देश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या एक लाख सात हजार के आंकड़े को पार कर गई है
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या एक लाख सात हजार के आंकड़े को पार कर गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आठ हजार 195 एमबीबीएस अंडर ग्रेजुएट सीटें बढाई गई हैं। डॉ. मांडविया ने कहा कि इस साल 30 सरकारी और 20 निजी कॉलेजों सहित 50 मेडिकल कॉलेज बढाए गए हैं। अब देश में कुल मेडिकल कॉलेजों की संख्या सात सौ दो हो गई है।
श्री मांडविया ने कहा कि इस वर्ष 83 लाख 44 हजार से अधिक मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन हुए हैं। ये आप्रेशन सर्जरी मिशन मोड मोतियाबिंद सर्जरी अभियान 2022-23 के अंतर्गत हुई। डॉ. मांडविया ने कहा कि कोविड महामारी के कारण एक करोड़ 25 लाख से अधिक मोतियाबिंद के आप्रेशन लंबित थे।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment