अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस - शताब्दी पांडेय
-कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंट चुकी है
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसका मूल उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार करना ही है। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सरकारी खजाने और जन-धन पर अपनी नजर गड़ाए रहती है। इसी राष्ट्र विरोधी मानसिकता के चलते कांग्रेस पार्टी को जनता ने नकार दिया है। पिछले 2014 से कांग्रेस देश के कुछ राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है। पूरी कांग्रेस पार्टी बिखर चुकी है। अंदरूनी लड़ाई तो अब बाहर बड़े-बड़े मंचों में दिखने को मिल रही है। श्रीमती पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं होती।
श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बँट चुकी है, जिसे समेटने के लिए कांग्रेस पार्टी को अब 17 आब्जर्वर नियुक्त करने पड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी हताशा और निराशा है तथा वे समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपने सनातन धर्म के साथ रहें या तुष्टीकरण करने वाली कांग्रेस पार्टी के साथ। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता भी अब कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं दे रहे हैं।

.jpg)






.jpg)

Leave A Comment