- Home
- छत्तीसगढ़
- -सहकारी बैंक के मैनेजर एवं सुपरवाइजर को भी नोटिसबिलासपुर /कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर खरीदी केंद्रों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गड़बड़ी रोकने कई स्तर की टीम लगी हुई है। आकस्मिक निरीक्षण में गुरुवार को मस्तुरी ब्लॉक के एरमसाही खरीदी केंद्र में व्यापक गड़बड़ी पकड़ी गई। कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी गुरुवार को दौरे पर निकले थे। डिप्टी कमिश्नर सहकारिता श्री सी.एस. जायसवाल, खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजुर, सहकारिता विस्तार अधिकारी मस्तूरी श्री गोधुली वर्मा ने एरमसाही सहित कई केंद्रों का अचानक दौरा किया। निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र एरमसाही के कम्प्यूटर आपरेटर काशीराम खुटे द्वारा धान की बोगस एन्ट्री फर्जी रूप से धान के केन्द्र में लाए बगैर धान आवक की एन्ट्री किया गया तथा भौतिक सत्यापन में 920 क्विंटल धान की कमी पाया गया तथा नया बारदाना 663 नग अधिक वापुरान बारदाना 5414 नग अधिक पाया गया है। नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी एवं समिति आपरेटर द्वारा धान खरीदी में अनियमितता किया जाना पाया गया। कम्प्यूटर आपरेटर काशी राम खुटे के खिलाफ थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने एवं अशासकीय प्राधिकृत अधिकारी दुर्गा प्रसाद पटेल को पद से पृथक करने के आदेश कलेक्टर जिला बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर सहकारिता द्वारा दिये गये हैं। जिला सहकारी बैंक के शाखा मस्तूरी के शाखा प्रबंधक श्री सुशील पनौरे व पर्यवेक्षक श्री वजूर सिंह राज को धान खरीदी के पर्यवेक्षण में लापरवाही हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन, क्रय किये गये धान के सुरक्षित रख रखाव तथा संपूर्ण धान खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- रायपुर ।गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी एवं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिला प्रवास के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला बेंदरचुवा का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं का दौरा कर बच्चों से बड़ी आत्मीयता के साथ बातचीत की, उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति जानी तथा स्कूल की भौतिक सुविधाओं जैसे कक्षाओं की स्थिति, शौचालय, पीने के पानी और खेल सुविधाओं का जायजा लिया।मंत्री श्री अग्रवाल ने शैक्षणिक माहौल की समीक्षा करते हुए शिक्षकों से उपस्थिति, पाठ्यक्रम क्रियान्वयन और शिक्षण सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को रोजाना स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी, साथ ही कहा कि अच्छी शिक्षा से ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है। निरीक्षण में स्कूल की स्वच्छता, बेंच-डेस्क की स्थिति तथा ब्लैकबोर्ड व शिक्षण साधनों की गुणवत्ता पर भी विशेष जोर दिया।इस दौरान मंत्री ने सभी बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए, जिससे बच्चों में उत्साह का संचार हुआ और वे मंत्री जी के साथ खुशी से बातचीत करने लगे। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों के लिए पौष्टिक मध्याह्न भोजन योजना को प्रभावी ढंग से चलाएं तथा कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दें ताकि शैक्षणिक स्तर में निरंतर सुधार हो।इस अवसर पर विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी एवं पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत उपस्थित थे। उन्होंने स्कूल सुधार के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा भौतिक सुविधाओं के उन्नयन के लिए तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
- रायपुर। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही- जीपीएम जिले के प्रभारी और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जिला प्रवास के दौरान पुलिस चौंकी कोडगार और पुलिस चौंकी सिवनी का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कोडगार चौंकी में पहला रोजनामचा लिखकर इसकी औपचारिक शुरुआत की, जिससे इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने का नया युग शुरू हो गया है।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि इस दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में पुलिस चौंकी स्थापित होने से स्थानीय जनता की सुरक्षा व्यवस्था काफी सशक्त और सुव्यवस्थित होगी। इससे क्षेत्रवासियों को पुलिस सहायता जल्दी एवं आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनजीवन में सुधार होगा। उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि वे छोटी-मोटी विवादों और आपसी मतभेदों को आपसी समझौते से सुलझाएं और पुलिस को ऐसे मामलो में शामिल करने से बचें, क्योंकि इससे सामाजिक सौहार्द बरकरार रहेगा।मंत्री श्री अग्रवाल ने पुलिस चौंकी की इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा एवं कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने भी इस दूरस्थ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पुलिस सुविधा की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगा।पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत ने इस मौके पर विस्तार से पुलिस चौंकियों के सेटअप, ग्रामों की संख्या तथा चौंकी क्षेत्र की सीमा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य शासन द्वारा पुलिस चौंकियों की स्थापना कराई गई है, जो क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएंगी।इस कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजमति भानू और श्री पवन पैकरा, सरपंच श्रीमती फूलकुंवर, अनेक गणमान्य नागरिक एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल ने आभार व्यक्त किया।
- -पोड़ीबहार में 03 विकास कार्याे के भूमिपूजन सहित कुल 179 लाख रूपए के विकास कार्याे की दी सौगातरायपुर ।प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार बांसबाड़ी उद्यान में ऑक्सीजोन विकास कार्यों का लोकार्पण किया, वहीं पोड़ीबहार बस्ती के विभिन्न स्थानों में किए जाने वाले 03 विकास कार्येा का भूमिपूजन भी उनके हाथों किया गया। लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा पोड़ीबहार मुक्तिधाम के सामने स्थित बांसबाड़ी उद्यान में एन.सी.ए.पी. मद से ऑक्सीजोन का निर्माण 01 करोड़ 60 लाख 11 हजार रूपये की लागत से किया गया है, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री के हाथों किया गया। इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार में मंदिर के समीप प्रभारी मंत्री मद से 07 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. छत का निर्माण, वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार अंतर्गत महालक्ष्मी इंटरप्राईजेेस से सुरेशचंद मंगल के घर तक जिला खनिज न्यास मद से 06 लाख रूपये की लागत से सी.सी.रोड व नाली का निर्माण तथा वार्ड क्र. 32 अंतर्गत यादव के घर से सी.