- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर/ मिनीमाता को 54 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के न्यू बस स्टैण्ड पंडरी स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन 2 के सहयोग से पुष्पांजलि आयोजन रखा गया।प्रमुख रूप से पुष्पांजलि आयोजन में प्रतिमा स्थल पहुंचकर मिनीमाता का नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमितेष शुक्ल, नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार बागल, शहीद हेमूकालाणी वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, एल्डरमेन श्री राजू राघवानी, नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री सुन्दर लाल जोगी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजेन्द्र बंजारे, श्री बबलू त्रिवेन्द्र सहित नगर की महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, वरिष्ठ नागरिको, नवयुवको, आमजनो ने बडी संख्या में 54 वी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया।पुष्पांजलि आयोजन में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, प्रदेश के पूर्वमंत्री श्री अमितेष शुक्ल, एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, श्री अवतार बागल, पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, पूर्व पार्षद श्री सुन्दरलाल जोगी ने महान समाज सुधारक मिनी माता को वात्सल्यमयी माता बतलाया, उन्होने कहा कि मिनी माता ने अपने जीवन में कभी भी किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। सम्पूर्ण समाज को लेकर उन्होने सदैव मानव कल्याण का कार्य किया। नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा, समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एव विकास में उन्होने समाज सुधारक एवं पूर्व सांसद के रूप में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया जो सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा। कार्यकक्रम का संचालन नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री सुन्दरलाल जोगी ने किया एवं अत में आभार प्रर्दशन नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने किया।
- *विधायक श्री सुनील सोनी ने छात्राओं को खिलाई कृमिनाशक दवा, कहा - हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन जरूरी*रायपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ आज शासकीय दानी गर्ल्स स्कूल, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुनील सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री सोनी ने छात्राओं को कृमिनाशक एल्बेन्डाजॉल की गोली खिलाकर अभियान की शुरुआत की।विधायक श्री सुनील सोनी ने बच्चों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर छह माह में कृमिनाशक दवा का सेवन किया जाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्राओं को एल्बेन्डाजॉल दवा के सेवन की सही विधि की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को दवा सेवन के बाद होने वाले सामान्य दुष्प्रभावों एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई गई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. भेनूज सिन्हा, दानी गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य डॉ. हितेष दीवान, प्रधान पाठक श्रीमती कांति चंद्राकर, शिक्षिका श्रीमती ज्योति सक्सेना, शिक्षिका श्रीमती मीनू पाण्डेय एवं स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंह, श्री अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्री गजेन्द्र डोंगरे, एएनएम एवं मितानिन स्टाफ उपस्थित रहे।
- हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्साबिलासपुर/ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में सेंटर के खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले खिलाड़ियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना जागृत करना रहा। आयोजन के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने का प्रयास किया गया।
- कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने जिला कार्यालय से किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभबिलासपुर/ वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आज जिला कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभियान के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए सेल्फी भी ली।इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने तथा अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की पहचान नहीं, बल्कि यह हमारे गौरव, एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। वंदे मातरम् की भावना के साथ हर नागरिक का जुड़ाव राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल ने भी हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए अभियान को समर्थन दिया। जिला कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों ने भी हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना के साथ अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जिले में वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जन भागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
