- Home
- छत्तीसगढ़
- -प्रतिमाह की सहायता राशि से खरीदी सिलाई मशीन बना आमदनी का जरियामुंगेली। शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रभावी योजना साबित हो रही है। जिले के ग्राम फुलवारी की निवासी श्रीमती बिसाहिन यादव ने योजना से मिलने वाली मासिक सहायता राशि का सदुपयोग कर उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत की है। श्रीमती बिसाहिन यादव ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। उन्होंने इस राशि को बचाकर सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही सिलाई का कार्य प्रारंभ किया।आज वे गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़ों, बैग आदि की सिलाई कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इससे उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार का साधन प्राप्त हुआ है। बिसाहिन यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहायता के साथ ही आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से खरीदी गई आमदनी का जरिया बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को नई दिशा देने वाली पहल है। इससे हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को नई दिशा देने वाली राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला बन चुकी है। 01 मार्च 2024 से प्रारंभ इस योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। मुंगेली जिले में यह योजना निरंतर सफलता की नई इबारत लिख रही है।जिले की 02 लाख 11 हजार से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक पात्र महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 01 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की जाती है। अब तक जिले की महिलाओं के खातों में 561.59 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यह राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है।महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग जिले की हजारों महिलाएं स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ बचत की प्रवृत्ति भी बढ़ी है और वे परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इस सहायता राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, घरेलू आवश्यकताओं, छोटे स्वरोजगार और बचत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कर रही हैं। इससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।
- -त्वरित कार्यवाही से मिली पीएम आवास का लंबित किस्त की राशिमुंगेली । मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजनों को समयबद्ध न्याय एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सीएम हेल्पलाइन लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में पथरिया निवासी सम्बत निषाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त नहीं मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी।शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई और आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनकी लंबित किस्त शीघ्र जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि समय पर समाधान मिलने से उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई और अब उनका अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं पक्का घर बनाने का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सम्पत निषाद ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से अपनी समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद साबित हो रही है।
- 15वें वित्त की राशि में अनियमितता पर ग्राम पंचायत नायकबांधा की सचिव निलंबित*रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण हेतु जिला प्रशासन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर की तत्कालीन पंचायत सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को निलंबित कर दिया है।शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15वें वित्त आयोग से कराए गए सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के 04 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी।जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को त्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
- *अब तक 1 लाख 62 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग*रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थय को प्राथमिकता देते हुए संचालित ”प्रोजेक्ट धड़कन“ के अंतर्गत जिले भर में विशेष स्वास्थय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला अलेखुटा में 80 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बेलार में 135 बच्चों, आरंग टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सेजा में 115 बच्चों, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र गुखेरा में 215 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला कुरूद में 129 बच्चों, धरसींवा टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सोन्ड्रा में 255 बच्चों, धरसींवा टीम बी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला मानाबस्ती में 243 बच्चों, तिल्दा टीम ए द्वारा उच्चतर माध्यमिक शाला सरोरा में 246 बच्चों, तिल्दा टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पचदेवरी एवं प्राथमिक शाला परसवानी में 61 बच्चों, अर्बन टीम ए द्वारा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रायपुर में 237 बच्चों, अर्बन टीम बी द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला सरोना में 158 बच्चों, अर्बन टीम सी द्वारा प्राथमिक शाला कवितानगर में 53 बच्चों तथा अर्बन टीम डी द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला महावीर गुढ़ियारी में 336 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 2 बच्चे सस्पेक्टेड पाए गए। पूरे जिले में कुल 2263 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें एक संदिग्ध हृदय रोग का प्रकरण चिन्हित हुआ। इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में 1 लाख 62 हजार 1 सौ 34 बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार एवं प्रबंधन तथा 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।
- *हेपेटाइटिस: आइए इसे खत्म करें - 2030 तक हेपेटाइटिस बी और सी को खत्म करने का लक्ष्य*रायपुर। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO द्वारा दिवस की थीम "हेपेटाइटिस: आइए इसे खत्म करें" रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य हेपेटाइटिस B और C की जांच बढ़ाकर 2030 तक इसे समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई।जिले के सभी शासकीय अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कॉलेजों और सिविल अस्पतालों में निःशुल्क जांच शिविर, टीकाकरण अभियान और जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं।मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि असुरक्षित इंजेक्शन, नीडल स्टिक इंजरी और समय पर जांच न होने से लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं की हेपेटाइटिस जांच कराने और नवजात शिशु को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस B का टीका लगवाने की सलाह दी।आईडीएसपी नोडल अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय ने बताया कि हेपेटाइटिस A और E - दूषित पानी और भोजन से फैलता है, हेपेटाइटिस B और C - संक्रमित रक्त, असुरक्षित इंजेक्शन और असुरक्षित यौन संबंध से फैलता है, बचाव - हेपेटाइटिस B का टीका उपलब्ध है। साफ पानी, स्वच्छता और सुरक्षित आदतें अपनाकर इससे बचा जा सकता है।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि बुखार, पीलिया, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। "जांच कराएं, इलाज कराएं और हेपेटाइटिस को हराएं" - यही इस वर्ष का संदेश है।कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.के. सिन्हा, IDSP नोडल अधिकारी डॉ. विमल किशोर राय, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. सत्यनारायण पाण्डेय, MCH नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति नारायण, टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
- *अऋणी कृषकों की सहभागिता 10% बढ़ाने और 31 जुलाई तक बीमा कराने के निर्देश*रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) खरीफ 2026 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति (DLMC) की बैठक सोमवार को रेडक्रॉस भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की। बैठक में उप संचालक कृषि ने योजना के क्रियान्वयन, निगरानी और विभिन्न विभागों की जवाबदेही पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सहभागिता बढ़ाने पर जोर/ कलेक्टर ने सभी बैंकों को गत वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक कृषकों - ऋणी एवं अऋणी - का बीमा कराने के निर्देश दिए। अंतिम तिथि 31 जुलाई : उप संचालक कृषि ने बताया कि अऋणी कृषकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए ग्राम कृषि विस्तार अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ा जाए। व्यापक प्रचार-प्रसार: क्रियान्वयक बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस द्वारा 01 जुलाई से 31 जुलाई तक फसल बीमा माह मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राम-पंचायत स्तर पर कृषक संगोष्ठी, विकासखंड स्तर पर फसल बीमा पाठशाला और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। असहमति कम करने निर्देश: कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से सहकारी समितियों में व्यापक प्रचार कर किसानों को फसल बीमा के लाभों की जानकारी दी जाए, ताकि असहमति करने वाले किसानों की संख्या कम हो सके। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ हर पात्र किसान तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिकता है। संबंधित सभी विभाग अपने दायित्व पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाएं। बैठक में उप संचालक कृषि सदस्य सचिव, उप संचालक उद्यानिकी, लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एनआईसी, जिला प्रबंधक एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
- - प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ*रायपुर/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।इसी क्रम में सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान नाप तौल के निरीक्षक श्री जीवन सिंह कवर ने आंगनवाड़ी केंद्र 03 डूंडा, लेक्चरर सुश्री रजूल गोमाश्ता ने आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम कपसदा एवं शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कपसदा एवं हेड मास्टर श्रीमती जानकी साहू ने शासकीय बजरंग दास हायर सेकंडरी स्कूल अभनपुर में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
- *किसानों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील*बिलासपुर/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने के लिए अब केवल 3 दिन शेष हैं। जिले के किसान 31 जुलाई 2026 तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। जिले में धान (सिंचित एवं असिंचित) एवं मक्का फसलों को अधिसूचित किया गया है। योजना का लाभ ऋणी, अऋणी, भू-धारक कृषक, बटाईदार एवं वनपट्टाधारी कृषक भी ले सकते हैं। प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसान 72 घंटे के भीतर केंद्र सरकार के टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देकर दावा प्रक्रिया प्रारंभ कर सकते हैं। इस वर्ष अल-नीनो के कारण मौसम में अनिश्चितता बनी हुई है। मानसून के देर से आने, समय से पहले समाप्त होने तथा फसल अवधि के दौरान लंबे समय तक वर्षा नहीं होने जैसी परिस्थितियां बनने की संभावना है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का कार्य कर सकती है। योजना के अंतर्गत फसल की बुवाई नहीं हो पाने, पौध रोपाई में विफलता, स्थानीय आपदाओं जैसे सूखा, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि तथा फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान पर भी बीमा दावा राशि प्राप्त की जा सकती है। उप संचालक कृषि, बिलासपुर ने जिले के सभी किसानों से समय रहते अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से उन किसानों से भी योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है, जो गत वर्ष फसल बीमा योजना से असहमति आवेदन के कारण बाहर हो गए थे।उप संचालक कृषि श्री पी.डी. हथेश्वर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। उन्होंने विशेष रूप से उन किसानों से भी योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है, जो गत वर्ष असहमति (ऑप्ट-आउट) आवेदन के कारण योजना से बाहर हो गए थे। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने कृषि ऋण लिया है, वे संबंधित सेवा सहकारी समिति अथवा संबंधित बैंक के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं। वहीं जिन किसानों ने किसी भी प्रकार का ऋण नहीं लिया है, वे अपने क्षेत्र के लोक सेवा केंद्र, बैंक, वित्तीय संस्थान अथवा एचडीएफसी इआरजीओ जनरल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर बीमा करा सकते हैं। किसान स्वयं भी भारत सरकार के प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अऋणी किसानों के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज, बी-1 एवं पी-2 तथा फसल विवरण शामिल हैं। किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर निकटतम सीएससी सेंटर अथवा संबंधित बैंक के माध्यम से भी फसल बीमा करा सकते हैं।
- सफाई की बाधा दूर कर बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने की गयी प्रभावी कार्रवाई*रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 60 में भैरव नगर से बोरिया रोड तक नाले पर निर्मित लगभग 20 अवैध पाटों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गनिर्देशन एवं वार्ड पार्षद श्री रमेश सपहा एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी की उपस्थिति में पाटों के चलते नाला सफाई में आ रही बाधा को दूर करते हुए कब्जामुक्त करवाने के बाद नाले की सफाई करते हुए लगभग 3 डम्पर मलमा बाहर निकाला गया. बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने प्रभावी कार्रवाई की गयी.
- -जलभराव की समस्या दूर करना सर्वोच्च प्राथमिकता, विशेष सफाई अभियान चलाये, अवैध पाटो एवं अतिक्रमणों को हटाकर छोटी नालियों का निर्माण करवाकर जल की सुगम निकासी सुनिश्चित करें-लगभग प्रत्येक वार्ड में पेयजल समस्या है, उसका त्वरित निराकरण पाईप लाईन विस्तार कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर करवायेरायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 5, 6, 7 पहुंचकर वहां वार्ड पार्षदों सहित कार्यों की समीक्षा कर जोन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में नगर निगम की मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए पार्षदों से चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में महापौर ने जोनो में विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था, जलभराव की समस्या, अवैध निर्माणों पर कार्रवाई, स्वीकृत नक्शे के अनुरूप निर्माण, पूर्णता प्रमाण पत्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के संबंध में निर्देश दिये।महापौर ने निर्देशित किया है कि शहर के सभी वार्डों में जहां-जहां पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां नई पाइपलाइन बिछाने एवं पाइपलाइन विस्तार के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी ग्रीष्म ऋतु में नागरिकों को निर्बाध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। महापौर ने परशुराम नगर की 7-8 वर्षों से लंबित पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नई पाइपलाइन बिछाकर करने, भैरव नगर में वैकल्पिक जलापूर्ति व्यवस्था तत्काल प्रारंभ करने, टैगोर नगर के बस्ती क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार करने तथा चंगोराभाठा क्षेत्र में प्रगतिरत पाइपलाइन विस्तार कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रतिवर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, वहां जियो टैगिंग के माध्यम से विस्तृत सर्वे कराया जाए तथा वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति प्राप्त करते हुए स्थायी समाधान के कार्य प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने अवरोधक दीवारों को हटाने, नई नालियों का निर्माण कराने, जल निकासी में बाधक अतिक्रमण हटाने, सहायक नालों की अंतिम छोर तक सफाई सुनिश्चित करने तथा जलभराव वाले सभी चिन्हित स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। कुशालपुर क्षेत्र में जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए पहाड़ी तालाब में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए महापौर ने रामकी कंपनी को सभी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण नियमित, समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही डीडी नगर क्षेत्र में वर्षों से बंद सेप्टिक टैंक सक्शन मशीन के माध्यम से सफाई व्यवस्था को तत्काल पुनः प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।टाउन प्लानिंग विभाग की समीक्षा के दौरान महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 5000 वर्गफुट अथवा उससे अधिक क्षेत्रफल वाले भवनों एवं कॉलोनियों का निर्माण स्वीकृत भवन अनुज्ञा (नक्शा) के अनुरूप है या नहीं, इसका अनिवार्य रूप से स्थल निरीक्षण एवं अभिलेखों का मिलान किया जाए। संतोषजनक परीक्षण के उपरांत ही पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाए। साथ ही 5000 वर्गफुट अथवा उससे अधिक क्षेत्रफल वाली कॉलोनियों को जोन स्तर पर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने पर रोक लगाते हुए ऐसे सभी प्रकरण सक्षम प्राधिकारी स्तर पर नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण पाया जाता है तो संबंधित उप अभियंता एवं अभियंता की व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।महापौर ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया है कि जिन मामलों में तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, वहां बिना किसी विलंब के कार्रवाई की जाए। कार्रवाई की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए सर्वप्रथम मुख्य मार्गों पर स्थित अवैध निर्माण, इसके पश्चात पार्किंग क्षेत्रों एवं संकरी सड़कों पर किए गए अतिक्रमण तथा अंत में अन्य क्षेत्रों में स्थित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में सभी वाडों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर ने जोन 5 के प्रत्येक वार्ड के लिए 4-4 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों में उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन कर वेंडिंग जोन प्रस्तावित करने तथा उसकी कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा प्रत्येक निर्देश के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में जोन 5 में जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, पार्षद श्री आशु चंद्रवंशी, श्रीमती ममता सोनू तिवारी, श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, श्री कृष्णा सोनकर, एल्डरमेन श्री रामकिंकर सिंह ठाकुर, श्री अनिल सोनकर सहित जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक एवं अन्य संबंधित जोन अधिकारीगण, जोन 6 की बैठक में जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती जयश्री नायक, श्री रवि सोनकर, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री रमेश सपहा एल्डरमेन श्री मनीष करडभुजे, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित अन्य संबंधित जोन अधिकारीगण एवं जोन 7 की बैठक में जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री भोलाराम साहू, पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, श्रीमती रोनिता प्रकाश जगत, श्रीमती मीना ठाकुर, श्रीमती दीप मनीराम साहू, जोन 7 कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति रही।
