- Home
- देश
-
मुंबई. शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के स्मारक का निर्माण वर्ष 2023 के अंत तक यहां पूरा हो जाएगा। यह जानकारी बाल ठाकरे के पुत्र एवं शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दी। यह स्मारक मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित मेयर के बंगले में बन रहा है। उद्धव ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि स्मारक का 58 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा, "पहला चरण मई तक पूरा हो जाएगा और पूरी परियोजना वर्ष 2023 के अंत तक पूरी हो पाएगी।"
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना का इतिहास और बाल ठाकरे के संबोधन स्मारक के मुख्य आकर्षण होंगे।
शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए ठाकरे ने यह भी कहा कि स्मारक में "केवल शिवसेना के मुख्यमंत्री होंगे, नकली वाले नहीं।" शिंदे ने इस साल जून में 39 अन्य विधायकों के साथ पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करके उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार गिरा दी थी। ठाकरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "कौन जानता है, जब तक परियोजना पूरी हो जाती है, तब तक स्मारक पर शिवसेना के प्रधानमंत्री की तस्वीर हो सकती है।" पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई ने कहा कि स्मारक राज्य सरकार की परियोजना है और इसे सरकार से आवश्यक धन मिल रहा है। -
नयी दिल्ली. वित्तीय समावेशन की दिशा में मजबूत प्रगति और वित्तीय सेवा उद्योग के विस्तार के बावजूद देश के करीब 69 प्रतिशत परिवार अपनी वित्तीय असुरक्षा और कमजोरी का सामना कर रहे हैं। एक सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट में यह दावा किया गया। आर्थिक खबरों के डिजिटल मंच 'मनी9' की तरफ से व्यक्तिगत वित्त के बारे में कराए एक सर्वेक्षण के आधार पर यह रिपोर्ट जारी की गई है। 'इंडियाज पर्सनल फाइनेंस पल्स' नाम के इस सर्वेक्षण में भारतीय परिवारों की आय, बचत, निवेश एवं खर्च से जुड़े बिंदुओं को समेटने की कोशिश की गई है। इस सर्वेक्षण के आधार पर परिवारों की आमदनी, खर्च एवं बचत के तौर-तरीकों को समझने के लिए देश की पहली नागरिक वित्तीय सुरक्षा रैंकिंग 'मनी9 वित्तीय सुरक्षा सूचकांक' भी जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, "देश में 4.2 सदस्यों वाले एक परिवार की औसत आय 23,000 रुपये प्रति माह है। वहीं 46 प्रतिशत से अधिक परिवारों की औसत आय 15,000 रुपये प्रति माह से भी कम है। इसका मतलब है कि ये परिवार आकांक्षी या निम्न आय समूह से ताल्लुक रखते हैं।" यह सर्वेक्षण रिपोर्ट कहती है कि देश के सिर्फ तीन प्रतिशत परिवारों का ही जीवन-स्तर विलासिता से भरपूर है और उनमें में अधिकतर परिवार उच्च आय वर्ग से संबंधित हैं। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि करीब 70 प्रतिशत परिवार बैंक जमा, बीमा, डाकघर बचत और सोने के रूप में अपनी वित्तीय बचत करते हैं। इनमें भी उनका सबसे ज्यादा जोर बैंकों एवं डाकघरों पर होता है और जीवन बीमा एवं सोना का स्थान उसके बाद आता है। भारतीय परिवारों की बचत का 64 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बैंक खातों में जमा के रूप में है जबकि सिर्फ 19 प्रतिशत परिवारों को ही बीमा की सुरक्षा हासिल है। मई और सितंबर के बीच कराए गए इस देशव्यापी सर्वेक्षण में 20 राज्यों के 31,510 परिवारों से बात की गई। इस दौरान शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण परिवारों से भी चर्चा की गई। मनी9 का संचालन करने वाले टीवी9 नेटवर्क के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बरुण दास ने कहा, "यह सर्वेक्षण गुणवत्तापरक वित्तीय आंकड़ों की दिशा में एक बड़ी खाई को पाटने की कोशिश है। इसमें भारतीय परिवारों की व्यक्तिगत वित्तीय जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया गया है।" मनी9 के संपादक अंशुमान तिवारी ने कहा कि इस सर्वेक्षण से वित्तीय सुरक्षा के बारे में कुछ अनूठे एवं मूल्यवान आंकड़े सामने आने की उम्मीद है जिसका इस्तेमाल नीति-निर्माता नागरिकों के लिए नीतियां बनाने में कर सकते हैं।
