक्टर ने वन विभाग को भी वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुये ज्यादा से ज्यादा वाहन राजसात करने केे निर्देश दिये। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में जब्त किये जा रहे वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा परिवहन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम गठित कर लगातार रेत अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने खनिज विभाग द्वारा किसी भी कार्रवाई हेतु पुलिस दल की आवश्यकता होने पर संयुक्त अभियान की बात कही। बैठक में खनिज विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग ने अपने-अपने विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर कार्यवाही के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण), उप वन मण्डलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर, कोटा, बिल्हा, तखतपुर एवं मस्तूरी, उप संचालक (ख.प्रशा.) खनिज शाखा, परिवहन अअवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देशबिलासपुर, 13 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह की उपस्थिति में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में चर्चा हेतु जिला स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई।बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से खनिज चोरी पर की गई कार्रवाई एवं इस संबंध में नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी ली। कलेक्टर ने रेत उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में खनिज विभाग को रेत चोरी का मामला पुलिस में दर्ज कराने के संबंध में निर्देश दिया गया, जिससे रेत चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। कलेक्टर ने वन विभाग को भी वन संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुये ज्यादा से ज्यादा वाहन राजसात करने केे निर्देश दिये। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में जब्त किये जा रहे वाहनों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा परिवहन नियमों के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम गठित कर लगातार रेत अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने खनिज विभाग द्वारा किसी भी कार्रवाई हेतु पुलिस दल की आवश्यकता होने पर संयुक्त अभियान की बात कही। बैठक में खनिज विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग एवं पर्यावरण विभाग ने अपने-अपने विभाग द्वारा अवैध उत्खनन पर कार्यवाही के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर एवं ग्रामीण), उप वन मण्डलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बिलासपुर, कोटा, बिल्हा, तखतपुर एवं मस्तूरी, उप संचालक (ख.प्रशा.) खनिज शाखा, परिवहन अ
- जांजगीर। भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में अकलतरा ब्लॉक के तिलाई गांव निवासी श्री विजय कुमार को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। आज समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी गई है। अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले श्री विजय की चेहरे पर आज आत्मनिर्भर होने की मुस्कान साफ देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग की बेहतरी के लिए प्रयास हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। :
- -इस बार महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता रहेगा आकर्षण का केन्द्र-कलेक्टर-एस.एस.पी. ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा-मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया ध्वजारोहण, सलामी भी लीरायपुर / राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का गरिमामय समारोह होगा। 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष समारोह में छत्तीसगढ़ महिला पुलिस बल का बैगपाइपर बैण्ड दस्ता आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा। इस महिला दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा की मौजुदगी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे और एस.एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल ने समारोह के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आज की फुल ड्रेस रिहर्सल में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस दौरान हर्ष फायर भी किए गए।16 प्लाटून करेंगी आकर्षक मार्च पास्ट- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड पर श्री उदित पुस्कर के नेतृत्व में 16 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। परेड के टू आई सी श्री गौरव सिंह होंगे। सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पुरूष एवं महिला प्लाटून, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना की पुरूष एवं महिला प्लाटून और एन.सी.सी. की बालक एवं बालिका प्लाटून के साथ अस्वरोही दल और पुलिस बैंड प्लाटून भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में उड़ीसा पुलिस की प्लाटून भी आमंत्रित मेहमान प्लाटून के रूप में मार्च पास्ट में शामिल रहेगी।27 पुलिस अधिकारियों को दिए जाएंगे पदक अलंकरण्- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 27 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से भी सम्मानित करेंगे। समारोह में भारतीय पुलिस पदक, पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरूस्कार दिए जाएंगे।स्कूली विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होगी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर के लगभग साढ़े तीन सौ विद्यार्थी आजादी के वीर सपूतों को यादकर उनके बलिदान पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी देश की एकता अखण्डता पर आधारित नृत्य की प्रस्तुती देंगे। रायपुरा के पं. गिरजा शंकर मिश्रा उच्चतर मा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गढबो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर छत्तीसगढ़ की संस्कृती को प्रोत्साहित करने वाला सुवा नृत्य गीत प्रस्तुत करेंगे।
- जांजगीर।भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में जिले में दसवीं और बारहवीं की प्रवीण्य सूची में मेरिट में आने वाले बच्चों को टैबलेट वितरित किया गया। टैबलेट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आधुनिक संचार क्रांति के इस दौर में यह टैबलेट हमारे लिए उपयोगी साबित होगा। बारहवीं की प्रवीण्य सूची में पहला स्थान हासिल करने वाली सुश्री कृति अग्रवाल , दूसरा स्थान हासिल करने वाले श्री गोविन्द आदित्य को टैबलेट दिया गया। इसी तरह दसवीं की प्रवीण्य सूची में क्रमशः पहला दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले श्री रविन्द्र कुमार साहू, सुश्री सौम्या साहू, सुश्री पायल यादव को भी टैबलेट का वितरण किया गया।
- जांजगीर । आँखों में रोशनी नहीं होने और जीवन में गरीबी का अंधियारा होने से ग्राम अमनदुला के चंद्रकांत को लगता था कि उनकी जिंदगी बस ऐसे ही अंधेरो में कट जाएगी। वह अपने भविष्य को लेकर बहुत ही चिंतित रहता था। उन्होंने दृष्टिबाधित युवती दिलीप कुमारी से जब विवाह किया तो चंद्रकांत के जिंदगी में जैसे जीवन की खुशहाली की नई रोशनी जगमगा उठी। जीवनसाथी के रूप में दिलीप कुमारी तो मिली ही, शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत एक लाख रुपए की सहायता राशि भी उन्हें मिली। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए और अपने पैरों में खड़े होने के लिए दृष्टिबाधित दिव्यांग दम्पति ने इस राशि से कुछ व्यवसाय करने के लिए सोचा है। चंद्रकांत ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांग दंपति को राशि देकर प्रोत्साहित किये जाने से हमें एक अलग आत्मबल मिलता है। उन्होंने बताया कि अभी वह ब्रेनलिपि सिखाने का काम करता है। एक लाख की राशि का वह सदुपयोग करेगा और कुछ कर्ज है उसे चुकाकर मुक्ति पायेगा। आज जांजगीर-चाम्पा जिले में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने जब दृष्टिबाधित दंपति को एक लाख की राशि का चेक सौंपा तो इनके चेहरों में मुस्कान थी।
