अरुणाचल प्रदेश में नौ हजार फुट की ऊंचाई पर सेना के जवानों ने योग किया
ईटानगर. भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के शि-योमी जिले में समुद्र तल से लगभग नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित पसांग सोनम झील तट पर योग सत्र में भाग लिया। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले चल रहे महीनेभर के कार्यक्रमों के तहत किया गया।
एक विज्ञप्ति के अनुसार, अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों ने उत्साहपूर्वक योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस अवसर पर सैनिकों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि इससे शारीरिक तंदुरुस्ती, मानसिक दृढ़ता और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के लिए योग लचीलापन, एकाग्रता और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है। कार्यक्रम का उद्देश्य सैनिकों के बीच टीम भावना और सामूहिक प्रेरणा को मजबूत करना भी था।


.jpg)







Leave A Comment