-
नयी दिल्ली. मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि भारत वैश्विक झटकों का सामना कहीं बेहतर घरेलू स्थिति, कॉर्पोरेट और वित्तीय क्षेत्र के मजबूत बहीखातों के समर्थन से कर रहा है और इसका मध्यम अवधि का विकास दृष्टिकोण भी अच्छा है। नागेश्वरन ने नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘तेल की कीमतों जैसे जोखिमों को देखें तो मेरा मानना है कि बाहरी स्थिति से निपटा जा सकता है लेकिन परेशान करने वाली कुछ चीजें सामने आ सकती हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि लघु अवधि की अनजान परिस्थितियों को देखते हुए मध्यम अवधि की संभावनाओं पर ध्यान देना बेहतर होगा। इसके अलावा वर्ष 2030 तक देश के समक्ष पैदा होने वाली स्थितियों पर भी नजर रखनी होगी। नागेश्वरन ने कहा, ‘‘मध्यम अवधि का वृद्धि परिदृश्य वास्तव में बहुत ही रचनात्मक है क्योंकि वृद्धि को लेकर हमारा बकाया पिछले दशक में पूरा हो चुका है। हमें वित्तीय और गैर-वित्तीय क्षेत्र में बहीखातों में सुधार करना पड़ा था। हम एक बेहतर घरेलू, कॉर्पोरेट और वित्तीय क्षेत्र के बेहतर बहीखाते के साथ वैश्विक झटकों का सामना कर रहे हैं।'' कर्ज और जीडीपी अनुपात अधिक होने के बारे में उन्होंने कहा कि भारत की व्यापक आर्थिक बुनियाद मजबूत है। बल्कि वैश्विक स्तर पर अस्थिर परिस्थितियों के बीच भारत ने जो कर्ज लिया है वह उन देशों से कम है जिनकी रेटिंग भारत से बेहतर है। उन्होंने कहा कि देश का चालू खाता घाटा चालू वित्त वर्ष में 3-3.5 फीसदी रह सकता है। वृद्धि के मध्यम अवधि के परिदृश्य के बारे में कहा कि यह 6.5-7 फीसदी के बीच रह सकता है।
-
तिरुवनंतपुरम. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजकोषीय मजबूती को 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए एक अहम घटक बताते हुए शनिवार को कहा कि कुछ राज्यों का गैर-जरूरी वस्तुओं के लिए अंधाधुंध उधार लेना और खर्च करना उनकी चिंता का विषय है। सीतारमण ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि क्षमता से अधिक उधार लेने का प्रलोभन पीढ़ी-दर-पीढ़ी बोझ पैदा करेगा और देश की राजकोषीय सुदृढ़ता को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में इस तरह की अव्यावहारिक, गैर-जरूरी व्यय की प्रवृत्ति बहुत अधिक है। भारतीय विचार केंद्रम में आयोजित एक व्याख्यान कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि केंद्र इस तरह उधार लेने के बारे में राज्यों से बात कर सकता है और उनसे सवाल कर सकता है लेकिन अनेक राज्य इसे अपने अधिकार क्षेत्र में दखल मानते हैं। उन्होंने केंद्र और राज्यों के बीच संबंधों को खराब करने के लिए गलत राजनीतिक विमर्श चलाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि संघीय संबंध सहयोग, सामूहिकता और समन्वय से चलता है।
-
सुंदरगढ़ (हिमाचल प्रदेश) .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के निधन पर शोक जताया। नेगी ने शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 106 साल के थे। निर्वाचन आयोग ने बताया कि दो दिन पहले नेगी ने 12 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए डाक मतपत्र के जरिये अपना वोट डाला था। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ शनिवार सुबह जब मैंने दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू की, तब मुझे श्याम सरन नेगी के निधन की खबर मिली। 106 साल के नेगी ने अपने जीवनकाल में 30 से अधिक बार मतदान किया था।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अभी कुछ दिन पहले नेगी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए डाक मतपत्र के जरिये अपना वोट डाला था। यहां तक कि निधन से पहले भी उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।'' मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति नेगी का नजरिया देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बड़े भारी मन से नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अपना सिर झुकाता हूं और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'' शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेगी के निधन पर शोक जताया। -
