- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर. । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 11 मई को लोरमी में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 11 मई को सवेरे साढ़े सात बजे नवा रायपुर से सड़क मार्ग से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे दस बजे लोरमी के कबीर भवन में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे लोरमी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर तीन बजे वापस नवा रायपुर पहुंचेंगे।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कोंडागांव जिले में सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। जिले के ग्राम बहीगांव निवासी श्री मगनलाल गौर का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है।मगनलाल गौर पहले अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में निवास करते थे। हर वर्ष बरसात के मौसम में उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मकान की खपरैल बार-बार खराब हो जाती थी, जिससे बारिश का पानी घर के अंदर टपकता था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनके आवास को स्वीकृति मिली। योजना के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। शासन से मिली इस सहायता राशि के साथ इसमें थोड़ा और राशि मिलाकर उन्होंने अपना पक्का मकान तैयार किया। मगनलाल गौर ने बताया कि पहले जहां बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता था, वहीं अब पक्के मकान में उनका परिवार निश्चिंत होकर जीवन व्यतीत कर रहा है। नए घर ने उनके जीवन में स्थिरता, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को बढ़ाया है। साथ ही मगन लाल के परिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और घर में बिजली कनेक्शन भी दिया गया है।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है और शासन की इस जनकल्याणकारी पहल से आज कई परिवारों का सुरक्षित आवास का सपना साकार हो रहा है।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर का सपना हुआ पूरारायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से अनेक परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।इसी क्रम में गत दिवस कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम बदवर में जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर एवं बस्तर मुन्ने अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को पक्के मकान की चाबी सौंपी गई। कुल पांच हितग्राहियों को उनके नए आवास की सौगात मिली। वर्षों से कच्चे और झोपड़ीनुमा मकानों में जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों के लिए यह अवसर खुशी से भरा रहा।श्री सोमारू नेताम ने पक्का आवास मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां बरसात के मौसम में काफी परेशानी होती थी। छत से पानी टपकने और घर की दीवारें कमजोर होने के कारण परिवार हमेशा चिंता में रहता था। अब पक्का घर मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकेगा।इसी प्रकार हितग्राही श्री जयसिंह नेताम ने बताया कि पहले उनका परिवार झोपड़ीनुमा आश्रय में निवास करता था। बारिश के दिनों में घर के भीतर पानी भर जाता था और परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से अब उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। नया घर मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान की भावना बढ़ी है।
- -बंदिनियों को मिली अपनों से जुड़ने की राहरायपुर ।आज मदर्स डे के ममतामयी अवसर पर रायपुर की महिला जेल में बंदिनियों के लिए खुशियों की एक नई किरण जगी है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुरूप, जेल प्रशासन ने महिला बंदिनियों को प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है।वीडियो कॉलिंग की सुविधा से जेल विभाग और बीएसएनएल के बीच हुए अनुबंध के तहत इस सिस्टम को स्थापित किया गया है। अब महिला बंदी अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से सीधे वीडियो कॉल के जरिए संवाद कर सकेंगी, जिससे उनके मानसिक संबल और कानूनी विमर्श में मदद मिलेगी। निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल विकास का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उनके पुनर्वास और भविष्य में स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है।जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 मासूम बच्चों को विभाग की ओर से विशेष उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान खिल गया और जेल परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। इस संवेनदनशील पहल के शुभारंभ अवसर पर जेल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री हिमांशु गुप्ता (डीजी, जेल), श्री योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), श्री विजय छबलानी (प्रतिनिधि, ठैछस्), सुश्री गरिमा पांडेय (प्रभारी, महिला जेल) एवं समस्त जेल स्टाफ, संबंधित महिला बंदिनी उपस्थित रहे। यह पहल न केवल बंदिनियों को उनके मानवाधिकारों और परिवार से जोड़ने का माध्यम बनेगी, बल्कि जेल सुधार की दिशा में तकनीकी समावेश का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करेगी।
- -श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामनारायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
-