पी.पटेल घर तक जिला खनिज न्यास मद से 06 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड नाली का निर्माण किया जाना हैं, जिनका भूमिपूजन भी केबिनेट मंत्री श्री देवांगन के करकमलों से किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने इन विकास कार्याे का विधिवत भूमिपूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर पूरी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराते हुए समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार राज्य के सर्वागीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, विकास के सभी क्षेत्रों में हमारे छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है, विगत दो वर्षाे के दौरान पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए राज्य सरकार ने एक जनहितैषी सरकार की छबि अंकित की है। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, यहॉं की बरसों पुरानी समस्याएं दूर हो रही हैं तथा कोरबा के विकास के लिए धनराशि की केाई कमी भविष्य में भी नहीं होने दी जाएगी, यह मैं आश्वस्त करता हूॅं। इस मौके पर मंत्री श्री देवांगन ने महापौर श्रीमती राजपूत के आग्रह पर उक्त ऑक्सीजोन बांसबाड़ी के बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की।इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा की देवतुल्य जनता की समस्याओं को दूर करना, उन्हें समस्त मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, मेरा सौभाग्य है कि हमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव एवं कोरबा के विधायक व प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का लगातार मार्गदर्शन, सहयोग व आशीर्वाद कोरबा के विकास के लिए मुझे प्राप्त हो रहा है। निर्माण कार्याे हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं हो रही है तथा हम निर्माण कार्याे से संबंधित जो भी मांग उनकेे सामने रखते हैं, वह प्राथमिकता के साथ पूरी होती है।
- रायपुर । समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण पहल के तहत कांकेर जिले में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) प्रदान करने हेतु व्यापक चिन्हांकन एवं मापन शिविर का सफल आयोजन किया गया। फिजिकल रेफ़रल रिहैबिलिटेशन सेंटर रायपुर और समाज कल्याण विभाग कांकेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर दिव्यांगजनों को अधिक सक्षम, आत्मनिर्भर और दैनिक जीवन में सहज गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।शिविर में रायपुर से पहुँची विशेषज्ञ टीम ने, डॉ. विवेक सिंह के नेतृत्व में, प्रत्येक दिव्यांगजन का विस्तृत परीक्षण कर उनकी शारीरिक आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त कृत्रिम अंगों का मापन एवं चयन किया। टीम ने लाभार्थियों को कृत्रिम अंगों के उपयोग, रखरखाव और सावधानियों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी, ताकि आगामी दिनों में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।कांकेर जिले की मेडिकल टीम ने शिविर स्थल पर ही पात्र लाभार्थियों को त्वरित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए। इस व्यवस्था से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज तुरंत उपलब्ध हुए, जिससे उनकी प्रक्रिया सरल और सुगम बन गई।विभागीय अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है कि कोई भी दिव्यांगजन सहायक उपकरणों, पुनर्वास सेवाओं और आवश्यक चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे। ऐसे शिविर एक ही स्थान पर परीक्षण, मापन, प्रमाण-पत्र और परामर्श जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए “वन-स्टॉप समाधान” के रूप में प्रभावी साबित हो रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने पहुँचकर सेवाओं का लाभ उठाया और बेहतर जीवन की नई उम्मीद जताई। समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि आगामी दिनों में पूरे राज्य में ऐसे शिविरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके और दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में राज्य का प्रयास और मजबूत हो सके।
- रायपुर ।भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2024-25 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान गुरुवार को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव द्वारा उनके सेवा सदन निवास में किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने युवाओं को अनुशासन तथा परिश्रम को जीवन का आधार बताते हुए भविष्य में प्रशिक्षण से संबंधित हर संभव सहयोग देने का आश्वासन प्रदान किया।एनआईएस कोच श्री विनोद नायर एवं पीटीआई श्री बालकदास डहरे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के परिणामस्वरूप कुल 29 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इनमें 19 अभ्यर्थी अग्निवीर के रूप में भारतीय थल सेना में चयनित हुए, जबकि 1-1 अभ्यर्थी भारतीय नौसेना एवं भारतीय वायुसेना में सफल हुए। इसके अतिरिक्त 8 अभ्यर्थियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रशिक्षणार्थियों के इस सामूहिक सफलता प्रदर्शन ने जिले में युवाओं में नई ऊर्जा एवं आत्मविश्वास का संचार किया है।जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक श्री व्ही. के. केडिया के निर्देशन में इस वर्ष भी 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक दो माह का अग्निवीर शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। इस शिविर में 50 लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिदिन एनआईएस कोच एवं अनुभवी पीटीआई के निर्देशन में कठोर एवं नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आगामी चयन प्रक्रियाओं के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से और अधिक सक्षम बनाया जा सके।अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे तथा छत्तीसगढ़ पुलिस में हाल ही में चयनित युवाओं का अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवदयाल धृतलहरे, हर्ष साहू, मीन निषाद, नीरज देशमुख, राहुल, तुषार, निखिल, रविकिशोर, खोमेश, अमित, यश, युवराज सहित कई युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर चयनित हुए अभ्यर्थियों में करण पटेल, इंद्र कुमार, गजेन्द्र ठाकुर, सुनील साहू, लोकेन्द्र, मनीष साहू, तामेश्वर, योगेन्द्र कुमार साहू, लक्ष्मीकांत पारकर, डामेश यादव, मोनेश निषाद, शुभम साहू (भारतीय नौसेना)शामिल हैं। इसी प्रकार शुभम, विवेक कुमार, गौरव कुमार साहू, प्रभात साहू, विकास मिश्रा, पल्लव साहू, टिशू यादव, नयन निषाद, तुषार कुमार एवं स्वप्रिल दुबे (भारतीय वायुसेना) शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों में संजय निषाद, लिलेश साहू, जनकलाल, लोमश साहू, निशा ठाकुर, नेहा साहू, खिलेश्वर पटेल एवं ललिता यदु के नाम प्रमुख हैं।
- -उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने किया स्वच्छता दीदियों को 80 नग ई-रिक्शों का वितरण-शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की महती भूमिका को किया रेखांकित, दी अपनी शुभकामनाएंरायपुर । प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने गुरुवार को कोरबा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता में हमारी स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः हम सबका यह सदैव प्रयास होना चाहिए कि उन्हें उनके कार्य संपादन हेतु आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से मुहैया हों, उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारी स्वच्छता दीदियों को 80 नग ई-रिक्शा प्राप्त हो रहे हैं तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण के कार्य में इन ई-रिक्शों के उपयोग से स्वच्छता दीदियों के श्रम व समय की बचत होगी तथा कम परिश्रम व कम समय में वे अपना कार्य पूरा कर सकेंगी।इस आशय के उद्गार उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन ने नगर पालिक निगम कोरबा की स्वच्छता दीदियों को ई-रिक्शों के वितरण कार्यक्रम में कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने की दिशा में ठोस कार्यवाही करते हुए डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत व 02 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से 80 नग ई-रिक्शा का क्रय किया गया है तथा इन्हें अपने स्वच्छता संसाधन बेडे में शामिल किया जाना हैं। आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इन सभी 80 ई-रिक्शा का वितरण स्वच्छता दीदियों को किया एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने स्वच्छता दीदियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आपके परिश्रम व कार्यनिष्ठा से कोरबा की स्वच्छता को मजबूत आधार मिल रहा है तथा आपकी बदौलत ही कोरबा देश में स्वच्छता के क्षेत्र में 08वें स्थान पर पहुंचा है, अब आगे बढ़ने की बारी है, स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा देश में नम्बर 01 पर आए, मैं इस हेतु अपनी शुभकामनाएं देता हूॅं।कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय सहित निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने इस मौके पर दिए गए अपने उद्बोधन में आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश मंे स्वच्छ भारत मिशन संचालन कर स्वच्छता व साफ-सफाई के महत्व को हम सबके सामने रखा, इससे स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता आई तथा आमजन स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए। उन्होने कहा के देश के करोड़ों परिवारों में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों का निर्माण हुआ तथा स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आए।इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी स्वच्छता दीदियों की मेहनत की बदौलत हमारे कोरबा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है तथा विगत स्वच्छ सर्वेक्षण में वह देश में 08वें नम्बर पर पहुंचा, हमें विश्वास है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में हम देश में नम्बर 01 पर पहुंचेंगे। निगम क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकबंधुओं को साफ-सफाई, सड़क रोशनी, पेयजल आपूर्ति, सड़क नाली आदि की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों तथा इन मूलभूत सुविधाओं के लिए उन्हे अनावश्यक परेशानी न उठानी पडे़।
- -स्कूलों के सतत् निरीक्षण पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया जोर-शाला निरीक्षण के लिए विभाग द्वारा निर्मित ऐप को लांच किया-बिलासपुर संभाग के शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा-शिक्षा गुणवत्ता, समयबद्धता और परिणाम आधारित कार्य हमारी प्राथमिकता - मंत्री गजेंद्र यादवरायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा है कि राज्य में शिक्षक एवं शैक्षणिक संसाधनों की कोई कमी नहीं है। जरूरत अपने स्कूल के प्रति प्रेम ओर समर्पण करने वाले और पढ़ाई में रूचि दिखाने वाले समर्पित शिक्षकों की है। राज्य सरकार अच्छे शिक्षकों को जहां पुरस्कृत करेगी वहीं लापरवाह शिक्षकों को सजा देने में भी कोई कोताही नहीं बरतेगी। श्री यादव गुरुवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री यादव ने इस अवसर पर स्कूलों के निरीक्षण हेतु जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के उपयोग के लिए तैयार ऐप को भी लांच किया।मंत्री श्री यादव नेे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्कूलों के निरंतर निरीक्षण पर जोर दिया। श्री यादव ने जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर संकुल समन्वयक तक निरंतर स्कूलों का दौरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परेदशी, समग्र शिक्षा की एमडी डॉ. प्रियंका शुक्ला, डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी सहित संभाग के सभी आठों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी, बीईओ, बीआरसी शामिल थे।मंत्री श्री यादव ने सभी जिलों को अगले तीन वर्षों के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय अधोसंरचना के मजबूत विकास, शैक्षणिक माहौल के संवर्धन और शिक्षण गुणवत्ता में ठोस सुधार को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और दीर्घकालिक योजनाएँ ही स्थायी सुधार की नींव बनेंगी।शिक्षा मंत्री श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाए। उन्होंने बताया कि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए विभाग द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही डीईओ, बीईओ और बीआरसी अधिकारियों को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण, दौरा चार्ट तैयार करने और उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार हो सके।वार्षिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री यादव ने कक्षा 10 वीं का परिणाम 85 प्रतिशत तथा 12 वीं का परिणाम 90 प्रतिशत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल उत्तीर्ण तक सीमित नहीं रहे बल्कि विद्यार्थियों को उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण कराना है। उन्होंने सभी जिलों को मासिक परीक्षा की सतत निगरानी, ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और कुशल शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने को कहा है।मंत्री ने कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए धारा- प्रवाह हिंदी पढ़ने को बढ़ावा देने हेतु विशेष योजना तैयार करने को कहा। साथ ही माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों की बेसिक गणित और अंग्रेजी दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के अपार आईडी को 100 प्रतिशत पूरा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्कूलों की यू-डाइस को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। बिलासपुर और सक्ति जिले में अपार आईडी के निर्माण की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और इसमें अगले एक सप्ताह में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए। ड्रॉपआउट रोकने को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही और समुदाय व पालकों के साथ नियमित संवाद को भी आवश्यक बताया।