- Home
- देश
- पणजी। निश नितेश नाइक अभी सिर्फ दो साल के हैं, लेकिन उनकी दिनचर्या में गोवा में उनके गांव के एक मंदिर में नियमित रूप से जाना शामिल है, जहां वह और अन्य बच्चे मिट्टी के बर्तन से बनने वाले वाद्ययंत्र ‘घूमत' को बजाना सीख रहे हैं। दक्षिण गोवा जिले के शिरोडा इलाके के तारवलेम गांव के ये बच्चे मोबाइल फोन गेम खेलने के बजाय, बुधवार से शुरू हुए 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान विशेष रूप से गाए जाने वाले भक्ति गीतों के लोक रूप ‘घूमत आरती' सीख रहे हैं। गांव के गायक और संगीतकार राहुल कृष्णानंद लोटलीकर ने इन बच्चों की संगीत प्रतिभा को निखारने और सम्मानित करने का बीड़ा उठाया है।ग्रामीण मयूर नाइक ने बताया कि कैसे लोटलीकर ने अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों को मोबाइल फोन पर गेम खेलने और सोशल मीडिया मंच पर रील बनाने में व्यस्त होने के बजाय घूमत जैसे वाद्ययंत्र बजाने में रुचि पैदा की है। घूमत बजाना सीखने वाले बच्चों के समूह में मयूर का भतीजा निश सबसे छोटा है। मयूर ने कहा, ‘‘निश अभी दो साल का है। जब मैं घर पर बैठकर घूमत बजाता था तो उसने घूमत में दिलचस्पी दिखाई थी। इसलिए हमने उसे इन कक्षाओं से परिचित कराया और वह अब नियमित रूप से इसमें शमिल होता है।'' तारावले में रत्नदीप कल्चरल एंड स्पोर्ट्स क्लब इस मिशन में लोटलीकर को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। करीब 30 साल के लोटलीकर ने कहा ‘‘ मुझे याद है कि कैसे मैं बचपन में अन्य बच्चों के साथ घूमत आरती गाता था, लेकिन पिछले एक दशक में यह परंपरा बंद हो गई।'' उन्होंने कहा ‘‘दस साल पहले मैंने बच्चों का एक समूह बनाया जो घूमत आरती प्रतियोगिता में हिस्सा लेता था। लेकिन बड़े हो कर वह अन्य गतिविधियों में जुट गए। पांच छह साल बाद यह हालत हो गई कि गांव में किसी भी बच्चे ने घूमत आरती सीखने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।'' गांव के निवासी दीपक सावर्डेकर ने हाल ही में लोटलीकर से संपर्क कर बच्चों को घूमत आरती फिर से सिखाने का आयडिया दिया। लोटलीकर ने कहा ‘‘मैंने बच्चों को घूमत आरती सिखाना शुरू किया इस साल जून के दूसरे सप्ताह से। शुरू में केवल सात आठ बच्चे आए और आज 24 बच्चे घूमत आरती सीख रहे हैं। इनमें 12 लड़के और 12 लड़कियां हैं।'' लोटलीकर ने बताया कि वह उन लड़कियों को प्रेरित करते हैं जो स्कूल में समूह में गाती हैं।गांव की भरतनाट्यम शिक्षिका मानिला शिरोडकर ने बताया कि उनका 15 साल का बेटा समूह में घूमत वाद्य यंत्र बजा कर बहुत खुश होता है। उन्होंने कहा ‘‘दिन में स्कूल में वह संगीत की कक्षा में घूमत बजाता है और शाम को घूमत आरती की कक्षा में जाता है। इन बच्चों के लिए अब मोबाइल फोन पुरानी बात हो गई है। file photo
- नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 62,748 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 37 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,911 हो गयी है। मौत के इन मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 12 मामले भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.67 प्रतिशत हो गयी है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,919 की कमी दर्ज की गयी है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव कर दिया है। प्रसाद द्वारा हाल में विभाग में किए गए तबादलों पर स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सवाल उठाए थे।राज्य सरकार द्वारा बुधवार देर रात जारी सूची के मुताबिक, अमित मोहन प्रसाद को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग और निर्यात प्रोत्साहन तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इस सूची में एक और प्रमुख नाम सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत कुमार सहगल का भी है, जिन्हें स्थानांतरित कर इसी पद पर खेलकूद विभाग में भेजा गया है। संजय प्रसाद की जिम्मेदारियों में कटौती करते हुए उनके पास मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गृह, गोपन, वीजा पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग की जिम्मेदारियां रखी गई है, जबकि उनसे धर्मार्थ कार्य ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग तथा यूपीडा उपशा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा कारागार महानिदेशक की जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग के प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे पार्थसारथी सेन शर्मा को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव पद पर भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर हरिओम को समाज कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव तथा जनजाति विकास का निदेशक नियुक्त किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग को अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता को इसी पद पर ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में भेजा गया है। उनके स्थान पर खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी को नयी तैनाती दी गई है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं पर्यटन महानिदेशक मुकेश कुमार मेश्राम को वर्तमान पद के साथ धर्मार्थ कार्य विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा एनआरआई विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार को वर्तमान पद के साथ यूपीडा तथा उपशा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह को इसी पद पर कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग में नई तैनाती दी गई है। कृषि उत्पादन आयुक्त और ग्रामीण विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी लेकर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व परिषद मुख्यालय के सदस्य सुधीर महादेव बोबडे को उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को वर्तमान पद के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को इसी पद पर आयुष विभाग में नई तैनाती दी गई है।
-
नयी दिल्ली. मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार तड़के पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स समेत चार लोगों ने दो व्यक्तियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर करीब दो करोड़ रुपये के गहने कथित रूप से लूट लिये। पुलिस ने बताया कि कूरियर सेवा का मालिक तड़के अपने एक साथी के साथ पहाडगंज में खड़ी अपनी गाड़ी के पास जा रहा था तभी यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार पहाड़गंज थाने को सुबह चार बजकर करीब 49 मिनट पर घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आभूषणों को पहुंचाने की कूरियर सेवा चलाने वाले इस शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पहाड़गंज में चार लोगों ने उसके साथ लूटपाट की। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी पुलिस की वर्दी पहना हुआ था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार व्यक्तियों ने यह कहते हुए उससे और उसके साथी से रुकने को कहा कि वे यह जांच करना चाहते थे कि दोनों क्या ले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और वे उनके दो बैग लेकर चंपत हो गए जिनमें ज़ेवरात थे और इन बैगों को चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है और सटीक मूल्य का पता लगाया जा रहा है। उनके अनुसार इस तरह के खेप मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि जैसे अलग-अलग स्थानों से आते हैं। मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता चौहान ने कहा, “भारतीय दंड संहिता की धाराओं 392 (लूट), 34 (साझा इरादा) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमें अहम सुराग मिले हैं और जांच जारी है।” पुलिस ने कहा कि मौका-ए-वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद सीमा मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने को मंजूरी दी। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल के लिए बफर स्टॉक से रियायती दरों पर 15 लाख टन चना जारी करने की मंजूरी भी दी गई। कृषि मंत्रालय की मूल्य समर्थन योजना उस समय परिचालन में आती है जब कृषि उपज का मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे आ जाता है। दूसरी तरफ, खाद्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कीमत स्थिरीकरण कोष (पीएसएफ) के अंतर्गत जिंसों की खरीद बाजार मूल्य पर की जाती है। बयान के अनुसार, ‘‘सीसीईए ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत तुअर, उड़द और मसूर की खरीद सीमा मौजूदा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने को मंजूरी दी।'' इसके साथ सीसीईए ने मूल्य समर्थन योजना तथा कीमत स्थिरीकरण कोष के तहत खरीदे गये विभिन्न दालों के भंडार में से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को रियायती दरों पर 15 लाख टन चना जारी करने का निर्णय किया। राज्यों को ‘पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर स्रोत वाले राज्यों के निर्गम मूल्य पर आठ रुपये प्रति किलो की छूट के साथ 15 लाख टन चना उठाने की पेशकश की जाएगी। बयान के अनुसार, सरकार इस योजना के क्रियान्वयन पर 1,200 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
