- Home
- छत्तीसगढ़
-
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
जनदर्शन में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम नागाडबरी निवासी राधिका सेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा निवासी श्री जगदेव राम ने ऋण पुस्तिका दिलाने तथा ग्राम बोरगांव के ग्रामीणों ने ग्राम पटेल के रिक्त पद पर नियुक्ति संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम देवकोट निवासी श्री नारायण लाल साहू ने भूमि सीमांकन कराने तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी दिव्या देवांगन ने सहायता राशि प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे। संयुक्त कलेक्टर श्री लकरा ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। -
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों का सहयोग कर रहे हैं जिले के अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिक
बालोद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज निक्षय मित्र बनकर जिले के 05 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने टीबी के मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु जिले में सघन रूप से निक्षय मित्र बनाने का अभियान चलाया जा रहा हैै। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल की पहल पर जिले के अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिक टीबी के मरीजों को सहयोग करने की इस महती कार्य में निक्षय मित्र बनकर बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि निक्षय मित्रों के द्वारा टीबी के मरीजों को दी जाने वाली पोषण किट में 06 माह तक की अवधि के लिए खाने का तेल, फल्लीदाना, चना, दुग्ध पाउडर, सोयाबड़ी, गुड़, मिश्रित दाल आदि सामग्री प्रदान की जाती है। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने बालोद जिले को 2025 को टीबी मुक्त बनाने हेतु जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निक्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों की सहयोग करने की अपील भी की। -
बिलासपुर/ बिलासपुर जिले के एक पटवारी राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा से मिलने रायपुर स्थित उनके बंगले पहुंच गया। सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बगैर मुलाकात के लिए सीधे मंत्री के सामने पहुंच गए। मंत्री श्री वर्मा ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर बिलासपुर को अनुशासनात्मक कारवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में जवाब तलब किया है। मामला मोपका से स्थानांतरित किए गए पटवारी आलोक तिवारी का है।
गौरतलब है कि जिला कार्यालय द्वारा गत 29 फरवरी को पटवारी आलोक तिवारी का तबादला बेलगहना तहसील के हल्का बहेरामुडा किया गया। उसी दिन उन्हें बहेरामुड़ा में ज्वाइनिंग देने के लिए भारमुक्त भी कर दिया गया। भारमुक्ति उपरांत श्री तिवारी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर न जाकर सीधे राजस्व मंत्री श्री वर्मा से मिलने रायपुर पहुंच गए। अपना तबादला मोपका से बाहर नहीं करने की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने मंत्री से मिलने के लिए किसी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं ली थी। मंत्री ने पटवारी के इस हरकत पर गहरी नाराजगी जताई। सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत बताया और कलेक्टर को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत पटवारी आलोक तिवारी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है। निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -
निरीक्षण अधिकारी श्री पल्लेवार ने लिया जायजा*
बिलासपुर/राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मस्तूूरी विकासखण्ड के ग्राम रैलहा में चना प्रदर्शन 20 हेक्टेयर, ग्राम भुरकुण्डा एवं जैतपुरी में सरसों प्रदर्शन, ग्राम हिर्री में मूंगफली प्रदर्शन 20 हेक्टर का अवलोकन एवं मूल्यांकन निरीक्षण अधिकारी श्री सरजू पल्लेवाल ने किया। इसके साथ ही उन्होंने बीज उत्पादन प्रोगाम के तहत ग्राम रिस्दा में मटर फसल 10 हेक्टेयर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना क्रियान्वयन, फसल, बीज मिनीकीट, समूह प्रदर्शनी की वर्तमान स्थिति, प्रगति सह रबी फसल की स्थिति व कटाई एवं अन्य योजनाओं के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु विकासखण्ड मस्तूरी के विभिन्न गांवों में फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री एम.के. चैहान, उप संचालक श्री पी. हथेश्वर, सहायक संचालक श्री अनिल कौशिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.के. आहिरे, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री विजय धीरज एवं समस्त किसान मौजूद थे। -
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने श.गु.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ किया
जगदलपुर । श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रचुर प्राकृतिक सम्पदा एवं जैव विविधता से समृद्ध होने के कारण यहाँ कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में नवाचारी उद्योग एवं व्यवसाय की व्यापक सम्भावनायें हैं । उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं को आकर्षित करने तथा उनके उद्यमिता का विकास करने में “नवाचार मेलों” की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है । ऐसे नवाचार मेलों का आयोजन राज्य के हर सम्भाग में किया जाना चाहिए । श्री हरिचंदन आज यहाँ शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुम्हरावण्ड, जगदलपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ कर रहे थे । श्री हरिचंदन ने मेले में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा स्टार्ट अप्स द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का भ्रमण किया तथा इनकी सराहना की । इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज, भी उनके साथ मौजूद थे । कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर नवाचार मेले में अपने उद्बोधन में यहाँ उपस्थित युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को को सम्बोधित करते हुए नवीन उद्योग स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया । छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज ने भी अपना उद्बोधन दिया । तकनीकी सत्र में संचालक अनुसंधान सेवायें, इं.