- भूत-प्रेत, टोनही के खौफ और भ्रम को दूर करने हरेली पर रात्रि भ्रमण करेगी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति“कोई नारी डायन/टोनही नहीं” अभियान रहेगा जारीरायपुर/अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कार्यरत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि हरेली पर्व के अवसर पर समिति द्वारा विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जादू-टोना एवं टोनही प्रताड़ना के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा तथा टोनही प्रताड़ना के विरोध में शपथ दिलाई जाएगी।डॉ. मिश्र ने बताया कि हरेली अमावस्या की रात ग्रामीण क्षेत्रों में भूत-प्रेत, टोनही और जादू-टोने को लेकर व्याप्त भय एवं भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से समिति के सदस्य गांवों एवं निर्जन स्थानों में रात्रि भ्रमण करेंगे और ग्रामीणों से संपर्क कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान अंधविश्वास के खिलाफ पंपलेट एवं जागरूकता सामग्री वितरित की जाएगी। टोनही प्रताड़ना से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर ग्राम पंचायतों तथा सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।हरेली को जादू-टोने से जोड़ना केवल एक भ्रमडॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हरियाली अमावस्या अर्थात हरेली के संबंध में अलग-अलग लोकमान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ स्थानों पर इसे जादू-टोने से भी जोड़कर देखा जाता है। कहीं-कहीं यह मान्यता भी है कि हरेली की रात विशेष साधना करने से जादुई शक्तियां प्राप्त होती हैं। वास्तव में ऐसी मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। जादू-टोने का कोई वैज्ञानिक अस्तित्व नहीं है और कोई महिला टोनही नहीं होती।उन्होंने कहा कि पहले जब बीमारियों, संक्रमणों और प्राकृतिक घटनाओं के वैज्ञानिक कारणों की जानकारी सीमित थी, तब अनेक बीमारियों और परेशानियों को जादू-टोने या बुरी नजर से जोड़ दिया जाता था। कई बार बीमारी के लिए किसी महिला को जिम्मेदार ठहराकर उसे टोनही घोषित कर दिया जाता था। ऐसी मान्यताएं न केवल अंधविश्वास को बढ़ावा देती हैं, बल्कि महिलाओं के साथ सामाजिक अन्याय और प्रताड़ना का कारण भी बनती हैं।सावन में संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरीडॉ. मिश्र ने कहा कि सावन के दौरान वर्षा, उमस और नमी के कारण कई प्रकार के रोगाणुओं के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन जाती हैं। गंदगी, दूषित पेयजल, दूषित भोजन, मक्खियों और मच्छरों की बढ़ती संख्या के कारण मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे समय में गांवों में दस्त, आंत्र संक्रमण, पीलिया, वायरल बुखार, मलेरिया आदि के मामले बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए घर और आसपास स्वच्छता रखना, साफ एवं सुरक्षित पानी पीना, भोजन को दूषित होने से बचाना, मक्खियों और मच्छरों की रोकथाम करना तथा बीमारी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र या कथित जादुई उपायों की आवश्यकता नहीं है।डॉ. मिश्र ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की नियमित सफाई, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ भोजन और आवश्यक सावधानियां अपनाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे झाड़-फूंक कराने के बजाय समय पर चिकित्सक के पास ले जाना चाहिए। सांप के काटने अथवा जहरीले कीड़े के काटने की स्थिति में भी तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना आवश्यक है।नीम की टहनियां तोड़ने के बजाय पौधे लगाएंडॉ. मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरेली के अवसर पर दिन में भी कुछ बच्चे और लोग जादू-टोने तथा नजर लगने से बचने के नाम पर नीम की टहनियां लेकर साइकिल, रिक्शे और वाहनों के साथ घूमते दिखाई देते हैं। पालकों और शिक्षकों को बच्चों को ऐसे अंधविश्वासों से दूर रखने तथा उनके भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि नीम की टहनियां बार-बार तोड़कर पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के बजाय घरों और आसपास नीम सहित अन्य उपयोगी पौधे लगाए जाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा।उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ भोजन और मच्छर-मक्खियों की रोकथाम जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सावधानियों पर ध्यान दें तो बीमारी से बचाव के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं होगी। मक्खियां और मच्छर किसी भी कथित तंत्र-मंत्र से कहीं अधिक वास्तविक स्वास्थ्य जोखिम हैं।“कोई नारी टोनही नहीं” अभियान रहेगा जारीडॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कि हरेली अमावस्या के अवसर पर भी अंधविश्वास, जादू-टोने और टोनही की मान्यता के खिलाफ समिति का “कोई नारी टोनही नहीं अभियान” जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से टोनही और भूत-प्रेत के भय एवं भ्रम को दूर करने, महिलाओं को टोनही के आरोप से बचाने तथा ग्रामीण समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के सदस्य रात्रि भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर उन्हें समझाएंगे कि बीमारी, प्राकृतिक घटनाओं और अन्य समस्याओं के पीछे वास्तविक कारणों को समझना आवश्यक है तथा उनका समाधान वैज्ञानिक एवं स्वास्थ्यपरक तरीकों से किया जाना चाहिए।
- 0- समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की0- भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने पूरी निष्ठा, लगन एवं तत्परता के साथ अपने कार्यों का संपादन करने वाले जिले के निष्ठावान अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आगामी 15 अगस्त को जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों के अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आम जनता के हित में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसे ध्यान में रखते हुए इन निष्ठावान अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को 15 अगस्त को सुबह अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात् जिला मुख्यालय बालोद में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में निर्धारित समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँच मार्ग, मंचीय व्यवस्था के साथ-साथ वीआईपी, शहीद परिवार के सदस्यों तथा पत्रकार दीर्घा आदि का सुव्यवस्थित निर्माण के संबंध में कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देश भक्तिपूर्ण, संस्कृति प्रधान एवं गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास 13 अगस्त को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के शहीदों के परिजनों को जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ससम्मान लाने एवं आयोजन के पश्चात् उनके घर पहुँचाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को सुबह स्वतंत्रता दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 14 अगस्त को सुबह आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में अनिवार्य रूप से शामिल होेने के भी निर्देश दिए हैं।बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में नवनिर्मित समूह जल प्रदाय योजना के सुचारू संचालन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी गुरूर एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को इस योजना में शामिल 27 गांवों का विजिट कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का पूरी प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए शेष सभी लोगों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने नशा उन्मूलन के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने समाज कल्याण, पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रतिमाह जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियां आयोजन करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों के बिक्री पर पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
- 0- जिला प्रशासन ने किसानों को अनिवार्य रूप से अंतिम तिथि 14 अगस्त तक फसल बीमा कराने की अपीलबालोद. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु फसल बीमा आवेदन के लिए 04 दिन शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन ने फसल बीमा हेतु शेष रह गए किसानों को 14 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से बीमा कराने की अपील की है। ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों के लिए फसल बीमा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसल खराब होने, ओलावृष्टि, सूखा, बाढ़, कीट-पतंगे व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 1,21,625 किसानों द्वारा 1,35,200 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल बीमा कराया जा चुका है। बीमा हेतु शेष किसान नजदीकी बैंक, सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र या भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका, खसरा, बी-1 और पी-2 सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है। यदि किसी किसान की फसल को नुकसान पहुंचता है, तो वे 72 घण्टों के भीतर केंद्र सरकार के कृषक रक्षक पोर्टल या किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर इसकी जानकारी दर्ज कराना आवश्यक होगा।
- 0- स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथिबालोद. छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात् मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।
- 0- 10 दिनों के गहन इलाज के बाद अस्पताल से हुई छुट्टीबालोद. जिला अस्पताल बालोद के चिकित्सकों ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और बेहतरीन टीमवर्क का एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। वाइपर सांप के डसने के कारण अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल पहुँचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम तुमडीशुर के 14 वर्षीय बालक की जान बचाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। मरीज को लगभग 10 दिनों तक सघन निगरानी और गहन चिकित्सा में रखा गया, जिसके बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. श्रीमाली ने बताया कि ग्राम तुमडीशुर निवासी 14 वर्षीय बालक नेमीचंद को वाइपर सांप ने डस लिया था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर उसे 02 अगस्त 2026 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांप के जहर के कारण नेमीचंद के निचले पैर में गंभीर सेलुलाइटिस फैल गया था। स्थिति इतनी जटिल हो गई थी कि मरीज को एक्यूट किडनी इंजरी और यूरेमिक एन्सेफैलोपैथी जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। किडनी की कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित होने के कारण डॉक्टरों को मरीज का तीन बार डायलिसिस करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण केस के प्रबंधन में अस्पताल के विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय से काम किया। मरीज के इलाज में डॉ. महेंद्र रावटे, डॉ. अविनाश मंडावी एवं डॉ. नुरेंद्र साहू के विशेष भूमिका रही। इन विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा, डायलिसिस यूनिट और मेडिसिन विभाग के नर्सिंग स्टाफ ने भी मरीज की लगातार निगरानी, सही समय पर दवाओं का प्रशासन और डायलिसिस के दौरान विशेष देखभाल सुनिश्चित कर इस सफलता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।बड़े सेंटर में रेफर करने के बजाय जिले में ही मिला उच्च स्तरीय इलाजलगभग 10 दिनों के सघन उपचार के बाद नेमीचंद की स्थिति में संतोषजनक सुधार देखा गया, जिसके बाद 10 अगस्त 2026 को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह उपलब्धि जिला अस्पताल बालोद की मल्टी-स्पेशियलिटी टीमवर्क एवं गंभीर मरीजों के प्रबंधन की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। आमतौर पर एक्यूट किडनी इंजरी और यूरेमिक एन्सेफैलोपैथी जैसी गंभीर जटिलताओं वाले मामलों को उच्चतर चिकित्सा केंद्रों (हायर सेंटर) में रेफर कर दिया जाता है, लेकिन बालोद जिला अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञता, डायलिसिस सुविधा और समर्पित चिकित्सकीय टीम के होने से मरीज को सही समय पर इलाज मिल सका और उसकी जान बच गई।
- बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका के तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विशेषांक का अवलोकन करते हुए इसके प्रकाशन के लिए प्रधान संपादक श्री दीपक यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष एवं सराहनीय पहल बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और जिले के इतिहास को सामने लाने वाले ऐसे प्रयास समाज और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर, दर्शन बालोद के सलाहकार संपादक एवं इतिहासकार श्री अरमान अश्क, जिला संवाददाता श्री संतोष कुमार साहू, श्री यशस्वी कटझरे, श्री सूर्यकांत साहू, श्री कुलेश्वर आसनिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ‘दर्शन बालोद’ के इस विशेषांक में बालोद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, योगदान और प्रेरणादायी कहानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।स्थानीय इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को संकलित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। ‘दर्शन बालोद’ का यह तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ स्वतंत्रता संग्राम की स्थानीय विरासत को सहेजने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता देने वाला विशेष अंक बनकर सामने आया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को प्रधान संपादक श्री दीपक यादव ने पौधा भेंट किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे प्रेरणादायी पहल बताया। प्रधान संपादक श्री दीपक यादव ने कहा कि पौधारोपण को जनअभियान बनाने के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील भी की।