बिलासपुर/आरसेटी बिलासपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई और प्रेरणादायी पहल सामने आई है। अब ग्रामीण महिलाएं केवल सिलाई, बुनाई या पारंपरिक रोजगार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उन क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं जिन्हें वर्षों से पुरुष प्रधान माना जाता रहा है। इसी बदलाव की मिसाल पेश कर रही हैं बिहान से जुड़ी महिलाएं, जो अब इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा रही हैं।
कोनी स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में इस वर्ष पहली बार महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई 20 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली रतनपुर की बिहान दीदी आमना बताती हैं कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि बिजली का कार्य केवल पुरुष ही कर सकते हैं, लेकिन प्रशिक्षण के दौरान उनकी यह सोच पूरी तरह बदल गई। कुशल प्रशिक्षकों ने उन्हें वायरिंग, स्विच बोर्ड सुधार, घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत, सुरक्षा उपाय और तकनीकी जानकारी सरल तरीके से सिखाई। आमना कहती हैं कि अब वे आत्मविश्वास के साथ घर के बिजली संबंधी कार्य स्वयं कर लेती हैं और भविष्य में इसी कौशल के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की योजना बना रही हैं। वे बताती हैं कि पहले छोटी-छोटी बिजली खराबियों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे न केवल अपने घर की समस्याएं हल कर पा रही हैं, बल्कि आसपास के लोगों की मदद भी करने लगी हैं। आमना का मानना है कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है।इसी तरह मस्तूरी के डोमगांव की तिगमती डहरिया ने बताया कि उन्हें पहले से ही बिजली के कार्यों में रुचि थी और वे एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्य कर रही थीं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास में और अधिक वृद्धि हुई है। तिगमती डहरिया बताती हैं कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा मानकों की बेहतर समझ दी है। जब उनसे जोखिम भरे कार्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आत्मविश्वास से कहा कि “यदि सावधानी, सही तकनीक और सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए तो यह कार्य महिलाओं के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।” विमला का कहना है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, आवश्यकता केवल अवसर और सही प्रशिक्षण की होती है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण योजनाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके रहने और भोजन की बेहतर व्यवस्था की गई थी। साथ ही अनुभवी एवं कुशल प्रशिक्षकों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें कार्य के हर पहलू की जानकारी दी गई। महिलाओं ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि आत्मविश्वास, कार्य अनुशासन और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इससे उनमें आत्मनिर्भर बनने की नई ऊर्जा और विश्वास पैदा हुआ है।उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वरा एसबीआई के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। हर वर्ष सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर, अगरबत्ती निर्माण जैसे पारंपरिक कोर्स चलाए जाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष पहली बार महिलाओं के लिए इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण शुरू किया गया, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में नई सोच और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की है। यह पहल केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनकी भागीदारी और सम्मान बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - -कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण, जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपा गया दायित्वबालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ को 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक एक राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 11 मई 2026 को बालोद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक प्राचीन कपिलेश्वर शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय बालोद के कपिलेश्वर मंदिर में आयोजित राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक को आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी को शिव तांडव पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन व्यवस्था, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती हेतु शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सक एवं चिकित्सा व्यवस्था, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने, डीआईओ को एलईडी स्क्रीन पर गाइडलाइन अनुसार ऑनलाइन प्रसारण कराने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंताओं एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को पेयजल तथा वीआईपी गैलरी में पेयजल एवं भृत्य की व्यवस्था, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, तहसीलदारों को तहसील एवं ब्लॉक स्तर कार्यक्रम की मुनादी कराकर कार्यक्रम के प्रति जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कराने, मुख्य कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिक विभाग को टेंट व्यवस्था एवं प्रशस्ति पत्र, लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिक अभियंता एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को बैठक व्यवस्था एवं साउंड सिस्टम व्यवस्था, वन विभाग को आवश्यक बांस बल्ली की व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी को मंदिर प्रांगण में फूल सज्जा तथा गुलदस्ता की व्यवस्था, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर सोमनाथ थीम में रंगोली आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है।उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ अंतर्गत बालोद जिले में ऐतिहासिक, पुरातात्विक धार्मिक आयोजन हेतु कपिलेश्वर महादेव मंदिर में 11 मई 2026 को राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु जारी किए गए समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन, 9.30 बजे शिव स्तुति, दीप प्रज्वलन एवं महारती, 10 बजे से 10.15 तक उद्बोधन, 10.15 से 10.20 बजे तक शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, 10.20 से 10.30 तक सोमनाथ संवाद, 10.30 से 11 बजे भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण, 11 बजे से 11.15 तक सोमनाथ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सम्मान एवं 11.15 बजे महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
- बालोद ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार बालोद जिले के सभी न्यायालयों में 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये है। प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त मोटयान अधिनियम से संबंधित प्रकरणों को निराकृत किया गया। इस सिलसिले में माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर ने इस संपूर्ण लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लगातार अधिक से अधिक मामलों को निराकृत किये जाने हेतु प्रेरित किया। जिला व सत्र न्यायालय बालोद एवं व्यवहार न्यायालय स्तर पर डौण्डीलोहारा, दल्लीराजहरा, गुण्डरदेही में तथा बालोद जिले के राजस्व न्यायालयों में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न बालोद के निर्देशानुसार इस लोक अदालत के लिए बालोद जिले में कुल 23 खण्डपीठ का गठन किया गया। इस लोक अदालत में लंबित सिविल एवं वांडिक प्रकरण, प्री-लिटिगेशन बैंक, विद्युत, जलकर, बीएसएनएल के प्रकरण तथा राजस्व न्यायालयों की खंडपीठ के समक्ष कुल 71435 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये थे, जिसमें 69424 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। इस लोक अदालत में कुल 4,93,78,696/- रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया है।
- - जोन कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी को तत्काल अनुरोध पत्र लिखकर जलभराव का त्वरित निदान करवाने कहारायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत उदया सोसायटी क्षेत्र में बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के शीघ्र निदान हेतु सम्बंधित उदया सोसायटी क्षेत्र के रहवासियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने उदया सोसायटी के रहवासियों को सुना और उनका त्वरित निदान करवाने कहा.नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित उदया सोसायटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान वहाँ निकास की सुगम प्रबंधन शीघ्र देने तकनीकी सर्वे शीघ्र करवाकर नई नालियाँ बनाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. जोन 8 जोन कमिश्नर ने तत्काल कार्यपालन अभियंता को तत्काल राज्य लोक निर्माण विभाग को अनुरोध पत्र भेजकर जलभराव की समस्या का त्वरित निराकरण करने कहा.
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 कार्यालय में जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने योजना शीघ्र तैयार करने हेतु जोन अधिकारियों के साथ मंथन किया.जोन 1 जोन कमिश्नर ने जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्डों में नालियों को नालों में जोड़ने की कार्ययोजना शीघ्र बनने को लेकर गहन चर्चा और विचार - विमर्श जोन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उपअभियंता श्री गोपाल प्रधान एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों से किया. जोन कमिश्नर ने अधिकारियों को शीघ्र जोन में वार्ड की नालियों को नालों में जोड़ने कार्ययोजना को तैयार कर इसमें प्रस्ताव बनाकर सक्षम स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या का शीघ्र निदान करने कार्य किया जा सके.
- -वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय रखकर बारिश पूर्व जोन 8 क्षेत्र के सभी नालों की सफाई करवाने के दिए निर्देशरायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन कार्यालय में जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पार्षद श्री भगतराम हरबंश, श्री अर्जुन यादव कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता श्री अनुराग पाटकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन 8 के 7 वार्डों में बारिश पूर्व नालों की सफाई पर वार्ड पार्षदों से चर्चा और विचार - विमर्श करते हुए उनसे बारिश पूर्व सभी नालों की अच्छी सफाई करने सुझाव मांगे.नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन को बारिश पूर्व सभी वार्डों में नालो की अच्छी तरह से सफाई करवाकर बारिश पूर्व गन्दे पानी का सुगम निकास कायम करने का कार्य वार्ड पार्षदों से पूर्ण समन्वय बनाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया.
