- Home
- विदेश
-
ब्रासीलिया. ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य परनंबुको में शनिवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर के एक अन्य राज्य अलागोस में शुक्रवार को नदी में आई बाढ़ में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि परनंबुको में बाढ़ के कारण 1,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके कहा कि राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं। रेसिफे शहर में लोगों को शरण देने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने कहा कि अलागोस में पिछले कई दिनों में भारी बारिश के प्रभाव के कारण 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि क्षेत्रीय विकास मंत्रालय और सशस्त्र बलों की टीम को राहत और मानवीय सहायता'' के लिए भेजा जाएगा। -
लंदन. किसी हिंदी उपन्यास के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने से पहले का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। श्री के मूल उपन्यास का नाम ‘रेत समाधि' है और इसका अंग्रेजी संस्करण है ‘टॉम्ब ऑफ सैंड'। इसका अनुवाद डेजी रॉकवेल ने किया है। पुरस्कार की घोषणा होने के बाद से श्री और रॉकवेल को दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं और दोनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इस पुरस्कार के बाद से हिंदी साहित्य भी चर्चा के केंद्र में बना हुआ है, लेकिन लेखिका का मानना है कि इस लय को बनाए रखने के लिए कुछ गंभीर प्रयासों की आवश्यकता होगी। श्री ने कहा, ‘‘इसके (पुरस्कार की घोषणा के) तत्काल बाद से हिंदी साहित्य की लोकप्रियता बढ़ाने में निश्चित ही मदद मिली है। इसमें रुचि और उत्सुकता पैदा हुई है।'' उन्होंने कहा, ‘‘बहरहाल, हिंदी को केंद्र में लाने के लिए अधिक गंभीरता से सतत एवं संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है। इसमें प्रकाशकों को, खासकर इस प्रकार के साहित्य का अच्छा अनुवाद मुहैया कराने में अहम भूमिका निभानी होगी। मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि यह बात केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि सभी दक्षिण एशियाई भाषाओं पर लागू होती है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस बात का डर है कि भारत में अंग्रेजी किसी तरह से हिंदी पर हावी हो सकती है, लेखिका ने कहा कि किसी एक का चुनाव करने का सवाल नहीं होना चाहिए, क्योंकि भाषाओं में एक दूसरे को समृद्ध बनाने की क्षमता है। श्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हिंदी या अंग्रेजी में से किसी एक के चयन का सवाल नहीं होना चाहिए। द्विभाषी या त्रिभाषी या बहुभाषी होने में समस्या क्या है?'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मनुष्यों में एक से अधिक भाषा को जानने की क्षमता है। हमारी ऐसी शिक्षा प्रणाली होनी चाहिए, जो लोगों को अपनी मातृ भाषा या अन्य भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी को जानने के लिए प्रोत्साहित करे, इसमें समस्या क्या है, लेकिन इसके राजनीति में घिर जाने से यह एक तरह की अनसुलझी समस्या बन गया है।'' 64 वर्षीय लेखिका का मानना है कि रचनात्मक अभिव्यक्ति तभी श्रेष्ठ होती है, जो व्यक्ति के लिए सबसे सहज भाषा में की जाए। बेतहरीन अनुवादक रॉकवेल को अपने कॉलेज के दिनों से ही हिंदी से प्रेम हो गया था और वह ‘रेत समाधि' को ‘‘हिंदी भाषा के प्रेम पत्र'' की तरह देखती हैं। रॉकवेल ने कहा, ‘‘यह खुशी की बात है कि जिस किताब की बुकर के न्यायमंडल ने ‘‘भारत और बंटवारे का दीप्तिमान उपन्यास'' करार देकर प्रशंसा की, उसे कई द्विभाषी पाठकों ने दोनों भाषाओं में साथ पढ़ा, ताकि उसका पूरा आनंद लिया जा सके।'' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि कई लोग दोनों को साथ में पढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि यही अनुवाद का असल महत्व है, जब यह लोगों को मूल को पढ़ने के लिए उत्सुक करता है।'' रॉकवेल ने कहा, ‘‘मूल शीर्षक समाधि के कई अर्थ हैं। यह बहुत समृद्ध शब्द है, इसलिए उन्हें (श्री को) लगा कि इसका ‘टॉम्ब' अनुवाद करने से यह समृद्ध शब्द खो जाएगा... लेकिन मैंने वादा किया कि मैं पूरे पाठ में इस शब्द को समाहित करूंगी।'' तीन उपन्यासों और कई कहानी संग्रहों की लेखिका श्री ने यह नहीं बताया कि अब क्या लिख रही हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी अगली रचना प्रकाशक को सौंपे जाने के लिए लगभग तैयार है। -
नई दिल्ली। खिड़की से लटकते हुए एक बच्ची को बचाने के लिए एक शख्स बिना किसी सेक्युरिटी इक्युप्मेंट के इमारत की छठवीं मंजिल पर चढ़ गया। यह कारनामा करने के बाद उस बहादुर शख्स की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।
यह घटना मध्य चीन के शांक्सी प्रांत में हुई, जहां एक 5 साल की बच्ची गिरने के बाद खिड़की से लटकी रह गई। सुरक्षा ग्रिलों के बीच फंसी बच्ची ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। पड़ोसी एन पेंग ने बच्ची की दर्दनाक चीख सुनी, तो वह उसे बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।
एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना, उसने आवासीय ब्लॉक के सामने लगे सेक्युरिटी बार का यूज करके इमारत के बाहर चढऩा शुरू कर दिया। छठवीं मंजिल पर जैसे ही वह शख्स पहुंचा तो उसने खिड़की के ग्रिल से लटक रही छोटी बच्ची को पकड़ लिया और 10 मिनट तक उसे निकालने की कोशिश में लगा रहा। बाद में, बच्ची की मां मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित नीचे लाने में उसकी मदद की।
शख्स ने सरकारी मीडिया आउटलेट पीपुल्स डेली को बताया, वह बहुत डरी हुई थी और रोती रही। मैंने उसे डरने के लिए मना किया, और समझाया कि मैं उसे बचाने के लिए आ रहा हूं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोगों ने अच्छे इंसान की बेहद प्रशंसा की। नेटिजन्स ने उस शख्स की बहादुरी और निस्वार्थता के लिए धन्यवाद दिया। एक यूजर ने लिखा, एक सच्चे हीरो ने उसे बचाया। भगवान भला करे उसका। - नई दिल्ली। पहली बार एक हिंदी उपन्यास को अनुवाद श्रेणी में प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार मिला है। हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री के उपन्यास 'रेत समाधि के अंग्रेजी अनुवाद 'टूंब ऑफ सैंड को यह पुरस्कार मिला है।'रेत समाधि' का अंग्रेजी अनुवाद जानीमानी अनुवादक डेजी रॉकवेल ने किया है। यह किसी भी भारतीय भाषा में लिखी गई पहली किताब है जिसने अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। पुरस्कार में 50 हजार पाउंड यानी लगभग 50 लाख रुपये की राशि दी जाती है, जिसे लेखक और अनुवादक के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा।अनुवादक फ्रैंक वाएन उस निर्णायक मंडल के अध्यक्ष थे, जिसने पुरस्कृत रचना चुनी। वाएन ने कहा कि निर्णायकों ने एक जोश भरी बहस के बाद पूरे उत्साह के साथ 'टूंब ऑफ सैंड' को पुरस्कार के लिए चुना. 