बैठक में मंत्री श्री यादव ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, पासबुक और स्वत्वों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेने के लिए कहा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।मंत्री ने भवनविहीन विद्यालयों के अधोसंरचना कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा इस वर्ष मॉडल स्कूलों के चयन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीईओ के लिए लक्ष्य आधारित गोपनीय प्रतिवेदन प्रणाली लागू करने की बात कही। पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इन विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षण के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने प्रयास किया जाए।मंत्री श्री यादव ने स्कूल मरम्मत के छोटे-छोटे काम स्थानीय ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में आमतौर पर शौचालय निर्माण, शौचालय मरम्मत, पोताई, बिजली, पानी के काम होते है। देखा गया है कि अन्य एजेंसियों के माध्यम से कार्य कराने पर काफी विलंब होता है। पंचायतों के माध्यम से काम होने से स्थानीय समुदाय का इसमें लगाव भी होता है और बहुत सारी समस्याएं अपने आप ठीक हो जाती है। उन्होंने 31 जनवरी तक शौचालय संबंधी सभी काम पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
- -महिला सशक्तिकरण, जेंडर समानता और नेतृत्व की प्रेरक कहानियाँ बनी आकर्षण का केंद्ररायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'दीदी के गोठ' के पाँचवें एपिसोड का गुरुवार को प्रसारण किया गया। यह एपिसोड राष्ट्रीय जेंडर समानता अभियान नई चेतना 4.0 पर केंद्रित रहा, जिसमें प्रदेशभर में महिलाओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों, जेंडर आधारित भेदभाव के विरुद्ध चल रही पहल और महिलाओं की बढ़ती सामाजिक भागीदारी की प्रेरक कहानियाँ साझा की गईं।कार्यक्रम में नई चेतना अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों, ग्राम से लेकर जिला स्तर तक महिलाओं के नेतृत्व में हुए नवाचारों, तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा बदलाव की दिशा में किए जा रहे योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। इन कहानियों ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण अंचलों की महिलाएँ आज न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं।राज्य स्तर पर हुआ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम के प्रसारण को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के मिशन संचालक श्री अश्विनी देवांगन, संयुक्त मिशन संचालक श्री आरके झा, तथा राज्य स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से सुना। इसके साथ ही प्रदेशभर की लाखों स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भी इस एपिसोड को ब्लॉक, संकुल, ग्राम संगठन एवं समूह स्तर पर अत्यंत उत्साह के साथ सुना।इस कार्यक्रम में टीआरआई में सलाहकार अन्नू सिंह ने नई चेतना अभियान के बारे में जानकारी दी। कांकेर की जयंती ने कहा कि महिला सिर्फ घर नहीं संभालती बल्कि समाज बदलने की ताकत भी रखती है। रायगढ़ की ग्राम तारापुर की मेनका सिदार ने अपनी सशक्तिकरण की कहानी बताई। महिला, किशोरी, बच्चों के साथ घरेलू हिंसा की स्थिति में सहयोग हेतु जेंडर पाईंट पर्सन या जीएमटी दीदी से संपर्क कर घटना से अवगत कराने एवं सलाह-निवारण हेतु आगे की प्रकिया सहित सखी मंच, संकुल स्तरीय एवं ग्राम संगठन, सामाजिक कार्यकारिणी समिति के साथ ही साथ जेंडर फोरम की भूमिका के बारे में भी बताया गया। संसाधन केंद्र पर जरूरत के आधार पर अन्य संस्थानों जैसे पुलिस, डब्लूसीडी वन स्टॉफ सेंटर, विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य विभाग इनमें रेफरल व काउंसलिंग के संबंध में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही चिकित्सा सहायता के बारे में भी बताया गया एवं योजना के संबंध में जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002332398 पर काल करने के लिए भी बताया गया।ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि 'दीदी के गोठ' के माध्यम से उन्हें सरकार की योजनाओं, आजीविका संवर्धन, नेतृत्व निर्माण और जेंडर समानता से जुड़े विषयों की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई, जिसने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है।'दीदी के गोठ' का नियमित प्रसारण ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। कार्यक्रम न केवल महिलाओं को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराता है, बल्कि समाज में बराबरी, सम्मान और आत्मनिर्भरता की सोच को भी प्रोत्साहित करता है। नई चेतना 4.0 अभियान और 'दीदी के गोठ' के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य समाज में सकारात्मक बदलाव, लैंगिक समानता और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का सशक्त संदेश दिया।
- रायपुर ।प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के मकान से बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केंवतरा के 38 वर्षीय चेतन साहू के जीवन में खुशहाली आई है। चेतन साहू मजदूर तथा एकल दिव्यांग हैं। पूर्व में वे टूटे-फूटे घास-फूस के कच्चे मकान में रहते थे, जहाँ बरसात के दिनों में छत टपकना, घर में पानी भर जाना तथा सर्प-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का प्रवेश आम बात थी। परिवार को कई-कई रातें जागकर बितानी पड़ती थीं। पक्का मकान चेतन साहू के परिवार के लिए एक सपना था जो अब पूरा हो गया है। आज चेतन साहू अपने नवनिर्मित पक्के आवास में सम्मानजनक, सुरक्षित और सुखद जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब न बारिश का भय है, न टपकती छत, और न ही रात भर जागने की विवशता। उनके चेहरे पर झलकता आत्मविश्वास और संतोष इस बात का प्रमाण है कि यह योजना उनके जीवन में सुखद बदलाव लेकर आई है।
- रायपुर ।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर के स्वशासी कार्यकारिणी समिति की 24 वीं बैठक गुरुवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में महाविद्यालय में आयोजित की गई। आज की बैठक में संस्था के छात्र - छात्राओं से जुड़े विभिन्न सुविधाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महाविद्यालय के कक्षाओं को वातानुकूलित करने, फर्नीचर की खरीदी तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं में माड्यूलर लैब लगाने की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए एक बस खरीदने तथा पुस्तकालय को स्मार्ट बनाने आरएफआईडी सिस्टम लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।बैठक में महाविद्यालय के विभिन्न भवनों का नामकरण आयुर्वेद के आचार्यों के नाम पर करने की सहमति देते हुए चिकित्सालय में 200 किलोवाट के डीजल जेनरेटर सेट लगाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि चिकित्सा छात्रों के लिए महाविद्यालय चिकित्सालय हेतु आवश्यक मशीनो एवं उपकरणों सहित अन्य जरूरी संसाधन मुहैया कराने के लिए वो तत्पर हैं और उनकी बेहतर शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी प्रतिबद्ध हैं। बैठक में विभागीय सचिव श्री अमित कटारिया, संचालक आयुष सुश्री संतन जांगड़े, प्राचार्य डॉ. प्रवीण जोशी, रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