- -11 मई को अछोला हाई स्कूल में समाधान शिविर आयोजितमहासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत महासमुंद एवं बसना अनुभाग में समाधान शिविर के लिए निर्धारित कुछ स्थलों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिले में शिविर 01 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जा रहे हैं।जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार महासमुंद अनुभाग में 11 मई 2026 को पूर्व निर्धारित हाई स्कूल मैदान, पीढ़ी के स्थान पर अब हाई स्कूल मैदान अछोला में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 25 मई 2026 को हाई स्कूल मैदान कछारडीह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला सलिहाभाटा ग्राम पंचायत तोरला में शिविर आयोजित होगा। वहीं बसना अनुभाग अंतर्गत नगर पंचायत बसना में पूर्व निर्धारित 24 मई 2026 के स्थान पर अब 22 मई 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजनों से संशोधित तिथि एवं स्थल के अनुसार शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं समस्या निराकरण सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
-
- जल संरक्षण और ग्राम सचिवालय को लेकर सरपंचों को दिए अहम निर्देश
- प्रधानमंत्री आवास, एग्रीस्टैक और युवाओं के कौशल प्रशिक्षण पर प्रशासन की विशेष पहल
मोहला । सुशासन तिहार 2026 के तहत विकासखंड मोहला अंतर्गत ग्राम पंचायत मार्री में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से पहले कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने मार्री क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की बैठक लेकर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी तथा क्षेत्र के सरपंच उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिक मिल रही हैं, उनका त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल संरक्षण और जल संचयन के स्थायी उपायों पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायतों को तालाब, कुएं और अन्य जल संरक्षण कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि क्षेत्र में जल स्तर में सुधार लाया जा सके।
कलेक्टर ने सभी सरपंचों से गांवों में नियमित मुनादी कराकर प्रत्येक माह ग्राम सचिवालय आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं, विकास योजनाओं और आवश्यक कार्यों पर स्थानीय स्तर पर चर्चा कर तेजी से समाधान किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर निर्माण पूर्ण होने से आगामी स्वीकृतियों में भी सुविधा मिलेगी। बैठक में निर्माण कार्यों में लगे राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण के इच्छुक युवाओं की सूची तैयार करने को कहा। साथ ही युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और सोलर टेक्नीशियन जैसे रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में कोरिया मॉडल के तहत खेतों में गड्ढे बनाकर जल संचयन की जानकारी साझा की गई। इसके अलावा आधार अपडेट, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र और किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सरपंचों से किसानों को एग्रीस्टैक में पंजीयन के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए कहा कि इससे भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसानों को आसानी होगी। - - आवेदन की अंतिम तिथि 22 मईमोहला । खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मोहला अनुभाग की 6 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान मोंगरा, टाटेकसा एवं मरारटोला की संचालन एजेंसियों ने दुकान संचालन नहीं करने संबंधी समर्पण पत्र प्रस्तुत किया है, जबकि ढाढुटोला, कनेरी एवं उरवाही की दुकानें वर्तमान में निलंबित होकर अन्य दुकानों से संलग्न कर संचालित की जा रही हैं। इन दुकानों के संचालन हेतु वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन 22 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मोहला में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकती हैं। आवेदन हेतु शामिल दुकानों में मोंगरा (आईडी 422007056), टाटेकसा (422007057), ढाढुटोला (422007059), मरारटोला (422008053), कनेरी (422008013) एवं उरवाही (422008023) शामिल हैं। विभाग ने बताया कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। अधिक जानकारी खाद्य विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://fcs.cg.gov.in एवं कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
- -प्रभारी सचिव ने कोटा के दूरस्थ गांवों का किया दौराबिलासपुर / अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने शनिवार को आदिवासी बहुल कोटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बानाबेल, खैरझिट्टी और सेमीपाली का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में साथ थे।।प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ ने ग्राम बानाबेल में मनरेगा अंतर्गत प्रगतिरत खैरी तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 9.50 लाख रुपए की स्वीकृति से संचालित इस कार्य में आज 36 मजदूर तालाब खुदाई में लगे हुए थे तथा अब तक लगभग 4 लाख रुपए का कार्य पूर्ण हो चुका है। श्री पिंगुआ ने मौके पर मौजूद मजदूरों से चर्चा कर कार्य की प्रगति, मजदूरी भुगतान और कार्यस्थल की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तालाबों का संरक्षण और संवर्धन ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल, आजीविका और अन्य स्थानीय आवश्यकताओं पर भी चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक पहल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने दारसागर में संचालित आदि सेवा केंद्र का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।