- -मूक बधिर शैल सिदार ने नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खरगे की बनाई पेंटिंगजांजगीर । नवजीवन मूक बधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है। अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं। कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि श्री खरगे जी को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।
-
राजनांदगांव ।छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के स्थापना दिवस अवसर पर 14 अगस्त को महंत राजा सर्वेश्वरदास सभागार (घड़ी चौक ) रायपुर में कार्यक्रम आयोजित है। आयोग के जिला समन्वयक व वरिष्ठ कवि-साहित्यकार-आत्माराम कोशा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले से भी बड़ी संख्या मे कवि और साहित्यकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा से संबंधित विषयों पर साहित्यकारों द्वारा परिचर्चा व अतिथियों के उद्बोधन सहित आगत कवि/साहित्यकारों का कवि सम्मेलन भी आयोजित है। जिला समन्वयक कोशा ने बताया कि राजभाषा आयोग द्वारा अंचल के कवि व साहित्यकारों द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी के लोकतत्व, अस्मिता व राज्य के प्रतिष्ठा पुरुष महापुरुषों सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सामाजिक और राजनीति क्षेत्र के नामवर लोगो के प्रेरक व्यक्तित्व को उजागर करने वाली छत्तीसगढ़ी गद्य व पद्य रचनाओं का निश्शुल्क प्रकाशन किया जा रहा है। इसके लिए उन समस्त रचनाधर्मियों को अपनी अप्रकाशित/अप्रचारित व अप्रसारित पांडूलिपी जो मात्र 100 पृष्ठ का हो, उसे राजभाषा आयोग के पते पर भेजने की अपील की गई है। कोशा ने बताया कि उक्त रचना संग्रह प्रकाशन के बाद आयोग की ओर से लेखक, कवि, साहित्यकारो को 20 प्रति उपलब्ध कराया जाएगा।
-
-छ.ग. एवं मध्य भारत में पहली बार बिना टांका लगाये (सुचरलेस वाल्व) बायोप्रोस्थेटिक एओर्टिक हार्ट वाल्व का सफल प्रत्यारोपण
*यह ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डाॅ.कृष्णकांत साहू एवं टीम द्वारा किया गया*
*अम्बेडकर अस्पताल का हार्ट सर्जरी विभाग, छ.ग. एवं मध्य भारत में ऐसा वाल्व लगाने वाला प्रथम संस्थान बन गया*
*डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत पूर्णतः नि:शुल्क इलाज़*
*9 माह से मरीज को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ*
*हृदय मात्र 40 प्रतिशत काम कर रहा था*
*65 वर्षीय मरीज को थी सीवियर एओर्टिक वाल्व स्टेनोसिस*
*यह प्रोसीजर कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा किये जाने वाले टावी (TAVI) प्रोसीजर से किफायती और असरदार होती है। इस टांका रहित वाल्व लगाने में 05 लाख का खर्चा आता है*
*इस वाल्व का नाम सुचरलेस परसीवाल (sutureless perceval) है*
*मरीज एवं उनके बेटे जो कि मीडिया में न्यूज रिपोर्टर है, उनको सरकारी संस्थान एवं यहां के सर्जन एवं डाॅक्टर पर ज्यादा भरोसा था*रायपुर/ पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अतंर्गत स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) के हार्ट,चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 65 वर्षीय महिला के हृदय में टांका रहित एओर्टिक वाल्व लगाकर नया इतिहास रच दिया गया। सुनने में अटपटा जरूर लगता है, क्योकि बिना टांका (stich) लगाये कोई वाल्व कैसे लगा सकता है, परंन्तु यह सत्य है एवं यह संभव हो पाया है, मेडिकल क्षेत्र में नये-नये अनुसंधान से। जिसमें ऐसे वाल्व बनाया गया जिसमें टांका लगाने की जरूरत नही है एवं यह आसानी से हार्ट के अंदर फिट हो जाता है। सर्जरी करने वाले डाॅ. कृष्णकांत साहू बताते हैं कि, इस वाल्व को उन मरीजों में उपयोग किया जाता है, जो हाई रिस्क कैटेगरी में आते है जैसे कि अत्यधिक उम्र हो जाना (60 साल के बाद) एवं हृदय का पंपिग पावर कमजोर हो जाना। इस वाल्व को लगाने का फायदा यह होता है, कि सिर्फ 15 से 20 मिनट में वाल्व का प्रत्यारोपण हो जाता है, जिससे मरीज का कार्डियो पल्मोनरी बायपास (CPB) cardiopulmonary bypass time टाइम कम हो जाता है जिससे मरीज के शरीर में सीपीबी मशीन का दुष्प्रभाव काफी कम हो जाता है। मरीज को वाल्व एरिया बहुत अधिक मिलता है जिससे अन्य वाल्व की तुलना में मरीज के शरीर में रक्त का प्रवाह ज्यादा होता है। इस वाल्व को लगाने से मरीज को खून पतला करने की दवाई खाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
