- Home
- देश
-
नयी दिल्ली. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने किसी जिले में दूरसंचार नेटवर्क में गड़बड़ी से उपभोक्ताओं के प्रभावित होने की जानकारी देने का निर्देश मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को दिया। ट्राई ने बयान में कहा कि दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनियों को किसी जिले में बड़े स्तर पर नेटवर्क ठप होने के सभी मामलों की जानकारी देने को कहा गया है। चार घंटे से अधिक समय तक नेटवर्क ठप रहने पर उसकी जानकारी 24 घंटे के भीतर देनी होगी। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
दूरसंचार नियामक का यह कदम सीमावर्ती एवं पर्वतीय इलाकों में लंबे समय तक दूरसंचार सेवाएं ठप रहने से जुड़ी शिकायतें सामने आने के बाद उठाया है। ट्राई ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को नेटवर्क ठप होने की असली वजह के बारे में बताने के साथ ही सेवा बहाल होने के 72 घंटों के भीतर उठाए गए कदमों की भी जानकारी देनी होगी। -
नयी दिल्ली. वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर एक एम-ड्वार्फ सिस्टम के ग्रह ट्रैपिस्ट-1 बी के तापमान को मापने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की जेम्स वेब स्पेस दूरबीन (जेडब्ल्यूएसटी) का इस्तेमाल किया। तापमान 225 डिग्री सेल्सियस के करीब था। वेब दूरबीन, मिड-इन्फ्रारेड इंस्ट्रूमेंट (एमआईआरआई) के इन्फ्रारेड सेंसर द्वारा रिकॉर्ड किए गए ग्रह के थर्मल उत्सर्जन से तापमान का पता लगाया गया। अध्ययन में शामिल वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय टीम यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि एक्सोप्लैनेट (सौरमंडल के बाहर स्थित ग्रह जो किसी तारे की परिक्रमा करता है) में वायुमंडल है या नहीं। यह अध्ययन ‘नेचर' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन के अनुसार, यह निर्धारित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है कि क्या ट्रैपिस्ट-1 प्रणाली में ग्रह जीवन के लिए आवश्यक वायुमंडल को बनाए रख सकते हैं। ट्रैपिस्ट-1 बी अपने सिस्टम का सबसे भीतरी ग्रह है जिसकी कक्षीय दूरी पृथ्वी की तुलना में सौवीं है और यह अपने तारे से चार गुना ऊर्जा प्राप्त करता है। इस प्रकार, इसके सिस्टम के भीतर रहने योग्य क्षेत्र नहीं है। ट्रैपिस्ट-1 प्रणाली के अध्ययन टीम में रहीं और फ्रांस में फ्रेंच अल्टरनेटिव इनर्जी एंड एटॉमिक इनर्जी कमिशन (सीईए) से जुड़ीं सह-लेखक एल्सा डुक्रोट ने कहा, ‘‘छोटे, ठंडे तारों के आसपास स्थलीय ग्रहों को चिह्नित करना आसान है। अगर हम एम तारों के आसपास रहने की क्षमता को समझना चाहते हैं, तो ट्रैपिस्ट-1 प्रणाली एक बड़ी प्रयोगशाला है। चट्टानी ग्रहों के वातावरण को देखने के लिए हमारे पास ये सबसे अच्छे लक्ष्य हैं।'' ट्रैपिस्ट-1बी में वातावरण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने ग्रह के तापमान को मापा। टीम ने एमआईआरआई का इस्तेमाल करते हुए ग्रह के तारे के पीछे चले जाने पर प्रणाली की चमक में परिवर्तन को मापने के लिए फोटोमेट्री का उपयोग किया। अध्ययन के सह लेखक और सीईए से जुड़े पियरे-ओलिवियर लैगेज ने कहा, ‘‘यदि इसमें ऊर्जा को परिचालित करने और पुनर्वितरित करने का वातावरण है, तो वातावरण नहीं होने की तुलना में दिन का समय अधिक ठंडा होगा।'' अध्ययन में शामिल लेखकों ने कहा कि दिन से रात तक तापमान में बदलाव रिकॉर्ड करने से वैज्ञानिकों को यह पुष्टि करने में मदद मिलेगी कि ग्रह पर वायुमंडल है या नहीं।
-
नयी दिल्ली. जापान ने मंगलवार को पटना मेट्रो रेल निर्माण परियोजना और राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना सहित तीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए भारत को 7,084.5 करोड़ रुपये देने की प्रतिबद्धता जताई। एक सरकारी बयान में कहा गया कि आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी के बीच इस संबंध में परिपत्रों का आदान-प्रदान हुआ। जापान 98.61 अरब येन (लगभग 5,509 करोड़ रुपये) की पटना मेट्रो रेल निर्माण परियोजना (आई), पश्चिम बंगाल में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया को वन और जैव विविधता संरक्षण परियोजना के लिए 9.30 अरब येन (लगभग 520 करोड़ रुपये) और 18.89 अरब येन (लगभग 1,055.53 करोड़ रुपये) की राजस्थान जल क्षेत्र की आजीविका सुधार परियोजना (द्वितीय) का वित्तपोषण करेगा। भारत और जापान का वर्ष 1958 से द्विपक्षीय विकास सहयोग का एक लंबा और उपयोगी इतिहास रहा है।
बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में, भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग लगातार आगे बढ़ा है। यह भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और सुदृढ़ और मजबूत करता है। -
चिलिका. ओडिशा में भारतीय नौसेना के आईएनएस-चिल्का पर मंगलवार को 2,585 अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। चार महीने के लंबे प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद यह अग्निवीर अब अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पासिंग आउट परेड में नए रंगरूटों से सलामी ली, जो सूर्यास्त के बाद आयोजित की गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार पासिंग आउट सूर्यास्त के बाद आयोजित की गयी। परंपरागत रूप से, पासिंग आउट परेड सुबह में आयोजित की जाती है। आईएनएस- चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद पीटी उषा और क्रिकेटर मिताली राज ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रशिक्षण पूरा कर पास होने वालों में 272 महिला अग्निवीर हैं। इस अवसर पर अग्निवीरों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, ‘‘मैं आपको (अग्नीवीर) विश्वास दिलाता हूं कि आप जहां भी जाएंगे, जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा के साथ पूरी तरह तैयार रहेंगे।'' भारतीय नौसेना प्रमुख ने पासिंग आउट अग्निवीरों से "अपना कर्तव्य निभाने और इसे अच्छी तरह से करने" के लिए कहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अग्निवीर जीवन की सभी चुनौतियों का पूरे विश्वास के साथ सामना करेंगे। नौसेना प्रमुख ने कहा, “आप बड़े पैमाने पर देश की सेवा करने का अवसर पाने के लिए भाग्यशाली हैं। मुझे यह भी विश्वास है कि अगर किसी दुश्मन देश से कोई चुनौती आती है तो आप उन्हें करारा जवाब देने में सक्षम होंगे। ” एडमिरल कुमार ने नौसैनिकों से राष्ट्र निर्माण के लिए नौसेना के कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल मूल्यों को बनाए रखने का भी आग्रह किया।
-
नयी दिल्ली. भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने क्षय रोग (टीबी) के मामलों की व्यापकता का अनुमान लगाने के लिए एक देश-स्तरीय गणितीय मॉडल विकसित किया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस मॉडल का उपयोग करते हुए भारत के लिए टीबी के मामले और मृत्यु दर का अनुमान अक्टूबर में वार्षिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमान जारी होने से महीनों पहले हर साल मार्च तक उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में भारत भी इसी तरह का अनुमान राज्य स्तर पर तैयार कर सकता है। सूत्रों ने बताया कि यह मॉडल पिछले सप्ताह वाराणसी में 36वीं ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड' की बैठक में भाग लेने वाले 40 देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनमें से अधिकांश ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि वे इसे अपने देशों में लागू करना चाहेंगे।
-
पीएम पोषण योजना के तहत स्कूली बच्चों के भोजन में अधिक से अधिक मोटे अनाज को शामिल करें: संसदीय समिति
नयी दिल्ली. संसद की एक समिति ने सिफारिश की है कि केंद्र को पीएम पोषण योजना के तहत स्कूल जाने वाले बच्चों के आहार में अधिक बाजरा और मोटे अनाज शामिल करने चाहिए। समिति ने स्कूलों में छात्रों के नामांकन में हुई वृद्धि का उल्लेख किया और यह सिफारिश की कि शिक्षा मंत्रालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बजट आवंटन में आवश्यक वृद्धि करके छात्रों की बढ़ी हुई संख्या को पीएम पोषण योजना के तहत कवर किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्साहजनक रूप से स्पष्ट है कि 2021-22 में बच्चों के नामांकन में 11.80 करोड़ से 12.21 करोड़ की वृद्धि हुई है।'' समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘तदनुसार, समिति सिफारिश करती है कि विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नामांकित छात्रों की बढ़ी हुई संख्या भी पीएम पोषण योजना के दायरे में आए और बजट आवंटन, छात्र डेटा और नीति के दायरे में आवश्यक वृद्धि की जाए।'' उसने सुझाव दिया है कि विभाग को एक स्वतंत्र एजेंसी के साथ समन्वय में एक नया सर्वेक्षण या मूल्यांकन करना चाहिए, विशेष रूप से योजना के तहत बाजरा (श्री अन्न) को शामिल करने के मद्देनजर, ताकि पीएम पोषण