राज्यों को इस चने का उपयोग मध्याह्न भोजन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम (आईसीडीपी) जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में करने की जरूरत होगी। सरकार ने कहा, ‘‘यह एकबारगी व्यवस्था 12 महीने की अवधि के लिये या चने के 15 लाख टन के भंडार के पूर्ण निपटान तक, जो भी पहले हो, तक के लिये होगी।'' बयान के अनुसार, चने के निपटान से गोदामों में दूसरे अनाज के लिये जगह उपलब्ध होगी। आने वाले रबी मौसम में पीएसएस के तहत खरीदे गये ताजा भंडार के लिये जगह की जरूरत पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में खासकर पिछले तीन साल में देश में चने का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है।
पीएसएस के तहत केंद्र ने फसल वर्ष 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के रबी मौसम के दौरान चने की रिकॉर्ड खरीद की है। इससे सरकार के पास पीएसएस और पीएसएफ के तहत 30.55 लाख टन चना उपलब्ध है। सरकार के अनुसार, आने वाले रबी मौसम में भी सरकार चना उत्पादन अच्छा रहने की उम्मीद कर रही है। -
दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को हाथ ठेले पर लेकर उसका पति अस्पताल पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
घटना दमोह जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर स्नेह गांव में मंगलवार की है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सार्वजनिक हुआ है जिसमें कैलाश अहिलवाल अपनी पत्नी को ठेले पर अस्पताल ले जाता दिखाई दे रहा है। अहिलवाल ने कहा कि मंगलवार को उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी तो उन्होंने सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन किया लेकिन दो घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं आई,जिसके बाद उन्होंने पत्नी को ठेले पर बिठाया और स्थानीय आरोग्य केंद्र ले गया जहां कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थी। हट्टा ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारी आर पी कोरी ने कहा कि उन्हें वीडियो मिला है और इसकी जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस मुहैया क्यों नहीं कराई गई। कोरी कहा कि बाद में महिला को सरकारी एंबुलेंस में हट्टा ले जाया गया जहां उचित इलाज नहीं मिलने पर उसे दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब वह चिकित्सकीय देखरेख में है। -
गोंडा (उत्तर प्रदेश). गोंडा जिले के खोंडारे क्षेत्र में आपसी विवाद के लेकर एक दम्पति ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मनकापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने बुधवार को बताया कि जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र में स्थित मकोइया इलाके के निवासी चंद्रभान सिंह ने आज सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि उसके पौत्र संजीव सिंह (45) और पौत्रवधु वंदना सिंह (42) ने आत्महत्या कर ली है। संजीव का शव कमरे की छत पर पंखे से बंधे फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जबकि वंदना का शव फर्श पर मिला। उन्होंने बताया कि चंद्रभान का कहना है कि संजीव और वंदना मंगलवार रात खाना खाकर घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गये थे। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। तलवार ने बताया कि वंदना जिले के बभनान स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारी थी। परिजन का कहना है कि संजीव शराब का आदी था। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। -
जम्मू. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर के तीर्थयात्रियों के लिए बुधवार को रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) प्रणाली की शुरुआत की। आरएफआईडी प्रणाली नये साल के दिन इस धर्मस्थल पर भगदड़ मचने के बाद तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मंजूर की कई नयी परियोजनाओं का हिस्सा है। इस भगदड़ में 12 लोगों की जान गयी थी तथा 16 अन्य घायल हो गये थे। सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के 37 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा कि आरएफआईडी से यात्रियों तक आसानी से पहुंच बनी रहेगी और उन्हें कम से कम असुविधा होगी । उन्होंने कहा कि ‘स्काई वाक' का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। -
भोपाल. मध्य प्रदेश के खरगोन और दमोह जिलों में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो दंपति समेत चार लोगों की मौत हो गयी। खरगोन जिले में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलवाड़ा थाना क्षेत्र के ओखला में एक तेज रफ्तार ट्रक के पलटने से घर के बाहर बैठे 60 वर्षीय एक व्यक्ति और 55 साल की उनकी पत्नी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवकुमार सिंह ने बताया कि दमोह जिले के मांडियाडो थाना क्षेत्र के कुआ चौराहा में सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि ईंट ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठी तीन महिलाएं हादसे में घायल हो गईं। उन्होंने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया। -
शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपने पिता का समझकर अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया और तेरहवीं की तैयारियों के दौरान पता चला कि उसके पिता तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि 22 अगस्त को 60 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात शव कोतवाली अंतर्गत अजीजगंज क्षेत्र में मिला था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और शाम को ही खीरी जनपद के पसगवां क्षेत्र के रहने वाले इंद्र कुमार ने अज्ञात शव की शिनाख्त अपने पिता रनालाल के रूप में की। कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद वह औपचारिकताएं पूर्ण करके शव अपने घर ले गए तथा अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि इंद्र कुमार के चचेरे भाई के पास मंगलवार शाम को अस्पताल के ही एक मरीज का फोन आया और उसने बताया कि रनालाल यहां अस्पताल में भर्ती हैं और उनका पैर टूटा हुआ है। कुमार ने बताया कि आज इंद्र कुमार ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित में बताया कि उनके पिता एक माह से लापता थे और जो शव मिला था, उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी तथा चेहरा भी साफ नहीं था इसलिए पहचानने में गलती हो गई उनके पिता जीवित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। -
चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के 14 नेताओं को विभिन्न बोर्ड और निगमों का प्रमुख नियुक्त किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इन नेताओं के नामों की घोषणा की।
रमन बहल को पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह 2022 का राज्य विधानसभा चुनाव गुरदासपुर सीट से लड़े थे किंतु हार गये थे। विभूति शर्मा को पंजाब पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह विधानसभा चुनाव में पठानकोट सीट पर पराजित हो गये थे। आप प्रवक्ता सुनील अहलूवालिया को पंजाब जलापूर्ति और सीवेज बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पार्टी के नेता इंद्रजीत मान को पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रभार दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पंजाब को समृद्ध बनाने के लिए हमारी टीम का विस्तार किया जा रहा है...। ''
नरिंदर शेरगिल को मिल्कफेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, रंजीत चीमा को पंजाब जल संसाधन प्रबंधन निगम का प्रभार दिया गया है। अशोक कुमार सिंगला को पंजाब गौ सेवा समिति आयोग का, जबकि अनिल ठाकुर को पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुदेव सिंह लक्कना को पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, मोहिंदर सिंद्धू को पंजाब स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन, सुरेश गोयल को पंजाब राज्य सहकारिता विकास बैंक और नवदीप जीडा को शुगरफेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बलबीर सिंह पुनसुप के अध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि राकेश पुरी को राज्य वन विकास निगम का प्रभार दिया गया है। -
नयी दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बुधवार को पीएम-किसान समेत कई योजनाओं के लिए पात्र किसानों की जल्द पहचान के लिए बनाए जा रहे डेटाबेस की प्रगति की समीक्षा की। तोमर ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक में डाटा शुद्धिकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए कहा, ताकि कोई भी पात्र किसान योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये डाले जाते हैं। इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘पीएम-किसान व अन्य योजनाओं एवं भविष्य में शुरू की जाने वाली किसान कल्याण योजनाओं के लिए पात्र किसानों की त्वरित पहचान को लेकर डाटाबेस बनाया जा रहा है।'' उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2019 में पीएम-किसान की शुरूआत से 11 किस्तें दी जा चुकी हैं। इनके जरिये लगभग 11.37 करोड़ पात्र किसानों को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि अंतरित की गई हैं। - लखीमपुर खीरी (उप्र)। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को एक हथिनी की मौत हो गई। दुधवा के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार पाठक ने बताया कि मृत हथिनी की उम्र करीब आठ वर्ष थी। पाठक ने कहा कि हथिनी पिछले तीन महीने से लीवर की समस्या से जूझ रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘नियमित उपचार के बावजूद हथिनी में जिगर की जटिलताओं में सुधार नहीं हुआ, जिससे बुधवार को उसकी मौत हो गई।'' पाठक ने कहा कि हथिनी के शव का पोस्टमार्टम तीन पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा किया गया और इसकी कैमरे से रिकार्डिंग भी कराई गयी। उन्होंने बताया विसरा को संरक्षित कर लिया गया और उसे विश्लेषण के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा गया है।
- नयी दिल्ली। सरकार किसी भी प्राकृतिक आपदा या सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के बारे में लोगों को सचेत करने के वास्ते टेलीविजन, रेडियो और रेलवे स्टेशनों की मदद लेने के लिए अपनी आपदा चेतावनी प्रणाली ‘सीएपी' का विस्तार करने की योजना बना रही है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी। सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) के कार्यकारी निदेशक राज कुमार उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के लिए सी-डॉट द्वारा विकसित कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल (सीएपी) का जिला स्तर पर आग, भूस्खलन जैसे सुरक्षा मुद्दों के बारे में अलर्ट भेजने के लिए दूसरे चरण में विस्तार किया जाएगा। वह सीएपी आधारित एकीकृत अलर्ट प्रणाली पर एक कार्यशाला के इतर बोल रहे थे।उपाध्याय ने कहा कि सी-डॉट ने सीएपी का पहला चरण पूरा कर लिया है जिसमें सभी राज्य एकसाथ आ गए हैं और अलर्ट जारी करने वाली सभी राष्ट्रीय एजेंसियां - भारत मौसम विज्ञान विभाग, केंद्रीय जल आयोग, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) और भारतीय वन सर्वेक्षण - इस प्रणाली से जुड़ गयी हैं। उपाध्याय ने कहा, ‘‘हमने अलर्ट भेजने के लिए एक रेडियो स्टेशन, डीटीएच प्लेयर और रेलवे स्टेशन को अपने साथ जोड़ा है। दूसरे चरण में हम चेतावनी अलर्ट भेजने के लिए सभी रेडियो, टीवी, रेलवे स्टेशनों आदि को शामिल करने के लिए इसका विस्तार करेंगे। यह जिला स्तर पर भी क्रियाशील होगा।''
- कोट्टयम (केरल) । प्रख्यात शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का गुरुवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रॉय की कानूनी लड़ाई ने सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलाया था। लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां मैरी रॉय कोट्टयम के समीप मशहूर पल्लीकूदम स्कूल की संस्थापक भी हैं।
- नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार तड़के पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स समेत चार लोगों ने दो व्यक्तियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर करीब दो करोड़ रुपये के गहने कथित रूप से लूट लिये। पुलिस ने बताया कि कूरियर सेवा का मालिक तड़के अपने एक साथी के साथ पहाडगंज में खड़ी अपनी गाड़ी के पास जा रहा था तभी यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार पहाड़गंज थाने को सुबह चार बजकर करीब 49 मिनट पर घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आभूषणों को पहुंचाने की कूरियर सेवा चलाने वाले इस शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पहाड़गंज में चार लोगों ने उसके साथ लूटपाट की। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी पुलिस की वर्दी पहना हुआ था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार व्यक्तियों ने यह कहते हुए उससे और उसके साथी से रुकने को कहा कि वे यह जांच करना चाहते थे कि दोनों क्या ले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और वे उनके दो बैग लेकर चंपत हो गए जिनमें ज़ेवरात थे और इन बैगों को चंडीगढ़ और लुधियाना ले जाना था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है और सटीक मूल्य का पता लगाया जा रहा है। उनके अनुसार इस तरह के खेप मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि जैसे अलग-अलग स्थानों से आते हैं। मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता चौहान ने कहा, “भारतीय दंड संहिता की धाराओं 392 (लूट), 34 (साझा इरादा) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमें अहम सुराग मिले हैं और जांच जारी है।” पुलिस ने कहा कि मौका-ए-वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