'रेत समाधि' 80 बरस की उम्र पार कर चुकी एक महिला की कहानी है, जो परंपराओं की बेडिय़ां तोड़कर 1947 के बंटवारे के दौरान के अपने अनुभवों का सामना करती है। वाएन ने कहा कि भले ही इस किताब में बेहद दर्दनाक अनुभवों का वर्णन है, लेकिन "यह अद्भुत रूप से प्रफुल्लित कर देने वाली किताब है।" वाएन ने कहा, "यह किताब मातम, खोने और मृत्यु जैसे बेहद गंभीर मुद्दों को उठाती है और आवाजों के शोर को एक समूहगान में तब्दील कर देती है। यह अप्रत्याशित रूप से मजेदार और मजाकिया किताब है। "'रेत समाधि' के साथ पांच और किताबें इस पुरस्कार के लिए दौड़ में थीं, जिनमें पोलैंड की नोबेल पुरस्कार विजेता ओल्गा तोकारश्चुक के अलावा अर्जेंटीना की क्लाउडिया पिन्योरो और दक्षिण कोरिया के बोरा चुंग भी शामिल हैं. पुरस्कार समारोह लंदन में हुआ। पुरस्कार स्वीकार करते वक्त लेखिका गीतांजलि श्री ने कहा, "मैंने कभी बुकर पुरस्कार जीतने की कल्पना भी नहीं की थी। कभी सोचा ही नहीं कि मैं ऐसा भी कुछ कर सकती हूं। यह एक बड़ा सम्मान है. मैं हैरान, प्रसन्न, सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं। " उन्होंने कहा, "मैं और यह किताब दक्षिण एशियाई भाषाओं में एक समृद्ध साहित्यिक परंपरा से जुड़े हैं। विश्व साहित्य इन भाषाओं के कुछ अद्भुत लेखकों को जानकर और समृद्ध होगा। "हिंदी में 'रेत समाधि' को राजकमल प्रकाशन ने छापा है। गीतांजलि श्री लंबे समय से हिंदी लेखन में सक्रिय है । उनका पहला उपन्यास 'माई' था जो 1990 के दशक में छपा था। 'हमारा शहर उस बरस' भी उसी दौरान प्रकाशित हुआ। वह 'तिरोहित' 'खाली जगह' के लिए भी चर्चित हो चुकी हैं। उनके कई कहानी संग्रह भी छप चुके हैं और उनकी रचनाओं का भारतीय भाषाओं के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन आदि में भी अनुवाद हो चुका है। 'माई' का अंग्रेजी अनुवाद 'क्रॉसवर्ड अवॉर्ड' के लिए भी नामित हुआ था। इसका अंग्रेज़ी अनुवाद मशहूर अनुवादक डेजी रॉकवेल ने किया है। 50 हजार पाउंड यानी करीब 50 लाख रुपये के साहित्यिक पुरस्कार के लिये पांच अन्य किताबों से इसकी प्रतिस्पर्धा हुई। पुरस्कार की राशि लेखिका और अनुवादक के बीच बराबर बांटी जाएगी।अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार हर साल ऐसी किताबों को दिया जाता है जो किसी अन्य भाषा से अनुवादित है और युनाइटेड किंग्डम या आयरलैंड में प्रकाशित हुई हो। इस पुरस्कार की स्थापना उन अनुवादकों के काम को सम्मानित करने के लिए की गई थी जो विभिन्न भाषाओं के साहित्य को अंग्रेजी में उपलब्ध करवाते हैं।
-
बीजिंग. ब्रिक्स देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और सदस्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों को दूर संवेदी उपग्रह अवलोकन एवं डेटा साझा करने के क्षेत्रों में एक साथ मिलकर काम करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक संयुक्त समिति की शुरुआत की है। ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को अंतरिक्ष सहयोग संबंधी संयुक्त समिति की आधिकारिक रूप से शुरुआत की। चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रमुख झांग केजियन ने बुधवार को समिति की पहली वर्चुअल बैठक में कहा कि यह सदस्य देशों के बीच आर्थिक और सामाजिक विकास में बेहतरी लाने के लिए ब्रिक्स दूर संवेदी उपग्रह सहयोग पर मार्गदर्शन करेगी। सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, झांग ने कहा कि नई संयुक्त समिति ब्रिक्स अंतरिक्ष एजेंसियों को पर्यावरण संरक्षण, आपदा रोकथाम के साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर काम करने में सक्षम बनाएगी। बैठक में, पांच सदस्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने संयुक्त समिति के संदर्भ की शर्तों, डेटा विनिमय के लिए तकनीकी विशिष्टताओं और संयुक्त अवलोकन के लिए कार्यान्वयन प्रक्रियाओं पर दस्तावेजों की समीक्षा की एवं उन्हें अंगीकार किया। पिछले साल अगस्त में, पांचों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों ने ब्रिक्स दूर संवेदी उपग्रह सहयोग को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्षता इस साल चीन के पास है। - न्यूयॉर्क। फाइजर ने दावा किया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कंपनी के कोविड-रोधी टीके की तीन खुराक देने से उनमें मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। अमेरिका में छोटे बच्चों को जल्द ही टीके की खुराक दिये जाने के बीच कंपनी का ये बयान सामने आया है।