- -बूढापारा बिजली आफिस चौक से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा होकर पचपेडी नाका चौक तक लगभग 2300 मीटर मुख्य मार्ग में 24 मीटर चौड़ा सौंदर्यीकरण विकास आकर्षण का केन्द्र बनेगा=मार्ग के दोनो ओर पाथवे हरियाली, बस स्टाप कियोस्क नवा रायपुर की तर्ज पर मार्ग में टेबल टॉप डेव्हलपमेंट बैठने की सुविधा सहित अनेक जनसुविधाएं देने की तैयारीरायपुर - राजधानी शहर रायपुर को सुन्दर स्वरूप शीघ्र देकर नागरिको को अनुपम सौगात देने की तैयारी में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की पहल पर रायपुर नगर पालिक निगम जुट गया है। महापौर ने आज बिजली ऑफिस चौक बूढापारा से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा होकर पचपेडी नाका चौक तक शीघ्र सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्तावित गौरवपथ 2 अंतर्गत योजना की ड्राईंग डिजाइन सहित जनहितकारी प्रस्तावो की जानकारी वार्ड पार्षदों को दी। इस योजना के शीघ्र प्रस्तावित कियान्वयन से रायपुर नगर निगम के जोन 4 के 2 वार्ड स्वामी विवेकानंद सदर बाजार एवं मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड और जोन 6 के शहीद पंकज विकम वार्ड ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड क्षेत्र की जनता सीधे लाभान्वित होगी। बूढापारा बिजली आफिस चौक से सिद्धार्थ चौक होकर पचपेडी नाका चौक तक 24 मीटर चौड़े मार्ग में 2300 मीटर लंबे मार्ग पर सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र किया जायेगा।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा श्री प्रमोद कुमार साहू, एल्डरमेन श्री मनीष करडमुजे को गौरवपथ 2 योजना में प्रस्तावित जनहितकारी कार्यों की जानकारी दी। कार्यपालन अभियंता श्री पदमाकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान की उपस्थिति में पार्षदों को प्रस्तावित योजना से अवगत कराया गया। जानकारी दी गई कि प्रस्तावित गौरवपथ 2 सौंदर्यीकरण योजना के तहत बूढापारा बिजली आफिस चौक से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा होकर पचपेडी नाका चौक तक मार्ग के मध्य जहां रोड डिवाईडर बनाकर सुन्दर लाईटिंग की जायेगी। वहीं मार्ग विभाजक के मध्य हरियाली बिखेरने सुन्दर पौधरोपण किया जायेगा। वहीं मार्ग के दोनो ओर पाथवे विकास सौंदर्याकरण के तहत किया जायेगा एवं उपलब्ध स्थान के अनुसार दोनो ओर बस स्टाप कियोस्क निर्माण करवाकर पाथवे में मार्निंग इवनिंग वॉक करने वाले लोगो की सुविधा हेतु आरामदायक कुर्सियां बैठने हेतु लगाया जाना प्रस्तावित किया गया है। गौरवपथ 2 योजना का सौंदर्यीकरण एवं विकास रायपुर में किया जायेगा। वहीं नवा रायपुर राजधानी के तर्ज पर मार्ग में टेबल टॉप डेव्हलपमेंट करते हुए मार्ग को सुविधाजनक राहगीरो एवं वाहन चालको हेतु बनाया जायेगा।गौरवपथ 2 सौंदर्यीकरण योजना के क्रियान्वयन लगभग 15 करोड रूपये की स्वीकृत लागत से नगर निगम मुख्यालय योजना विभाग के माध्यम से किया जायेगा। इस हेतु निर्देशानुसार राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की स्वीकृति एवं दिशा निर्देश अनुरूप नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निविदा कार्यवाही कर कार्य हेतु कार्यादेश जारी कर दिया गया है। शीघ्र ही काम प्रारंभ किया जाना जनसुविधा हेतु प्रस्तावित है।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में नगरवासियों की सुविधाओं के लिए लगातार तेजी के साथ विकास कार्य करवाये जा रहे है। इसके तहत नगर निगम के माध्यम से राजधानी शहर में गौरवपथ 2 सौंदर्यीकरण की प्रस्तावित योजना का शीघ्र कियान्वयन प्रारंभ किया जाकर नगरवासियों को अनुपम सौगात दी जायेगी। इससे रायपुर शहर के सुव्यवस्थित विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।
- -29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा की संध्या देशभर के सभी मंदिरों में "समरसता दीप महोत्सव" का भव्य आयोजन होगारायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी द्वारा दिखाया गया मार्ग ही हमारे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के संकल्प का मूल आधार है। उनके 650वें जयंती वर्ष पर चलने वाला समरसता संकल्प अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन बनेगा।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने मंगलवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता में बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भािव और सामाजिक समरसता के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है। श्री वर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास केवल किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक, भक्ति आंदोलन के महान संत, श्रेष्ठ समाज सुधारक और महान आध्यात्मिक चिंतक हैं, जिन्हें उनके समय के अनेक संतों तथा बाद की पीढ़ियों के संतों ने भी अत्यंत सम्मान दिया। उन्होंने समाज के करोड़ों वंचित एवं उपेक्षित लोगों को सम्मान, आत्मविश्वास और जीवन का उद्दे श्य प्रदान किया। ऐसे समय में, जब समाज जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमताओं, धर्मांतरण, मुगलिया अत्याचार से जूझ रहा था, उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और आत्मसम्मान का संदेश देकर करोड़ों लोगों के जीवन में नई चेतना का संचार किया।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि गुरु रविदास महाराज द्वारा प्रस्तुत "बेगम-पूरा" का दर्शन आज भी एक ऐसे समाज की प्रेरणा देता है, जहाँ किसी प्रकार का दु:ख, पीड़ा, भेदभाव, अन्याय अथवा शोषण न हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। वे ऐसे दूरदर्शी संत थे, जिन्होंने अपने समय से कई शताब्दियों आगे के समाज की कल्पना की। वर्तमान समय में भी उनके उपदेशों की व्यापक स्वीकार्यता उनकी दूरदर्शिता और समाज के प्रति उनके व्यापक दृष्टिकोण का प्रमाण है। अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए श्री वर्मा ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर होगा। इस दिन संध्या के समय देशभर के सभी मंदिरों में गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव के अंतर्गत 51 हजार स्थानों पर अधिक-से-अधिक संख्या में दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 हज़ार दीप संत रविदास घाट वाराणसी में प्रज्जवलित किए जाएंगे । दीप महोत्सव से पूर्व भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा धार्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा और उसके उपरांत प्रसाद वितरण अथवा भण्डारे की समुचित व्यवस्था की जाएगी। दीप महोत्सव में मंदिर के आसपास के सभी समाज के वर्गों के लोगाँ तथा पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिक-से-अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान चलाया जाएगा। 29 जुलाई को वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सभी प्रदेशों की टोलियों को पवित्र मिट्टी से भरे सुसज्जित 131 पवित्र कलश प्रदान किये जाएंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। प्रदेश टोलियाँ मार्ग में स्वागत कार्यक्रमों के साथ इन कलशों को अपनी-अपनी राजधानी तक ले जाएंगी। जन्मस्थली की पावन मिट्टी को 21 हजार कलशों में स्थापित कर देशभर के राज्यों, जिलों और मंदिरों तक पहुँचाया जाएगा जहाँ उनकी स्थापना की जाएगी। इसके बाद प्रदेश स्तर पर धार्मिक एवं सामाजिक नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पवित्र कलश जिला टोलियों को सौंपे जाएँगे और जिलास्तर पर श्री गुरु रविदास महाराज मंदिर, मण्डल इकाई अथवा ऐसे सामाजिक संगठनों को सौंपे जाएँगे, जो अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते हों। इन सभी कार्यक्रमों में भजन, धार्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुत्तियों तथा पार्टी के नेताओं के सम्बोधन भी होंगे। वह पवित्र मिट्टी मंदिर अथवा ग्राम स्तर अथवा निर्माणाधीन मंदिरों के गर्भगृह के निर्माण कार्य में उसका उपयोग किया जाएगा।