- पुणे। पश्चिमी महाराष्ट्र में सतारा-पुणे राजमार्ग पर बुधवार को एक निजी अस्पताल में यकृत प्रत्यारोपण के लिए जिगर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चिकित्सकों सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर किकवी गांव के पास पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 45 मिनट पर एंबुलेंस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। राजगढ़ थाने के निरीक्षक सचिन पाटिल के मुताबिक, ''कोल्हापुर से आ रही एंबुलेंस यकृत को प्रत्यारोपण प्रक्रिया के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक ले जा रही थी।'' उन्होंने बताया, ''दुर्घटना में चिकित्सकों और चालक सहित पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए।''पाटिल ने बताया कि किकवी पुलिस चौकी पर किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात एक एंबुलेंस की सहायता से तुरंत यकृत को अस्पताल पहुंचाया गया।
- मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में बुधवार से पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ दस दिवसीय गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों और पूजा पंडालों में भगवान विनायक की मूर्ति स्थापित कर उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। पिछले दो साल के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह त्योहार कई तरह की पाबंदियों के साए में मनाया गया था। राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘गणपति बप्पा मोरया'' के आह्वान के साथ लोगों ने उत्साह के साथ इस पर्व की शुरुआत की। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड कलाकारों सहित प्रसिद्ध हस्तियों ने भगवान गणेश का स्वागत किया और 'प्रसाद' के रूप में महाराष्ट्र के पारंपरिक 'मोदक' का वितरण किया। ‘विघ्नहर्ता' के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की मूर्तियां राज्यभर में लोगों ने अपने घरों में स्थापित कीं। महामारी का असर कम होने के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गयीं। दक्षिण-मध्य मुंबई में लालबागचा राजा जैसे प्रमुख गणेश पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जो कई घंटों तक कतार में खड़े रहे। अभिनेता कार्तिक आर्यन उत्सव के पहले दिन लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पंडाल में पहुंचे।त्योहार शुरू होने से काफी पहले कई बड़े गणपति मंडल मूर्तियों को ले आए थे। कई पंडालों ने सामाजिक संदेश के साथ अलग-अलग विषयों पर सजावट की। मध्य मुंबई के प्रभादेवी में प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे शहर में बुधवार को गणेश चतुर्थी उत्सव की पूरे धूमधाम से शुरुआत हुई। प्रमुख गणेश मंडलों एवं समूहों ने भगवान गणपति के स्वागत के लिए विशाल शोभायात्रा निकालीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह करीब 10 बजे शुरू हुईं शोभा यात्राओं में पारंपरिक ढोल-ताशा (ड्रम) बजाने वाली मंडली भी शामिल हुईं। भव्य शोभा यात्रा के बाद पंच केदार मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बनाए गए एक पंडाल में श्रीमंत दगड़ूसेठ हलवाई गणपति की ‘प्राणप्रतिष्ठा' की गई। कस्बा, ताम्बड़ी जोगेश्वरी, गुरुजी तालीम, तुलसीबाग और केसरीवाड़ा में बनाए गए पंडालों में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गयीं और बड़ी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गयीं। तटीय कोंकण क्षेत्र में भी भगवान गणेश का बहुत उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया गया। कोंकण के रहने वाले हजारों मुंबईवासी हर साल इस त्योहार के लिए अपने गांवों में पहुंचते हैं।गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण बीते दो वर्षों के दौरान शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध के कारण गणेश उत्सव सादे तरीके से ही मनाया जा रहा था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार सुबह दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा' में भगवान गणेश का स्वागत किया। शिंदे ने अपनी पत्नी, बेटे एवं लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे और अपने पोते के साथ गणेश प्रतिमा की पूजा की। बाद में शिंदे परिवार ने ठाणे में अपने निजी आवास पर भी गणेश जी का स्वागत किया।मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान में कहा कि शिंदे ने राज्य के लोगों की खुशहाली और सुख शांति के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद मांगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास 'सागर' में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की और उनकी पूजा की। पत्रकारों से बात करते हुए, फडणवीस ने कहा कि वह खुश हैं कि इस साल गणेशोत्सव मुंबई समेत पूरे राज्य में उसी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था, जैसा कोरोना वायरस महामारी से पहले मनाया जाता था। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लोगों को बधाई दी।महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने मध्य मुंबई के दादर में अपने नये आवास 'शिवतीर्थ' में प्रतिमा स्थापित की। ठाकरे को अपने बेटे अमित, बहू और पोते की भगवान से प्रार्थना करते हुए एक फोटो अपने मोबाइल फोन पर खींचते देखा गया। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अपने आवास पर भगवान की पूजा अर्चना की। बॉलीवुड कलाकारों और टीवी हस्तियों ने भी गणेश चतुर्थी को बहुत उत्साह के साथ मनाया। कुछ कलाकारों ने भगवान गणेश की मूर्ति अपने घरों में स्थापित की जबकि अन्य कलाकारों ने गणपति पंडालों में जाकर भगवान विनायक के दर्शन किए। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने हर साल की तरह जुहू स्थित अपने आवास पर भगवान गणेश का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया। शिल्पा ने इस अवसर पर एक वीडियो भी साझा किया। सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा ने भी उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने घर पर भगवान गणेश की पूजा की। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने भी अपने घर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की।शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मैंने और मेरे छोटे बेटे ने गणपति जी का हमारे घर में स्वागत किया। मोदक बेहद स्वादिष्ट थे। सीख यह है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भगवान में विश्वास के माध्यम से आप अपने सपनों को जी सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।'' गणेश उत्सव के सुचारू रूप से संचालित होने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर भर के 24 वार्डों में 188 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। अधिकारियों समेत बीएमसी के कम से कम 10 हजार कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
- अहमदाबाद। पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में 28 वर्ष से अधिक समय गुजारने के बाद गुजरात का एक व्यक्ति अपने वतन लौट आया है। लौटने के बाद उक्त व्यक्ति ने भारत सरकार से पड़ोसी देश की जेलों में बंद अन्य हमवतन लोगों को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, ''25 अगस्त को पाकिस्तान से भारत लौटे कुलदीप यादव (59) ने अहमदाबाद में अपनी बहन और तीन भाइयों से मिलने के बाद सरकार से उनके पुनर्वास में मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ भी नहीं है और वह हमेशा के लिए अपने भाई-बहनों पर निर्भर नहीं रह सकते।'' उन्होंने कहा, ''मैंने अभी जो कमीज़ पहनी है वह भी पाकिस्तान की है। मेरे पास अपने कपड़े भी नहीं हैं।''यादव को पाकिस्तानी अधिकारियों ने मार्च 1994 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस साल 22 अगस्त को उन्हें जेल से रिहा किया गया था। उन्होंने पंजाब में वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किया। उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग से पड़ोसी देश की जेलों में बंद भारतीयों की दुर्दशा को समझते हुए उन्हें घर वापस लाने में मदद की अपील की। यादव ने कहा कि पाकिस्तानी जेल में बंद कईं भारतीयों ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा उन्हें दी गई प्रताड़ना के कारण वे अपना नाम तक भूल गए हैं और वे लोग सजा पूरी होने के बाद भी जेल में हैं। शहर के चांदखेड़ा इलाके में अपनी बहन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ''जब भी हम पाकिस्तान सरकार और जेल अधिकारियों से हमें रिहा करने का अनुरोध करते थे, तो वह केवल यही कहते थे कि 'भारत सरकार हमें स्वीकार नहीं कर रही।' जब भारत सरकार हमें स्वीकार नहीं करेगी तो रिहाई मुश्किल होगी ही।'' उन्होंने कहा, ''भारत सरकार को उनकी रिहाई की मांग करनी चाहिए, क्योंकि वे देश के काम के लिए वहां गए थे।'' उन्होंने कहा, ''भारत सरकार को यहां की जेल में बंद पाकिस्तानी कैदियों को पाकिस्तान में बंद भारतीयों के बदले रिहा करना चाहिए।'' यादव ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए लगा दिया, लेकिन बदले में उन्हें कुछ नहीं मिला। यादव ने 1989 में यह कहते हुए घर छोड़ दिया था कि वह नई दिल्ली में नौकरी करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने काम के बारे में जानकारी नहीं दी थी। बाद में परिवार का यादव से संपर्क टूट गया।
-
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर अपने खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के इन नेताओं में आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और जैस्मिन शाह शामिल हैं। इन नेताओं ने उपराज्यपाल के खिलाफ खादी और ग्रामोद्योग आयोग से संबंधित 2016 के एक मामले में उपराज्यपाल का नाम जोड़ने और उनके खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और बदनाम करने वाले आरोप लागाए। दिल्ली के उपराज्यपाल ने लोगों का ध्यान भटकाने वाले इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है।