- रायपुर,। जांजगीर-चांपा जिले में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के बम्हनीडीह, खपरीडीह, चांपा, जांजगीर, नवापारा, पुछेली, पीपरवा, बिर्रा एवं कनस्दा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देकर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे कुल 14 वाहनों को जब्त किया है।खनिज अधिकारी ने बताया कि 8 दिसम्बर को बम्हनीडीह और पुछेली क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त 1 ट्रैक्टर को चांपा थाना तथा कनस्दा क्षेत्र में जब्त किया गया, जिसे वाहन खराब होने के कारण स्थानीय ग्रामीण को सुपुर्द किया गया है। केवा एवं नवापारा क्षेत्र में 10 दिसम्बर 2025 को 4 हाईवा अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए गए। चालक मौके से फरार हो जाने के कारण वाहनों को लावारिस स्थिति में जब्त कर नोटिस चस्पा किया गया। साथ ही फरार वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हेतु जिला परिवहन अधिकारी, जांजगीर को लिखित में सूचना दी गई है। इसके अतिरिक्त आज हनुमानधारा, चांपा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर तथा खनिज पत्थर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।
- रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में कोरबा जिले में धान खरीदी व्यवस्था पहले से अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी हो गई है। जामबहार के मेहनतकश किसान श्री महिपाल सिंह ने धान खरीदी की इस बेहतर व्यवस्था का लाभ उठाते हुए सोनपुरी उपार्जन केन्द्र में 90 क्विंटल धान का विक्रय किया है।किसान महिपाल सिंह ने खरीदी केंद्र में मिली त्वरित, पारदर्शी और सुचारू प्रक्रिया की सराहना करते हुए बताया कि वजन, पंजीयन एवं धान विक्रय की संपूर्ण प्रक्रिया बिना किसी विलंब के पूरी हो गई। ऑनलाइन टोकन से आसानी हुई है। किसानों को टोकन के लिए समिति का बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पडती। उन्होंने बताया कि बेहतर सुविधाओं, सटीक माप-तौल और समय पर भुगतान ने व्यवस्था से सरकार के प्रति मन में विश्वास और बढ़ा है। सरकार किसान की हितैषी नीतियों और योजनाओं से खेती को स्थिरता और सुरक्षित भविष्य की दिशा भी मिली है।
-
जांजगीर . जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाते समय तीन बच्चे डूबकर मर गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेल्सन लकड़ा (15), युवराज राठौर (14) और रुद्र सिंह राज (11) के शव आज सुबह राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिस की एक टीम ने त्रिदेव घाट के पास नदी से बरामद किए। उन्होंने बताया कि चांपा की जगदल्ला कॉलोनी के एक निजी स्कूल में अलग-अलग कक्षा में पढ़ने वाले ये तीनों बच्चे बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने परिवार वालों को बिना बताए नदी में चले गए थे। अधिकारियों के मुताबिक जब बच्चे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो उनके परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को त्रिदेव घाट पर नदी किनारे बच्चों की साइकिल, कपड़े और अन्य सामान मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद, चांपा पुलिस, एसडीआरडीएफ़ कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया तथा तलाश अभियान में मदद के लिए नदी के बहाव को अस्थायी रूप से नियंत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया था, जिसे आज सुबह फिर से शुरू किया गया और फिर तीनों बच्चो के शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच ऐसा लगता है कि बच्चे नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। चांपा के अनुविभागीय अधिकारी पवन कोसमा ने कहा कि नियमों के अनुसार, प्रत्येक मृतक बच्चे के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
- -मुख्य तकनीकी परीक्षक आर. पुराम ने ली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक-क्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप से होगी सभी कार्यों की रियल-टाइम निगरानीरायपुर / छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य तकनीकी परीक्षक श्री आर. पुराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी निर्माण विभागों के अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण प्रकरणों की समीक्षा की।समीक्षा में बताया गया कि 8 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न विभागों के कुल 1132 निरीक्षण प्रकरण लंबित हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के 484, जल संसाधन विभाग के 297, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 192, नगरीय प्रशासन विभाग के 08, पीएमजीएसवाई/सीएमजीएसवाई के 29, सीजी हाउसिंग बोर्ड के 52 तथा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के 37 प्रकरण शामिल हैं।15 दिनों में सभी जवाब प्रस्तुत करने का निर्देशबैठक में श्री पुराम ने विभागीय अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से परीक्षण कर 15 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित संभाग के अभियंताओं का नाम शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जाएगा।क्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप से बदलेगी व्यवस्थाबैठक में अभियंताओं को संगठन द्वारा विकसित क्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। इस ऐप में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी 100 बिंदु चेकलिस्ट शामिल की गई है, जिसके आधार पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जा सकेगी।मैदानी अभियंताओं और संगठन के अधिकारियों के लिए अलग-अलग लॉगिन बनाये गए हैं। संगठन की टेक्निकल टीम द्वारा निर्माणाधीन एवं पूर्ण कार्यों का Geo-Tagging किया जा रहा है, जिसकी निगरानी शासन एवं संगठन स्तर पर वेब इंटरफेस के माध्यम से होगी।वेबसाइट पर उपलब्ध ऐप और मार्गदर्शिकाक्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप संगठन की वेबसाइट पर डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध है। ऐप के संचालन हेतु पीडीएफ और वीडियो आधारित यूजर मैनुअल भी अपलोड कर दिया गया है, जिससे मैदानी अभियंता आसानी से ऐप का उपयोग कर सकेंगे।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐप के माध्यम से मैदानी स्तर पर की जा रही कार्यवाही की निरंतर निगरानी शासन स्तर पर होगी, जिससे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत किया जा सकेगा।