योजना को लगातार बेहतर तरीके से लागू किया जा सके और सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रासंगिक और वंचित पृष्ठभूमि के अधिक छात्रों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक हो। समिति ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण संबंधी लाभों की अधिकता के अलावा, मोटा अनाज पर्यावरण के लिए भी अच्छा है, क्योंकि इसे कम पानी में और कठोर जलवायु में भी उगाया जा सकता है। इसमें कहा गया है, ‘‘यह पुरजोर सिफारिश की जाती है कि विभाग को पीएम पोषण योजना के तहत देश के स्कूल जाने वाले बच्चों के आहार में अधिक बाजरा और मोटे अनाज शामिल करने चाहिए।'' स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग पीएम पोषण योजना का संचालन करता है, जिसके तहत राज्यों को उनसे प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर, कक्षा 1 से 8 तक के पात्र बच्चों और बालवाटिका (कक्षा 1 से नीचे) के पात्र बच्चों को एक गर्म पका हुआ भोजन प्रदान करने के लिए धन दिया जाता है। पीएम पोषण योजना से देश के 11.20 लाख सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 11.80 करोड़ बच्चे लाभान्वित होते हैं। -
आत्महत्या की कोशिश कर रहे शख्स को पुलिस ने बचाया
नयी दिल्ली. दिल्ली के नंद नगरी इलाके में आत्महत्या के प्रयास का फेसबुक पर लाइव प्रसारण करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से बचाया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, उन्हें घटना की जानकारी सोमवार रात 9.06 बजे मिली और एक टीम रात 9.09 बजे उसके घर पर पहुंच गयी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन' (आईएफएसओ) इकाई ने नंद नगरी थाना प्रभारी (एसएचओ) को सूचित किया कि सोशल मीडिया मंच के माध्यम से घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। तिर्की ने बताया कि उन्हें फेसबुक अकाउंट से जुड़े दो संपर्क नंबर भी प्राप्त हुए हैं।पुलिस ने बताया कि एसएचओ, अन्य कर्मियों के साथ कार्रवाई में जुट गए और मौके पर पहुंचे। रास्ते में उन्होंने एक आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन, बीट कर्मियों और पीसीआर को पते पर भेजा, ताकि व्यक्ति को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर 25 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके माता-पिता ने खुलासा किया कि वह आठ मार्च से तनाव में है और इसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया और बाद में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। - हरदोई (उत्तर प्रदेश). जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के पास लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और सामने से तेज गति से आ रही एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे में ऑटो रिक्शा सवार बघौली थाना क्षेत्र की रामदुलारी (38) और उसकी तीन वर्षीय बेटी हर्षिता और कार सवार श्याम सिंह (40) निवासी भटपुरवा, थाना सुरसा, अंकुर सिंह (17) निवासी सांडी चुंगी कोतवाली शहर और एक 40 वर्षीय अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार पर विपक्ष के हमलों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन से जोड़ते हुए मंगलवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल चुनावों में जितनी जीत हासिल करता जाएगा, उतना ही उसे निशाना बनाया जाएगा। मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया, जो कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बैठक में उन्होंने सांसदों से 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बी आर आंबेडकर जयंती के बीच की अवधि को सामाजिक न्याय के लिए समर्पित करने को कहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी ने पार्टी सांसदों से राजग सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में 15 मई से एक महीने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पार्टी नेताओं का आह्वान किया कि ‘धरती माता' के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि ‘धरती मां' जिसने वृक्षों, अनाज और अन्य उत्पादों से मानवता को पोषित किया है, वह अपने अंदर विष भर रहे रसायनों से मुक्त होने के लिए पुकार रही है। मोदी ने कहा कि राजनीति में काम कर रहे लोगों का समाज पर बहुत असर होता है और उन्हें गैर-राजनीतिक कामकाज भी करने चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में ‘बेटी बचाओ' के लिए गुजरात सरकार के उस समय के कार्यों का उल्लेख किया जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि इससे लिंग अनुपात में सुधार में बहुत मदद मिली। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने सांसदों से नयी प्रौद्योगिकियां सीखने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि किसी चीज का उपयोग नहीं करने की यह वजह नहीं होनी चाहिए कि उसे जानते नहीं हैं। विपक्षी दलों के लगातार हो रहे प्रदर्शनों का परोक्ष उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने गुजरात चुनाव के दौरान कहा था कि भाजपा और चुनाव जीतती जाएगी और ये विरोध प्रदर्शन और तीव्र होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक तीव्र तथा निचले स्तर के हमलों का सामना करना पड़ेगा। हाल में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा संसदीय दल की यह पहली बैठक थी। इन चुनाव में भाजपा त्रिपुरा में अपनी सरकार कायम रखने में सफल रही। नगालैंड में भी उसका गठबंधन चुनाव जीत गया, वहीं मेघालय में भी पार्टी ने एनपीपी के साथ फिर से हाथ मिलाकर सरकार बनाई है। बैठक में पार्टी के इस प्रदर्शन के लिए मोदी का सम्मान किया गया। -
नयी दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर निर्धारित कर दी। ईपीएफओ 2021-22 के लिए अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर मार्च, 2022 में चार दशक से भी अधिक समय के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ले आया था। यह दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब ईपीएफ पर ब्याज दर आठ प्रतिशत हुआ करती थी। 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मंगलवार को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का निर्णय लिया है।'' मार्च, 2021 में सीबीटी ने 2020-21 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत कर दिया था।
अब सीबीटी के निर्णय के बाद, 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर की जानकारी वित्त मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में डाल दी जाएगी। मार्च, 2020 में ईपीएफओ ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को कम करके सात महीने के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत पर ला दिया था। 2018-19 के लिए यह 8.65 प्रतिशत थी। ईपीएफओ ने 2016-17 में ईपीएफ पर 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया था, 2017-18 में यह 8.55 प्रतिशत, 2015-16 में 8.8 प्रतिशत था। 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत थी, 2012-13 में यह 8.5 प्रतिशत थी। 2011-12 में ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी। -
हरदोई (उप्र) . जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य जख्मी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कई शवों के टुकड़े हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव के पास लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा और सामने से तेज गति से आ रही एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ शवों के टुकड़े कई मीटर दूर जाकर गिरे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
कोलकाता. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को दौरा किया। मुर्मू पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के साथ सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर मठ में पहुंचीं।
मिशन के महासचिव स्वामी सुविरानंदजी महाराज और राज्य के मंत्री बीरबाहा हांसदा ने मुर्मू की अगवानी की। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने रामकृष्ण के मंदिर और मां शारदा देवी मंदिर, स्वामी विवेकानंद के कक्ष और उनके स्मारक का दौरा किया। राष्ट्रपति ने बैटरी द्वारा चलने वाले वाहन से मठ परिसर का दौरा किया। वह सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर मठ से रवाना हुईं। मिशन के प्राधिकारियों ने मुर्मू को एक साड़ी और फलों तथा मिठाइयों की एक टोकरी भेंट की।
राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर आज सुबह 10 बजे तक मठ सभी अन्य पर्यटकों के लिए बंद रहा।