गां.कृ.वि., रायपुर डाॅ. वी.के. त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में नवाचार मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । मनोहर गौशाला खैरागढ़ के संचालक, श्री अखिल जैन जी का जैविक उत्पाद “आॅर्गेनिक गोल्ड” को लाॅंच किया गया । इं.गां.कृ.वि., अन्तर्गत सफल स्टार्टअप भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी अनुभव तकनीकी सत्र में बताया, जिसमें श्री राजकुमार श्रीवासजी, शुभि एग्रोटेक स्टार्टअप रायपुर, श्री जीत चावड़ा, जीत एग्रोटेक रायपुर एवं श्री दीपक ध्रुव एग्री राईट्स, जगदलपुर भी मौजूद थे । नवाचार मेरे का महत्व पर डाॅ. अमित दुबे, प्रमुख वैज्ञानिक, छ.ग. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर पर प्रकाश डालते हुए युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को विस्तार से बताया । नवाचार का उद्यम के रूप में परिवर्तन विषय पर डाॅ. हुलास पाठक, प्राध्यापक एवं प्रभारी राबी, इं.गां.कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने अपना उद्बोधन दिया । संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र, डाॅ. एस.टुटेजा ने भी प्रतिभागियों को सम्बंोधित किया। डाॅ. आर.एस.नेताम, अधिष्ठाता, श.गुं.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर ने भी नवाचार मेले पर विस्तार से युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप के संबंध में बतलाया । तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपने प्रादर्शों की जानकारी दी गई, कृषकों द्वारा अपने नवाचार की जानकारी दी एवं सफल छात्र स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा अपने अनुभवों को इस अवसर पर साझा किया । उल्लेखनीय है कि नवाचार मेला 2024 का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सम्भावनाओं तथा चुनौतियों के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रमुख विषय जैसे सामान्य विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, कृषि एवं सम्बंधित विज्ञान, मौलिक नव प्रवर्तन पर पोस्टर प्रदर्शनी में 75 एवं नवाचार माॅडल में 148 तथा मौखिक प्रस्तुती में 09 प्रतिभागी शामिल हुए । नवाचार में पूरे छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं स्कूलों के विद्यार्थीगण, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के नवप्रवर्तकगण, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नव प्रवर्तक स्वसहायता समूहों के सदस्य व प्रगतिशील कृषक एवं उद्योगों के प्रतिनिधिगण कुल 1000 लोग शामिल होकर नवाचार मेला का लाभ लिये । इस अवसर पर कुलसचिव, श्री जी.के. निर्माम, डाॅ. वी.के. पाण्डेय, डाॅ. ए.के. दवे, सह संचालक अनुसंधान, डाॅ. धनंजय शर्मा, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे । -
*छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ*
*विभागीय सचिव, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल के तैयारियों का लिया जायजा*
रायपुर / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर रायपुर के साइंस काॅलेज मैदान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 7 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना का शुभारंभ कर पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करेंगे। इस दौरान हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्य जिलों के हितग्राही वर्चुअली जुड़ेंगे, जिनसे मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय बाल विवाह मुक्त अभियान की शुरूआत करेंगे। इस कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए आज साइंस काॅलेज मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, संचालक श्रीमती तुलिका प्रजापति, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा समेत अधिकारी गण पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, पार्किंग समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए । उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत करीब 70 लाख पात्र हितग्राहियों को राशि उनके बैंक खाते में आॅनलाईन डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे। -
महतारी वंदन योजना की राशि से संतोषी की बेटी का भविष्य होगा सुरक्षित
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार की महतारी वंदन योजना का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। आगामी 7 मार्च को योजना की राशि महिलाओं के खाते में आएगी। अभी से महिलाएं योजना द्वारा मिलने वाली एक हज़ार रुपये की राशि का उपयोग करने की योजना बनाने लगी हैं। कोई इस राशि से बचत की सोच रहा है, तो कोई अपनी छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरा करने पर विचार कर रहा है। वहीं कुछ महिलाऐं इस राशि को भविष्य के लिए निवेश करने वाली हैं। ऐसे ही विचारों के साथ रायपुर के तेलीबांधा में रहने वाली श्रीमति संतोषी ठाकुर कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाले पैसों को वह अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। जिससे भविष्य में वह राशि उनकी बेटी के काम आ सके।
वैसे तो कहा जाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं वित्तीय प्रबंधन के मामले में ज्यादा समझदार होती हैं। पर संतोषी ठाकुर की सोच इस बता को प्रमाणित भी करती है। वह महतारी वंदन योजना की राशि अपने खर्चे में नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के लिए उपयोग करना चाहती है। संतोषी अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है जिसमें केवल एक ही कमरा है। जिसमे 12 वर्ष का एक बेटा राज और 10 वर्ष की एक बेटी वर्षा ठाकुर है जो कक्षा 8वीं और 6वीं में पढ़ते है। संतोषी ठाकुर घर चलाने के लिए दूसरे घरों में जाकर खाना बनाने का कार्य करती हैं और इससे होने वाली आमदनी से अपना घर खर्च और अन्य जरूरतें पूरी करती हैं।