श्री पिंगुआ ने ग्राम खैरझिट्टी एवं सेमीपाली के बैगा मोहल्ला पहुंचकर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर आवास निर्माण की गुणवत्ता, सुविधाओं और योजना से मिले लाभ की जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का भी जायजा लिया और सीएमएचओ को वाहन में स्वास्थ्य सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बैगा महिलाओं और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। महिलाओं से उनकी आजीविका गतिविधियों और स्वावलंबन संबंधी प्रयासों की जानकारी ली, वहीं बच्चों से पढ़ाई और स्कूल गतिविधियों पर चर्चा कर उन्हें नियमित शिक्षा के लिए प्रेरित किया। दौरे के माध्यम से शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दूरस्थ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने शनिवार को जोन-1 अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा की और मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।आयुक्त ने नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब का निरीक्षण करते हुए वहाँ की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाब के आसपास नियमित सफाई की जाए। तालाब परिसर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई। खेल उपकरण एवं एवं अन्य आवश्यक संधारण हेतु निर्देश दिया गया है ।संजय नगर नाला सफाई एवं रिटर्निंग वॉल निर्माण आगामी मानसून को देखते हुए आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल भराव की स्थिति से बचने के लिए नाले की गाद निकालने का कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। निर्माण कार्य की समय सीमा तय की जाए ताकि वर्षा ऋतु से पहले नाले का प्रवाह सुगम हो सके।वार्ड क्रमांक 01 में उपचुनाव को दृष्टिगत करते हुए आदर्श आचार संहिता का बारीकी से अवलोकन किया गया । भ्रमण के दौरान आयुक्त ने संपत्ति विरूपण के अंतर्गत सार्वजनिक दीवारों और सरकारी संपत्तियों पर अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर, बैनर और वॉल पेंटिंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड 1 के सीमा अंतर्गत कोई भी नया निर्माण कार्य प्रारंभ न करने कहा है । लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व से प्रारंभ रोड निर्माण एवं नाली निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया गया।"शहर की स्वच्छता और व्यवस्थित विकास हमारी प्राथमिकता है। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई और रिटर्निंग वॉल का कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। साथ ही वार्ड 1 आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए संपत्ति विरूपण की कड़ी कार्रवाई की जा रही है।"इस दौरान जोन आयुक्त ऐशा लहरे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्वच्छता निरीक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- - भाजपा महिला मोर्चा की टीम को आठ प्वाइंट से हरायारायपुर। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल की टीम ने भाजपा महिला मोर्चा की टीम को हराकर आठ प्वाइंट से जीत दर्ज की। क्रीड़ा भारती की ओर से स्पर्धा का आयोजन झूलेलाल धाम कटोरा तालाब में किया गया। वहीं बालिकाओं की नौ अलग- अलग टीमों ने भी स्पर्धा में भाग लिया।महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा नारी सशक्तिकरण और महिला खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। शनिवार को स्पर्धा का शुभारंभ रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं।स्पर्धा में महिलाओं की दो टीमों ने भाग लिया। इसमें पहली टीम भाजपा महिला मोर्चा की थी और दूसरी टीम महाराष्ट्र मंडल रायपुर की। कबड्डी 10-10 मिनट के दो राउंड में खेला गया। पहले राउंड में महाराष्ट्र मंडल की टीम ने यह स्पर्धा आठ प्वाइंट से अपने नाम कर ली।महाराष्ट्र मंडल की विजयी टीम को संजय शर्मा ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। टीम में मालती मिश्रा कप्तान, गीता दलाल, वंदना पाटिल, मानसी विठ्ठलकर, कांचन पुसदकर, सीमा तीगगा, अपर्णा देशमुख शामिल रहीं। वहीं टीम की मैनेजर विशाखा तोपखानेवाले थीं।
- -जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-श्रीकांत वर्मा मार्ग,तालापारा,मगरपारा और हंसा विहार में जल भराव से मिलेगी से मुक्ति-कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक 3×3 मीटर का बनेगा आधुनिक आरसीसी बॉक्स नालाबिलासपुर- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव की पहल पर शहर के प्रमुख क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात मिलने वाली है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बिलासपुर को एक बड़ी सौगात देते हुए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 करोड़ 55 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक 3×3 मीटर के आधुनिक आरसीसी बॉक्स नाले का निर्माण किया जाएगा। इस नाले की मांग बहुत पुरानी थी,जिसके बन जाने से शहर के एक प्रमुख क्षेत्र में बारिश के दिनों में होने वाली जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नाला निर्माण के बाद शहर के श्रीकांत वर्मा मार्ग, तालापारा मगरपारा और हंसा विहार जहां हर साल जल भराव होता हैं,उससे राहत मिलेगी।छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री श्री अरुण साव के सतत प्रयासों और प्रभावी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप बिलासपुर शहर को जल निकासी व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। लंबे समय से लंबित जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम बिलासपुर को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹5 करोड़ 55 लाख 87 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।यह स्वीकृति उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रदान की गई है, जिनके द्वारा शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जाता रहा है। उनके निर्देशन में नगरीय निकायों की आवश्यकताओं के आधार पर योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जा रही है।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि परियोजना का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा छत्तीसगढ़ वर्क्स डिपार्टमेंट मैनुअल एवं विभागीय प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। परियोजना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु जियोटैग्ड फोटोग्राफी को अनिवार्य किया गया है, जिससे कार्यों की वास्तविक प्रगति का सटीक आकलन किया जा सके।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने कहा कि यह परियोजना बिलासपुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य में शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस तरह की योजनाओं से न केवल शहरों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा और शहरी विकास को नई गति मिलेगी।वर्जन“शहरी क्षेत्रों में जल निकासी, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। बिलासपुर में आरसीसी बॉक्स नाला निर्माण जैसी परियोजनाएं नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। हमने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।"
श्री अरुण सावउपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के भारसाधक मंत्री - रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार रायपुर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को नगर निगम रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रोजेक्ट छाँव अंतर्गत लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में नगर पालिक निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री गुलाबचन्द्र कर्ष, श्री दीपक देवांगन,जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्वास्थ्य जाँच करवाने पहुँचे नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आमजनों, राहगीरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील चार डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर जागरूक बनाया गया और घर पर चार डस्टबिन रखकर हरे डस्टबिन में गीला कूड़ा , नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा , लाल डस्टबिन में सेनेटरी कूड़ा और काले रंग के डस्टबिन में विशेष देखभाल कूड़ा को पृथक - पृथक रखकर और सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करने की विनम्र अपील नगर निगम जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में आये रायपुर नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों और .कर्मचारियों सहित आमजनों और राहगीरों से की.
- संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वमहासमुंद / सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष के विशेष आयोजन अंतर्गत आगामी 11 मई 2026 को प्रातः 09 बजे पुरातात्विक एवं धार्मिक नगरी सिरपुर स्थित गंधेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में मुख्य आयोजन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सभाओं का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, स्टेज निर्माण, एलईडी स्क्रीन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। । वहीं कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जनरेटर, लाइट एवं माइक व्यवस्था साथ ही सिरपुर महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सभी जनपद पंचायतों, ग्राम सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव में मुनादी एवं बैठकों के जरिए जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल एवं टॉयलेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं।कलेक्टर श्री लंगेह ने राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम आयोजन के समय-सारणी के अनुसार 11 मई को सुबह 09 बजे अतिथियों का मंदिर परिसर में आगमन, 9.30 बजे शिव स्तुति, भजन,दीप प्रज्वलन एवं महारती, 10 बजे से से 10.20 बजे तक शिव भजन एवं नृत्य प्रस्तुति, 10.20 से 10.30 तक सोमनाथ संवाद, 10.30 से 11 बजे भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण एवं 11.15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