बेलूर मठ जाना राष्ट्रपति के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे का हिस्सा था। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू के राज्य के पहले दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी। अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति कोलकाता में यूको बैंक के 80 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। उनका विश्व विख्यात कवि रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए बाद में शांतिनिकेतन का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। मुर्मू सोमवार को कोलकाता पहुंची थीं और उन्होंने नेताजी भवन का दौरा किया था जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के नायक सुभाष चंद्र बोस रहते थे। वह उत्तरी कोलकाता में टैगोर के पैतृक घर जोरासांको ठाकुरबाड़ी भी गयी थीं। मुर्मू को शाम को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। -
नयी दिल्ली. शिक्षा मंत्रालय ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) के लिए देशभर से करीब 9,000 स्कूलों का चयन किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पीएम श्री का दर्जा पाने के लिए आवेदन के योग्य पाए गए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों समेत 2.5 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों में से इन स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों का मूल्यांकन छह व्यापक मापदंडों के आधार पर किया गया। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने लगभग 9000 स्कूलों का चयन किया है। हम उनसे बहुत संतुष्ट हैं और जल्द ही स्कूलों के नामों के बारे में घोषणा करेंगे।" पीएम श्री केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एक नयी योजना है। इस योजना के तहत 14500 स्कूलों को आधुनिक व बेहतर बनाया जाएगा। -
नयी दिल्ली. ग्रीनहाउस गैस मीथेन न केवल पृथ्वी के वातावरण में ऊष्मा के एक बड़े हिस्से को कैद कर लेती है, बल्कि ठंडक पैदा करने वाले बादल भी बनाती है, जिनसे 30 प्रतिशत तक गर्मी कम हो जाती है। एक शोध में यह बात सामने आई है। मीथेन जैसी ग्रीनहाउस गैसें वायुमंडल में एक तरह का आवरण बनाती हैं, जो पृथ्वी की सतह से ‘लॉन्गवेव एनर्जी' कही जाने वाली गर्मी को कैद कर लेती हैं और इसे अंतरिक्ष में जाने से रोकती है। ‘लॉन्गवेव एनर्जी' के कारण पृथ्वी में गर्मी पैदा होती है। ‘नेचर जियोसाइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध में पता चला है कि “लॉन्गवेव एनर्जी” को सोखने के अलावा मीथेन सूर्य से आने वाली ऊर्जा को भी सोख लेती है, जिसे “शॉर्टवेव एनर्जी” कहा जाता है। शोध का नेतृत्व करने वाले कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड (यूसीआर) के सहायक प्रोफेसर रॉबर्ट ऐलन ने कहा, “वैसे तो इससे पृथ्वी में गर्मी पैदा होनी चाहिए, लेकिन शॉर्टवेव को सोखने से बादलों में बदलाव होता है, जिससे थोड़ी ठंडक पैदा होती है।” इन निष्कर्षों के बावजूद शोधकर्ताओं का कहना है कि मीथेन “ग्लोबल वॉर्मिंग” (गर्मी बढ़ने) में एक प्रमुख भागीदार है और “ग्लोबल वार्मिंग” को पूर्व-औद्योगिक दर यानी 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के लिए मीथेन उत्सर्जन को कम करने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। -
नयी दिल्ली. नागर विमानन मंत्रालय हवाई अड्डों पर एक्स-रे बैगेज स्कैनर लगाने पर विचार कर रहा है जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा जांच के समय अपने हैंड बैगेज से इलेक्ट्रॉनिक सामान निकालने की जरूरत नहीं होगी। अभी यात्रियों को हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान निकालकर अलग ट्रे में रखना होता है। नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि मंत्रालय हवाई अड्डों पर कंप्यूटेड टोमोग्राफी एक्स-रे (सीटीएक्स) बैगेज स्कैनर लगाने की अवधारणा पर विचार कर रहा है, जिसमें यात्रियों को सुरक्षा जांच के दौरान अपने हैंड बैगेज से इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं निकालने होंगे। उन्होंने एक लिखित उत्तर में कहा, ‘‘इससे हवाई अड्डों पर समय दक्षता बढ़ सकती है और यात्रियों के लिए सुरक्षा जांच में भी आसानी हो सकती है। इसके लिए तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता अध्ययन चल रहा है।
-