निवाड़ी. मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पृथ्वीपुर के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेगुआ गांव के पास हुई। उन्होंने कहा कि एसयूवी के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण एसयूवी पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पटेल ने बताया कि मृतकों की उम्र 27 से 45 साल की बीच थी और घायल व्यक्ति का उपचार झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है। - शिवपुरी। मध्य प्रदेश में सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता माखन धाकड़ बैराड़ नगर परिषद से नौ हजार पन्नों का जवाब लेने के लिए बैलगाड़ी से उसके कार्यालय पहुंचे। शिवपुरी जिले में बैराड़ कस्बे में रहने वाले धाकड़ को दो महीने के संघर्ष और 25 हजार रुपये का भुगतान करने के बाद जब प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के बारे में जवाब प्राप्त करने के वास्ते नगर परिषद के कार्यालय बुलाया गया तो वह उत्साहित हो गए और बैलगाड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ शुक्रवार को उसके दफ्तर पहुंचे। धाकड़ ने आरटीआई के तहत आवेदन दायर कर पीएमएवाई के संबंध में जानकारी मांगी थी।इस तरह बैलगाड़ी पर बैंड बाजे के साथ परिषद कार्यालय जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।पत्रकारों से बात करते हुए धाकड़ ने कहा कि उन्होंने लगभग दो महीने पहले पीएमएवाई के बारे में जानकारी मांगने के लिए एक आवेदन दायर किया था लेकिन बैराड़ के स्थानीय निकाय ने इस बाबत सूचना देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नगर निकाय ने 25 हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था लेकिन भुगतान के बावजूद उन्हें जानकारी प्रदान नहीं की गई। धाकड़ ने कहा कि इसके बाद उन्होंने ग्वालियर में उच्च अधिकारी के समक्ष अपील दायर की जिसने नगर निकाय को उन्हें जानकारी प्रदान करने का आदेश दिया। आरटीआई कार्यकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने परिचितों से कर्ज लेकर पैसे की व्यवस्था की थी।उन्होंने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि जो जानकारी उन्होंने मांगी थी वह नौ हजार पन्नों की है और तैयार है, तो उन्होंने बैलगाड़ी पर सवार होकर और बैंड बाजे के साथ इस मौके को मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके चार दोस्तों को पन्नें गिनने में दो घंटे लगे।इस बारे में पूछे जाने पर बैराड़ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जेएन पारा ने बताया कि धाकड़ के शुल्क जमा करने के बाद ही नगर निकाय ने उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार कर्मचारियों को काम सौंपा गया और कार्यकर्ता द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी की व्यवस्था करने में पांच दिन लग गए।
- भिवानी। हरियाणा में भिवानी की हनुमान ढाणी टिब्बा बस्ती में एक ज्वैलर्स के इकलौते बेटे की शुक्रवार देर रात कुछ युवकों ने कथित रूप से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। जैन चौक पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एसआई सतीश ने बताया कि मृतक युवक के पिता रतनलाल की शिकायत पर चार नामजद सहित दो-तीन अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार हनुमान ढाणी अमर नगर टिब्बा बस्ती में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे ज्वैलर्स रतनलाल सोनी के घर बाहर मोटरसाइकिल से कुछ युवक आए और वे वहां खड़े होकर उनके बेटे राहुल को गंदी गालियां देने लगे। पुलिस के अनुसार करीब आधा घंटे के बाद भी जब वे वहां से नहीं गए तो राहुल उन्हें समझाने गया , तब उन युवकों ने उसपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आस-पड़ोस एवं परिवार के लोगों के वहां आ जाने पर युवक अपनी दो बाइक एवं चाकू मौके पर ही छोडक़र फरार हो गए। युवक के पिता ने कहा कि उन्होंने पुलिस को काफी फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जांच अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के संबंध में जांच की जा रही है तथा जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- आगरा (उप्र)। आगरा में शनिवार तड़के आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर सिकंदरा चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिकंदरा थाने के इंसपेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि कार के पंछी पेठा स्टोर में घुसने पर काउण्टर पर बैठे कर्मचारी कमल अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके अनुसार स्थानीय लोगों ने क्रेटा कार में फंसे कार सवार को बाहर निकाला, उसकी हालत भी गंभीर है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। आनंद कुमार का कहना है कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
- श्योरपुर(मप्र)। नामीबिया से सितंबर के मध्य में लाकर मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में पृथकवास अवधि के लिए छोटे बाड़े में रखे गए आठ चीतों में से दो को शनिवार को बड़े बाड़े में स्थानांतरित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केएनपी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश कुमार वर्मा ने पुष्टि की कि ‘‘दो चीता को पृथकवास क्षेत्र से निकालकर शनिवार को बड़े बाड़े में स्थानांतरित किया गया। बाकी छह चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से बड़े बाड़ों में स्थानांतरित किया जाएगा।'' इससे पहले अधिकारी ने बताया कि बड़ा बाडा पांच वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतत: आठों चीतों (पांच मादा और तीन नर) को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। चीतों को भारत में बसाने की योजना के तहत नामीबिया से 17 सितंबर को केएनपी लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चीतों को बाड़ों में छोड़ा था। पांच नवंबर को इनके यहां 50 दिन पूरे हो जाएंगे। शुरुआती योजना के तहत फ्रेडी, एल्टन, सवाना, सशा, ओबान, आशा, चिबिली और साईसा नामक इन चीतों को एक महीने तक पृथकवास में रखा गया था। विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर जंगली जानवरों को स्थानांतरण से पहले और बाद में एक महीने के लिए पृथकवास में रखा जाता है, ताकि वे दूसरे देश से अपने साथ लाए किसी संक्रमण को फैला न दें।
- वाराणसी (उप्र)। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा और इसका डिजाइन काशी के धार्मिक और मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि 350 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास करने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री ने अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शनिवार को काशी स्टेशन और राजघाट पुल का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा, “ स्टेशन का डिजाइन काशी के धार्मिक और मंदिरों की संस्कृति को ध्यान में रख कर तैयार किया जाएगा। काशी स्टेशन को जल और नभ मार्ग से जोड़ने की भी तैयारी है।” बकौल वैष्णव, “इसकी डिजाइनिंग पर काम चल रहा है। डिजाइन तय होने के बाद प्रधानमंत्री से स्वीकृति ले कर काम शुरू कराया जाएगा।” उन्होंने ने कहा, “इनलैंड वाटर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना है। इनलैंड वाटर वे की जेटी को भी काशी स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इसमें ढाई से तीन साल तक का समय लगेगा।” मंत्री ने राजघाट स्थित मालवीय पुल के निरीक्षण के दौरान कहा, “इस पुल की जगह अब गंगा पर नया पुल बनाया जाएगा। इस पुल पर रेलवे की चार लाइन और उसके ऊपर राजमार्ग के छह लेन बनेंगे।” वैष्णव ने कहा, “पिछले आठ सालों के विकास की देन है कि रेलवे में अब 12 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से पटरियां बिछाई जा रही हैं। जब नई पटरियां बिछेंगी तो नई ट्रेन चलेंगी।” मंत्री ने कहा कि बनारस में बुलेट ट्रेन का सर्वेक्षण का काम चल रहा है तथा देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी जिससे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में बुलेट ट्रेन के और भी कॉरिडोर बनाएं जाएंगे।वैष्णव शुक्रवार रात्रि बाबतपुर पहुंचे जहां वह सड़क मार्ग से बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के गेस्ट हाउस पहुंचे।