*क्या होता है, सुचरलेस वाल्व (टांका रहित)*
इस वाल्व में बोवाइन पेरीकार्डियम (bovine pericardium) का उपयोग होता है एवं इसको एक विशेष प्रकार के धातु जिसको निटिलाॅन कहा जाता है उसमें फिट कर दिया जाता है। जैसे ही यह वाल्व रक्त सम्पर्क में आता है तो यह वाल्व अपने आप आकार ले लेता है एवं पुराने वाल्व की जगह में अच्छे से फिट हो जाता है एवं टांका लगाने की आवश्यकता नहीं होती जिससे ऑपरेशन का समय बच जाता है।यह वाल्व कार्डियोलाॅजिस्ट द्वारा लगाए जाने वाले (TAVI) वाल्व से कई दृष्टिकोण में अच्छा होता है। पहला यह बहुत ही किफायती होता है। टांका रहित वाल्व लगाने में मात्र 5 लाख का खर्च आता हैं। दूसरा टावी प्रोसीजर में वाल्व लगाने के लिए रेडियो ओपक डाई की आवश्यकता होती है, जिसके कारण मरीज के किडनी पर असर पड़ता हैं जबकि इस टांका रहित वाल्व लगाने में किडनी को ज्यादा नुकसान नही होता है। तीसरा टावी प्रोसीजर में नया वाल्व पुराने वाल्व को बिना निकाले ही लगाया जाता है, जिससे छोटा साइज का ही वाल्व लग पाता है, जबकि सुचरलेस वाल्व लगाने के लिए बीमार वाल्व में जमे चूने को निकालना पड़ता है। जिससे बड़े साइज का वाल्व फिट हो जाता है, जो कि मरीज के लिए अच्छा होता है।
आज यह मरीज पूर्ण स्वस्थ है एवं डिस्चार्ज लेकर घर जाने को तैयार है। इस सरकारी संस्थान में मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्नत तकनीकों का प्रयोग एवं शासन द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है।
इस ऐतिहासिक उपलिब्ध हासिल करने के लिए मेडिकल कालेज की डीन डाॅ. तृप्ति नागरिया एवं अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. एस.बी.एस. नेताम ने कार्डियक सर्जरी विभाग के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाॅफ को बधाई दी है।
*ऑपरेशन में शामिल*
डाॅ. कृष्णकांत साहू (विभागाध्यक्ष), डाॅ. रजनीश मल्होत्रा (प्रॅाक्टर), डाॅ. निशांत सिंह चंदेल, डाॅ. सत्वाश्री (पी.जी.) डाॅ. संजय त्रिपाठी (जे.आर.)
डाॅ. तान्या छौडा (कार्डियक एनेस्थेटिस्ट)
परफ्युजनिस्ट - विकास, डिगेश्वर
नर्सिंग स्टाॅफ - राजेन्द्र, नरेन्द्र, दुष्यंत, चैवा, मुनेश, किरण, प्रियंका, कुसुम, शीबा, भूपेन्द्र,हरीश, तेजेन्द्र। -
*रीपा से मिला रोजगार, बना जीवन का आधार*
*आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़े कदम*
बिलासपुर/राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘रीपा’’ ने न केवल ग्रामीणों के जीवन में परिवर्तन लाया है बल्कि उनके सफल उद्यमी बनने के सपनों को भी साकार कर रही है। केवल खेती-किसानी और मजदूरी तक सीमित रहने वाले इन किसानों को रीपा योजना से जोड़कर उद्यमियता को बढ़ावा दिया जा रहा है। रीपा योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नये-नये व्यवसाय की जानकारियां लेकर इनकी बारीकियां सीख रहे है।
जिले के मस्तूरी ब्लॉक के बेलटुकरी रीपा केंद्र में श्री बिहारी लाल और श्री राजू सिदार के द्वारा फेब्रिकेशन वेल्डिंग इकाई का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। जिससे जुड़कर ग्रामीण युवा आमदनी का एक अच्छा हिस्सा प्राप्त कर रहे है। रीपा योजना के तहत उद्यमियता को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं को रोजगार का एक जरिया मिल गया है। फेब्रिकेशन वेल्डिंग इकाई से इन उद्यमियों के द्वारा सात महीने में 12 लाख 44 हजार रुपये का आय अर्जित किया गया, जिससे उन्हें 2 लाख 60 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। वर्तमान में इन्हें खिड़की, दरवाजा, ट्रैश, जाली, शटर एवं पंचायत इत्यादि कार्य के आर्डर भी प्राप्त हुए है। जिससे इनके आय में 3 लाख रुपये की और बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार रीपा योजना से जुड़कर ये उद्यमी सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं एवं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे है। शासन की इस कल्याणकारी योजना से जुड़कर एक सफल उद्यमी बनने का इनका सपना साकार हुआ है। -
-लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही प्रदर्शनी