मुंबई. गर्मी बढ़ने के साथ लंबे समय तक खिली धूप से सौर बिजली परियोजनाओं का प्रदर्शन सुधरा है। चालू वित्त वर्ष में कुल परियोजनाओं में से 75 प्रतिशत का परिचालन प्रदर्शन बेहतर हुआ। वहीं पिछले साल यह संख्या 59 प्रतिशत थी। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने 4,600 मेगावॉट क्षमता की 115 सौर परियोजनाओं के प्रदर्शन के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है। ये वे परियोजनाएं हैं, जो कम-से-कम पूरे एक साल से परिचालन में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में इन परियोजनाओं में से 75 प्रतिशत पी 90 के स्तर पर पहुंच गईं, जबकि एक साल पहले ऐसी परियोजनाओं की संख्या 59 प्रतिशत थी। पी 90 उत्पादन अनुमान को बताता है। यह परियोजना के पूर्ण क्षमता पर काम करने के भरोसे को बताता है। उदाहरण के लिये 10,000 किलोवॉट घंटा का पी 90 मूल्य का मतलब है कि यह 90 प्रतिशत समय 10,000 किलोवॉट घंटा से अधिक बिजली पैदा करेगी। किसी परियोजना का पी 90 मानदंड पर आकलन महत्वपूर्ण है। इसका उपयोग नकदी प्रवाह का आकलन करने के लिये किया जाता है। - नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संवाद कर पाने में सक्षम एआई टूल के संदर्भ में अगले कुछ हफ्तों में एक 'बड़ी घोषणा' के सोमवार को संकेत दिए। अत्याधुनिक एआई टूल ‘चैटजीपीटी' की तरह का टूल भारत में भी विकसित किए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर वैष्णव ने कहा, ‘कुछ हफ्तों तक इंतजार करें, इस बारे में एक बड़ी घोषणा होगी।'' वैष्णव से जब यह पूछा गया कि यह बड़ी घोषणा किस तरह की होगी, तो उन्होंने कहा, ‘इस समय संसद का सत्र चल रहा है लिहाजा मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।'' उन्होंने इस बारे में आगे कोई भी ब्योरा देने से मना कर दिया। वह ‘इंडिया ग्लोबल फोरम' के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित टूल ‘चैटजीपीटी' इस समय दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह एआई टूल पूछे गए सवालों के विस्तृत एवं काफी हद तक सटीक जवाब देने में सक्षम होने की वजह से तमाम प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए एक अहम पहलू बनकर उभरा है। अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को स्थित एआई कंपनी ओपनएआई ने चैटजीपीटी को विकसित किया है। उपयोग के लिए जारी होने के कुछ सप्ताह में ही इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।
- नयी दिल्ली। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार संशोधित एनसीईआरटी की नयी पाठ्यपुस्तकों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में पेश किए जाने की संभावना है। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुसार तैयार किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "नयी पाठ्यपुस्तकों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से पेश किए जाने की संभावना है। यह एक लंबा काम है, लेकिन हम इसके लिए लक्ष्य बना रहे हैं। पाठ्यपुस्तकों को नयी एनसीएफ के अनुसार संशोधित किया जाएगा, जिस पर काम पहले से ही चल रहा है।" संशोधित एनसीएफ के अनुसार विकसित एनसीईआरटी की सभी पाठ्यपुस्तकें डिजिटल प्रारूप में भी उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा, "चूंकि कोविड-19 ने हमें सिखाया है कि डिजिटल शिक्षा की मांग है, सभी नयी पाठ्यपुस्तकों को एक साथ डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि कोई भी उन्हें डाउनलोड कर सके।" यह उल्लेख करते हुए कि पाठ्यपुस्तकों में "ठहराव" नहीं होना चाहिए, अधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक संस्थागत ढांचा विकसित किया जाएगा कि पाठ्यपुस्तकों को नियमित आधार पर अद्यतन किया जाए। एनईपी 2020 में "5+3+3+4" पाठ्यक्रम शैक्षणिक संरचना की परिकल्पना की गई है। केंद्र ने 2020 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन को एक नयी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ) विकसित करने के दायित्व से जुड़ी 12-सदस्यीय संचालन समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त कर स्कूल पाठ्यपुस्तकों को संशोधित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।