- 0- विभिन्न जोनों में भिन्न स्थानों पर पेडों के चारों ओर लगाये गये लगभग स्थानों पर 1731 ट्री गार्ड एवं लगभग 375 स्थानों पर कांक्रीट के घेरों पेवर को हटाने का कार्य करवाया गया0- इससे इन सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पर्यावरण हितैषी वातावरण सहजता से प्राप्त हुआरायपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के जनप्रिय पर्यावरण हितकारी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की अभिनव योजना के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिह के मार्गनिर्देशन में पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्य को लेकर व्यक्त की गई गहन चिता के तत्काल पश्चात से रायपुर जिला क्षेत्र अतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा सतत मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन नियमित अपने- अपने जोन क्षेत्र के सभी वार्डो में ऐसे सभी पौधों को चिन्हित करने का कार्य किया गया , जो पूर्व में चारों ओर से ट्री गार्ड एवं कांक्रीट के घेरों पेवर में घिरे हुए होने के कारण प्राकृतिक रूप से विकसित नहीं हो पा रहे थे ।ऐसे समस्त पौधों को चिन्हित करके प्राकृतिक रूप से स्वतः विकसित होने एवं स्वयं मिट्टी, पानी प्राप्त करने पर्यावरण हितैषी वातावरण देने इन सभी पौधों को चारों ओर से घेरकर लगाये गये ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरों पेवर को हटाने का कार्य रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी 10 जोनों में निरन्तरता के साथ तेज गति से समाजहित में पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से करवाया गया।विभिन्न जोनों के भिन्न क्षेत्रों के स्थानों में इन सभी चिन्हित पौधों को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से चारों ओर कॉंक्रीट के घेरे पेवर लगाकर लगाए गए लगभग 1731 ट्री गार्ड और लगभग 375 कांकीट के घेरों पेवर को समस्त जोन कमिश्नरों द्वारा वहां पहुंचकर हटवाये जाने का कार्य तेजी के साथ करवाया एवं सभी जोन कमिश्नर अपने जोन क्षेत्र में ऐसे सभी पौधों को स्वतः विकसित होने पानी प्राप्त कर सकने आवश्यक पर्यावरण हितैषी वातावरण कायम करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया गया ।नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने उक्त कार्य को पहली प्राथमिकता में रखकर करवाने सभी जोन कमिश्नरो समाजहित में पर्यावरण संरक्षण कार्य हेतु स्पष्ट निर्देशित किया।रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने राजधानी रायपुर शहर क्षेत्र के समस्त रहवासी नागरिको से रायपुर जिला प्रशासन की ओर से विनम्र अपील की कि वे ऐसे सभी पौधों को आवश्यक पानी खाद आदि देकर विकसित करने में सहभागी बनकर अपनी सक्रिय सहभागिता को दर्ज करवाने का कष्ट करें।ऐसा करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमी नगरवासियों को पर्यावरण मित्र के रूप में रायपुर जिला प्रशासन के तत्त्ववधान में पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत समाज में उनके द्वारा पर्यावरण हितकारी योगदान देने हेतु सम्मानित किया जायेगा।रायपुर नगर पालिक निगम केसभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा करवाये जा रहे उक्त पर्यावरणहितैषी कार्यों की रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा स्वतः नियमित मॉनिटरिंग और कार्य की प्रगति की सतत समीक्षा रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर की गयी।
- 0- आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देशबालोद. संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुँचे आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम माहुद बी के श्री नेतराम एवं धनगांव के श्रीमती बोहिया बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने, कोचवाही के ग्रामीणों ने स्कूल में शिक्षक नियुक्त करने, ग्राम बड़गांव के श्री पन्नालाल ने स्प्रिंकलर दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह धोतिमटोला के श्री रूपसिंह ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम बघमरा के श्री अनिल कुमार ने जाति प्रमाण पत्र बनाने एवं ग्राम पद्देटोला के श्रीमती सियाबती ने राजस्व पट्टा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या मंे लोग कलेक्टर से मुलाकात करने पहुँचे थे। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी आत्मीयता से उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- 0- समयसीमा में प्रकरणों क़ो करें निराकृत- अपर आयुक्त के नगर निवेश अभियंताओं क़ो सख्त निर्देशरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा ने नगर निगम मुख्यालय डेटा सेंटर में नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नीतीश झा सहित सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं की उपस्थिति में नगर निगम नगर निवेश विभाग के कामकाज पर गहन समीक्षा करते हुये अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा ने सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमणों, अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैँ. अपर आयुक्त ने समयसीमा के भीतर प्रकरणों को निराकृत किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जोनों के नगर निवेश विभाग अभियंताओं को दिए हैँ.
