- Home
- छत्तीसगढ़
- -मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए अधिकारियों की टीम रवानारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
- -एक वर्ष तक जिला एवं सीमावर्ती जिलों में प्रवेश प्रतिबंधितबलौदाबाजार / जिले में वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर के आदेश जारी किया है।आदेश के तहत थाना लवन अंतर्गत वार्ड 8 लवन निवासी देवा उर्फ देवनारायण जायसवाल पिता शिवप्रसाद जायसवाल,देवेंद्र उर्फ़ रिंकू वर्मा पिता गंगा प्रसाद वर्मा निवासी थाना भाटापारा अंतर्गत ग्राम देवरी एवं थाना गिधौरी -टुंडरा अंतर्गत ग्राम खपरीडीह निवासी गयाराम पटेल पिता शिवलाल पटेल को जिला बदर किया गया है।उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 (ख ) के तहत किया गया है जिसमें 1 वर्ष के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिला एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने के 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।
- बलौदाबाजार /छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार बलौदाबाजार के परम आदर्श स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मे बुधवार को उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष रंजना दत्ता, सदस्य शारदा सोनी एवं हरजीत सिंह चावला ने छात्र छात्राओं, को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी एवं जागरुकता सम्बंधित पम्पलेट का वितरण किया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार की अध्यक्ष रंजना दत्ता सदस्यगण शारदा सोनी एवं हरजीत सिंह चावला ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्र छात्राओं को उपभोक्ताओं के उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरुकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वस्तु एवं सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उपओक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवत्ता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्तें, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनलाइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए। नगर वासियो, पालक, अभिभावकों को ई फ़ाइलिंग व ई हियररिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि आयोगों के समक्ष शिकायत अब ई फ़ाइलिंग के माध्यम से ऑनलाइन ही की जाती है जो की अब अनिवार्य हैं इसके लिए उपभोक्ता ई जागृति पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को अपना पक्ष रखने के लिए बहस हेतु आयोग के समक्ष उपस्थित होना ज़रूरी नहीं है उपभोक्ता अपना पक्ष या बहस ई हियरिंग के माध्यम से ऑनलाइन कहीं से भी कर सकते हैं यह सुविधा जिला उपभोक्ता आयोग बलौदाबाजार सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में प्रारंभ हो चुकी है। उपभोक्ता जागरूकता शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार प्रथाओं धोखाधड़ी और शोषण से बचाना है। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने और दावा करने को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया।उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण दिनेश शर्मा, राजेश्वर इंगले अधिवक्तागण में अधिवक्ता संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष शारिक खान, राज नारायण त्रिपाठी एवं महाविद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहे।
- बलौदाबाजार / जेल में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा 11 सितंबर 2026 को उपजेल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में निर्धारित बैरक में जाकर जेल में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बंदियों से उनकी आयु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली गयी। सभी निरूद्धों के द्वारा उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होने की जानकारी प्रदान की गयी।18 वर्ष से कम उम्र के संदेहप्रद 1 बच्चें का नाम मुख्य प्रहरी उपजेल बलौदाबाजार को दी गयी है ताकि उनके द्वारा आयु सत्यापन के संबंध में जानकारी लिया जा सके। आयु सत्यापन उपरांत 18 वर्ष से कम आयु निर्धारण पर बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह में स्थानांतरित करने तथा प्रकरण को किशोर न्याय बोर्ड में स्थानांतरित करने की कार्यवाही संपादित की जा सकें।निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास, जेल विभाग से जेल अधीक्षक अभिषेक मिश्रा, विधिक सेवा प्राधिकरण से संजय सोनी, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता टुकेश्वर जगत उपस्थित थे।
- - गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने समिति पदाधिकारियों से सहयोग की अपील- गणेश विसर्जन झांकी के संबंध में गणेशोत्सव समिति के सदस्यों की बैठक संपन्नराजनांदगांव। गणेशोत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के संबंध में गुरुवार को जिला प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गणेशोत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने समितियों से समन्वय बनाकर उत्सव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की अपील की। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा गणेश विसर्जन मार्ग में विद्युत तारों एवं पोल की व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही नगर निगम द्वारा प्रत्येक पंडाल की सफाई के लिए डेडिकेटेड टीम नियुक्त करने की बात कही गई।पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव ने कहा कि गणेशोत्सव हर्ष और उल्लास का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना को होने से पहले रोकना अधिक महत्वपूर्ण है और इसमें गणेशोत्सव समितियों की भूमिका सबसे अहम है। समितियां अपने स्तर पर अनुशासन और आत्मनियंत्रण बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करें। विसर्जन के दौरान स्वयंसेवकों की अलग टीम बनाई जाए, जो समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के बीच समन्वय बनाए रखते हुए भीड़ को नियंत्रित करे। उन्होंने समितियों से अपील की कि विसर्जन में शामिल स्वयंसेवक नशे की हालत में न हों तथा पूरी तरह जिम्मेदार एवं अनुशासित हो। पुलिस महानिरीक्षक ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा का पालन करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध है। उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने समितियों से अपील की कि किसी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित न करें तथा ऐसी सामग्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। धार्मिक भावनाओं एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने कहा। पंडाल एवं स्टॉल ऐसे स्थान पर लगाए जाएं जिससे एम्बुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों के आवागमन में बाधा न आए। मार्ग को लेकर किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति प्रशासन एवं पुलिस से समन्वय स्थापित करे। उन्होंने सड़क पर घूमने वाले पशुओं के प्रबंधन तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। साथ ही आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए बड़े पंडालों में आवश्यक अग्निशमन उपकरण रखने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान विद्युत सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता एवं विसर्जन व्यवस्था को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंडालों के आसपास ऐसी व्यवस्था हो कि आपातकालीन वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने समितियों से आग्रह किया कि किसी भी समस्या अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। कलेक्टर ने चिकित्सा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दवाइयों एवं सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी समितियां सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने गणेश पंडालों को प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कागज अथवा पुन: उपयोग किए जा सकने वाले विकल्पों को अपनाया जाए। उन्होंने प्लास्टिक कचरे से नालियों के जाम होने तथा लंबे समय तक उसके नष्ट न होने की समस्या का उल्लेख करते हुए समितियों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता दिखाने कहा। उन्होंने कहा कि उत्सव की सुंदरता के साथ स्वच्छता बनाए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान स्वच्छता को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट एवं सकारात्मक पहल की घोषणा की गई है। नगर निगम द्वारा प्रत्येक पंडाल के लिए सफाई व्यवस्था हेतु डेडिकेटेड टीम नियुक्त की जाएगी। उत्सव के समापन के बाद सबसे स्वच्छ एवं बेहतर कचरा निस्तारण व्यवस्था वाले टॉप 3 गणेश पंडालों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन करने वाली समितियों को भी प्रोत्साहित करने की दिशा में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान प्रत्येक पंडाल के लिए नोडल अथवा डेडिकेटेड पुलिस टीम नियुक्त की गई है। उन्होंने समिति पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा पुलिस व्यवस्था से संबंधित कमी की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार से बचने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की विशेष निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई आपत्तिजनक अथवा धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे वाली पोस्ट सामने आती है तो उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाएं, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।विद्युत विभाग ने गणेश विसर्जन मार्ग को सुरक्षित बनाने की जानकारी दी -विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि गणेश विसर्जन के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर विद्युत लाइनों को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कार्य किए गए हैं। जहां विद्युत पोल सड़क के एक ओर थे और लाइनें सड़क के दूसरी ओर जा रही थीं, वहां नए पोल स्थापित कर लाइनों की ऊंचाई बढ़ाई गई तथा सर्विस क्रॉसिंग को व्यवस्थित किया गया। इससे विसर्जन मार्ग पर विद्युत सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त ऊंचाई एवं खुला स्थान सुनिश्चित किया गया है। दूरसंचार कंपनियों के साथ भी समन्वय कर असुरक्षित क्रॉसिंग को हटाने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षित ऊंचाई पर लाइनें व्यवस्थित करने के लिए कहा गया है।समितियों से पंडाल परिसर में पीएम सूर्य घर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले संदेश एवं अपील प्रदर्शित करने का भी आग्रह किया गया, ताकि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। बैठक में गणेशोत्सव समितियों के प्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, विद्युत, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- राजनांदगांव 1 । स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने गुरुवार को न्यू सर्किट हाऊस राजनांदगांव में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली सेवा संकल्प अभियान की तैयारी संबंध में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने पावर पाईट प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले में होने वाली गतिविधियों एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल औपचारिक आयोजन न होकर जनभागीदारी एवं सेवा भावना का व्यापक अभियान बने। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान की सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अभियान की शुरुआत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से करने की बात कही। उन्होंने जिले की चयनित 25 ग्राम पंचायतों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ राजनांदगांव के रानी सागर तालाब में लगभग एक लाख तथा डोंगरगढ़ में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारियों को सुव्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन में स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मेरे सपनों का भारत चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को भारत के अतीत, वर्तमान एवं भविष्य के साथ छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव की विकास यात्रा, उपलब्धियों, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने नमो सेवा अनकही कहानियां के माध्यम से शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रेरक कहानियों को सामने लाने तथा स्कूलों में उपलब्ध स्मार्ट लर्निंग एवं एलईडी सुविधाओं का उपयोग करने के निर्देश दिए।प्रभारी मंत्री श्री यादव ने आंगन मिलन सेवा को केवल औपचारिक आयोजन न रखते हुए पोषण, स्वास्थ्य एवं संस्कार संबंधी जागरूकता से जोडऩे कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर परिचर्चा आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा की कहानी, सेवा संकल्प यात्रा, एवं सेवा मेरा योगदान के तहत जिले की उपलब्धियों और स्थानीय विकास कार्यों को जनभागीदारी से जोडऩे कहा। उन्होंने विद्यालय, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक भवनों में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यकतानुसार श्रमदान जैसे स्थायी सेवा कार्य करने तथा जल संरक्षण को अभियान का प्रमुख विषय बनाने कहा। प्रभारी मंत्री ने सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत लंबित एवं पात्र प्रकरणों का पूर्व में निराकरण कर हितग्राहियों को शिविर में सीधे लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विकासखंडों में समान रूप से प्रभावी आयोजन करने तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की योजनाओं, जिले की उपलब्धियों एवं हितग्राहियों की सफलता की सकारात्मक कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं समाज की सामूहिक भागीदारी से सेवा की भावना को मजबूत करना है।