संतोषी बताती है कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खोला था और पैसे जमा करना शुरू किया था। पर घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह उसमें नियमित रूप से पैसे जमा नहीं कर पाती थी। अब महतारी वंदन योजना से हर माह एक हज़ार रुपए मिलेंगे। उन्होंने यह निश्चय किया है कि इस राशि को वह फिर से उस खाते में जमा करेंगी। जिससे भविष्य में वह राशि उनकी बेटी के काम आ सकेगा। वह इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि इस योजना से उन्हें आर्थिक बल मिलेगा।
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं ना केवल सीधे तौर पर बल्कि अन्य जनहितकारी योजनाओं के साथ संबंधित होकर हर वर्ग को को लाभ पहुंचाएगी। जैसा संतोषी ठाकुर राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से सुरक्षित करेंगी। ऐसे ही प्रदेश के हर व्यक्ति जो कतार के आखिर में ही क्यूं ना खड़ा हो सरकार उस तक भी योजना को पहुंचाने और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 06 मार्च को सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे स्थित कला केन्द्र का शुभारंभ करेंगे । इस अवसर मंत्रीगण भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि कला केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है जहां ड्राइंग, मूर्तिकला, गायन, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, तबला, हारमोनियम, ड्रम, की-बोर्ड इत्यादि वाद्य यंत्र का तथा अन्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलाकारों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त हो सकेगा। कला केंद्र परिसर में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए रिकॉर्डिंग कक्ष का भी निर्माण किया गया है। परिसर में बनने वाले मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुति की सुविधा भी रहेगी। कला केंद्र के प्रारंभ होने से कलाकारों को एक मंच उपलब्ध होंगे एवं बच्चों में अंतर्निहित प्रतिभा भी सामने आयेगी।
-
दुर्ग/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेश्राम के मार्गदर्शन में जिले में एक जुलाई 2023 से सिकल सेल उन्मूलन मिशन का शुभारंभ किया गया है। 0 से 40 आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का सिकल सेल स्क्रीनिंग की जानी है। जिसके तहत दुर्ग जिले को एक जुलाई 2023 से मार्च 2024 तक 3,90,237 का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से मिली जानकारी अनुसार जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी एचडब्ल्यूसी, एसएससी, एसएसके एवं शिविर के माध्यम से सिकल सेल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। 04 मार्च 2024 तक 3,54,430 (91 प्रतिशत) लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसमें 403 रोगी, 2251 वाहक पाए गये है। रोगियों का उपचार प्रारंभ कर दिया है। लक्ष्य के अनुरूप सिकल सेल स्क्रीनिंग का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, लगभग 35,807 शेष का स्क्रीनिंग 31 मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा विशेष सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के क्रियान्वयन की सतत् समीक्षा की जा रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य पूर्ति की ओर अग्रसर है।
-
दुर्ग /भारतीय वायु सेना भारतीय /गोरखा (नेपाल की एक जाति) पुरूष उम्मीद्वारों को 28 मार्च से 05 अप्रैल 2024 तक लाल परेड ग्राउंड, भोपाल, मध्यप्रदेश में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए समूह ’वाई’ (गैर-तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए रैली का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक श्री आर. के. कुर्रे के अनुसार *वैवाहिक स्थिति एवं जन्मतिथिः-* चिकित्सा सहायक (10+2 उम्मीद्वारों के लिए) उम्मीद्वार अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 24 जून 2003 और 24 जून 2007 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो । चिकित्सा सहायक (फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी वाले उम्मीदवारों के लिए) अविवाहित उम्मीद्वार का जन्म 24 जून 2000 और 24 जून 2005 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। विवाहित उम्मीद्वार का जन्म 24 जून 2000 से 24 जून 2003 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
*शैक्षणिक योग्यताः-
द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोडों से भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 / इंडरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा (50 प्रतिशत अंकों से) उत्तीर्ण होनी चाहिए, तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोडों से गैर-व्यावसायिक विषयों (भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान) और अंग्रेजी के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यकम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण तवा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। उम्मीद्वारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा नामांकन के समय के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी अनिवार्य आवश्यकता होगी ।
*ग्रुप एवं ट्रेडः-* केवल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) में एयरमेन।
*रैली का समय एवं दिनांकः
रैली स्थल पर रिपोंटिंग का समय 28 मार्च 2024, 31 मार्च 2024 और 03 अप्रैल 2024 को सुबह 6 बजे और रिपोर्ट करने का अंतिम समय 10ः00 बजे।
*कवर किये गये राज्य/जिलेः
28 मार्च 2024 (केवल 10+2 वाले उम्मीद्वारों के लिए) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के आवेदक तथा 03 अप्रैल 2024 (केवल फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी अर्हताधारी छत्तीसगढ़ राज्य के आवेदक उक्त नियत स्थान समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु वेबपोर्टल www.airmenselection.cdac.in पर लॉग इन कर सकते है। -
स्व. श्री सरयू प्रसाद अग्रवाल स्डेडियम में
छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर सहित अन्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