-
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के निजी सहायक देवेन्द्र शर्मा के आवास सहित पांच ठिकानों पर छापे मारे हैं। निदेशालय ने इस मामले में धन-शोधन जांच के सिलसिले में देवेन्द्र शर्मा से पूछताछ भी की। निदेशालय ने सितम्बर माह में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया था। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने वर्ष 2021-22 की आबकारी नीति तय करने और लागू करने में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई इस मामले में श्री सिसोदिया के आवास, कार्यालय और बैंक लॉकर की छानबीन पहले ही कर चुकी है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि नदियों के बिना किसी भी सभ्यता का विस्तार नहीं हो सकता है और गंगा नदी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। गंगा उत्सव 2022 को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा, ‘‘ मां गंगा के बिना भारतीय सभ्यता अधूरी है। ''उन्होंने कहा, ‘‘ गंगा न केवल राष्ट्रीय नदी है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है। देश में विविध भाषाएं, धर्म, संस्कृति, संगीत होने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमें बांधे रखती हैं, एकजुट रखती हैं...गंगा उनमें से एक है।'' मंत्री ने कहा, ‘नदियों के बिना सभ्यताओं का विस्तार संभव नहीं है, वे इसकी प्राण वायु हैं । ''मंत्रालय के बयान के अनुसार, शेखावत ने कहा कि मोक्षदायिनी मां गंगा केवल नदी ही नहीं है बल्कि सदियों से भारत में धर्म, दर्शन, संस्कृति, सभ्यता का प्रवाह है ।'' उन्होंने कहा, ‘‘ इसके (गंगा) निर्मल प्रवाह ने भारत भूमि पर हर आयाम को जोड़कर रखा है। यह नदी न केवन हमें जल देती है बल्कि पोषण एवं रोजगार का अवसर भी देती है।
- रायबरेली ।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को आधुनिक रेल कोच फैक्ट्री रायबरेली (आरेडिका) का दौरा किया और कहा कि अगले साल से यहां वंदे भारत ट्रेन का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस दौरान आरेडिका के महाप्रबंधक एस.एस कलसी ने उनको आरेडिका में विभिन्न प्रकार के कोचों के निर्माण एवं प्रौद्योगिकी के बारे में बताया। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने यहां बनाए जा रहे डिब्बों की तकनीक, डिजाइन और गुणवत्ता की प्रशंसा की और कहा कि वंदे भारत रैक का निर्माण अगले साल अप्रैल से बड़े पैमाने पर मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने और रेलवे के विकास में मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री अहम भूमिका निभाएगी। भविष्य में यह (मॉडर्न कोच फैक्ट्री) यूरोपीय देशों को भी कोचों का निर्यात करेगी। कारखाने के दौरे के दौरान मंत्री ने यहां बन रहे वंदे भारत ट्रेन सेट और मोटर कोच के निर्माण व संरचना का निरीक्षण किया ताकि नियमित उत्पादन शुरू किया जा सके। कोच फैक्ट्री के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरएन तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार वंदे भारत रैक के उत्पादन के लिए रेल कोच फैक्ट्री को पहले ही 150 करोड़ रुपये दे चुकी है।
- कोच्चि। दिल्ली के सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं होंगी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने यहां ‘ट्रैवेलेटर' लगाकर इन्हें हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पाथवे से जोड़ने का फैसला किया है। एनसीआरटीसी दिल्ली और मेरठ के बीच भारत का पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) तैयार कर रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सराय काले खां 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशन में से एक है। छह ‘ट्रैवेलेटर' 280 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज पर लगाए जाएंगे। एनसीआरटीसी ने परियोजना के संबंध एक निविदा जारी की है जो सराय काले खां और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच निर्बाध मल्टी-मॉडल एकीकरण सुविधा प्रदान करेगी। यहां 15वें ‘अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस एंड एक्सपो' में स्टॉल लगाने वाले एनसीआरटीसी के अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर ट्रैवेलेटर को 500 मीटर या उससे अधिक की दूरी के लिए स्थापित किया जाता है, जहां यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।