- -सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देशदुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम को पटवारी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-03 श्री महेश सिंह राजपूत ने तहसील कार्यालय अहिवारा में संलग्न पटवारी श्री लेकेश्वर सिंह ठाकुर को भूमि के बंटवारे के एवज में पक्षकार से राशि लेने और कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही के आरोप में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पटवारी श्री ठाकुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा निर्धारित किया गया है। श्री लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।ज्ञात हो कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी सत्यता की जांच तहसीलदार अहिवारा द्वारा की गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो के परिप्रेक्ष्य में श्री अमन कुमार टंडन, भूमिस्वामी श्री उत्तम टंडन एवं हल्का पटवारी श्री लेकेश्वर सिंह ठाकुर का कथन दर्ज किया गया। जिसमें पक्षकारों द्वारा भूमि बंटवारा के नाम पर पटवारी को 45,000 रुपये दिया जाना बताया गया। पटवारी श्री लेकेश्वर सिंह ठाकुर ने अपने कथन में स्वीकार किया कि उन्होंने पक्षकार की माता से राशि ली थी और वायरल वीडियो में उक्त राशि को वेतन मिलने के बाद वापस करने की बात कही थी। एसडीएम ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 एवं नियम-14 के विपरीत और कदाचरण की श्रेणी में पाते हुए उक्त कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
- दुर्ग / आगामी एक माह के भीतर खरीफ फसल की बुवाई का समय शुरू होने जा रहा है, जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विद्युत विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण तैयारियां कर दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय खंडेलवाल एवं अधीक्षण अभियंता, वृत्त दुर्ग श्री आर. के. मिश्रा के निर्देशन में अहिवारा संभाग के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कन्हारपुरी में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की कोई कमी न हो और वे अपनी फसलों को सुरक्षित रख सकें।किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने कृषि पंपों के लिए अलग ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की है। इससे उपकेंद्र पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार का प्रबंधन बेहतर तरीके से होगा और कृषि उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग एवं लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से स्थाई मुक्ति मिलेगी। इस सुदृढ़ीकरण से धमधा वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कन्हारपुरी, जातघर्रा, परसबोड़, खपरी, धरमपुरा, बिरझापुर और बसनी के लगभग 876 कृषि उपभोक्ता अब उचित वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली प्राप्त कर सकेंगे। पूर्व में यहाँ 3.15 एमवीए और 05 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, जिनमें अब इस नई इकाई के जुड़ने से कुल क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। विगत दिवस आयोजित पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण कार्यक्रम के दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम, कार्यपालन अभियंता श्री एस. के. राय, श्री डी. के. भारती एवं श्री टी. एल. सहारे सहित सहायक अभियंता श्री ए. के. धनकर एवं श्री डी. के. साहू, कनिश्ठ अभियंता श्री राहुल गोपलानी एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, यह विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
- - प्राप्त 436 आवेदनों में 157 का मौके पर ही हुआ निराकरण- कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नवोदय विद्यालय में चयनित हुए ढौर के 5 होनहार बच्चों को किया सम्मानित- पीएम आवास के हितग्राहियों को दी गई चाबियां और स्वामित्व प्रमाण पत्रदुर्ग/राज्य शासन द्वारा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शनिवार को जनपद पंचायत दुर्ग के ग्राम ढौर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में सिरसाखुर्द, जेवरा, समोदा, भटगांव, कुटेलाभांठा, खपरी कु., करंजाभिलाई, झेंझरी, कचांदुर, ढौर, खेदामारा, बासीन, बोड़ेगांव, रवेलीडीह, अरसनारा, ननकठ्ठी के ग्रामीण ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों में आवेदन जमा किए। शिविर में कुल 436 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 157 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इसके साथ ही 279 आवेदन लंबित है।जनसमस्या निवारण शिविर में अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाडा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंच कर छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाकर आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। विधायक ने क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने और इस पर रोक लगाने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।