- देहरादून। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने सोमवार को राज्य की पहली महिला टैक्सी चालक रेखा लोहनी पांडे को बधाई दी और उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। रामदास ने फोन पर बातचीत में रेखा से कहा कि वह स्वरोजगार की ओर अपने कदम बढ़ा रही महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में मंत्री ने रेखा लोहनी पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके इस साहसिक निर्णय से न केवल उनका परिवार समृद्ध होगा बल्कि अन्य लोग भी प्रेरणा लेंगे। मंत्री ने रेखा से कहा कि यदि उन्हें परिवहन विभाग से संबंधित कोई दिक्कत या परेशानी हो तो वह उन्हें फोन कर सकती हैं और वह उसे दूर कर उसका समाधान करेंगे। रेखा ने मंत्री को बताया कि उनके पति टैक्सी चालक हैं लेकिन दो-तीन महीने पहले उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने स्वयं टैक्सी चलाने का फैसला किया। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के भेटा की रहने वाली रेखा लोहनी पांडे का ससुराल अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में है और वह पिछले दो महीने से रानीखेत से हल्द्वानी के बीच टैक्सी चला रही हैं और परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।
- चतरा.। झारखंड के चतरा जिले में ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड' (सीसीएल) के कर्मचारी की हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिले के होन्हे गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर टंडवा क्षेत्र के होन्हे गांव के निवासी संजय महतो का शव 24 मार्च को रेलवे की पटरियों पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। पुलिस ने बताया कि 23 मार्च को महतो के परिवार वालों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।अधिकारी ने कहा, ‘‘ एक दिन बाद क्षत-विक्षत हालत में उसका शव चतरा जिले में रेलवे की पटरियों से बरामद हुआ।'' चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एक विशेष जांच दल सीसीएल कर्मचारी की कथित हत्या की जांच कर रहा है। टंडवा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शंभू सिंह ने कहा, ‘‘ महतो की हत्या के पीछे का मुख्य कारण एक महिला से उसके कथित संबंध थे। साथ ही महतो और उसके गांव के कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था।'' उन्होंने कहा, ‘‘ मामले में आठ से 10 लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय को देश में शहरी विस्तार की मांग पूरी करने के लिए नये शहरों को विकसित करने के वास्ते 21 राज्यों से 26 प्रस्ताव मिले हैं और वे वर्तमान में जांच और मूल्यांकन के चरण में हैं। आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 15वें वित्त आयोग ने आठ नये शहरों के ‘इनक्यूबेशन' के लिए प्रदर्शन आधारित चुनौती कोष में 8,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और प्रत्येक प्रस्तावित नये शहर के लिए उपलब्ध राशि 1,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, ‘‘एक राज्य इस कोष के माध्यम से केवल एक नया शहर बना सकता है। इस प्रकार नौ राज्यों में अधिकतम नौ नये शहरों का चयन किया जा सकता है।'' उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में छोटी शहरी आबादी को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग राज्यों में दो नये शहरों के लिए 1,000 करोड़ रुपये (प्रत्येक के लिए 500 करोड़ रुपये) का प्रस्ताव किया गया है। किशोर ने कहा, ‘‘मंत्रालय ने प्रतिस्पर्धा के लिए राज्यों के वास्ते न्यूनतम पात्रता शर्तों और बोली मानदंडों को निर्दिष्ट किया है। राज्यों से बोली प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2023 थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सहित 21 राज्यों से कुल 26 प्रस्ताव अंतिम तिथि तक प्राप्त हुए हैं। ये प्रस्ताव जांच और मूल्यांकन के चरण में हैं।'' नये शहरों के विस्तार के लिए प्राप्त प्रस्तावों में अयोध्या (उत्तर प्रदेश), जागीरोड (असम), न्यू एमओपीए आयुष सिटी, पेरनेम (गोवा), गिफ्ट सिटी विस्तार (गुजरात), पाक्योंग (सिक्किम), थिरूमझिसाई (तमिलनाडु), बंटाला ग्रीनफील्ड सिटी, कर्मादिगंटा (पश्चिम बंगाल), जबलपुर एक्सटेंशन (मध्य प्रदेश), विरूल (महाराष्ट्र), एरोसिटी (केरल), न्यू रांची सिटी (झारखंड), माउंटेन टाउनशिप (हिमाचल प्रदेश), गुरुग्राम (हरियाणा), कोप्पार्थे (आंध्र प्रदेश) और गुमिन नगर शामिल हैं। पासीघाट (अरुणाचल प्रदेश), भुवनेश्वर (ओडिशा), एरोट्रोपोलिस (पंजाब), जीएफसी-रानपुर (राजस्थान), नागाकी ग्लोबल सिटी (नागालैंड), यथिबिलोकुल (मणिपुर) और डोईवाला (उत्तराखंड) शामिल है।
- सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। जी-20 के पर्यटन कार्य समूह की दूसरी बैठक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक अप्रैल को शुरू होगी। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस बैठक के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जी20 देशों के प्रतिनिधि सिलीगुड़ी स्थित एक रिसॉर्ट में रुकेंगे। इस बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि, अतिथि देश और अंतरराष्ट्रीय संगठन पर्यटन क्षेत्र की पांच प्राथमिकताओं पर गहन चर्चा करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल की कला और संस्कृति देख सकेंगे। पर्यटन कार्यसमूह की पहली बैठक गुजरात के कच्छ में फरवरी में हुई थी। उस बैठक में पर्यटन क्षेत्र के लिए पांच प्राथमिकताएं- हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल, पर्यटन एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन चिह्नित की गई थीं। इस मौके पर पर्यटन मंत्रालय ‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक माध्यम के तौर पर साहसिक पर्यटन' कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। इसके अलावा घरेलू पर्यटन उद्योग के लिए भी एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- जयपुर।. राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिससे राज्य सरकार पर 2222.70 करोड़ रुपये का प्रतिवर्ष अतिरिक्त भार आएगा। एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री गहलोत ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वर्तमान में देय 500-750 रुपये प्रतिमाह पेंशन राशि अब न्यूनतम 1000 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। बयान के अनुसार, इस स्वीकृति से पेंशनधारियों को आर्थिक सम्बल मिलेगा। वृद्धावस्था, एकलनारी, विशेष योग्यजन, लघु एवं सीमांत कृषक पेंशन में पात्र आवेदकों को बढ़ी हुई पेंशन राशि मई माह से मिलेगी, जो कि एक जून 2023 को देय होगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशन दरों में वृद्धि से अब राज्य सरकार पर प्रतिमाह 185 करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष 2222.70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। अभी प्रतिमाह लगभग 700 करोड़ रुपये व्यय होते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की गई थी।
- पुणे। थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अतिक्रमण, तनाव पैदा करने का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है । इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जनरल ने कहा कि चीन ने सैनिकों के अवागमन, उनकी तैनाती और सैन्य अभियान से जुड़ी अन्य तैयारियों में महत्वपूर्ण वृद्धि की है, साथ ही उन्होंने इसपर जोर दिया कि एशिया के दो सबसे बड़े देशों के द्विपक्षीय संबंधों से सीमा मुद्दे को बाहर नहीं किया जा सकता है। जनरल पांडे ने कहा कि अतीत के समझौतों/प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके चीन द्वारा एलएसी पर अतिक्रमण किया जाना भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन सेना की तैयरियां पूरे जोरों पर हैं। सेनाध्यक्ष की यह टिप्पणी मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में आयी है। जनरल पांडे ‘चीन का उत्थान और दुनिया पर उसका प्रभाव' विषय पर सावित्रीबाई फूले पुणे विश्वविद्यालय और नयी दिल्ली के ‘सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेचजी' द्वारा आयोजित दूसरे ‘रणनीतिक डायलॉग' में बोल रहे थे। जनरल पांडे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे ऑपरेशनल वातावरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलु विरासत में मिले सीमा विवाद हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर अलग-अलग सोच और विचारों तथा दावों के कारण विवाद होते रहते हैं। अतिक्रमण अब भी तनाव का महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।''
-
खरगोन । मध्यप्रदेश के खरगोन में एक व्यक्ति और उसके बेटे की पत्नी और पालतू कुत्ते को बचाने के प्रयास में नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नदी के सहस्त्रधारा इलाके में कुत्ता गया तो उसकी मालकिन सपना सिंह उसे बचाने के लिए नदी में कूद गयी। इसके बाद सपना का पति अमन सिंह कंवर और उनका बेटा रुद्राक्ष भी उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए। उन्होंने कहा कि रविवार को हुई घटना में हालांकि, सपना और कुत्ता तैरकर बच गये जबकि कंवर और रुद्राक्ष की डूबने से मौत हो गयी। महेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा, "शवों को बाहर निकाल लिया गया है, घटना की आगे की जांच जारी है।"(सांकेतिक फोटो)






.jpeg)










.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)