बालोद । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जिला बालोद का शुभांरभ स्व. श्री सरयू प्रसाद अग्रवाल स्डेडियम बालोद में बुधवार 06 मार्च को दोपहर 02 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चैरड़िया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचैरी करेंगी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं छत्तीसगढ़ उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के रजिस्ट्रार श्रीमती हिमांशु जैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। -
नगर पालिका बालोद द्वारा टाउन हॉल में लाइव टेलीकास्ट का किया गया है आयोजन
बालोद । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं से कल 6 मार्च को प्रातः 9.30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में संवाद करेंगे। नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा इस आयोजन का लाइव टेलीकास्ट स्थानीय स्व. जालम सिंह पटेल मांगलिक भवन टाउन हॉल में किया गया है ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि कल 6 मार्च को आयोजित संवाद कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगा। माननीय प्रधानमंत्री जी 10.00 बजे से लाईव होंगे । जिसमे स्व सहायता समूहों व संगठनो से जुड़ी महिलाओं के साथ मान. प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम मे लाभांवित किया जाना है । श्री अग्रहरि ने स्व सहायता समूहों व संगठनो से जुड़ी महिलाओं से अपील की है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के संवाद कार्यक्रम का प्रसारण को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक महिलाए इस कार्यकम मे सहभागी बने । -
रायपुर,/शिक्षक सीर्धी भर्ती 2023 में शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की पंचम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 6 मार्च 2024 दोपहर 3 बजे से 7 मार्च 2024 रात्रि 10 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग में कुल 1021 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बस्तर/सरगुजा में किया जायेगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग में उपस्थिति प्रदान करेंगे। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।दस्तावेजों का सत्यापन 9 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक संभागीय संयुक्त संचालक, कार्यालय में किया जायेगा। पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं कार्यभार ग्रहण प्रारंभ में संभागीय संयुक्त संचालक, कार्यालय में दिनांक 9 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक किया जायेगा, इसके पश्चात् अभ्यर्थी विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे। -
रायपुर।*भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय में ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ कैंपेन का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशियों ने *मैं हूं मोदी का परिवार कैम्पेन लॉन्च* किया। इस दौरान प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सभी लोकसभा प्रत्याशी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने मैं हूं मोदी का परिवार कैंपेन के शुभारंभ पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की डंका बज रहा है। 13 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास में जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आवास में जाने से पहले छत्तीसगढ़ के ऐसे लोग, जो आवासविहीन हैं, उनको आवास दिलाने का संकल्प व्यक्त किया था, जिसके लिए भाजपा की सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में अपने किए वादे को निभाया। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जितने भी जरूरतमंद लोग थे उनके लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति प्रदेश की भाजपा सरकार ने दे दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानती है और उसी चिंता को लेकर के भाजपा ने अपना कैंपेन चलाया है। सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार को मानती है जबकि भारतीय जनता पार्टी वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को लेकर काम करती है। प्रदेश में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को अपना परिवार मानकर प्रदेश की भाजपा सरकार काम कर रही है।भाजपा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानती है, हर व्यक्ति की चिंता करती है, महिलाओं की, युवाओं की, पत्रकारों की, कलाकारों की सभी की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। संपूर्ण राष्ट्र की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करते हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग यह समझ नहीं पाएंगे क्योंकि उन्हें तो केवल एक ही परिवार की चिंता करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मिलने वाले अतिरिक्त 5 किलो चावल को 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना काल में देश को एक परिवार मानते हुए कोरोना के संकट से देश को उबारने एवं बिना भेदभाव के सबको नि:शुल्क कोरोना टीका लगाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। -
*नबीन, देव, जम्वाल और साय ने किया मार्गदर्शन*
*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन ने मंगलवार को लोकसभा क्लस्टर प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा संयोजक-सहसंयोजक, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक-सहसंयोजक, लोकसभा विस्तारकों, लोकसभा प्रत्याशियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर परिश्रम करने का आह्वान किया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी मार्गदर्शन किया।