बैठक में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीमा चंद्राकर, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री सौरभ कोठारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानीरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर और गरियाबंद जिले की चार प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए 16 करोड़ 03 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। यह स्वीकृति जल संसाधन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा मुख्य अभियंता, महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है।स्वीकृत राशि से नहरों की लाइनिंग, मरम्मत और जीर्णाेद्धार के कार्य कराए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन में सुधार होगा और कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। स्वीकृत योजनाओं में गुजरा व्यपवर्तन योजना (रायपुर) के लिए 4 करोड़ 99 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किया गया हैं, इस स्वीकृत राशि से नहर लाइनिंग एवं जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण होने पर 141 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसी तरह पतोरा व्यपवर्तन योजना (गरियाबंद) के लिए स्वीकृत राशि 2 करोड़ 2 लाख 50 हजार रूपए से शीर्ष जीर्णाेद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य से 84.27 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई जल का लाभ मिलेगा।गनियारी जलाशय योजना (गरियाबंद) के लिए 4 करोड़ 66 लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृत राशि से जीर्णाेद्धार, वेस्ट वियर की मरम्मत, मुख्य नहर की रिमॉडलिंग एवं सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे 144 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता का विकास होगा। ठाकुरदेव जलाशय योजना (गरियाबंद) 4 करोड़ 35 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इस स्वीकृत राशि से शीर्ष, मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का जीर्णाेद्धार, मरम्मत तथा लाइनिंग का कार्य कराया जाएगा, इससे 80 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
-
भिलाईनगर। त्यौहारी सीजन को देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जोन-1 नेहरू नगर अंतर्गत जोन राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क पर गणेश मूर्ति रखकर व्यवसाय करने वाले लोगों को हटाने की कार्रवाई की। त्यौहारी सीजन में बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर नागरिकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में सड़क किनारे दुकान, स्टॉल अथवा अन्य प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से मार्ग संकरा होने के साथ ही यातायात प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर रखी गई गणेश मूर्तियों एवं उनके आसपास किए जा रहे व्यवसाय को हटवाया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान निगम के राजस्व अमले एवं पुलिस विभाग की टीम ने संबंधित व्यवसायियों को सड़क एवं आवागमन वाले स्थानों पर किसी भी प्रकार की सामग्री रखकर व्यापार नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही सार्वजनिक मार्ग को बाधित नहीं करने तथा त्यौहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने कहा गया।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण तथा आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें और सड़क पर सामग्री रखकर यातायात व्यवस्था को बाधित न करें। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र में जलकर वसूली अभियान को तेज करते हुए बड़े बकायादारों से संपर्क कर बकाया राशि शीघ्र जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है। इसी क्रम में जोन क्रमांक-1 नेहरू नगर के राजस्व विभाग की टीम ने जलकर विभाग एवं एसपीएस एजेंसी के कर्मचारियों के साथ बड़े बकायादारों से संपर्क किया।
सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम के नेतृत्व में टीम ने चौहान टाउन हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों कृष्ण बहादुर सोनी, विवेक चतुर्वेदी एवं रिंकू सिंह से संपर्क कर सोसायटी के विरुद्ध बकाया 7 लाख 75 हजार रुपये जलकर की राशि शीघ्र जमा करने हेतु सूचित किया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया जलकर का समय पर भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार अधिभार की राशि भी देय होगी। इसी प्रकार ड्रीम होम सोसायटी, नेहरू नगर के अध्यक्ष अपूर्व घोष से संपर्क कर सोसायटी के विरुद्ध बकाया लगभग 15 लाख रुपये जलकर की राशि का अविलंब भुगतान किए जाने हेतु सूचना दी गई। निगम की टीम द्वारा अन्य बड़े बकायादार उपभोक्ताओं से भी संपर्क कर उन्हें बकाया जलकर की राशि समय पर जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि अनावश्यक अधिभार से बचा जा सके।निगम प्रशासन ने शहर के सभी जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया जलकर की राशि निर्धारित समय में जमा करें। नियमित भुगतान से उपभोक्ता अधिभार से बचने के साथ ही निगम की राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग कर सकते हैं। निगम द्वारा जलकर वसूली अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इस कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शशांक शेखर, विनोद शुक्ला, निरंजन असाटी, डी रवि जलकर विभाग तथा एसपीएस एजेंसी के गुड्डू सिंह, शुभम लांजेवार एवं प्रवीण गंजीर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। -
रायपुर/ विगत दिनांक 9 से 11 सितंबर 2026 तक मुंबई में आयोजित IFAT इंडिया 2026 में रायपुर नगर पालिक निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी स्वच्छता एवं सतत शहरी विकास के क्षेत्र में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से अपर आयुक्त श्री विनोद कुमार पांडेय एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु ने सहभागिता करते हुए विभिन्न तकनीकी सत्रों, प्रदर्शनी और विचार-विमर्श कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
*IFAT इंडिया को पर्यावरणीय प्रौद्योगिकी, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है।* इस अवसर पर रायपुर नगर निगम अधिकारियों ने अनेक आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारपूर्ण समाधानों का अध्ययन किया, जिन्हें भविष्य में रायपुर शहर में आवश्यकता एवं व्यवहार्यता के आधार पर लागू किया जा सकता है।रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारियों द्वारा अध्ययन किए गए प्रमुख तकनीकी समाधानों में नदियों एवं जल निकायों में तैरते हुए कचरे को रोकने के लिए फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर, जल स्रोतों की वास्तविक समय में निगरानी हेतु जल गुणवत्ता सेंसर आधारित मोबाइल मॉनिटरिंग प्रणाली, अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर निगरानी रखने के लिए आईसीटी आधारित डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणाली, तथा जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क विस्तार के लिए ट्रेंचलेस पाइप लेइंग तकनीक शामिल हैं। इन तकनीकों से शहर में स्वच्छता प्रबंधन, जल संरक्षण, परियोजना निगरानी तथा नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित *"क्लीन सिटीज से सर्कुलर सिटीज तक : भारत में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का भविष्य"* विषयक उच्च स्तरीय गोलमेज चर्चा में रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद कुमार पांडेय ने पैनलिस्ट के रूप में सहभागिता कर रायपुर की सफल स्वच्छता पहलों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया।इस चर्चा का संचालन हिमांशु चतुर्वेदी, एसोसिएट पार्टनर, केपीएमजी द्वारा किया गया। पैनल में विभिन्न नगर निकायों, स्वच्छता विशेषज्ञ संस्थाओं एवं अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें श्री किरण दिघावकर (उप आयुक्त, बृहन्मुंबई महानगरपालिका), यामिनी वर्मा (महाप्रबंधक, सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज), डॉ. अजीत साल्वी (निदेशक,आरसीयूईएस-एआईआईएलएसजी, मुंबई), श्री महेश एल. नार्वेकर (निदेशक, आपदा प्रबंधन एवं कंट्रोल रूम विभाग), श्री हर्षवर्धन (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीडीडी सोसायटी) तथा सुश्री शोभा राघवन (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, साहस ज़ीरो वेस्ट) शामिल रहे।पैनल चर्चा के दौरान श्री विनोद कुमार पांडेय ने रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, आरआरआर (रिड्यूज , रियूज , रिसायकल ) सेंटर, जनभागीदारी आधारित स्वच्छता अभियान, संसाधन पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्चक्रण पहल, तथा सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने वाले मॉडलों की जानकारी साझा की। रायपुर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को उपस्थित विशेषज्ञों, नगरीय निकायों एवं उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा सराहा गया।IFAT इंडिया 2026 में सहभागिता से रायपुर नगर पालिक निगम को स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन एवं डिजिटल अवसंरचना निगरानी से संबंधित नवीनतम वैश्विक तकनीकों और सर्वोत्तम प्रथाओं की जानकारी प्राप्त हुई। इन नवाचारों के अध्ययन से भविष्य में रायपुर शहर में आधुनिक एवं टिकाऊ शहरी सेवाओं के विकास हेतु नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। -
*जोन अधिकारियों ने श्री गणेश समिति पदाधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी देने कहा*
रायपुर/ नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके सहित रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पश्चिम जोन क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती पुलिस थाना तक सडक पर श्री गणेश पंडाल लगाये जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंचकर जोन 5 सहायक अभियंता श्री खीरसागर नायक ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर पश्चिम जोन के पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें सडक पर श्री गणेश उत्सव मनाने पंडाल ना लगाने को लेकर स्पष्ट समझाईश स्थल पर दी ।नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन में जोन 5 सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके ने श्री गणेश उत्सव समितियों के सम्बंधित पदाधिकारियों को श्री गणेश उत्सव पंडाल सड़क पर नहीं लगाने की स्थल पर पहुंचकर उन्हें समझाईश दी एवं श्री गणेश पंडाल पंडाल लगाने माननीय एनजीटी और छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमो एवं जारी किये गए दिशा- निर्देशो का पूर्ण पालन करने कहा। जोन 5 जोन कमिश्नर सहित निगम जोन 5 अधिकारियों और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर पश्चिम जोन क्षेत्र के सम्बंधित पुलिस अधिकारियों ने श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों से श्री गणेश पंडाल सडक पर लगाये जाने पर उन्हें नियमानुसार आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी देने कहा और इसमें छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों का पूर्ण पालन करने कहा । - रायपुर । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि विद्यार्थी सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें सैनिक स्कूल जैसी उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था में अध्ययन करने का अवसर मिला है। सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, समय की पाबंदी तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व भी सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि सफलता का आधारभूत बिंदु अनुशासन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई, नौकरी और करियर को लेकर तनाव एक बड़ी चुनौती है। तनाव का सामना करने के लिए हमें जो प्राप्त है, उसमें संतुष्ट रहना सीखना होगा। अपनी क्षमताओं को पहचानकर उसी के अनुरूप कार्य करना चाहिए। मन को नियंत्रित रखते हुए अपनी योग्यता और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।राज्यपाल ने कहा कि कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। योग्यता के साथ यदि निरंतर मेहनत की जाए तो सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से प्रयास करें। गुरुजनों और पालकों की बातों को गंभीरता से सुनें, लेकिन निर्णय लेते समय अपने तर्क और बुद्धि का भी प्रयोग करें। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ‘थिंकिंग प्रोसेस’ को हमेशा सक्रिय रखने की सलाह दी। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने राज्यपाल से उनके जीवन, करियर और सार्वजनिक जीवन से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे। राज्यपाल ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का सहजता से उत्तर देते हुए उन्हें अपने संवैधानिक पद के दायित्वों की जानकारी दी तथा अपने सार्वजनिक जीवन की यात्रा के अनुभव भी साझा किए। सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों को लोक भवन का भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर सैनिक स्कूल अंबिकापुर के शिक्षकगण भी उपस्थित थे।
- -शासन की सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल-बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ाया कदमरायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आमजनों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने तथा बिजली के खर्च में राहत देने के उद्देश्य से संचालित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिले के नागरिकों को मिल रहा है। योजना के माध्यम से परिवार अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर सौर ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं और बिजली बिल में राहत प्राप्त कर रहे हैं।ग्राम दशरमा निवासी तारणी घृतलहरे ने भी इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर की छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने सौर ऊर्जा को अपनाने का निर्णय लिया।तारणी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था। इसी वजह से उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी लेकर घर पर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। अब सौर ऊर्जा का उपयोग करने से उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। यह आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा, “आप सभी भी अपने घरों पर सोलर पैनल अवश्य लगवाएं और बिजली बिल में राहत का लाभ उठाएं। सौर ऊर्जा को अपनाना हमारे परिवार के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर है।”
