ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को नई मजबूती, नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर

 नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना को एक और अत्याधुनिक एमएच-60आर सीहॉक नौसैनिक हेलीकॉप्टर मिला है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इसे दोनों देशों की रक्षा साझेदारी की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। वहीं, भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इसे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए अच्छी खबर करार दिया।

 भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित एक और एमएच-60आर सीहॉक नौसैनिक हेलीकॉप्टर भारतीय तट पर पहुंच गया है। दूतावास के अनुसार, पिछले सप्ताह यह हेलीकॉप्टर कोच्चि में भारतीय नौसेना को सौंपा गया था और इस सप्ताह दो अन्य हेलीकॉप्टर भी पहुंचने वाले हैं। दूतावास ने कहा कि अमेरिका-भारत रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।
 भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर कहा कि यह अमेरिका-भारत की बढ़ती रक्षा साझेदारी के लिए बेहद अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि उन्नत सैन्य क्षमताएं समुद्री सुरक्षा को मजबूत कर रही हैं और स्वतंत्र तथा खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही हैं। भारत ने अपनी नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अमेरिका से 24 एमएच-60आर सीहॉक हेलीकॉप्टर खरीदने का समझौता किया है। इन हेलीकॉप्टरों की चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति की जा रही है। भारतीय नौसेना इन्हें मुख्य रूप से युद्धपोतों पर तैनात करेगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, पनडुब्बियों की निगरानी और समुद्री सीमाओं की रक्षा की क्षमता और मजबूत होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच एमएच-60आर हेलीकॉप्टरों की तैनाती भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता को नई मजबूती देगी। साथ ही, यह डिलीवरी भारत और अमेरिका के बीच लगातार गहराते रणनीतिक तथा रक्षा संबंधों का भी महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।
 एमएच-60आर सीहॉक दुनिया के सबसे आधुनिक मल्टी-रोल नौसैनिक हेलीकॉप्टरों में शामिल है। इसे पनडुब्बी रोधी युद्ध, सतही युद्ध, समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव अभियान और विशेष नौसैनिक अभियानों के लिए विकसित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक रडार, सोनार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है, जिससे भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। (

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english