फाइजर ने इस सप्ताह के बाद इन नतीजों को अमेरिकी नियामकों के पास जमा कराने की योजना बनायी है। अमेरिका में खाद्य एवं औषधि प्रशासन पहले ही छोटे बच्चों के लिए टीके की दो खुराक की पेशकश करने वाली प्रतिद्वंद्वी कंपनी मॉर्डना के आवेदन का मूल्यांकन कर रहा है। नियामक ने अपने वैज्ञानिकों द्वारा एक या दोनों कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों पर सार्वजनिक बहस के लिए 15 जून की तारीख तय की है। वर्तमान में अमेरिका में पांच साल से कम आयु के करीब एक करोड़ 80 लाख बच्चों को कोविड-रोधी टीके लगाए जाने का इंतजार है।
-
लंदन | विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसुस के पांच साल के दूसरे कार्यकाल की संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के सदस्य देशों ने मंगलवार को पुष्टि कर दी। घातक कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए मौजूदा कठिनाइयों के बीच किसी अन्य उम्मीदवार ने इस पद के लिए टेड्रोस को चुनौती नहीं दी। डब्ल्यूएचओ के एक अन्य अधिकारी ने कमरे में मौजूद सभी से खड़े होने और उनकी सराहना करने के लिए कहा तब टेड्रोस ने कहा, ‘‘यह भाव विह्वल करने वाला है।'' टेड्रोस अत्यंत भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने अपने आंसुओं को रोकते हुए खुद को ‘‘युद्ध का नौसिखिया'' बताया। उन्होंने कहा कि कम उम्र में अपने छोटे भाई की मृत्यु देखने के बाद, ‘‘किस्मत ने मुझे यहां तक पहुंचाया।'' इथियोपिया में मंत्री रहे टेड्रोस ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 से निपटने में विश्व स्वास्थ्य संगठन का अपने प्रबंधन कौशल से नेतृत्व किया और कभी-कभी इसके कई गलत कदमों पर आलोचना का सामना किया। वह एजेंसी का नेतृत्व करने वाले पहले अफ्रीकी हैं और एकमात्र महानिदेशक हैं जो डॉक्टर नहीं हैं। टेड्रोस के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी चीन सहित कई देशों को उनकी गलतियों के लिए रोकने में विफल रही। इन देशों ने महीनों तक मास्क पहनने के खिलाफ सलाह दी थी और शुरू में कहा था कि कोरोना वायरस के तेजी से स्वरूप बदलने की संभावना नहीं है। चीन में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा भेजे गए वैज्ञानिकों ने कहा था कि पिछले साल एक रिपोर्ट जारी करने के बाद महत्वपूर्ण जांच ‘‘ठप'' हो गई थी, यहां तक कि टेड्रोस ने भी स्वीकार किया था कि रिपोर्ट में प्रयोगशाला से वायरस के प्रसार की आशंका से इनकार करने में जल्दबाजी की गई थी। वाशिंगटन में सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट में वैश्विक स्वास्थ्य नीति के निदेशक जेवियर गुजमैन ने कहा, ‘‘कुछ घटनाएं हुई हैं, लेकिन टेड्रोस भी महामारी के दौरान समान रूप से आवाज उठाते रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि टेड्रोस के नेतृत्व के बारे में आपत्तियों के बावजूद, कुछ देश बदलाव के लिए जोर देने को तैयार नहीं हैं। गुजमैन ने कहा, ‘‘हम महामारी के बीच में हैं और हमें इस कठिन क्षण से निकालने के लिए एक सतत नेतृत्व की आवश्यकता है।'' दुनिया में कोविड-19 रोधी टीकों की सीमित आपूर्ति और टीकों की