प्रदेश सह प्रभारी श्री नबीन ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी के चुनावी प्रबंधन में कोई कसर बाकी नहीं रखें और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने के लिए कृत-संकल्पित हों। योजनाएँ बनाने के साथ-साथ उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देना है। प्रबंधन समिति के 36 विभागों में आपसी समन्वय पर भी उन्होंने बल दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त सकारात्मक वातावरण है और इसलिए किसी भी प्रकार के अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्यकर्ता केंद्रीय और प्रदेश फाजपा नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को समय पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण करें। पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर यह बड़ी जिम्मेदारी है कि प्रदेश की सभी 11 सीटों पर भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री श्री मोदी को भेंट करें। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जम्वाल ने कहा कि पिछली कमियों को दूर करके अब लोकसभा चुनाव में सभी 11 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में डालनी है। भाजपा की गठित सभी समितियों के सुझाव लेने और आने वाली दिक्कतों से पार पाने के उपाय बताने के साथ ही श्री जम्वाल ने सभी समितियों के कार्यों और पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री साय ने आगामी 30 मार्च तक दीवार लेखन,प्रतिदिन 10 लाभार्थी परिवारों से और 200 लाभार्थियों से मुलाकात, हर घर में झंडा अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए इन कार्यक्रमों को पूर्ण करने का आग्रह किया। श्री साय ने विकसित भारत संकल्प सुझाव संग्रहण अभियान के तहत 15 मार्च तक प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव एकत्रित करने के बारे में भी बताया।भाजपा की मेराथन बैठकों के क्रम में सबसे पहले लोकसभा क्लस्टर प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा प्रभारी-सहप्रभारी, लोकसभा संयोजक-सहसंयोजकों की बैठक हुई। इसके पश्चात नैरेटिव टीम और सबसे अंत में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, लोकसभा प्रत्याशियों बैठक में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल, रामविचार नेताम, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, भरतलाल वर्मा, जगदीश रामू रोहरा, सभी लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विजय बघेल, संतोष पांडेय, महेश कश्यप, भोजराज नाग, रूपकुमारी चौधरी, तोखन साहू, कमलेश जांगड़े, राधेश्याम राठिया, चिंतामणि महाराज, सहित भाजपा पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे एवं प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इन बैठकों में विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सिंह सवन्नी, सौरभ सिंह, श्रीमती सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरतलाल वर्मा, जगदीश (रामू) रोहरा, रामजी भारती, विधायक पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, सच्चिदानंद उपासने, नीलकंठ टेकाम, जगन्नाथ पाणिग्राही, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, रसिक परमार, केदार नाथ गुप्ता, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, छगन मूंदड़ा, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, सुनील पिल्लई, मितुल कोठारी, सोमेश पांडेय, मोहन पवार, अंजय शुक्ला, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित -
*मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के मध्य नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण हेतु हुआ एमओयू*
*ऐसा एमओयू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य*रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। एमओयू के तहत नवीन कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवीन कानून छत्तीसगढ़ राज्य के कानूनी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। नवीन अपराधिक कानूनों पर छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को व्यापक रूप से प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना कानूनी प्रणाली को मजबूत करने एवं सभी के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार नवीन आपराधिक कानूनों की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के नागरिकों को त्वरित एवं समुचित न्याय प्रदान करने कृत संकल्पित है। हमारी नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यह भारतीय न्याय प्रणाली का बहुत बड़ा टर्निंग पाईंट है एवं देश में नये अध्याय की शुरूआत होती है। जहां अंग्रेजों के कानून में दंड पर जोर दिया गया है, वहीं देश के नवीन कानून न्याय की बात करता है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीन कानूनों के संदर्भ में जब चर्चा प्रारंभ हुई तब हमने भी राज्य में विचार विमर्श कर निर्णय लिया कि महिलाओं के विरूद्ध कोई अपराध घटित होता है तो इस मामले में समुचित कार्रवाई के लिए महिला थाना की संख्या बढ़ानी चाहिए । इसे हमने संकल्प के रूप में लेकर प्रथम बजट में ही जिलों में नवीन महिला थाना खोले जाने का प्रावधान किया है। 07 साल से अधिक के प्रकरण में फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। हम फोरेंसिक जांच को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस हेतु बिलासपुर यूनिवर्सिटी से करार कर एम.एस.सी इन फोरेंसिक की पढ़ाई हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। नवीन कानून में संगठित अपराध, आतंकवाद को परिभाषित किया गया है एवं माब लिंचिंग एवं अनाचार के मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। उद्बोधन के अंत में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को बधाई दी गई।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कानून में संशोधन हेतु गठित समिति के अध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह ने अपने उद्बोधन में नवीन कानूनों के ड्राफ्ट तैयार करने एवं इसे लागू कराने के सबंध में उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा नवीन कानूनों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जिज्ञासा के सवालों का उत्तर एवं परिचर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ‘छत्तीसगढ़ देश का प्रथम राज्य है, जिसने पुलिस अधिकारियों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज यह एम.ओ.यू. पर करार किया है।’इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत भाषण में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि भारत की संसद द्वारा पारित किये गये 3 नवीन कानून जो दिनांक 01 जुलाई, 2024 से पूरे देश में लागू हो रहे हैं। इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिल्ली एवं चंडीगढ़ द्वारा किये जा रहे कार्य का अध्ययन एवं अवलोकन कर देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों से चर्चा कर प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण व साफ्टवेयर/हार्डवेयर अपग्रेडेशन पर होने वाले व्यय का आंकलन कर शासन को बजट प्रस्ताव, नवीन कानून के आवश्यकता अनुरूप महिला विवेचकों के पद एवं अन्य प्रस्ताव, ‘विटनेश प्रोटेक्शन स्कीम’ का ड्राफ्ट एवं रीडिंग मटेरियल तैयार किया गया। जनमानस को नवीन कानून के बारे में जागरूक करने हेतु ‘गणतंत्र दिवस परेड स्थल’ पर विभिन्न पोस्टर, पाम्पलेट एवं झांकी तैयार कर प्रदर्शित की गई। जिला स्तर पर नवीन कानूनों के प्रति जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा।कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथि कुलपति, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रो.(डा.) व्ही.सी. विवेकानंदन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और एच.एन.एल.यू. के बीच आज जो करार हुआ है। वह पुलिस अधिकारियों को नये कानूनों के संदर्भ में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारें में व्यापक रूप से बताया।इस अवसर अपर मुख्य सचिव(गृह) श्री मनोज पिंगुआ, छत्तीसगढ़ शासन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एस.आर.पी.कल्लूरी, श्री पवन देव श्री प्रदीप गुप्ता, श्री विवेकानंद, श्री अमित कुमार एवं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहें। मंच संचालन उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा किया गया। -
घुलघुल में जिला स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी और मेला आयोजित*
*स्वस्थ पशु प्रतियोगिता में कृषकों और पशुपालकों ने लिया हिस्सा*रायपुर, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन का महत्व है। पशुधन का उपयोग कृषि कार्यों के साथ-साथ अन्य आर्थिक गतिविधियों में भी है। इस महत्ता के कारण हमारी संस्कृति में पशुधन को पूजनीय माना गया है। श्री वर्मा रायपुर जिले के ग्राम घुलघुल में जिला स्तरीय पशुप्रदर्शनी और पशु मेला में पशु मालिकों को सम्बोधित कर रहे थे।पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा आयोजित इस मेले में उन्नत नस्ल के पशु प्रदर्शित किए गए थे। साथ ही यहां स्वस्थ्य पशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 230 कृषक और पशुपालकों ने हिस्सा लिया। मेले में बीमार पशुओं का उपचार कर दवाईयां वितरित की गई। प्रतियोगिता में दुधारू गाय वर्ग में श्री संजय शर्मा नेवरा, श्री आकाश अग्रवाल नेवरा, तथा शत्रुहन यादव रजिया के गाय को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार श्री फेरहा यदु, श्री हितेन्द्र मिर्झा एवं श्री गंगा यदु के भैंस को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान (दुधारू भैंस वर्ग)तथा बकरा-बकरी वर्ग में श्री राकेश साहू कुम्हारी, श्री परस निषाद खपरीकला एवं श्री देवेश वर्मा के बकरा-बकरी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान, बैल जोड़ी वर्ग में श्री ईश्वर साहू, श्री रूपेन्द्र यादव, श्री रामजी साहू के बैल को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान एवं उन्नत वत्स पालन में श्री यशकुमार यदु मोहगांव, श्री हेमंत यदु खपरीकला, श्री अशोक यदु आलेसुर को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा कुक्कुट वर्ग में श्री बिसरू निषाद, श्री महाराज टण्डन एवं श्री बिसरू निषाद को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री राजू शर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवव्रत नायक, जनपद सदस्य श्रीमती स्वाति वर्मा, सभापति जनपद पंचायत तिल्दा श्री शिवशंकर वर्मा, ग्राम कोहका के सरपंच श्री सहदेव कुर्रे, श्री भगवती साहू, श्री विजय ठाकुर, श्री तेजराम वर्मा, पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. शंकरलाल उइके तथा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। -
*राज्य ओपन स्कूल में ऑनलाइन क्लास का संचालन किया जाएगा: मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल*
*साल में तीन बार होंगी राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं*रायपुर | शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक ली। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बहुत से बच्चे किसी रोजगार में लगे होने से समय के अभाव के कारण ओपन स्कूल में दाखिला लेते हैं ऐसे में उनको पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके पूरा ध्यान रखा जाएगा।राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम पर शिक्षा मंत्री ने चिंता जताते हुए प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऑनलाइन क्लास आयोजित करने के निर्देश दिए। इन क्लास में ‘स्वयंप्रभा‘ के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा अब साल में तीन बार आयोजित की जाएगी।शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब माध्यमिक शिक्षा मंडल साल में दो बार परीक्षाओं का आयोजन कराएगा ऐसे में राज्य ओपन स्कूल को अपने विद्यार्थियों को एक मौका और देना चाहिए। बैठक में कुछ केंद्रों को बंद करने का सुझाव दिया गया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने 50 विद्यार्थियों से कम केंद्रों को बंद करने और सभी केंद्रों की निगरानी के निर्देश दिए। - रायगढ़। 6 मार्च को शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा।कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। उक्त कार्यक्रम के लिए कबीर चौक सामुदायिक भवन और निगम सभाकक्ष को तैयार किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोनों स्थानों पर शुरू होगा, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री 10.30 लाइव जुड़ेंगे। दोनों ही स्थानों पर प्रोजेक्टर, इंटरनेट सहित कंप्यूटर और आडियो, वीडियो संसाधन लगाए जा रहे हैं। निर्धारित दिन और समय पर दोनों स्थानों से कार्यक्रम प्रसारित किए जायेंगे। निगम प्रशासन द्वारा निगम अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। file photo