जांजगीर चांपा / नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रविवार को जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाया गया जो लोगो के आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बहुत ही आकर्षक एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया। आमनागरिकों ने इसकी भूरी-भूरी सरहाना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पौने पांच वर्षाें के दौरान आमनागरिकों के जीवन में काफी बदलाव आया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और लोग सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के जरिये आमजनता का दिल जीत लिया है।आज भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिलेवासियों को 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार रूपए के कुल 1043 विकास कार्याे की सौगात दिये। इनमें 87 करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए से अधिक के 192 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 379 करोड़ 78 लाख 71 हजार से अधिक रूपए के 851 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल हैं।भरोसे के सम्मेलन के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, , गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, पीएचई मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, आबकारी मंत्री श्री कवासी राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत उपस्थित थे। - रायपुर, / नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के आज जांजगीर प्रवास पर हेलीपेड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्री खड़गे के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन खोखरा में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हो रहें है। उनके साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव, तेलंगाना के सांसद श्री के. राजू हेलीकॉप्टर से एक साथ पहुँचे जहाँ हेलीपेड पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत राज्य सरकार के मंत्री जय सिंह अग्रवाल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम ,विधायक सत्यनारायण शर्मा , धनेन्द्र साहू अमितेश शुक्ल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर संभागायुक्त बिलासपुर श्री के.डी कुंजाम, पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।स/क्र
- नॉर्थ जोन गार्डन में बच्चों के झूले एवं पाथवे झाड़-झंकार मुक्त-टी सहदेवभिलाई नगर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू की अगुवाई में रविवार को तालपुरी बी ब्लॉक के नॉर्थ जोन गार्डन में सफाई अभियान छेड़ा गया। सुबह 05:30 से करीब पांच घंटे चले अभियान में रिसाली नगर निगम की मशीनरी झोंक दी गई। नतीजे के तौर पर बच्चों के झूले और पाथवे झाड़-झंकार से मुक्त हो गए। इस अभियान में स्वयं महामंत्री समेत महापौर शशि सिन्हा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की प्रभारी सरिता साहू, आयुक्त आशीष देवांगन, सभापति केशव बंछोर, निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश देशमुख, वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अमनदीप सोढ़ी ने जमकर पसीना बहाया। युद्धस्तर पर चली इस मुहिम में निगम का अमला सहित लगभग सौ लोगों ने हिस्सा लिया।पाथवे तथा रैंप का पुनर्निर्माण होगाइस दौरान महामंत्री ने एलान किया कि गार्डन के क्षतिग्रस्त पाथवे एवं रैंप का पुनर्निर्माण किया जाएगा और जहां-जहां पेवरब्लाॉक टूटे हुए हैं, उन सभी को बदला जाएगा। इसके अलावा यहां दो पोल और लगाए जाएंगे और सभी खराब एलईडी बल्ब बदले जाने के साथ-साथ टूटे हुए झूलों की मरम्मत भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सफाई का यह सफर निगम के सभी गार्डनों में जारी रहेगा। लोगों ने देखा कि पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सफाई अभियान छेड़ा गया, जिसमें दस ट्राॅली झाड़-झंकार निकले। साफ-सफाई से पहले जहां पाथवे और बच्चों के झूले नजर नहीं आते थे, अब ये झूले दूर से ही दिखने लग गए। इतना ही नहीं सफाई के बाद बच्चों ने गार्डन में धमाचौकड़ी मचाना भी शुरू कर दिया।