- -किसानों को 409 करोड़ का हुआ भुगतानरायपुर ।खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और व्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं।जिले में 10 दिसंबर तक 1,72,568.60 मी.टन धान खरीदा गया है, जिसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का त्वरित भुगतान किया गया है। कुल 37,084 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जाने से कृषि समुदाय को मजबूत आर्थिक संबल मिला है।कस्टम मिलिंग में भी तेज प्रगतिकस्टम मिलिंग हेतु 5,52,336 मी.टन धान की अनुमति प्रदान की गई है, जिनमें से 4,54,272 मी.टन का अनुबंध मिलर्स से किया जा चुका है। अब तक 19,611 मी.टन धान का डी.ओ. जारी होने के साथ समितियों से 7,966 मी.टन धान का उठाव भी पूर्ण किया गया है। समितियों में 1,64,602.60 मी.टन धान शेष है, जिसके त्वरित उठाव के निर्देश दिए गए हैं।टोकन सिस्टम से पारदर्शी खरीदीटोकन आधारित व्यवस्था ने खरीदी प्रक्रिया को अधिक सुचारू बनाया है। 10 दिसंबर तक 17,134 टोकन जारी किए गए, जिनसे 1,34,59.92 क्विंटल धान का उपार्जन दर्ज हुआ। इसी अवधि में 3,133 कृषकों ने 86.53 हेक्टेयर रकबे से धान बेचा है। लंबित आवेदन केवल 7 हैं, जिनका शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।अवैध परिवहन पर सख्तीप्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 3,652.40 क्विंटल धान एवं 02 वाहन जप्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 28 लाख रुपये आँकी गई है।फोटो अपलोड एवं सत्यापन 99.68% पूर्णधान बेचने वाले 3,133 किसानों में से 3,123 किसानों ने फोटो अपलोड कर दिया है, जो 99.68 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है।कृषक श्रेणीवार प्रगतिजिले में सीमांत, लघु और दीर्घ श्रेणी सहित 37,084 किसानों ने धान बेचा है। पंजीकृत 74,611 किसानों में से 18,768 किसानों ने अब तक विक्रय किया है। शेष किसानों को निर्धारित तारीखों के अनुसार टोकन के माध्यम से बुलाया जाएगा।कमांड सेंटर से की जा रही है सतत निगरानीकलेक्टर के निर्देशन में कमांड सेंटर द्वारा धान उपार्जन, रकबा समर्पण, शिकायत निवारण और फोटो सत्यापन की निरंतर समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र किसान को समय पर टोकन उपलब्ध कराया जाए, खरीदी बिना किसी बाधा के हो और भुगतान शीघ्र किसानों के खातों में पहुँचे। धमतरी जिले में धान खरीदी कार्य पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और किसानहित में निर्बाध रूप से प्रगति पर है।
-
-आयोजन के लिए नौ सदस्यीय सलाहकार समिति गठित
रायपुर / अगले वर्ष 23 जनवरी से नवा रायपुर में होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव के लिए राज्य शासन ने सलाहकार समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में नौ सदस्य बनाए गए हैं। समिति में सदस्य के रूप में श्री अनंत विजय, डॉ. सुशील त्रिवेदी, श्री सतीश कुमार पंडा, श्रीमती जयमति कश्यप, श्री संजीव कुमार सिन्हा, श्री शंशाक शर्मा, श्री पंकज कुमार झा और श्री विवेक आचार्य को भी शामिल किया गया है। समिति रायपुर साहित्य उत्सव के सफल और प्रभावी आयोजन के लिए विशेष सलाह देगी। इसके साथ ही साहित्यकारों के चयन और आयोजन के विषयों पर भी आयोजकों को सहयोग करेगी। जनसंपर्क संचालनालय के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल समिति के सदस्य सचिव होंगे।उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत के साथ आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संकल्पना पर आधारित इस आयोजन की व्यापक कार्ययोजना मात्र दो माह में तैयार की गई है। यह तीन दिवसीय महोत्सव 23, 24 एवं 25 जनवरी 2026 को जनजातीय संग्रहालय के समीप आयोजित होगा। इस उत्सव में कुल 11 सत्र शामिल होंगे। इनमें 5 समानांतर सत्र, 4 सामूहिक सत्र, और 3 संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों के बीच सीधा संवाद और विचार-विमर्श होगा। - -शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) में नए भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का भूमिपूजन-विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री की खरीद के लिए 5 लाख रुपये और सांस्कृतिक दल के लिए 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणारायपुर ।दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन का भूमिपूजन आज प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। चार करोड़ पैंसठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना और अधिक सुलभ होगा।समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे तथा श्री सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जीवन की सफलता केवल डिग्री प्राप्त करने में नहीं है, बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्कृतिक दल के लिए अपने निजी आवंटन से 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा बस्तर में नक्सलवाद उन्मूलन में सफलता हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विजन के साथ 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाना सरकार का लक्ष्य है।मंत्री श्री वर्मा ने साथ ही पेंड्रावान और बोरी महाविद्यालय में आहाता (परिसर) निर्माण के आश्वासन के साथ महाविद्यालय के विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की।क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू ने अपने उदबोधन में बताया कि यह परियोजना ग्रामीण जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को पूरा करेगी और सरकार द्वारा समय से पहले योजनाओं को क्रियान्वित करने के प्रयासों को रेखांकित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उषाकिरण अग्रवाल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों तथा आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। सरपंच श्रीमती प्रतिमा सिन्हा ने स्वागत उद्बोधन में ग्राम एवं क्षेत्र की अन्य मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी तथा ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
-
- श्री रामलला के दर्शन करने पर हुई आनंद की अनुभूति
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए दिया आशीर्वाद
- यात्रा के रोचक अनुभव किए साझा