- -बिल्हा विकासखंड के किरारी गोढ़ी में कृषक ने 15 एकड़ में अपनाई कपास की खेतीबिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महती कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को धान के बदले अन्य चिन्हित फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, कपास, गन्ना सहित दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करने वाले पात्र किसानों को शासन द्वारा 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें धान के स्थान पर लाभकारी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी पहल का एक अनुकरणीय उदाहरण विकासखंड बिल्हा के ग्राम किरारी गोढ़ी में देखने को मिला, जहां कृषक श्री सुरेश सराफ के 27 एकड़ के प्रक्षेत्र में लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में कपास की फसल लगाई गई है।कपास की फसल लेने वाले कृषक श्री जगदीप जी ने बताया कि कपास की फसल लगाए हुए लगभग एक माह हो चुका है तथा फसल की स्थिति अच्छी है। उन्होंने बताया कि धान की अपेक्षा कपास की फसल से अधिक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 15,000 रूपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त लाभ के रूप में प्राप्त होगी, जिसे उन्होंने कपास की खेती के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन बताया। कृषक के अनुसार कपास से प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 क्विंटल उत्पादन प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि उत्पाद की बिक्री के लिए कपास मिल संचालकों द्वारा खेत से ही उपज खरीदकर ले जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कृषक ने कपास की खेती से इस वर्ष बेहतर आमदनी होने की उम्मीद जताते हुए अन्य किसानों से भी वैकल्पिक फसलों को अपनाने की अपील की।उप संचालक कृषि, बिलासपुर श्री एम. आर. तिग्गा द्वारा कृषक के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर कपास की फसल का अवलोकन किया गया तथा फसल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कृषक द्वारा धान के स्थान पर कपास की खेती अपनाने की पहल की सराहना करते हुए कृषक को कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है तथा उम्मीद जताई कि जिले के अन्य कृषक भी शासन की मंशा के अनुरूप धान के स्थान पर चिन्हित वैकल्पिक फसलों की खेती अपनाकर योजना का लाभ लेंगे।क्षेत्र भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा श्री आर. एस. गौतम तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री कुंज बिहारी पात्रे, श्री विनोद साहू, श्री वंश द्विवेदी एवं श्री दीपक कौशिक उपस्थित रहे।
- -जिला कार्यालय में हुआ सम्मान, कलेक्टर ने दिए जिले के सभी विद्यालयों में भूगोल प्रयोगशाला स्थापित करने के निर्देशरायपुर । ऑक्सफोर्ड सईद बिज़नेस स्कूल एवं शिव नादर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवार्ड्स 2026 में भूगोल श्रेणी का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव के सामाजिक विज्ञान शिक्षक श्री विनायक कोहली का मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई तथा अपर कलेक्टर श्री अजय उरांव एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीगण, विद्यालयों के प्राचार्यगण, शिक्षकगण तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।लगभग तीस मिनट के अपने प्रस्तुतिकरण की शुरुआत श्री कोहली ने भरतनाट्यम की पारम्परिक नमस्कारम मुद्रा से की। सात वर्षों से भरतनाट्यम का प्रशिक्षण प्राप्त श्री कोहली ने इस माध्यम से अपनी बात का मूल संदेश उपस्थित शिक्षकों तक पहुँचाया उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक के पास अपने विषय से परे भी कोई न कोई कला, कौशल अथवा रुचि होती है, और उसे कक्षा-शिक्षण से जोड़ देने पर अध्यापन कहीं अधिक प्रभावी और जीवंत हो जाता है। श्री कोहली ने बताया कि इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देशभर से नौ हज़ार पाँच सौ से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। अंतिम चरण के लिए उन्हें दिल्ली आमंत्रित किया गया, जहाँ ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं अन्य विशिष्टजनों के समक्ष उन्होंने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। इसी प्रस्तुतीकरण के आधार पर उन्हें भूगोल श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक चुना गया। श्री कोहली ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय अकेले उन्हें नहीं, बल्कि कोण्डागांव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, यहाँ के शिल्पकारों-कलाकारों तथा उनके विद्यार्थियों को जाता है। बस्तर की मिट्टी, यहाँ की शिल्पकला और स्थानीय परम्पराओं को अपने विषय-ज्ञान से जोड़कर ही वे इस विषयवस्तु को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जा सके। उन्होंने कहा कि कोण्डागांव की संस्कृति को इस स्तर पर प्रस्तुत कर पाना उनके लिए गर्व का विषय है। अपने प्रस्तुतिकरण में श्री कोहली ने विद्यालय में अपनाई जा रही अनेक नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को साझा किया, जिनमें प्रमुख रूप से सम्मिलित थीं, जिसमें ‘सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला, जो सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में अपनी तरह की पहली प्रयोगशाला है, बस्तर आर्ट म्यूज़ियम कॉर्नर, भूमिका-निर्वाह (रोल-प्ले) आधारित गतिविधियाँ, विद्यार्थियों के साथ नियमित ध्यान (मेडिटेशन) सत्र, युवा संसद का आयोजन, मानचित्रण (मैपिंग) गतिविधियाँ, मृदा नमूना संग्रहण कार्य, कला-एकीकृत शिक्षण हेतु भरतनाट्यम का उपयोग’ जैसे नवाचार शामिल है। उन्होंने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव में अन्य शिक्षकों द्वारा अपनाई जा रही उत्कृष्ट शिक्षण पद्धतियों का भी उल्लेख किया।श्री कोहली ने बच्चों में बहुत कम आयु से ही मोबाइल फोन तथा अन्य उपकरणों पर बढ़ती निर्भरता पर गम्भीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता कमज़ोर हो रही है। इसका समाधान बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सिद्धांतों तथा जीन पियाजे जैसे मनोवैज्ञानिकों के रचनावादी (ब्वदेजतनबजपअपेज) दृष्टिकोण को अपनाते हुए हस्त-कौशल आधारित (ींदके-वद), अनुभवात्मक तथा खिलौना-आधारित आनंददायी शिक्षण गतिविधियों को कक्षा में स्थान देना चाहिए।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चर्चा करते हुए श्री कोहली ने विद्यार्थी-केन्द्रित शिक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नीति में शिक्षकों के कल्याण को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, और समाज में शिक्षकों को सम्मान मिलना उतना ही आवश्यक है जितना विद्यार्थियों की प्रगति। उन्होंने कहा कि शिक्षण को राष्ट्रीय सेवा के रूप में देखा जाना चाहिए, तथा इस पेशे की गरिमा बनाए रखना स्वयं शिक्षकों का भी दायित्व है। जब शिक्षक सम्मानित अनुभव करेगा, तभी वह अपने कार्य पर गर्व करते हुए कक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकेगा।कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने श्री कोहली के कार्य की सराहना की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने भी उनके प्रयासों की प्रशंसा की। कलेक्टर ने जिले के समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में इसी प्रकार की भूगोल प्रयोगशालाएँ स्थापित करने की दिशा में कार्य प्रारम्भ करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोण्डागांव जिले के समस्त सामाजिक विज्ञान, भूगोल, इतिहास एवं कला विषय के शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की जाए, जिसमें श्री कोहली अपनी शिक्षण पद्धतियों एवं अनुभवों को साझा कर शिक्षकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे।श्री कोहली ने इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए वन मंत्री श्री केदार कश्यप के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती पन्ना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अपर कलेक्टर तथा उपस्थित समस्त अधिकारीगण, प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य तथा केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रशासन का विशेष धन्यवाद किया।
- कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजनों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आगे आएं। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों का भी पक्षकारों की आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निराकरण किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ ही समय और धन की बचत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिले के नागरिकों को लोक अदालत के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने आमजनों से अपील की है कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के समाधान के लिए आगे आएं और आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निराकरण कराएं । ‘‘ लोक अदालत का है नारा,न कोई जीता, न कोई हारा ‘‘
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त श्रीमती सुरुचि सिंह की अध्यक्षता में निगम सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में शासन के निर्देशानुसार गणेश जी की मूर्ति स्थापना के लिए पंडाल निर्माण हेतु अनुमति लेने संबंधी विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 5,000 वर्गफीट से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी पंडालों के लिए अनुमति शुल्क, सफाई शुल्क एवं सुरक्षा निधि जमा करना अनिवार्य होगा। वहीं 5,000 वर्गफीट से छोटे पंडालों में यदि व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं, तो ऐसे पंडालों के लिए भी अनुमति शुल्क, सफाई शुल्क एवं सुरक्षा निधि जमा करनी होगी।पंडाल के लिए अनुमति शुल्क 3.50 रुपये प्रति वर्गफीट, जबकि सफाई शुल्क 2,000 रुपये निर्धारित है। सुरक्षा निधि वापसी योग्य होगी। पंडाल संचालकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप अनुमति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।इसके साथ ही शहर के विभिन्न तालाबों को चरणबद्ध चिन्हांकित कर जलकुंभी की सफाई व्यवस्था हेतु निर्देश दिये हैं । शासन के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली निगम की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा हुई। सी एम पोर्टल, जनशिकायत, नगरोत्थान योजना सहित अन्य संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में निगम के ईंधन व्यय में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए वाहनों के बेहतर उपयोग एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।आयुक्त श्रीमती सुरुचि सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। शासन एवं निगम स्तर से जारी निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित करने के साथ ही शहर की स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं एवं विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।बैठक में निगम के अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, ऐशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय वर्मा, अनिल सिंह, अरविन्द शर्मा, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, चंद्रकांत साहू सहित उप अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में निर्धारित तिथियों पर पशुवध, गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। शासन के परिपत्र के पालन में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आदेश प्रसारित कर संबंधित दुकानदारों एवं व्यवसायियों को निर्धारित दिवसों पर मांस बिक्री एवं पशुवध पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार 14 सितंबर 2026 सोमवार को गणेश चतुर्थी, 16 सितंबर 2026 बुधवार को पर्युषण पर्व प्रथम दिवस, 22 सितंबर 2026 मंगलवार को डोल ग्यारस, 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी एवं पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस, 26 सितंबर 2026 शनिवार को पर्युषण पर्व में संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा तथा 02 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर निगम क्षेत्र में समस्त पशुवध एवं मांस बिक्री केंद्र बंद रहेंगे। निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित मांस विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा निर्धारित प्रतिबंधित दिवसों में किसी भी प्रकार से मांस की बिक्री, पशुवध अथवा गृह जीव हत्या न की जाए। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में अपील समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर समिति द्वारा सुनवाई करते हुए नियमानुसार आवश्यक निर्णय एवं निर्देश दिए गए।बैठक में नितिन कुमार अग्रवाल के प्रकरण में शेष बकाया राशि 15 दिवस के भीतर जमा कराने पश्चात ताला खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। श्रीमती गीता दास से संबंधित प्रकरण में आवेदक द्वारा अधिकार के साथ राशि जमा किए जाने तथा शेष राशि की जानकारी सहित प्रकरण को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया गया। श्रीमती इंद्रजीत कोचर के प्रकरण में लीज डीड की अनुमति प्रदान की गई। श्रीमती कृष्णा अग्रवाल के प्रकरण में निगम आयुक्त के आदेश के विरुद्ध अपील नहीं होने के कारण प्रकरण को अपील समिति में विचारार्थ योग्य नहीं माना गया। इसी प्रकार विजय कॉम्प्लेक्स, संतोष गोयल के प्रकरण में लीज नवीनीकरण संबंधी प्रकरण पर सुनवाई के पश्चात अनुमति प्रदान की गई।बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, अपील समिति के सदस्य राजेंद्र बंजारे, अंजू सिंहा, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग. नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्रांतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद हेतु अनंतिम मूल्यांकन सूची (परिशिष्ट-4) जारी कर दी गई है। इस संबंध में अभ्यर्थियों से 18 सितंबर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।