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि पूरे अभियान के दौरान पवित्र कलश एवं पवित्र मिट्टी की पवित्रता, गरिमा और सम्मान का हर स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक "संत संपर्क अभियान" के अंतर्गत पूरे देश में पार्टी के पदाधिकारी श्री गुरु रविदास परम्परा से जुड़े पूज्य साधु-संतों तथा समाज के अन्य पूजनीय संतों से पूर्ण सम्मान और परम्परागत मर्यादा के साथ भेंट कर उनका अभिनन्दन करेंगे तथा संबंधित परम्परा के श्रद्धालुओं के साथ मिलकर सम्मानपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। विभिन्न धार्मिक परंपराओं के संतों को साथ जोड़कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। श्री वर्मा ने बताया कि अभियान का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा" होगा, जो 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा से सुसज्जित रथ के साथ यह यात्रा डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से प्रारंभ होकर जन्मस्थली सीर गौवर्धनपुर (वाराणसी) तक पहुँचेगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजरेगी तथा जिन प्रदेशों से मुख्य यात्रा का मार्ग निर्धारित होगा, वहाँ से उपयात्राएँ निकालकर मुख्य यात्रा में सम्मिलित की जाएँगी। यात्रा के दौरान संत सम्मेलन, समरसता गोष्ठियाँ, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को सामाजिक समरसता के इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ा जाएगा।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक "श्री गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान" चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत देशभर के सभी छात्रावासों में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के सुसज्जित चित्र के समक्ष "समरसता संवाद" कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इन कार्यक्रमों में उद्बोधन दिया जाएगा और प्रतिभागियों के साथ संवाद भी आयोजित किया जाएगा। श्री वर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जूनागढ़ (गुजरात), सागर (मध्य प्रदेश), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) और श्री खुरालगढ़ साहिब (पंजाब), दिल्ली स्थित गुरु रविदास मंदिर तथा संत गुरु रविदास जी से जुड़े प्रमुख स्थलों के विकास का भी संकल्प लिया गया है।अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश टोली, जिला टोली, मंडल टोली, तथा आयोजन टोलियों का गठन किया गया : डॉ. नवीन मार्कण्डेयभाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रदेश टोली (1+4), जिला टोली (1+4), मंडल टोली (1+3) तथा आयोजन टोलियों का गठन किया गया है। व्यापक जनसम्पर्क के लिए संचार, मीडिया तथा सोशल मीडिया टोलियाँ भी बनाई जाएंगी। प्रदेशस्तरीय कार्यशालाएँ 20 से 23 जुलाई तथा जिला स्तरीय कार्यशालाएँ 25 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई हैं, जिनमें जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी के सभी संगठनात्मक स्तरों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। पार्टी के नेता समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में लेख, ब्लॉग तथा पॉडकास्ट के माध्यम से अभियान के विषय पर व्यापक जनजागरण करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, स्थानीय निकायों तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में भी पूर्ण समर्पण और सक्रिय भागीदारी के साथ सहयोग प्रदान करेंगे।यह अभियान सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन : शंकर अग्रवालभाजपा 'समरसता संकल्प अभियान' की प्रदेश संचालन समिति के सह संयोजक शंकर अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन है। श्री अग्रवाल ने सभी संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, मंदिर समितियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों तथा समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया और विश्वास व्यक्त किया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह राष्ट्रव्यापी अभियान समाज में समरसता, सद्भाव, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा संत गुरु रविदास महाराज के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी रोहित द्विवेदी मौजूद रहे।
- -स्वामित्व योजना और बकेटिंग का काम समय पर पूरा करें :- कलेक्टर-लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोररायपुर ।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय सीमा बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पीजी पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की एक-एक कर जानकारी ली। प्रोजेक्ट समन्वय के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर कॉल सेंटर और मुख्यमंत्री जनदर्शन में लंबित आवेदनों पर भी चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।आयुष्मान कार्ड निर्माण और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सभी गांवों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का कार्य समय पर पूरा करने और ड्रोन सर्वे में चिह्नित हितग्राहियों की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के किसानों का बकेटिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने विभागों के लंबित कामों को प्राथमिकता से निपटाएं। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, सहित जिले के सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाईबिलासपुर। राजधानी रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान उस समय भावपूर्ण नजारा देखने को मिला जब उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर कॉमनवेल्थ गेम्स में सोमवार को रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को कॉन्क्लेव और इसमें भागीदारी कर रहे नामचीन विशेषज्ञों की झलक दिखाई। ज्ञानेश्वरी को स्क्रीन पर देखकर कॉन्क्लेव में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर ताली बजाकर उन्हें रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित करने पर बधाई दी।ज्ञानेश्वरी ग्लासगो से वीडियो कॉल पर कॉन्क्लेव से जुड़ी थीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव पर खुशी जताते हुए सबकी शुभकामनाओं, सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मंच में भारत का प्रतिनिधित्व करने और छत्तीसगढ़ का नाम यहां तक लेकर आने में बहुत मेहनत लगी है। आप सब के आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। इसके लिए मैं सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।