- 0- नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने सूखा सूखा एवं गीला कचरा पृथक-पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने पर कार्रवाईरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लवनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने और बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतें औचक निरीक्षण में स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर सम्बंधित 8 दुकानों एवं होटलों के संचालकों पर कुल 27800 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधितों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए वसूला गया और सूखा एवं गीला कचरा पृथक - पृथक नहीं रखने, गन्दगी फैलाने, बायो मेडिकल वेस्ट बाहर फेंकने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया.
- 0- राज्य शासन ने जारी की अधिसूचनाबिलासपुर. राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक लगा दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ नगरपालिक (लोकसभा सदस्य या राज्य विधानसभा के सदस्य या राज्य सभा के सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन हेतु अर्हताएँ) नियम, 2022 में संशोधन कर अधिसूचना प्रकाशित की है।छत्तीसगढ़ राजपत्र में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ नगरपालिक नियम, 2022 में नवीन संशोधन के अनुसार किसी भी नगरीय निकाय में, निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि के पति, पुत्र, पुत्री, भाई, बहन अथवा किसी अन्य निकट पारिवारिक, सदस्य या नातेदार को उनके परोक्ष प्रतिनिधि अथवा समन्वयक व्यक्ति के रूप में नाम-निर्दिष्ट अथवा नियुक्त नहीं किया जाएगा। राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही यह प्रतिबंध सभी नगरीय निकायों में लागू हो गया है।
- 0- कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशबिलासपुर. जिले में हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो भी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को बिलासपुर जिले की महाविद्यालयों में वंदे मातरम् की तर्ज पर विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 अगस्त को रिवर व्यू में वंदे मातरम् की तर्ज पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति होगी।13 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, शपथ, तिरंगा कैनवास पर हस्ताक्षर तथा तिरंगा सेल्फी बूथ का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्व विद्यालय में वंदे मातरम् की तर्ज पर रंगोली एवं कॉन्सर्ट आयोजित होगा। 14 अगस्त को पं. लाल बहादुर शास्त्री सेजेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिलासपुर में स्वतंत्रता दौड़, तिरंगा यात्रा एवं भारत विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन सीएमडी कॉलेज से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। अभियान के अंतिम चरण में 15 अगस्त को नेहरू चौक बिलासपुर में तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने अभियान के तहत निकलने वाली तिरंगा यात्राओं, रैलियों एवं बाइक रैली के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को आयोजन स्थलों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा रूट व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा और वंदे मातरम् अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
- 0- छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में सुनिश्चित करने, जनसुनवाई के प्रभावी आयोजन के दिए निर्देशबिलासपुर. आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासकों की बैठक लेकर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित बिलासपुर संभाग के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, परियोजना प्रशासक तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में प्रमुख सचिव श्री बोरा ने छात्रवृत्ति की स्वीकृति निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने तथा इसके लिए संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत गांवों में स्थापित आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली जनसुनवाई की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं मैदानी अधिकारियों के समन्वय से जनसुनवाई को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित बहुउद्देशीय केन्द्रों के संचालन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश एवं संचालन, छात्र-छात्राओं की कोचिंग के लिए संस्था चयन तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की गई।इसी प्रकार विद्यार्थियों को समय पर पठन सामग्री एवं गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति की स्वीकृति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत कार्यों एवं विलेज वेरिफिकेशन सर्वे, प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना एवं आदर्श ग्राम सर्वेक्षण की प्रगति, विद्यार्थी पोषण उपवन तथा पीएचडीटीजी सर्वे कार्यों की जानकारी ली गई। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का उद्देश्य केवल स्वीकृति तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