अधिकारी ने कहा, ‘‘सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 300 मीटर है, हालांकि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों के सामान के साथ यात्रा करने की संभावना है।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए, फुट ओवरब्रिज के साथ-साथ ट्रैवेलेटर को भी महत्वपूर्ण माना गया। इससे यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकले बिना ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी।'' उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं, विशेष रूप से दिव्यांग लोगों और भारी सामान के साथ हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए आमतौर पर हवाई अड्डों पर ‘ट्रैवेलेटर' या ‘मूविंग वॉकवे' (स्वचालित पथ) लगाए जाते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि कई सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में, लंबे पैदल मार्ग या उचित संपर्क की कमी के कारण, लोगों को या तो लंबी दूरी तय करनी पड़ती है या परिसर से बाहर निकलने के बाद परिवहन के अन्य साधनों तक पहुंचने के लिए कोई अन्य वाहन लेना पड़ता है।'' एनसीआरटीसी के अधिकारी ने कहा, ‘‘यह भीड़भाड़ पैदा करता है और यातायात की आवाजाही में बाधा डालता है तथा सार्वजनिक परिवहन केंद्र के आसपास हमेशा जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। यात्रियों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भीड़भाड़ और खराब यातायात से जूझना पड़ता है।'' पूरे 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस को 2025 तक चालू करने का लक्ष्य है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इसका 17 किलोमीटर लंबा दुहाई-साहिबाबाद खंड 2023 की शुरुआत तक चालू होने की उम्मीद है। मल्टी-मॉडल परिवहन एकीकरण के साथ, सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन रणनीतिक रूप से योजनाबद्ध है और दिल्ली मेट्रो स्टेशन, भारतीय रेलवे के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन और वीर हकीकत राय इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के नजदीक स्थित है। आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा के समय को सड़क मार्ग से मौजूदा तीन-चार घंटे से घटाकर लगभग 55 मिनट कर देगा।
-
हैदराबाद. तेलंगाना के हैदराबाद में जवाहरनगर थाना क्षेत्र के एक मदरसे के पांच छात्र और एक शिक्षक शनिवार को झील में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र तैरने के लिए झील में उतर गये और बाहर नहीं आ सके। शिक्षक ने डूबते बच्चों को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूब गये। पुलिस के अनुसार पीड़ित एक समारोह में शामिल होने मलकारम इलाके में आए थे और छात्रों ने झील में तैरने की इच्छा जताई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेशेवर तैराकों की मदद से शवों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में जांच जारी है।
-
चेन्नई. तमिलनाडु में बारिश से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गई जिससे राज्य में अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। यह जानकारी राज्य सरकार ने शनिवार को दी। दो व्यक्तियों की मौत राज्य की राजधानी में जबकि तिरुवल्लुर जिले में बारिश से संबंधित एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की राहत देने के लिए कदम उठाए गए हैं। उत्तरपूर्व मानसून 29 अक्टूबर को शुरू हुआ था। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान 10.04 मिलीमीटर बारिश हुई। नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई स्टेशन में अधिकतम 9 सेंटीमीटर बारिश हुई, जबकि रामेश्वरम (रामनाथपुरम) में 8, कोट्टाराम (कन्याकुमारी) और कुलशेखरपट्टिनम (तुथुकुडी) में क्रमश: सात-सात सेंटीमीटर बारिश हुई। सरकार ने कहा कि शुक्रवार की बारिश में लगभग 25 मवेशियों की मौत हो गई और 140 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। चेन्नई में 4 नवंबर को हुई बारिश में उखड़े लगभग 64 पेड़ों को हटाया गया। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया है। तदनुसार, राज्य के मंत्रियों के एन नेहरू और पी के शेखर बाबू ने यहां मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और घोषणा के अनुसार राहत राशि प्रदान की। लोक निर्माण विभाग के अनुसार पूरे तमिलनाडु में 14,138 जलाशयों में से लगभग 2,480 पानी से भर गए हैं, जबकि 2,065 में 75 प्रतिशत पानी और 2,799 में लगभग 51 प्रतिशत पानी भर गया है। -