- -'मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला-स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण-बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और विकास की सकारात्मक तस्वीर को कार्टून कला के माध्यम से मिलेगी नई अभिव्यक्तिरायपुर / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण देने के साथ बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर आज विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों के कारण देश-दुनिया में नई पहचान बना रहा है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, बस्तर दशहरा तथा अन्य लोकपर्व बस्तर की समृद्ध विरासत के प्रतीक हैं। कार्टून वॉच के संपादक श्री त्र्यंबक शर्मा ने बताया कि कार्यशाला की थीम ‘मुस्कुराता बस्तर’ इन्हीं सकारात्मक पहलुओं को कार्टून कला के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति देना है।इस कार्यशाला में दिल्ली के वरिष्ठ कार्टूनिस्ट श्री माधव जोशी तथा पुणे के प्रसिद्ध कैरिकेचर कलाकार श्री शुभम जिंदे लाइव डेमो के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट कार्टून और कैरिकेचर बनाने का प्रशिक्षण देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को कार्टून कला के सामाजिक, रचनात्मक और रोजगारपरक पक्षों से भी परिचित कराया जाएगा।कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा और बस्तर की सकारात्मक पहचान को कला के माध्यम से देशभर तक पहुंचाया जा सके। ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोक परंपराओं और प्राकृतिक धरोहर से जोड़ने का रचनात्मक प्रयास है।
- -मंत्री ने की विभागीय कामकाज की समीक्षा किसानों के हित में दिए कड़े निर्देशरायपुर।सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की एक महत्वपूर्ण एवं उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभाग की 16 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और मैदानी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान सहकारिता के सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा मुख्य ध्येय प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के माध्यम से अंतिम व्यक्ति और प्रदेश के प्रत्येक किसान तक शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। डिजिटलाइजेशन और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं से किसानों का भरोसा सहकारिता प्रणाली पर और मजबूत होगा।प्रमुख योजनाओं की समीक्षा एवं कड़े निर्देश:बैठक में उपस्थित अधिकारियों, प्रबंध संचालकों, संभागीय संयुक्त आयुक्तों, उप/सहायक आयुक्तों तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मंत्री श्री कश्यप ने निम्नलिखित प्राथमिकताओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में मंत्री श्री केदार कश्यप ने छतीसगढ़ में डेयरी तथा मत्स्य सोसाइटियों के कार्य प्रणाली को सक्रिय करने का निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ में दुग्ध सोसाइटियों को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के साथ एओयू के तहत कार्ययोजना बनाकर दुग्ध उत्पादन तथा प्रसंस्करण करने के निर्देश दिए।डिजिटलाइजेशन एवं पारदर्शिता: पैक्स (PACS) के शत-प्रतिशत कम्प्यूटराइज़ेशन और अंकेक्षण (ऑडिट) प्रक्रिया में तेज़ी लाने के निर्देश दिए गए ताकि वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहे।किसान कल्याण व ऋण-खाद वितरण: अल्पकालीन कृषि ऋणों पर ब्याज अनुदान, समय पर उर्वरक (खाद), बीज एवं ऋण वितरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई। प्रदेश के किसानों को कोआपरेटिव्ह बैंको के माध्यम से चालू खरीफ सीजन 2026 हेतु 8800 करोड़ रुपए का कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 14 लाख से अधिक किसानों को 6932 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 79 प्रतिशत है। बैठक में मंत्री श्री कश्यप द्वारा अधिकारियों को शत-प्रतिशत कृषि ऋण वितरण के निर्देश दिया गया।बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार: ग्रामीण अंचलों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का विस्तार करने तथा माइक्रो ए.टी.एम. की उपलब्धता बढ़ाकर डिजिटल बैंकिंग को सुलभ बनाने पर बल दिया गया।गोदाम निर्माण एवं नवगठित पैक्स 100 सोसायटियों में गोदाम निर्माण व RIDF योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई, साथ ही नवगठित 515 पैक्स के सुचारू संचालन के निर्देश दिए गए। बैठक में आराईडीएफ अंतर्गत आबंटित 725 गोदामों में 712 गोदामों के निर्माण पूर्ण होने की जानकारी दी गई है। शेष 13 गोदाम के जल्द ही निर्माण पूर्ण किये जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।जन-शिकायतें एवं ई-ऑफिस सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, न्यायालयीन मामलों में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने तथा कार्यालयों में ई-ऑफिस और आधार-बेस्ड उपस्थिति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए गए।धान उपार्जन का अंतिम निराकरण: धान उपार्जन केंद्रों में शेष बचे धान का शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से अंतिम निराकरण करने के आदेश दिए गए।बैठक के अंत में मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही और पूरी पारदर्शिता के साथ शासकीय योजनाओं का त्वरित लाभ किसानों एवं सहकारिता क्षेत्र से जुड़े आम नागरिकों तक पहुंचाने का निर्देश दिये।इस अवसर पर सचिव सहकारिता डॉ सी.आर प्रसन्ना, आयुक्त सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाए छत्तीसगढ़ श्री रमेश शर्मा, मार्कफेड एमडी श्री जितेंद्र शुक्ला,अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे, अपर पंजीयक श्री यू बीएस राठिया, अपर पंजीयक श्रीमती सावित्री भगत व सहकारिता विभाग व अपेक्स बैंक के अधिकारीगण तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के सीईओ उपस्थित रहे।
-
- दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच, इलाज एवं प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। इस प्रयासों से जिले में मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में वर्तमान में 2043 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सेहत की निगरानी के लिए प्रति सप्ताह दूरभाष के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। शासकीय अस्पतालों एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से जिले की गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा दी जा रही है। अब तक 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की एक बार तथा 1237 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की दो बार नि:शुल्क सोनोग्राफी कर जांच एवं आवश्यक उपचार किया गया है। ऐसी गर्भवती महिलाएं, जिनकी प्रसव की संभावित तिथि में केवल 15 दिन शेष हैं, उनके घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विशेष रूप से गृह भेंट (होम विजिट) कर स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक परामर्श तथा सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान महिलाओं को प्रसव के लिए मानसिक रूप से तैयार करने, संस्थागत प्रसव के लाभ बताने एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पीएमएसएमए दिवस पर आयोजित विशेष शिविरों, नियमित फॉलोअप एवं आईएमए के डॉक्टरों के सहयोग से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं दी जा रही है। जिससे जिले में सुरक्षित प्रसव की संख्या बढ़ी है। -