- बिलासपुर. आदिवासी विकास विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन के नवीनीकरण तथा नवीन आवेदन हेतु पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन पंजीयन किये जा सकते है।आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। विभाग द्वारा आवेदन प्राप्ति, परीक्षण, स्वीकृति एवं छात्रवृत्ति वितरण के लिए चरणबद्ध समय-सीमा निर्धारित की गई है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। छात्रवृत्ति राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में किया जाएगा। सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।आदिवासी विकास विभाग ने विद्यार्थियों को आवेदन करते समय अपने सक्रिय एवं आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी सही दर्ज करने की सलाह दी है। साथ ही सभी संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है, ताकि छात्रवृत्ति वितरण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
- 0- वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं से संवाद, कलेक्टर और एसएसपी ने दिलाई तिरंगा शपथबिलासपुर. वंदे मातरम् और हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्थानीय साइंस कॉलेज के राघवेंद्र राव सभाभवन में युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद किया और उन्हें तिरंगा शपथ दिलाई। इस अवसर पर युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक नागरिक यह महसूस करे कि देश उसका अपना है और देश को बेहतर बनाने में उसकी भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके विचार, ऊर्जा और रचनात्मकता राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दे सकती है। एनएसएस समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए युवाओं को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि देश को आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। आजादी का अर्थ यह नहीं है कि हम अपनी इच्छानुसार कुछ भी करें। वास्तविक स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी है। हमें संविधान, कानून और नियमों का पालन करते हुए दूसरे लोगों के सम्मान और अधिकारों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर ईमानदारी और जिम्मेदारी से अच्छा कार्य करे, तो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना संभव है।कलेक्टर ने कहा कि सरकार और समाज युवाओं को आगे बढ़ने तथा विकास में योगदान देने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। इन अवसरों का अनुशासन, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ उपयोग किया जाए तो इससे व्यक्ति, समाज और देश—तीनों का भला होगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इसके सम्मान के साथ हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।लक्ष्य तय कर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें युवा : एसएसपीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने युवाओं से कहा कि उन्होंने अपने जीवन के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन्हें ध्यान में रखकर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किया गया प्रयास सफलता की ओर जरूर ले जाता है। उन्होंने युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे का हर स्वरूप नुकसानदेह है। युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक कार्यों में करें।एसएसपी ने साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करते हुए बताया कि जिले में 11 से 15 अगस्त तक साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज पढ़े-लिखे और बड़े पदों पर रहने वाले लोग भी साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ठग लगातार नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक, कॉल, मैसेज या ऑनलाइन लेन-देन के मामले में सतर्कता बेहद जरूरी है।उन्होंने सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए युवाओं से हेलमेट पहनने सहित यातायात सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन कई अनमोल जिंदगियां बचा सकता है। अनुशासन केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन के प्रति जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक श्री मनोज सिन्हा, कॉलेज के प्राचार्य श्री अवनीश साव सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित थे।
- बिलासपुर. रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स अपने हाथों से हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रहे हैं। इन राखियों के माध्यम से सैनिक भाइयों तक प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।अभियान को लेकर स्काउट-गाइड सदस्यों में खासा उत्साह है। सदस्य अपनी रचनात्मकता के साथ राखियां तैयार कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ‘एक राखी सैनिक भाई के नाम’ की भावना से चलाया जा रहा यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा और राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कौशिक, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन और जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
- 0- मैराथन संगीतमय प्रतियोगिता में शाइनिंग स्टार उप विजेता, मल्हार ग्रुप को तीसरे स्थान पर करना पडा संतोषरायपुर। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीन जुलाई को मियामी स्टेडयिम में खेले गए अर्जेंटिना- केप वर्डे के यादगार मैच को कोई कैसे भूल सकता है। इस 90 मिनट के मैच में पूर्व विश्व कप विजेता अर्जेंटिना नामालूम से केप वर्डे टीम के सामने 84वें मिनट तक दो गोल से पीछे चल रही थी। तब किसी ने नहीं सोचा था कि अर्जेंटिना टीम यह मैच जीत जाएगा। लेकिन 85वें मिनट, 91वें मिनट और अतिरिक्त समय के 111वें मिनट में अर्जेंटिना ने विजयी गोल करके यह मैच जीता। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र मंडल की संत ज्ञानेश्वर सभागृह में हुई अंताक्षरी स्पर्धा के फाइनल मैच में हुआ, जिसमें सातवें और अंतिम राउंड तक चौथे स्थान पर चल रहे शिवाय ग्रुप ने बाजी पलट कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता शिवाय ग्रुप को अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते ने विनर कप, नकद, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया।उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल के जबरदस्त संचालन और क्रीड़ा समिति व कोराओके समिति के संयोजन में हुई अंताक्षरी स्पर्धा के फाइनल मैच में एक ऐसी ही स्थिति आई, जब तीन टीमें शिवाय, शाइनिंग और मल्हार ग्रुप के अंक 1000 पर थे। उसके दो गानों के बाद शिवाय ग्रुप 200 अंक अर्जित कर विजेता बन गया। इस टीम में लक्ष्मीदास दामा, सतीश बजाज, अपूर्वा वारे और दुर्गेश कुमार पुलो शामिल थे। दूसरे और तीसरे स्थान पर फिर टाई की स्थिति बन गई। फिर अगले गाने पर सही जवाब देकर शाइनिंग स्टार उप विजेता बनी। इसमें दीपक देवांगन, नवीनतम देवांगन, अंजलि गोयल और स्मिता राजे रहे। युवा खिलाड़ियों अक्षय सोनी, कनिष्क सोनी, दुर्गेश सोनी और राजन दास की टीम मल्हार ग्रुप को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। दोनों ही टीमों को नकद, रनर अप कप, स्मृति चिन्ह के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।फाइनल में हर राउंड में पलटा पासासुबह नौ बजे से छह राउंड में विजयी छह टीमों झंकार बीट्स ग्रुप, श्री शिवाय ग्रुप, छावा ग्रुर, चार चुतर नर ग्रुप, शाइनिंग स्टार, मल्हार ग्रुप के बीच फाइनल मैच हुआ। फाइनल में शुरुआती तीन राउंड सामान्य रहे और अंक भी लगभग बराबर ही थे। चौथे राउंड के बाद शाइनिंग स्टार ग्रुप ने अपने ग्रुप से 400 अंकों की बढ़त बना ली। छठवें राउंड में पीछे चल रहे मल्हार ग्रुप ने एकतरफा प्वाइंट लेते हुए 400 अंक बटोरे और अंक तालिका के द्वितीय स्थान पर अपना स्थान बनाया। सातवें राउंड ने पूरी तरह पासा पलट दिया। स्पर्धा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से भी बाहर नजर आ रही श्री शिवाय की टीम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि स्पर्धा अपने नाम कर लिया।लगातार 13 घंटे चली स्पर्धाअंताक्षरी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। बगैर रुके मनोरंजक गीत- संगीतमय स्पर्धा लगातार 13 घंटे तक चलने के बाद रात 10 बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई। रविवार को छुट्टी होने के कारण लोगों ने अंताक्षरी में अपना भरपूर समय दिया और उसे एंजाय किया। समूचे आयोजन में दीपक पात्रीकर, परितोष डोनगांवकर, प्रवीण क्षीरसागर, नवीन देशमुख, प्रशांत बक्षी, अजय पोतदार, भारती पलोसदकर, अंकिता किरवईवाले, डॉ. शुचिता देशमुख, सुमीत मोड़क, धनश्री पेंडसे, ओपी कटारिया, भूमिका दलाल, पवन ओगले, अतुल गद्रे, हेमंत मार्डीकर, मालती मिश्रा, नमिता शेष, श्रावणी मुकादम, सुधीर जाऊलकर, पल्लवी मुकादम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी मैराथन सेवाएं दीं।
- 0- महाराष्ट्र मंडल की शाला में तीज- त्याहारों के महत्व व जीवन में इनकी प्रासांगिकता बताने के लिए होते रहते हैं ऐसे आयोजनरायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की मार्निंग असेंबली में सोमवार को सावन उत्सव सेलिब्रेट किया गया। प्री प्राइमरी के बच्चों ने भगवा रंग के कपड़े पहन भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिक्षिका अंजलि महाजन गुप्ता ने बच्चों को बताया कि शिवजी का अभिषेक कराने की सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ। अंजलि के अनुसार शिवजी को प्रसन्न करने, उनकी कृपा पाने और नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने के लिए उनका अभिषेक किया जाता है। पौराणिक कथा में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय विष (हलाहल) पीने से शिवजी का शरीर बहुत गर्म हो गया था। उनके शरीर के तापमान को शांत करने के लिए देवी-देवताओं ने उन पर जल और ठंडी चीजें अर्पित कीं। तभी से अभिषेक की परंपरा शुरू हुई।अपर्णा आठले ने जानकारी दी कि टिकेंद्र गोस्वामी और दिव्या साहू ने शिवभक्ति को समर्पित एक छोटी सी लघु नाटिका प्रस्तुत की, इसमें दोनों भोलेनाथ का अभिषेक किया। हाथों में कांवड़ लेकर टिकेंद्र और पूजा थाल लेकर पहुंची दिव्या ने सुंदर मंत्रोच्चार के साथ शिवजी का अभिषेक किया। ब्लू हाउस की असेंबली का संचालन मोक्ष साहू ने किया। इस अवसर पर बी प्रेमा ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। स्कूल प्रबंधन द्वारा धार्मिक आयोजनों पर असेंबली पर प्ले किया जाता है, ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सौंप सकें।