स्वच्छता ही सेवा ग्रुप भी जुड़ागार्डन की साफ-सफाई का फैसला महामंत्री ने हाल ही में आयोजित भेंट-मुलाकात में किया था। जिस पर एक हफ्ते के भीतर ही अमल कर दिया गया। अभियान की खबर लगते ही स्वच्छता ही सेवा ग्रुप के पच्चीस से ज्यादा सदस्य जुड़ गए, जिससे मुहिम को नई धार मिली। अभियान को सफल बनाने में एनएसयूआई के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे, एल्डरमैन संध्या वर्मा एवं संतू मानिकपुरी, जोन प्रभारी अशोक सिन्हा तथा अमृतपाल सिंह और ब्लॉक 6 के महामंत्री चंद्रकांत कोरे का बहुत बड़ा हाथ रहा। इस बीच बी ब्लॉक में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। जिसमें लगभग तीन दर्जन लोगों ने हिस्सा लिया। यह यात्रा क्लब हाउस से शुरू होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस क्लब हाउस में समाप्त हो गई। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा फिर निकाली जाएगी।

-
*कलेक्टर और एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
*स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय सचिव श्रीमती सिंह करेंगी ध्वजारोहण*
*इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बिखरेगी छटा*
बिलासपुर /जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल आज सवेरे 09 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने अंतिम रिहर्सल में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। कलेक्टर ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुकूल कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाते हुए ध्वजारोहण किया। फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि अशीष सिंह जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।इस वर्ष स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित 05 दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त से लगाई जाएगी।
रिहर्सल के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। -
रायपुर..मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर किया आत्मीय स्वागत।
- राजनांदगांव। छुरिया क्षेत्र के अंदरूनी गांव बीजेपार के निवासियों ने स्वस्फूर्त श्रमदान कर वर्षों पुराने कच्चे मार्ग को दुरूस्त कर अनूठी मिसाल पेश की है। लगभग तीन किमी के इस कच्चे रास्ते के बेहतर होने से न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने श्रमदान से कुछ रचनात्मक और सकारात्मक मिशाल पेश करने की ठानी। बैठक में निर्णय किया। श्रमदान के लिए नवाज को भी आमंत्रित किया गया। शनिवार सुबह सभी ने श्रमदान कर सड़क को आवागमन के लायक बना डाला।बीजेपार-भर्रीटोला के बीच का यह रास्ता दशकों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। ऐसे में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज ने ग्रामीणों संग एक जनसहयोग की भावना लेकर श्रमदान करने की मुहिम शुरू की। शनिवार को बीजेपार के वासियों ने त्यौहार के रूप में श्रमदान कर एक नया उदाहरण पेश किया। बैंक अध्यक्ष नवाज ने ग्रामीणों को कष्टमुक्त करने श्रमदान को एक बढिय़ा जरिया बनाया।श्रमदान के लिए किसान चौपाल कार्यक्रम में सहमति बनी थी। कच्चा रास्ता को नया रूप देने के लिए स्वस्फूर्त ग्रामीण इस मुहिम में जुड़ गए हैं। बताया गया कि उक्त मार्ग को लगभग 25 साल पहले ग्रामीणोंं ने चंदाकर एक किसान से खरीदा था। आज पर्यंत यह मार्ग कीचड़ और उबडख़ाबड़ रास्ते के रूप में था। राजनीतिक तौर पर ग्रामीणों की सदियों पुरानी मांग को अनसुना कर दिया गया। ऐसे में नवाज की अपील पर ग्रामीण श्रमदान करने के अभियान में स्वमेव जुड़ गए। श्रमदान के कारण अब यह रास्ता आवाजाही के लिहाज से सुगम हो गया है। इस रास्ते से सीधे ग्रामीण पैरीटोला होकर छुरिया आसानी से पहुंच सकते हैं। जबकि मौजूदा समय में नौ किमी का अतिरिक्त सफर करने के बाद ही छुरिया का रास्ता तय होता है। बीजेपार-भर्रीटोला कच्चा रास्ता दुरूस्त होने से झाडीखैरी, मालडोंगरी, ग्वालदंड, विचारपुर, खेड़ेपार के अलावा महाराष्ट्र के मातेखेड़ा, कुसमी, मुड़मारी, तुमड़ीकसा और कटलीटोला जैसे गांव के लोगों को सुगम रास्ता नसीब होगा।

















.jpg)








.jpg)