बदायूं (उप्र) . बदायूं के गफ्फार नगला गांव में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार जगदीश (25), राम निवास (23) और सत्यपाल (22) की मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।” पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है। -
बीदर. बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहन के चालक भी शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया गया है। -
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने ओडीसा, राजस्थान, बिहार, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। ओडीसा में पदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, राजस्थान में सरदारशहर, बिहार में कुरहानी, छत्तीसगढ में भानुप्रतापपुर और उत्तरप्रदेश में रामपुर सीट के लिए अगले महीने की पांच तारीख को वोट डाले जायेंगे। उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए भी इसी दिन मतदान होगा। यह सीट समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवम्बर को जारी की जायेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज मंडावी के निधन से रिक्त हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन हेतु तिथि की घोषणा कर दी गई है। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसम्बर को की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही कांकेर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 10 नवम्बर को अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर होगी। नामांकन दाखिले की समाप्ति के बाद 18 नवम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। उम्मीदवार 21 नवम्बर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को मतदान होगा और 8 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी।
-
आरा (भोजपुर)। आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास शुक्रवार की रात बेलगाम अज्ञात डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। वहीं इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में अरवल जिले के अरवल थाना क्षेत्र के असलानपुर कुटिया गांव निवासी राजेश कुमार के 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और दूसरे युवक की पहचान अहियापुर तिवारी बिगहा गांव निवासी अनिल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार है। वह दोनो दोस्त थे और दोनों बीएससी के छात्र थे। इधर मृतक प्रशांत कुमार के पिता अनिल सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त रवि कुमार के साथ अपनी फुफेरी बहन से मिलने शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर आया था। दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान नारायणपुर गांव के समीप किसी अज्ञात डंपर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्थानीय थाना द्वारा इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। -