- 0- स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि उपज एवं एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोररायपुर। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के “Districts as Export Hubs (DEH)” अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले में निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे से जिला स्तरीय “एक्सपोर्ट अवेयरनेस कैम्प एवं ई-कामर्स एक्सपोर्ट समिट” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ताराचंद विमला देवी फाउंडेशन, विमतारा, मधु पिल्ले चौक के पास, शांति नगर (इंद्रावती कॉलोनी) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, कृषि उपज तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से जुड़े उद्यमियों को वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना तथा उन्हें निर्यात की संभावनाओं, प्रक्रियाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) क्षेत्रीय प्राधिकरण नागपुर, APEDA, ECGC, MSME, DHL, Walmart सहित विभिन्न संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रतिभागियों को निर्यात से संबंधित प्रक्रियाओं, वित्तीय सहायता, लॉजिस्टिक्स, बाजार संपर्क तथा ई-कॉमर्स के माध्यम से निर्यात के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।जिला प्रशासन का उद्देश्य रायपुर जिले को एक आत्मनिर्भर औद्योगिक एवं निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करना है। इस पहल के माध्यम से जिले के छोटे-बड़े व्यापारी, उद्यमी एवं उत्पादक सीधे निर्यात विशेषज्ञों से संवाद कर सकेंगे तथा अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं को समझ सकेंगे।जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रायपुर द्वारा जिले के निर्यातकों, उद्योगपतियों, उद्योग संघों, MSME उद्यमियों, FPO (किसान उत्पादक संगठन), हस्तशिल्पियों, स्टार्टअप्स एवं SHGs से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई है।
- 0- भिलाई सेक्टर-7 में मिला मरीज हुआ डिस्चार्जदुर्ग. वर्षा ऋतु के दौरान वेक्टर जनित बीमारियों, विशेषकर डेंगू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए गए हैं। हाल ही में भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र में डेंगू का एक संभावित मामला सामने आया था। मरीज को बीते 4 अगस्त को बुखार की शिकायत के बाद श्री शंकराचार्य अस्पताल जूनवानी में भर्ती कराया गया था। 8 अगस्त 2026 को एलिसा टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीज का त्वरित उपचार किया गया। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन तथा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि ग्लैड एवं जिला सर्वेलेंस अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे के नेतृत्व में प्रभावित क्षेत्र में सघन नियंत्रण अभियान चलाया गया। इसके तहत जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम भिलाई और स्वास्थ्य विभाग दुर्ग के अमले द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर एंटी-लाफिंग/एंटी-लार्वा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें कूलर, पानी की टंकियों और जमा पानी में टेमिफास डालकर एडिज मच्छर के लार्वा को नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही वयस्क मच्छरों को खत्म करने के लिए कीटनाशक मैलिथियान का छिड़काव किया जा रहा है और सुबह 5 से 7 बजे तथा शाम 5 से 8 बजे के बीच फागिंग का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से डेंगू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घर, छत और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा पानी जमा न होने दें। सप्ताह में कम से कम एक दिन ’ड्राय डे’ मनाएं और जल-जमाव वाले बर्तनों व कूलरों की सफाई करें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाँह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने पर बिना डॉक्टर की सलाह के खुद दवा न लेकर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की सलाह दी गई है।
- दुर्ग., नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के छठवें वर्ष में प्रवेश होने के अवसर पर भारत सरकार द्वारा 18 अगस्त 2026 को देशभर में ’राष्ट्रीय नशा विरोधी’ शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले में भी अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिले की कुल जनसंख्या के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, निजी एवं सार्वजनिक संस्थानों तथा शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान की वेबसाइट (https://nmba.dosje.gov.in/pledge?tyep=e-pledge) पर उपलब्ध e-Pledge लेने तथा सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम के ब्रांडिंग के लिए नशा मुक्त भारत अभियान का लोगो, शुभंकर (mascot), हेल्पलाइन नंबर 14446 सहित अन्य आईईसी सामग्री का उपयोग किया जाएगा। सभी विभागों प्रमुखों को कार्यक्रम आयोजित कर संक्षिप्त प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ कार्यालय उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग जिला दुर्ग के ई-मेल [email protected] पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


























.jpg)