-
आगरा. आगरा के पिनाहट थानांतर्गत आने वाले मौहल्ला पूरनपुरा में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 58 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, बदमाश मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि में महिला के घर में घुस गये और उन्होंने लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए उनकी की हत्या कर दी। इस संबंध में थाना पिनाहट के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रात्रि में बदमाशों ने रामकली (58) के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये हैं और घटना के बारे में आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है। सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के पति सियाराम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
-
नयी दिल्ली. भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी वसुधा गुप्ता को बुधवार को आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की नई महानिदेशक नियुक्त किया गया। इससे पहले गुप्ता, पत्र सूचना कार्यालय की महानिदेशक थीं। उन्होंने तत्काल नये पद का कार्यभार संभाल लिया है। आकाशवाणी के महानिदेशक एन. वेणुधर रेड्डी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। गुप्ता 1989 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने 32 वर्षों के अपने करियर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है।
-
नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2021 में बलात्कार के कुल 31,677 मामले, यानी रोजाना औसतन 86 ममले दर्ज किए गए। वहीं उस साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के करीब 49 मामले प्रति घंटे दर्ज किए गए। गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी की ‘क्राइम इन इंडिया 2021' रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में बलात्कार के 28,046 मामले, जबकि 2019 में 32,033 मामले दर्ज किए गए थे। 2021 में राजस्थान में दुष्कर्म के सबसे अधिक 6,337 मामले दर्ज किए, जिसके बाद मध्य प्रदेश में 2,947, महाराष्ट्र में 2,496, उत्तर प्रदेश में 2,845, दिल्ली में 1,250 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देश भर में ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध'' के कुल 4,28,278 मामले दर्ज किए गए, जिनमें अपराध की दर (प्रति एक लाख आबादी पर) 64.5 प्रतिशत थी। ऐसे अपराधों में 77.1 प्रतिशत मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए गए। आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 2020 में ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध'' के 3,71,503 मामले और 2019 में 4,05,326 मामले दर्ज किए गए थे। एनसीआरबी के अनुसार, 2021 में ‘‘महिलाओं के खिलाफ अपराध'' के सबसे अधिक 56,083 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। इसके बाद, राजस्थान में 40,738, महाराष्ट्र में 39,526, पश्चिम बंगाल में 35,884 और ओडिशा में 31,352 मामले दर्ज किए गए।
-
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।रमेश ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।’’उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। file photo
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में शराब की निजी दुकानों की जगह अब दिल्ली सरकार के 300 से अधिक विक्रय केंद्र लेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आबकारी नीति 2021-22 की जगह अब पुरानी व्यवस्था बहाल हो रही है और यह बदलाव गुरुवार से प्रभाव में आएगा।दिल्ली में करीब 250 निजी शराब विक्रेताओं के ठेके अभी संचालित हो रहे हैं जिन्हें अब वापस ली जा चुकी आबकारी नीति 2021-22 के तहत लाइसेंस दिए गए थे।आबकारी अधिकारियों ने कहा कि अधिक ठेकों के खुलने से सितंबर के पहले हफ्ते से शराब की आपूर्ति में सुधार आएगा।दिल्ली के एक वरिष्ठ आबकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी करीब 250 निजी ठेके हैं जिनका स्थान 300 से अधिक सरकारी विक्रय केंद्र लेंगे। आने वाले दिनों में ठेकों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि दिल्ली सरकार की 500 ऐसी दुकान खोलने की योजना है।’’ आबकारी विभाग का एक मोबाइल ऐप भी सितंबर से शुरू हो जाएगा जिसमें उपभोक्ताओं को उनके आसपास ठेकों की जगह और उनके खुलने एवं बंद होने के समय की जानकारी दी जाएगी।’ file photo

.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)