राजनांदगांव । शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर के शांति नगर निवासी श्री रामगोपाल गौराहा के लिए अविस्मरणीय रही। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने पर आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर भव्य एवं अद्भुत बना है। प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया और ऐसा लगा कि जीवन के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहां तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा सरकार की इस योजना के माध्यम से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सरयू आरती और गंगा आरती में शामिल होने पर बहुत अच्छा लगा। श्री रामगोपाल गौराहा ने कहा कि शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना बहुत अच्छी है। जिसके माध्यम से हम जैसे बुजुर्ग धार्मिक तीर्थयात्रा कर पा रहे हैं। सरकार जनमानस को नि:शुल्क प्रभु श्री रामलला के दर्शन करा रही है। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रही। ट्रेन में आने जाने की सुविधा तथा लॉज से मंदिर तक आने-जाने के लिए आटो की व्यवस्था भी थी। अयोध्या में रामलला दर्शन के साथ ही काशी विश्वनाथ दर्शन, हनुमान गढ़ही, भैरवनाथ मंदिर, लता मंगेशकर चौक जाने के रोचक अनुभव रहे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ट्रेन में नाश्ते एवं भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। वहां जाने के बाद उन्होंने कई स्थानों का भ्रमण किया। उन्होनें बताया कि वाराणसी में काशी चाट भंडार प्रसिद्ध है, वहां जाकर स्वादिष्ट चाट का जायका लिया। इसके साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए आशीर्वाद दिया। - -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ-बस्तर संभाग के सातों जिलों और नुवाबाट के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध-बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायरायपुर। आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है....आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलिंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बस्तर के गांव-गांव तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है और प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के युवाओं ने बड़ी संख्या में इस महती आयोजन में भाग लेकर इसे सफल और ऐतिहासिक बनाया है। सबसे अधिक हर्ष की बात यह है कि बस्तर ओलम्पिक में नुवाबाट के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक शामिल होकर इसे एक विशेष आयाम प्रदान किया है। बड़ी संख्या में बेटियों और बहनों की सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि बस्तर में महिला सशक्तिकरण नई दिशा ले रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार बस्तर के युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें विकास में सहभागी बनाने के लिए कटिबद्ध है। यही कारण है कि बस्तर के युवा लोकतंत्र में आस्था एवं विश्वास के साथ आगे आ रहे हैं और विकास यात्रा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के विजेता आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनेंगे। सरकार बस्तर के युवाओं को बेहतर अवसर एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक स्पर्धाओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः तीन-तीन करोड़, दो करोड़ तथा एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलम्पिक न केवल युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने की पहल है, बल्कि उन्हें विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि बस्तर में खेल अधोसंरचना को और मजबूत किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को उचित मंच मिल सके। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जितना सिखाता है, उतना ही हार से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बस्तर ओलम्पिक युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर के अंदरूनी इलाकों के युवाओं को अधिक अवसर देकर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है और भविष्य में यह पहल और अधिक सशक्त रूप में जारी रहेगी।इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप और ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक विजेता खिलाड़ी पद्मश्री एम.सी. मेरीकॉम ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएँ दीं।संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, सुश्री तनुजा सलाम ने स्वागत उद्बोधन में अवगत कराया कि बस्तर ओलम्पिक की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर जिले के साथ ही नुवा बाट के करीब तीन हजार पाँच सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बस्तर के लिए गौरव का क्षण है और बस्तर के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय है। बस्तर ओलम्पिक में तीन स्तर की प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गत वर्ष के 1,65,000 प्रतिभागियों की तुलना में इस वर्ष 3,92,000 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 2,27,000 से अधिक महिला प्रतिभागी शामिल हैं - यह बस्तर में परिवर्तन की नई बयार है।कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलन और आतिशबाजी के साथ हुई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत माता रूकमणी कन्या आश्रम तथा अन्य विद्यालयों की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, विधायक दंतेवाड़ा श्री चैतराम अटामी, राष्ट्रीय खिलाड़ी किरण पिस्दा एवं खुशबू नाग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिलों के नोडल अधिकारी, खेल अधिकारी, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।पूवर्ती खिलाड़ी विजय डोडी और ओरछा सलोनी बनीं मशालवाहकबस्तर ओलम्पिक 2025 की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ आज अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मंत्रीगण तथा बॉक्सर पद्मश्री मेरी कॉम द्वारा किया गया। हजारों दर्शकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलम्पिक की मशाल प्रज्ज्वलित की।इसके बाद यह गौरवशाली मशाल सुकमा जिले के सुदूर अंचल पूवर्ती के प्रतिभावान खिलाड़ी विजय डोडी और नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक की निवासी सलोनी कवाची को सौंपा गया। कबड्डी खिलाड़ी विजय डोडी और खो-खो खिलाड़ी सलोनी कवाची ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और गौरव के साथ ग्राउंड की परिक्रमा करते हुए मशाल को मुख्य प्रज्वलन स्थल तक पहुंचाया। यह क्षण सुकमा और नारायणपुर जिलों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावनात्मक था - जब माओवाद-प्रभावित एवं दूरस्थ क्षेत्रों के खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ हजारों दर्शकों के सामने दौड़ रहे थे। दर्शकों का उत्साह भी इस दौरान चरम पर पहुंच गया।संभागभर से पहुंचे हजारों खिलाड़ियों और दर्शकों ने इस ऐतिहासिक क्षण का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बस्तर ओलम्पिक के इस भव्य उद्घाटन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि बस्तर की माटी में असीम खेल प्रतिभाएं जन्म ले रही हैं और राज्य सरकार तथा प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से इन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
- रायपुर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कमला तिवारी धर्मपत्नी स्व. श्री गजपति लाल तिवारी (मुनगी वाले) का निधन हो गया। वे किरण चंद्रकांत शर्मा (भूतपूर्व अध्यक्ष, आरंग ब्राह्मण समाज) की माता, कुसुम सूर्यकांत तिवारी (शिक्षिका एवं शिक्षा प्रकोष्ठ, रायपुर ब्राह्मण समाज) की माँ सास, प्रीति सुशील शर्मा (अध्यक्ष विप्र महिला शक्ति मंडल, रायपुर ब्राह्मण समाज) की माता, राजीव कुमार तिवारी (व्याख्याता, बढ़ईपाली) की माता थीं।