परियोजना अधिकारी नीलम राय चौधरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वार्ड क्रमांक 03 स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र-अकलोरीडीह क्रमांक-01 में सहायिका पद की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण के उपरांत तैयार की गई अनंतिम मूल्यांकन सूची 09 सितंबर 2026 को एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-02 एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। जिन आवेदिकाओं को उपरोक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के संबंध में दावा/आपत्ति है, वे पर्याप्त साक्ष्य/प्रमाणित दस्तावेज सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2, जिला दुर्ग अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा रोड, मुक्ता टाकिज के पास में 18 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- 0- प्रकरणों की प्री-सिटिंग से लेकर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय तक, प्रभावी समाधान के लिए व्यापक कार्ययोजनादुर्ग. आमजन को त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग सहित जिले में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा जोर-शोर से तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग श्री के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत को अधिकाधिक सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।प्रकरणों की प्री-सिटिंग पर विशेष जोरराष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्रकरणों में प्री-सिटिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। प्री-सिटिंग के माध्यम से पक्षकारों के मध्य विवाद के मूल कारणों को समझने, आपसी सहमति की संभावनाओं का परीक्षण करने तथा उन्हें लोक अदालत के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।विभिन्न विभागों के साथ समन्वयराष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न संबंधित विभागों, न्यायालयों, विधिक सहायता तंत्र एवं अन्य हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। संबंधित विभागों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने, पात्र प्रकरणों को चिन्हांकित करने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।पक्षकारों से अधिकाधिक भागीदारी की अपीलजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनका कोई प्रकरण राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने योग्य है अथवा उनका कोई विवाद आपसी समझौते के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है, तो वे इस अवसर का लाभ उठाएं।लोक अदालत विवादों के समाधान का ऐसा प्रभावी मंच है, जहां पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवाद का समाधान कर सकते हैं, जिससे उन्हें लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया, समय एवं अतिरिक्त खर्च से राहत मिल सकती है।
- 0- पाटन की रामेश्वरी सेन की तकनीकी समस्या दूर कर जारी किया गया पंजीयन कार्डदुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विगत दिवस समाचार पत्र में पाटन क्षेत्र के ग्राम तेलीगुंडरा निवासी श्रीमती रामेश्वरी सेन के आधार विवरण का अन्य पंजीयन में उपयोग होने और श्रम कार्ड न बन पाने संबंधी खबर पर त्वरित संज्ञान लिया है। कलेक्टर के संवेदनशील निर्देशों के परिपालन में श्रम विभाग द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए हितग्राही का ’छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल’ के अंतर्गत नया श्रम पंजीयन कार्ड जारी कर दिया गया है। विभागीय रिकॉर्ड एवं पोर्टल के परीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि पूर्व में किसी अन्य पंजीयन कार्ड में हितग्राही के आधार विवरण की प्रविष्टि हो जाने के कारण पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि उत्पन्न हो रही थी, जिससे इनका नया पंजीयन पूर्ण नहीं हो पा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय दुर्ग ने तत्काल उच्च कार्यालय (श्रमायुक्त कार्यालय) से तकनीकी समन्वय स्थापित किया। उच्च स्तर से पोर्टल की इस तकनीकी समस्या का समाधान कराते हुए प्रविष्टि में आवश्यक सुधार किया गया और श्रीमती रामेश्वरी सेन का विधिवत श्रम पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। नया श्रम पंजीयन कार्ड जारी होने से अब हितग्राही शासन की असंगठित कर्मकार कल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ प्राप्त कर सकेंगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन एवं श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रतिबद्ध है।
- 0- कलेक्टर ने लिया त्वरित संज्ञान, विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुगम शिक्षा हेतु पहलदुर्ग. ग्राम पंचायत अकतई स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन की स्थिति को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सकारात्मक कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री अभिजित सिंह ने विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार एवं नए कक्षों के निर्माण हेतु 7.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के माध्यम से मामला ध्यान में आते ही, कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित को सर्वोपरि रखते हुए यह त्वरित निर्णय लिया है। भवन की आवश्यक मरम्मत एवं अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 'वीबी जीरामजी' योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार कर उच्च स्तर को प्रेषित कर दिया गया है। विकासखंड स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर ऐसे जीर्ण-शीर्ण शाला भवनों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को पठन-पाठन हेतु सुरक्षित, सर्वसुविधायुक्त एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
- 0-अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश0- ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी से आयोजित होंगी विविध जनकल्याणकारी गतिविधियां0-अपर कलेक्टर, निगम आयुक्त एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बनाए गए नोडल अधिकारीदुर्ग. छत्तीसगढ़ शासन, जनसंपर्क विभाग के निर्देश के परिपालन में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जारी आदेशानुसार अभियान के सुचारू क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिले के अधिकारियों को नोडल दायित्व सौंपे हैं। नगरीय क्षेत्रों के लिए समस्त निगम आयुक्तों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के मध्य बेहतर समन्वय हेतु अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी को नोडल अधिकारी का प्रभार दिया गया है। उन्होंने अभियान की प्रत्येक गतिविधि के सुव्यवस्थित संचालन के लिए नोडल एवं सहयोगी अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की है। जिसके अनुसार ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल हेतु उपसंचालक पंचायत श्रीमती दीप्ती साहू व सीईओ ज.