सिलतरा में स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, लोहे का शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल
रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोदावरी स्टील प्लांट में हुए एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिलतरा स्थित फैक्ट्री के अंदर टेंपरेचर कंट्रोल मशीन का मुआयना करने पहुंचे मजदूरों पर अचानक लोहे का भारी शेड गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
खबरों के अनुसार टेंपरेचर कंट्रोल मशीन में तकनीकी खामी आ गई थी। मेंटेनेंस कार्य के बाद मशीन चालू नहीं होने पर मजदूर और तकनीकी अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। इसी दौरान ऊपर से कंट्रोल होने वाला शटर बंद नहीं हुआ और अचानक लोहे का बड़ा शेड नीचे गिर पड़ा। शेड बेहद गर्म था, जिससे कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्रांति सेना के सदस्य फैक्ट्री गेट पर पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक और घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि अब तक फैक्ट्री प्रबंधन ने नहीं की है।








.jpg)

Leave A Comment