पानीपत। हरियाणा के पानीपत शहर में नेशनल हाईवे पर गांव बडौली के पास एक बड़ा हादसा हो गया। भतीजी की शादी से लौट रहे एक परिवार की गाड़ी रोड पर खड़े किए गए एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में गाड़ी चला रहे दुल्हन के चाचा की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो महिलाओं समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे के गवाह मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में संजीव मित्तल ने बताया कि वह गीता कॉलोनी पानीपत का रहने वाले हैं। 4 नवंबर को उसकी भतीजी नेहा की शादी करनाल में थी। शादी में पूरा परिवार शामिल होने गया था। सुबह डोली विदा होने के बाद परिजन गाडिय़ों में सवार होकर वापस पानीपत लौट रहे थे। उसने बताया कि उसके बड़े भाई सतीश मित्तल (46) की गाड़ी में भाभी रेखा, भतीजी मुस्कान, भतीजा साहिल व दूसरी भाभी कमलेश पत्नी विनोद सवार थे। उसने बताया कि उसके भाई सतीश की गाड़ी उससे आगे की ओर चल रही थी। सुबह करीब 7 बजे जब वे जीटी रोड पर बडौली गांव के पास सिंग एंड स्विंग होटल के सामने पहुंचे, तो वहां नेशनल हाईवे पर एक ट्रक बगैर किसी इंडिकेटर दिए एवं बिना किसी और अवरोधक रखें खड़ा हुआ था। देखते ही देखते भाई सतीश की गाड़ी पीछे से उक्त ट्रक में जा घुसी। जिससे गाड़ी में बैठे भाई सतीश, दोनों भाभियों व भतीजा और भतीजी को काफी चोटें लगी। राहगीरों की मदद से गाड़ी में से सभी को बाहर निकाला गया। जिन्हें अस्पताल के लिए लेकर चल पड़े। रास्ते में सतीश की मौत हो गई। -
बाड़मेर। अंतरराष्ट्रीय सीमा से बाड़मेर आ रहे बीएसएफ की गाड़ी को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। चौहटन आगोर सरहद के पास हुए इस भीषण हादसे में 2 जवानों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए। ये जवान बीएसएफ की 83वीं बटालियन के थे।
पुलिस ने बताया कि घायल जवानों को निजी वाहनों की मदद से चौहटन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाड़मेर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे को 83 बटालियन के 7 जवान चौहटन से बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर आ रहे थे। इस दौरान चौहटन से कुछ किलोमीटर निकले ही थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बीएसएफ की टाटा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में जवान टूडू (32), धीरज कुमार (35) ने दम तोड़ दिया। वहीं, पांच जवान एन. सिलवास, कुंदन के आर दुबे, प्रह्लाद जे, कन्हैयालाल और बलविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद धीरज कुमार घर का इकलौता बेटे थे। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। -
निवाड़ी। निवाड़ी जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पार्टी कर लौट रहे चार युवकों की तेज रफ्तार क्रेटा कार पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। पृथ्वीपुर पुलिस मृतकों के परिजनों के साथ करीब छह घंटे तक शवों को कार से निकालने की मशक्कत करती दिखी।
पृथ्वीपुर एसडीओपी ने बताया कि विनोद यादव (45) निवासी कनौरा, दीपक यादव (30) निवासी सरसौरा, नरेंद्र यादव (27) और साहब सिंह यादव (35) निवासी मोहनपुरा कार से पृथ्वीपुर जा रहे थे। चारों नेगुआ में पार्टी के लिए गए थे। रात करीब 10 बजे रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विशनपुरा के पास सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इसमें विनोद, दीपक और नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पूलिस मौके पर पहुंची और युवकों का रेस्क्यू किया। पेड़ से टकराने के कारण कार चकनाचूर हो गई थी। ऐसे में युवकों को कार से निकालने में काफी समस्या हुई। काफी देर प्रयास के बाद भी कार से किसी युवक को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद लोगों ने सब्बल, हथौड़े और कटर की मदद से कार की बॉडी काटी। तब जाकर निकाला जा सका। हादसे में जान गंवाने वाले दीपक का एक लड़की और एक लड़का है। -
नई दिल्ली । रक्षा मंत्रालय ने दस साल की सेवा करने वाले उन जूनियर कमीशन अधिकारियों को आनुपातिक पेंशन के प्रावधानों का लाभ दिया है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में स्थायी रूप से नियुक्त हो गये हैं। पहले यह लाभ केवल कमीशन प्राप्त अधिकारियों तक ही सीमित था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में पूर्व सैनिक विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रावधान उन जूनियर कमीशंड अधिकारी पर लागू होंगे जो केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 6 मार्च 1985 को या उसके बाद या केंद्रीय स्वायत्त निकायों में 31 मार्च 1987 को या उसके बाद नियुक्त हुए हैं।















.jpg)