- बिलासपुर/एसआईआर गणना फॉर्म की मैपिंग में बीएलओ द्वारा हुई त्रुटि सुधार ली गई है। मालूम हो कि बिलासपुर निवासी विजय केशरवानी के फॉर्म की बीएलओ ऐप में मैपिंग के दौरान हुई त्रुटि के कारण इनका बिलासपुर विधानसभा के स्थान पर भिलाईनगर विधानसभा में मैपिंग दिखा रहा था। जिला निर्वाचन कार्यालय के संज्ञान में आने पर तत्काल इसमें सुधार कर केशरवानी जी का नाम बिलासपुर विधानसभा में सफ़लतापूर्वक मैप कर लिया गया है।
- संपत्तियों के वास्तविक मूल्यांकन के लिए सरल, पारदर्शी और जनहितैषी सुधारबिलासपुर / राज्य सरकार ने अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण को अधिक वैज्ञानिक और स्पष्ट बनाने के लिए छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 के तहत वर्ष 2025-26 की नई गाइडलाइन दरें 20 नवंबर 2025 से पूरे प्रदेश में लागू कर दी हैं। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह संशोधन पिछले 7-8 वर्षों से लंबित था, जिसके कारण वास्तविक बाजार मूल्य और गाइडलाइन मूल्य के बीच असंतुलन बढ़ता जा रहा था।इन विसंगतियों को दूर करने और किसानों तथा आम जनता को उनकी संपत्ति का वास्तविक मूल्य सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से व्यापक सुधार किए गए हैं। नई गाइडलाइन दरें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एकसमान, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित हैं।शहरी क्षेत्रों में लंबे समय से एक ही मार्ग पर स्थित भूखंडों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित थीं, जिससे नागरिकों में असंतोष और पंजीयन प्रक्रिया में भ्रम उत्पन्न होता था। नई गाइडलाइन में मुख्य मार्ग और अन्य मार्ग के आमने-सामने स्थित क्षेत्रों की दरों को एक समान कर दिया गया है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में अनावश्यक कंडिकाओं को समाप्त करते हुए वार्डवार संरचना को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन अब आसानी से अपनी संपत्ति का वास्तविक बाजार मूल्य समझ सकेंगे।जांजगीर-नैला में मुख्य मार्ग चांपा रोड पर वार्ड 8 में दर 26,000 रुपये प्रति वर्गमीटर और इसी मार्ग पर वार्ड 17 में 22,800 रुपये प्रति वर्गमीटर दर निर्धारित थी, जबकि दोनों स्थान भौगोलिक और व्यावसायिक दृष्टि से समान थे। नई गाइडलाइन में इस विसंगति को समाप्त करते हुए दोनों क्षेत्रों में एक समान दर लागू कर दी गई है।इसी तरह, नगर पालिका परिषद चांपा के महादेव वार्ड में 20 मीटर भीतर स्थित संपत्ति के लिए दो अलग-अलग दरें 12,480 तथा 7,880 रुपये निर्धारित थीं, जिससे पंजीयन के समय Rate Overlapping की समस्या आती थी। अब इन कंडिकाओं को एकीकृत कर एक समान दर निर्धारित कर दी गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में भी मार्गों के आमने-सामने स्थित भूमि के दरों में असमानता एक बड़ी समस्या थी। नई गाइडलाइन में ग्रामों का समूहीकरण कर समान महत्व वाले ग्रामों के लिए समान दरें लागू की गई हैं। मुख्य मार्ग से लगते दोनों ओर के गांवों को एक जैसा दर प्रदान करने से किसानों को अधिग्रहण या विक्रय के समय वास्तविक मूल्य का लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर दर समाप्त कर अभिविन्यास आधारित दर लागू की गई है, जिससे मूल्यांकन अधिक सरल और पारदर्शी होगा।नई गाइडलाइन दरों को लागू करने का प्रमुख उद्देश्य किसानों और आम जनता को उनका वास्तविक अधिकार देना है। पुरानी दरों के कारण कई मामलों में किसानों को भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा मिलता था और खरीदारों को भी हाउसिंग लोन कम राशि में स्वीकृत होता था। नई दरें इन समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती हैं।राज्य सरकार का मानना है कि दरों का यह संतुलित और तर्कसंगत पुनरीक्षण रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ाएगा, काले धन पर रोक लगाएगा और पंजीयन प्रक्रिया को विवाद रहित बनाएगा। नई गाइडलाइन दरें न केवल संपत्ति बाजार को व्यवस्थित करेंगी, बल्कि पूरे प्रदेश में विकास की गति को भी बढ़ावा देंगी।
- डीपीएस के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीबिलासपुर/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग में डेल्ही पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक श्री रिकेश सेन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि आपके जीवन का हर एक मिनट बेहद कीमती है। यदि इसे समझ लिया जाए तो ऊँचाइयों को छूने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने छात्रों से माता-पिता के सपनों को साकार करने और परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक-एक मिनट का सही उपयोग ही सफलता का आधार है। चेहरे पर उत्साह, प्रसन्नता और आत्मविश्वास होना चाहिए, क्योंकि यही व्यक्ति को ऊँचाई तक ले जाती है। निराशा और हताशा जीवन में सफलता की राह में बाधक होते हैं। श्री साव ने छात्रों से कहा कि बड़ी-बड़ी मंजिलें तय करने से पहले अपने लिए दिशा तय करना जरूरी है। दिशा स्पष्ट हो तो ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़कर ऊँचाईयां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि छोटी सी नौकरी से शुरुआत कर मिसाइलमैन और फिर देश का राष्ट्रपति बनना इस बात का प्रमाण है कि क्षमता और संकल्प से कुछ भी संभव है।उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि डिप्रेशन जैसे शब्द को अपनी डिक्शनरी से हटा दें। छोटी-मोटी असफलताओं से घबराना नहीं है, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ना है।डीपीएस, दुर्ग के प्रबंधन समिति के सदस्य श्री एच.एस. बत्रा, 'हरिभूमि' के प्रधान संपादक तथा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्राचार्य एवं निदेशक श्रीमती पुनीता नेहरू और इंडस ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक श्री सुभाष श्योराण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- बिलासपुर/रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर का संचालन आयुष चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सोनी द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे।197 लोगों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई तथा आयुष पद्धति पर आधारित निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। नागरिकों ने आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया। शिविर में डॉ. रश्मि श्रीवास द्वारा 91 लोगों की रक्तचाप (बीपी) स्क्रीनिंग तथा 58 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गई। जांच के दौरान पाए गए संभावित रोगियों को आगे आवश्यक उपचार एवं सावधानियों की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन के सहयोग से आयुष विभाग की टीम द्वारा शिविर को सुचारू रूप से संचालित किया गया। आयोजन में श्री बहोरन यादव, श्री श्याम मरावी, श्री मोहनलाल टंडन, श्री उत्तरा दुबे एवं श्री मनीराम यादव ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।















.jpg)