राजनांदगांव । जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। जिले में 6576 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया गया है। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित है। जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण से छूटे हुए 4001 किशोरी बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। शासन द्वारा 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पात्र किशोर बालिकाओं के अभिभावकों से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण कराने की अपील की है।
-
- शिक्षक थंगेश्वर साहू, व्याख्याता लेखा साहू, शिक्षक थंगेश्वर साहू एवं व्याख्याता सोहन निषाद एवं प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के प्राचार्यों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं के चयन के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पारागांवखुर्द के प्राचार्यों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं के चयन में विशेष प्रयास भूमिका निभाने वाले शिक्षक श्री थंगेश्वर साहू एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम विद्यालय राजनांदगांव के व्याख्याता लेखा साहू को सम्मानित किया। शिक्षक श्री थंगेश्वर साहू के विशेष प्रयासों से 3 युवाओं का अग्निवीर तथा व्याख्याता लेखा साहू के विशेष प्रयासों से 3 बच्चों का नीट में चयन हुआ है। इसके साथ ही ऑनलाईन कक्षाओं में अपनी सेवाएं देने वाले व्याख्याता श्री सोहन निषाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। -
राजनांदगांव । विश्व हेपेटाईटिस दिवस पर जिला चिकित्सालय बसंतपुर में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में एमडी मेडिसिन डॉ. खुमान सिंह मंडावी ने हेपेटाईटिस के ईलाज के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने हेपेटाईटिस के लक्षण एवं बचाव के संबंध में बताया। बुखार, त्वचा पर चखते आना,भूख कम लगना, थकान, अवसाद, गठिया, जोड़ो में दर्द होना हेपेटाईटिस बी के लक्षण है। वही थकान, अनिद्रा, पैरो में सूजन, त्वचा में खुजली, गहरे रंग का पेशाब होना हेपेटाईटिस सी के लक्षण है। हेपेटाईटिस बी एवं सी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। असुरक्षित व संक्रमिक रक्त के संपर्क में आने से बचे, व्यक्तिगत उपयोग के वस्तुओं का साझा न करें, घाव को सावधानी से ढके, संक्रमिक इंजेक्शन का उपयोग न करें, संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु का बचाव हेतु प्रसव के 24 घंटे के भीतर टीकाकारण करवाये, असुरक्षित यौन संबंध से बचे।
इसके साथ ही शासकीय मेडिकल कालेज, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हेपेटाईटिस से जागरूकता के लिए हेपेटाईटिस जांच, वैक्सीनेशन एवं काउंसलिंग की गई। संगोष्ठी में सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, एमडी मेडिसीन डॉ. खुमान सिंह मंडावी, जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, पैथोलाजिस्ट डॉ. अनुजा भार्गव, श्री अविन चौधरी, जिला माईक्रोबॉयोलॉजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, श्री अखिलेश नारायण सिंह, श्री हेमन्त कुमार साहू, श्री मनीष निमजे एवं समस्त जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। - -टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरी: 8 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगातरायपुर /रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टंडवा में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कुल 8.32 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम टंडवा में 444.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दैहानपारा से झोपड़ा पारा बैकुंठ सड़क (2.675 किमी) और 387.69 लाख रुपये की लागत वाली टंडवा से बैकुंठ सड़क (2.65 किमी) का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 5 लाख रुपये के साइकिल स्टैंड और 10 लाख रुपये के प्रार्थना शेड का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में भी इस मार्ग को स्वीकृति दिलाई गई थी, लेकिन तात्कालिक परिस्थितियों के कारण काम रुक गया था। अब न केवल सड़क की स्वीकृति मिली, बल्कि बोनस के रूप में दो प्रमुख सड़कों की सौगात मिली है। इस मार्ग के बनने से विद्यार्थियों, कामगारों, दुकानदारों और आम जनता को आवागमन में समय की बचत होगी और बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि विगत ढाई वर्षों के कार्यकाल में पंचायत में लगभग 77 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें शेड निर्माण, महतारी सदन, पीडीएस भवन, उद्यान विकास, शौचालय, साइकिल स्टैंड और स्मार्ट क्लास जैसे जनहितकारी कार्य शामिल हैं।छात्र जीवन, प्रशासनिक तथा राजनीतिक अनुभवों को साझा करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजनीति का असली अर्थ जनसेवा, गरीबों के आंसू पोंछना और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, न कि सत्ता का प्रदर्शन करना। छात्रों और युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कद उसकी तारीफ या बुराई से तय नहीं होता, बल्कि उसके कर्मों से तय होता है। हमें पूरी ईमानदारी और लगन से काम करते रहना चाहिए। रामचरितमानस में भी कहा गया है कि 'परहित सरिस धर्म नहीं भाई'—अर्थात दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा धर्म है।इस अवसर पर जिला और जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण, शाला के प्राचार्य, शिक्षकगण, ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
- कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों को दिलाया भरोसा
