लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला का फ्लैट में टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके में बुधवार रात एक इमारत की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में एक महिला का शव मिला, जो कई टुकड़ों में कटा हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी। नया नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला (36) मनोज साहनी (56) नामक एक व्यक्ति के साथ ‘लिव-इन रिलेशनशिप' में थी और दोनों पिछले तीन साल से फ्लैट में एक साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत की और इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक टीम मौके पर पहुंची और उसे वहां टुकडों में विभक्त एक महिला का शव मिला।उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने संदिग्धों की पहचान या हत्या के संभावित मकसद का खुलासा नहीं किया है। मामले की जांच चल रही है।
पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए। डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी। उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।
सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शक है कि महिला के पार्टनर ने उसकी निर्मम हत्या की है। शव को धारदार हत्यार से काटा गया। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या और उसके शव के कई टुकड़े करने के आरोप में मृतका के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)
Leave A Comment