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करने कहा है। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होना गौरव की बात है। इस सर्वोच्च सेवा के लिए जिले के युवाओं को प्रेरित करें और उनसे फार्म भरवाएं। कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में अग्निवीर भर्ती के संबंध में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ ललित शुक्ला तथा विरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय, माधव राव सप्रे महाविद्यालय, आईटीआई गौरेला, आईटीआई पेंड्रा एवं आईटीआई मरवाही के प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले से 500 युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। भर्ती हेतु 13 फरवरी से ऑनलाइन पंजीयन चल रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित है। कलेक्टर ने इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने, योजना के बारे में युवाओं को बताने और उन्हे कोंचिग की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
- -राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श.गु.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ कियाजगदलपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने श.गु.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ किया। राज्यपाल नेे अपने उद्बोधन में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रचुर प्राकृतिक सम्पदा एवं जैव विविधता से समृद्ध होने के कारण यहाँ कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में नवाचारी उद्योग एवं व्यवसाय की व्यापक सम्भावनायें हैं । उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं को आकर्षित करने तथा उनके उद्यमिता का विकास करने में “नवाचार मेलों” की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है । ऐसे नवाचार मेलों का आयोजन राज्य के हर सम्भाग में किया जाना चाहिए । श्री हरिचंदन आज यहाँ शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कुम्हरावण्ड, जगदलपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय नवाचार मेले का शुभारम्भ कर रहे थे । श्री हरिचंदन ने मेले में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा स्टार्ट अप्स द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का भ्रमण किया तथा इनकी सराहना की । इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज, भी उनके साथ मौजूद थे ।कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर नवाचार मेले में अपने उद्बोधन में यहाँ उपस्थित युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को को सम्बोधित करते हुए नवीन उद्योग स्थापित करने हेतु मार्गदर्शन दिया । छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री एस.एस.बजाज ने भी अपना उद्बोधन दिया । तकनीकी सत्र में संचालक अनुसंधान सेवायें, इं.गां.कृ.वि., रायपुर डाॅ. वी.के. त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन में नवाचार मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला । मनोहर गौशाला खैरागढ़ के संचालक, श्री अखिल जैन जी का जैविक उत्पाद “आॅर्गेनिक गोल्ड” को लाॅंच किया गया । इं.गां.कृ.वि., अन्तर्गत सफल स्टार्टअप भी शामिल थे, जिन्होंने अपनी अनुभव तकनीकी सत्र में बताया, जिसमें श्री राजकुमार श्रीवासजी, शुभि एग्रोटेक स्टार्टअप रायपुर, श्री जीत चावड़ा, जीत एग्रोटेक रायपुर एवं श्री दीपक ध्रुव एग्री राईट्स, जगदलपुर भी मौजूद थे । नवाचार मेरे का महत्व पर डाॅ. अमित दुबे, प्रमुख वैज्ञानिक, छ.ग. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर पर प्रकाश डालते हुए युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को विस्तार से बताया । नवाचार का उद्यम के रूप में परिवर्तन विषय पर डाॅ. हुलास पाठक, प्राध्यापक एवं प्रभारी राबी, इं.गां.कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने अपना उद्बोधन दिया । संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र, डाॅ. एस.टुटेजा ने भी प्रतिभागियों को सम्बंोधित किया। डाॅ. आर.एस.नेताम, अधिष्ठाता, श.गुं.कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर ने भी नवाचार मेले पर विस्तार से युवा उद्यमियों तथा स्टार्टअप के संबंध में बतलाया । तकनीकी सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपने प्रादर्शों की जानकारी दी गई, कृषकों द्वारा अपने नवाचार की जानकारी दी एवं सफल छात्र स्टार्टअप उद्यमियों द्वारा अपने अनुभवों को इस अवसर पर साझा किया । उल्लेखनीय है कि नवाचार मेला 2024 का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सम्भावनाओं तथा चुनौतियों के उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रमुख विषय जैसे सामान्य विज्ञान, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, कृषि एवं सम्बंधित विज्ञान, मौलिक नव प्रवर्तन पर पोस्टर प्रदर्शनी में 75 एवं नवाचार माॅडल में 148 तथा मौखिक प्रस्तुती में 09 प्रतिभागी शामिल हुए । नवाचार में पूरे छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं स्कूलों के विद्यार्थीगण, सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के नवप्रवर्तकगण, समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत नव प्रवर्तक स्वसहायता समूहों के सदस्य व प्रगतिशील कृषक एवं उद्योगों के प्रतिनिधिगण कुल 1000 लोग शामिल होकर नवाचार मेला का लाभ लिये । इस अवसर पर कुलसचिव, श्री जी.के. निर्माम, डाॅ. वी.के. पाण्डेय, डाॅ. ए.के. दवे, सह संचालक अनुसंधान, डाॅ. धनंजय शर्मा, सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्रों के प्रमुख, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे ।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में स्टॉल निरीक्षण के दौरान संवेदनशील पहल करते हुए नन्हीं बालिका कु. अंजली का त्वरित उपचार कराने के निर्देश दिए। बस्तर जिले के ग्राम-टाकरा गुड़ा निवासी छः वर्षीय बालिका कु. अंजलि को हृदय रोग से पीड़ित है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कु. अंजली का ऑपरेशन चिरायु योजना के तहत रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा।
- - एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला में देशभर के प्रमुख ईएनटी विशेषज्ञों ने लिया भाग- एम्स में प्रतिमाह 150 टेंपोरल बोन सर्जरी, रोज पहुंच रहे 50 रोगीरायपुर। ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा की जाने वाली टेंपोरल बोन सर्जरी के बारे में अद्यतन जानकारी देने और नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें श्रवण संबंधी विकारों से बचने के लिए समय पर विशेषज्ञों से टेंपोरल बोन की सर्जरी करवाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। एम्स के चिकित्सकों ने इसमें विशेषज्ञता प्राप्त कर ली है यहां प्रतिमाह औसतन 150 टेंपोरल सर्जरी की जा रही हैं।कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा.) ने कहा कि ईएनटी संबंधी सर्जरी दिन-प्रतिदिन जटिल हो रही हैं। ऐसे में नई तकनीक के प्रयोग से इसकी जटिलताओं को दूर कर रोगियों को त्वरित राहत दी जा सकती है। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस प्रकार की कार्यशालाएं नए ईएनटी विशेषज्ञों को इसकी चुनौतियों को समझने में मदद करेगी। उन्होंने एम्स के ईएनटी विशेषज्ञों से अपनी विशेषज्ञता को प्रदेश के अन्य मेडिकल कालेज के ईएनटी विशेषज्ञों तक पहुंचाने को कहा।चिकित्सा अधीक्षक और ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू राजगुरु ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ ऑटोराइनोलैरिंजोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में टेंपोरल बोन और वेसटीबुलर संबंधी चुनौतियों के बारे में नए चिकित्सकों को हैंड्स ऑन ट्रेनिंग प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि एम्स के ईएनटी विभाग में इस संबंध में सभी सर्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रतिमाह लगभग 150 टेंपोरल बोन सर्जरी की जा रही हैं।कार्यशाला संयोजक डॉ. रिपुदमन अरोड़ा ने बताया कि कार्यशाला में देश के प्रमुख ईएनटी विशेषज्ञों ने टेंपोरल बोन डाइसेक्शन, इसकी सर्जरी से जुड़ी चुनौतियों और नई तकनीक के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कान संबंधी छोटी और बड़ी सभी सर्जरी में टेंपोरल बोन सर्जरी की आवश्यकता होती है। इसमें कान की हड्डी बढ़ जाना, मवाद आना, कैंसर, मेस्टॉयड, इंप्लांट आदि में इसकी नियमित आवश्यकता होती है। एम्स की प्रतिदिन औसतन 250 रोगियों की ओपीडी में 50 रोगी टेंपोरल बोन संबंधी विकारों के होते हैं। इन्हें एम्स में त्वरित चिकित्सा प्रदान की जाती है।कार्यशाला में देश के प्रमुख ईएनटी चिकित्सक डॉ. जीवीएस राव, हैदराबाद, डॉ. मंजूनाथ, हुबली और डॉ. अनीता भंडारी, राजस्थान ने नए चिकित्सकों को टेंपोरल बोन सर्जरी की बारिकियों के बारे में बताया। कार्यशाला आयोजन में विभाग की डॉ. रूपा मेहता, डॉ. शर्मिष्ठा चटर्जी और डॉ. सतीश सातपुते ने भी भाग लिया। इसमें प्रदेश सरकार के मेडिकल कालेज और अन्य प्रदेशों के 127 ईएनटी विशेषज्ञों ने भाग लिया।
- भिलाईनगर। भिलाई निगम के राजस्व अमले ने कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में मंजीत सिंह बग्गा के 6 दुकानो तथा स्मृति नगर मे श्यामा चरण पाण्डेय के 8 दुकान को संपत्तिकर की राशि नही पटाये जाने के कारण सील बंद किया।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर संपत्तिकर विभाग द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए भवन स्वामी को विधिवत नोटिस के बाद कुर्की वारंट जारी कर जोन को निर्देशित किये है कि बकायादारो द्वारा निगम के देय करो का भुगतान नहीं किये जाने पर कुर्की की कार्यवाही कर बकाया राशि की वसूली की जाये।इसी क्रम में कान्ट्रेक्टर कालोनी सुपेला में निवासरत मंजीत सिंह बग्गा के 6 दुकान जिसका संपत्तिकर बकाया राशि 6 लाख 82 हजार 3 सौ 32 रूपया तथा स्मृति नगर निवासी श्यामाचरण पाण्डेय के द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि 3 लाख 25 हजार 7 सौ 45 रूपया जमा नहीं करने के कारण उनके 8 दुकानों को जोन 1 सहायक राजस्व अधिकारी की टीम ने 14 दुकान को सील बंद किया है।अवकाश दिवस मे खुले रहेंगे टैक्स काऊंटरवित्तीय वर्ष समाप्ति पर निगम द्वारा भवन स्वामियों को सुविधा प्रदान करने के लिए निगम मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के संपत्तिकर काउन्टर अवकाश दिनो में खुले रखने के निर्देश आयुक्त ने वसूली एजेंसी को दिये है। नागरिक अवकाश अवधि में भी निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर निगम संबंधी देय करो का भुगतान कर सकते है।
- श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर गहरा उत्साहरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और भगवान राम का जय-जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। ट्रेन में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय माहौल में श्री रामलला के दर्शन को जा रहे है। ट्रेन को अयोध्या धाम जैसे सुंदर सजावट किया गया है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित विधायकगण उपस्थित रहे।अयोध्या धाम की यात्रा करने निकले पारा गांव निवासी श्रीमती शशि ठाकुर और उनकी सहेलियों को बहुत खुशी हो रही है। वे कहती हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन के लिए योजना की शुरूआत की है। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। क्योंकि अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री की पहल पर आज हमें अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन संभव हुए है। आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे है और हमें बहुत खुशी हो रही है।ग्राम कोपरा के निवासी श्री चेतन कहते है कि हम इस यात्रा से धन्य हुए है, जो हमें श्री रामलला के दर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्री रामलला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में श्री रामलला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्री रामलला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी हो रही है।













.jpg)





.jpg)
.jpg)