जनदर्शन में आए 41 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को दिए निर्देशमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए। पिथौरा विकासखंड के बुंदेली गांव में कन्या प्राथमिक शाला और कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को गांव के ही शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में संचालित करने के आदेश भी कलेक्टर ने दिए है। जनदर्शन में 41 आवेदन प्राप्त हुए। जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में बुंदेली गांव के विमल महंत ने आवेदन देकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को बताया कि शासकीय कन्या प्राथमिक शाला का संचालन गांव के ही मंगल भवन में किया जा रहा है। जिसे शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में स्थानांतरित किया जाए। इसी तरह शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को उसके भवन निर्माण तक बालक शाला में संचालित करने की मांग की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने गंभीरता के साथ मामले को प्राथमिकता देते हुए शासकीय कन्या प्राथमिक शाला और शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला को बालक शाला में संचालित किए जाने का निर्देश दिए।इसी तरह बसना विकासकखंड के ग्राम बड़ेटेमरी की श्रीमती सुबो बाई गोंड ने आवेदन दिया कि माननीय न्यायालय के आदेश के बाद भी उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा नही मिल पाया है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल बसना तहसीलदार को इस मामले के निराकरण करने का आदेश दिया। वहीं ग्राम कुसमीसरार के रघुलाल नंद ने ऑनलाइन रिकार्ड में अपना खसरा सुधरवाने, ग्राम बांसकूड़ा-2 के रहवासियों ने वनाधिकार पट्टा के लिए, बुंदेली के राजेन्द्र ढीढी ने शासन से प्राप्त भूमि के अवैध विक्रय की शिकायत एवं खुमान सिंह साहू ने अपने पेंशन से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के आदेश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। - - राजस्व विभाग टीम ने ग्राम रीवागहन में की कार्रवाईराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम रीवागहन स्थित शासकीय घास भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी संजय वर्मा द्वारा शासकीय घास भूमि पर टीन शेड का निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने आज मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- - सीएम हेल्पलाइन, जन शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश- राजस्व विभाग ने एक सप्ताह के भीतर किया 700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण- जिले के 4 हजार 367 घरों में लगे सोलर पैनल, 1300 से अधिक घरों का हुआ बिजली बिल शून्य- गिरदावरी कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शुद्धतापूर्वक से संपादित करने के दिए निर्देशराजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076, जन शिकायतों, सुशासन तिहार, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त आवेदनों का जिम्मेदारीपूर्वक और संतोषजनक निराकरण किया जाना अनिवार्य है तथा इसकी नियमित ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाए। कलेक्टर ने सभी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने तथा शासकीय भूमि का उपयोग जनहित एवं शासकीय कार्यों के लिए सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग द्वारा पिछले एक सप्ताह में 700 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता एवं शुद्धतापूर्वक संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 31 जुलाई 2026 को श्रम विभाग के पंजीकृत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि वितरण एवं सम्मान कार्यक्रम की तैयारी की जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य विभाग को समितियों के खाता मिलान का कार्य शुद्धतापूर्वक करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को बजट में प्रस्तावित जिले के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने जिले में खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण एवं भंडारण की समीक्षा करते हुए किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने कहा। जिले में अब तक 1 लाख 48 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक के माध्यम से किसानों को विशिष्ट किसान आईडी प्राप्त होती है, जिससे विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण शीघ्र पूर्ण कर पात्र हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल स्थापना का कार्य तेज गति से कराया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों के बिजली व्यय में कमी लाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। जिले में अब तक 4 हजार 367 हितग्राहियों के यहां सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं तथा योजना से लाभान्वित होकर 1300 से अधिक घरों का बिजली बिल शून्य हो गया है। औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क स्क्रीनिंग, समय पर सोनोग्राफी, उपचार, आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित मोबाइल आधारित मॉनिटरिंग करने कहा। श्रम विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के माध्यम से मजदूर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 4 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया जा चुका है।कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग में चल रही भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए अभिभावकों एवं किशोरी बालिकाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी है। जिले में अब तक 6 हजार 576 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने स्कूलवार रोस्टर बनाकर अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी आश्रमों एवं छात्रावासों में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा।
- -वन महोत्सव, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस एवं गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों में होंगे शामिलबिलासपुर / उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 29 जुलाई को बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री साव बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम, मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के आयोजन तथा बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री साव प्रातः 8 बजे नया रायपुर स्थित निवास से प्रस्थान कर लगभग 10.30 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी, बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां वे वन महोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर मुंगेली जिले के लोरमी स्थित बैगा रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे वे बैगा रिसॉर्ट से प्रस्थान कर बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड स्थित सिद्ध बाबा आश्रम, बेलगहना पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से 5 बजे तक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। शाम 5 बजे बेलगहना से प्रस्थान कर श्री साव रात्रि लगभग 8 बजे नया रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।


























.jpg)