सुशासन तिहार में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बच्चों को दी बधाईजनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार, आमजन की समस्याओं का समाधान और नए आवेदन प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाए गए हैं, जहां ग्रामीणजन सीधे आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत ढौर के पांच बच्चों के जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने बच्चों को आगे भी मेहनत जारी रखने और गांव के अन्य बच्चों को प्रेरित करने की बात कही, ताकि गांव का नाम रोशन हो सके। शिविर में विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने मनरेगा अंतर्गत 08 हितग्राहियों को 100 दिवस कार्य पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र, 05 हितग्राहियों को पीएम आवास चॉबी, 06 हितग्राहियों को जॉब कार्ड एवं 17 हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत अधिकार पत्र और 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ शासकीय प्राथमिक शाला ढौर के पांच बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर बच्चों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, सहायक नोडल अधिकारी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रूपेश कुमार पाण्डेय, पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती ऊषा बारले, जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र यादव, जनपद सदस्य श्री गोकुल वर्मा एवं प्रतिभा देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे।
- - महाराष्ट्र मंडल के फिजियोथेरेपी सेंटर के डाक्टर डीके नेताम ने मौसम के हिसाब से दिए महत्वपूर्ण टिप्सरायपुर। गर्मी के दिनों में फिजियोथेरेपी कराते समय हाइड्रेशन, हल्की कसरत और समय का सही चयन बेहद महत्वपूर्ण है।महाराष्ट्र मंडल चौबे काॅलोनी में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे डाक्टर डीके नेताम ने इस आशय का सुझाव दिया।डा. नेताम ने जोर देकर कहा कि फिजियो कराने वाले मरीजों को गर्मी के दिनों में तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्हें ढीले सूती कपड़े पहनने चाहिए और कसरत से पहले वार्मअप जरूर करना चाहिए। शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए ठंडा पानी पीना भी आवश्यक है। एक्सरसाइज के लिए सुबह 10 बजे से पहले और शाम को चार बजे के बाद का समय बेहतर है। कुछ मरीजों को गर्मी में एक्सरसाइज में दिक्कत होती है, ऐसे में उन्हें सुबह जल्दी और कम व्यायाम करना चाहिए।डा. नेताम के अनुसार मांसपेशियों की जकड़न से बचने के लिए कसरत से पहले 5-10 मिनट हल्का स्ट्रेचिंग करना चाहिए। व्यायाम के बाद शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने के लिए स्ट्रेचिंग भी करें। गर्मी के दिनों में कसरत करने के लिए इंडोर विकल्प भी बेहतर होता है। तैराकी बेहतर आप्शन है। व्यायाम से पहले, साथ में और बाद में नारियल पानी, नींबू पानी पीना चाहिए, ताकि लो ब्लड प्रेशर की परेशानी न हो।डा. नेताम ने समझाया कि फिजियो कराते समय या व्यायाम करते समय चक्कर आए, सिरदर्द हो या बहुत ज्यादा थकान महसूस हो, तो तुरंत रुक जाएं और आराम करें। पीठ या गर्दन में दर्द ज्यादा हो, तो उसे नजरअंदाज न करें, तुरंत फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें।
- - महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति के बाल संस्कार शिविर की ऑफलाइन क्लास में दूसरे दिन भी दिखा जोशरायपुर। ‘घोड़ा बदाम छाई पीछे देखे मार खाई' और 'पोशांपा भाई पोशांपा’ जैसे खेल बड़ों को भी बचपन की याद दिला देते हैं। महाराष्ट्र मंडल में चल रहे बाल संस्कार शिविर में ऑफलाइन क्लास के दूसरे सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को सुबह बच्चों ने इन्हीं खेलों के साथ खूब एंजॉय किया। वहीं नंबर गेम का भी सभी ने आनंद उठाया। सुडोकू में बच्चों ने गणपति के 11 नामों को ढूंढने में भी उत्सुकता दिखाई और अपना ज्ञानवर्धन भी किया।आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि बाल संस्कार शिविर के बच्चे खेलों में इतने रम गए कि उन्हें घर जाने का मन ही नहीं कर रहा था। शिविर का समय खत्म होने के बाद घर लौट रहे बच्चों ने रविवार को भी शिविर जारी रखने की मांग कर डाली, क्योंकि सभी बच्चे रविवार को भी चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल पहुंच कर ऑफलाइन शिविर को सेलिब्रेट करना चाहते थे। बच्चों को समझाकर सोमवार को ऑनलाइन शिविर ज्वाॅइन करने कहा गया।शिविर शुरू होते ही बच्चों का स्वागत विधिवत टीका लगाकर मंजूषा वैशंपायन और संध्या खंगन ने किया। शनिवार होने के कारण सभी ने मंजूषा वैशंपायन और संध्या खंगन की अगुवाई में एक स्वर में हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया। आस्था ने बच्चों से वार्मअप और योग कराया। इसमें ताड़ासन, द्विकोण आसान, सेतुबंध आसान, चक्रासन, पवन मुक्तासन, झूलना, लुढ़कना, शशांकसन, वज्रासन, शांति मंत्र करवाया गया। तीसरे चरण में बच्चों ने रचना ठेंगड़ी के साथ माइंड गेम खेला। इसमें क्रासवर्ड में भगवान श्रीगणेश के 11 नाम लिखे गए थे। जिन्हें पढ़कर बच्चों को उसे मार्क करना था। इसमें बच्चों ने जोश के साथ श्रीगणेश के नाम गणपति, विघ्नहर्ता, विनायक, गणेश, एकदंत, लंबोदर, मंगलमूर्ति जैसे नामों को खोजा।तत्पश्चात बच्चों के लिए युवा समिति की प्रमुख डा. शुचिता देशमुख और सृष्टि दंडवते द्वारा ‘घोड़ा बदाम छाई और पोशांपा भाई पोशांपा’ का गेम कराया। अपने पसंदीदा खेलों को देखकर ही बच्चे एनर्जेटिक हो गए। बच्चे बार- बार वंस मोर- वंस मोर करते रहे। अंत में आर्टिसन अजय पोतदार ने बच्चों को नंबर्स गेम खेलाया, जिसमें एक से लेकर 100 तक गिनती करनी थी। लेकिन नंबर में पांच और सात का अंक आने पर उसके स्थान पर क्लैप करना था। फायरलेस कुकिंग के अंतर्गत अक्षता पंडित ने बच्चों को भेल और गोपाल काला बनाना सिखाया। गोपाल काला भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ने वाला विशेष प्रसाद है, जो जन्माष्टी के अवसर पर विशेष रुप से बनाया जाता है।

.jpg)





.jpg)




.jpg)













.jpg)