पं. दुर्ग श्री प्रकाश मेश्राम नोडल अधिकारी होंगे, जिन्हें नगरीय निकाय दुर्ग, भिलाई और रिसाली के उपायुक्त व ईडीएम सहयोग प्रदान करेंगे। ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ प्रतियोगिता का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर, तथा सहयोगी नोडल सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनास श्रीवास संभालेंगे। ‘नमो सेवा गाथा’ का प्रभार उपसंचालक समाज कल्याण श्री ए.पी. गौतम व सहायक संचालक शिक्षा श्री अमित घोष तथा ‘आंगन का उत्सव’ का जिम्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) श्री आर.के. जाम्बुलकर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी संभालेंगे। ‘कहानी बदलाव की’ पहल के लिए संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री एम.एस. सोरी को नोडल व प्र. सहायक संचालक खेल श्री ए. एक्का को सहायक अधिकारी बनाया गया है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनास श्रीवास व श्री ए. एक्का को क्रमशः नोडल एवं सहयोगी बनाया गया है।‘सेवा ज्योति यात्रा’ हेतु आरटीओ श्री मृत्युंजय पटेल को नोडल व उपसंचालक पंचायत श्रीमती दीप्ती साहू सहायक, ‘जल जन सेवा संकल्प’ के लिए ईई तांदुला श्री आशुतोष सारस्वत को नोडल व ईई (पीएचई) श्री उत्कर्ष पाण्डेय को सहायक तथा ‘सेवा-मेरा योगदान’ हेतु डीएफओ श्री चंद्र अग्रवाल व क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण श्री पी.एस. पांडे को नोडल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण) सहयोगी दायित्व निभाएंगे। वहीं ‘सेवा सेतु’ शिविरों की कमान अपर कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस व डिप्टी कलेक्टर श्री सोनल डेविड, रंगोली राष्ट्र मंडल पहल में सहायक आयुक्त आदिवासी श्री अविनाश श्रीवास नोडल और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर सहायक अधिकारी होंगे। ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ का दायित्व जीएम उद्योग श्री बी.आर. निकुंज व जिला रोजगार अधिकारी श्री विष्णु केडिया तथा 17 अक्टूबर के ‘जनसेवक महाकुंभ’ पहल हेतु उपसंचालक पंचायत श्रीमती दीप्ती साहू, जनपद सीईओ (दुर्ग, पाटन और धमधा) को नोडल तथा व नगर निगम दुर्ग उपायुक्त श्री महेंद्र साहू और आरटीओ श्री मृत्युंजय पटेल सहायक अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।अभियान के दौरान आयोजित होंगी प्रमुख गतिविधियां-आशीर्वाद का दीया- सितंबर माह में प्रत्येक परिवार द्वारा 17 दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। जिले में 1.25 लाख दीप प्रज्वलन का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत- 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक विद्यालयों में 25 वर्षों के सेवा कार्यों पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।नमो सेवा गाथा- 17 सितंबर से 02 अक्टूबर के मध्य प्रमुख स्थलों, स्कूलों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में 25 वर्षों की सेवा कार्य योजनाओं पर आधारित संगीतपूर्ण नुक्कड़ नाटकों का मंचन होगा।आंगन का उत्सव- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आंगनबाड़ियों में कार्यकर्ता, मितानिन व सहायिकाओं का सम्मान, टीकाकरण, अन्नप्राशन, गोदभराई एवं मातृ संवाद कार्यक्रम होंगे।कहानी बदलाव की- संपूर्ण अभियान अवधि के दौरान सरकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों (लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों) का संकलन कर डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।विकसित भारत संकल्प यात्रा- सेवा ज्योति यात्रा, राज्य के परिवर्तनकारी स्थलों (बस्तर सहित) का 3-4 दिवसीय भ्रमण कराया जाएगा तथा 07 अक्टूबर को जिले के गांवों व शहरों में बाइक व वाहन रैली (सेवा ज्योति यात्रा) निकाली जाएगी।जल जन सेवा संकल्प- सेवा-मेरा योगदान अभियान के दौरान स्वच्छता, नदी घाटों का संरक्षण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा श्नशा मुक्त भारतश् जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।सेवा सेतु अभियान (सरकार आपके द्वार) - ब्लॉक एवं विधानसभा स्तर पर शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण एवं योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल- राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, निर्धारित दिवसों पर सार्वजनिक स्थलों पर विशाल रंगोली का निर्माण किया जाएगा।जनसेवक महाकुंभ- अभियान के समापन दिवस 17 अक्टूबर 2026 को जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ राष्ट्रीय समागम, सामूहिक वंदे मातरम गायन एवं सेवा गाथा पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा।कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।--
- 0- रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोन अंतर्गत भवन स्वामियों से क्षतिपूर्ति शपथ पत्र प्राप्त करने के निर्देशरायपुर. नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को जोन अंतर्गत जर्जर भवनो पर नोटिस चस्पा कर फोटोग्राफी विडियोग्राफी कराने एवं भवन स्वामियों से क्षतिपूर्ति शपथ पत्र प्राप्त करने के संबंध में निर्देश दिये है। नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार जर्जर भवन को नोटिस देने एवं कार्रवाई का अधिकार जोन स्तर पर प्रदान किया गया है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जर्जर भवनो से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और जन धन की हानि को रोकने हेतु जनसुरक्षा की दृष्टिकोण से समस्त जोन अंतर्गत स्थित सभी जर्जर एवं खतरनाक भवनो के विरूद्ध कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है। समस्त जोन क्षेत्र अंतर्गत स्थित समस्त जर्जर भवनो पर नोटिस अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये गये है। नोटिस चस्पा करते समय एवं भवन की वर्तमान जर्जर स्थिति के स्पष्ट फोटोग्राफ एवं विडियोग्राफी के साथ ही संबंधित जर्जर भवन के मालिक से स्टांप पेपर पर नोटरीकृत शपथ पत्र अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये गये है कि भविष्य में दुर्घटना अथवा जन धन की हानि होने पर उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी भवन स्वामी की होगी और उक्त जर्जर भवन के उनके द्वारा स्वयं से हटाकर नगर पालिक निगम रायपुर को सूचित किया जायेगा। अन्यथा नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।सभी जोन कमिश्नरो एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग के नगर निवेशक को आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा ने निर्देशित किया है कि नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में कई ऐसे मकान भवन दुकान इत्यादि संरचनाएं है जो अत्यंत जर्जर हो चुके है तथा कभी भी अचानक गिर सकती है जिससे गंभीर जनहानि हो सकती है। नगर निवेश विभाग के नगर निवेशक एवं सभी जोन कमिश्नरो को निर्देश दिये गये है कि उनके कार्यक्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम अधिनियम में निहित प्रावधानो के अनुसार जर्जर भवनो पर कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करे।

.jpg)
.jpg)

.jpg)


.png)



.jpg)
