जमाखोरी के लिए टेड्रोस ने अक्सर अमीर देशों को निशाना बनाया है और इस बात पर जोर दिया है कि दवा कंपनियां अपनी दवाएं गरीबों को उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही हैं। रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन पर लगभग सभी का ध्यान केंद्रित होने के बीच टेड्रोस ने यमन, सीरिया और अफगानिस्तान सहित अन्य जगहों पर संकटों के हल के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने को लेकर वैश्विक समुदाय की खिंचाई की थी और कहा था कि ऐसा संभवतः इसलिए हुआ क्योंकि पीड़ित गोरे नहीं थे। फिर भी, आलोचकों का कहना है कि टेड्रोस कुछ मूलभूत मुद्दों पर विफल रहे हैं। -
कोलंबो। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में मुद्रास्फीति का बढ़ना लगातार जारी है। अप्रैल महीने में मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में बढ़कर 33.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। श्रीलंका के जनगणना एवं सांख्यिकी विभाग ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 33.8 प्रतिशत पर रही जो एक साल पहले के 5.5 प्रतिशत की तुलना में छह गुना से भी अधिक है। इसके साथ ही अप्रैल में खाद्य मुद्रास्फीति भी 45.1 प्रतिशत के चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई। देश में जरूरी सामानों की भारी किल्लत को देखते हुए मुद्रास्फीति में यह तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच, सरकार ने पेट्रोल की खुदरा कीमत में 24.3 प्रतिशत और डीजल की कीमत में 38.4 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। ईंधन उत्पादों की भारी कमी का सामना कर रहे श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी लाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। गत 19 अप्रैल के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में श्रीलंका सरकार ने दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के बाद श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत 420 रुपये और डीजल की कीमत 400 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है जो कि अबतक का सर्वोच्च स्तर है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 82 रुपये और डीजल के दाम में प्रति लीटर 111 रुपये की भारी वृद्धि कर दी। ऊर्जा एवं बिजली मंत्री कंचना विजयशेखर ने ट्विटर पर कहा कि मंत्रिमंडल से स्वीकृत ईंधन कीमत-निर्धारण फॉर्मूले के आधार पर नई कीमतें तय की गई हैं। विदेशी मुद्रा के भारी संकट के कारण ईंधन एवं खाद्य उत्पादों की भी खरीद कर पाने में श्रीलंका सरकार नाकाम हो रही है। इस बीच, भारत ने ईंधन खरीद के लिए श्रीलंका को 50 करोड़ डॉलर की ऋण-सुविधा देकर किस्तों में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की है। इस मुश्किल दौर में सात विकसित देशों के समूह जी-7 ने श्रीलंका को ऋण राहत दिलाने में मदद करने की घोषणा की है। -
दावोस। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को, लूलू समूह के साथ राज्य में दो हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यहां विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर वैश्विक उद्योगपतियों के साथ कई बैठकें की। लूलू समूह का चार शॉपिंग मॉल और हाइपर मार्केट खोलने का इरादा है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इन परियोजनाओं से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने दावोस में जुबिलेंट समूह, हिताची और सीमेंस कंपनी के प्रमुखों से भी बातचीत की। -
दावोस। ऑक्सफेम इंटरनेशनल ने ‘ग्लोबल साउथ' में बाल देखभाल, शिक्षा और महिलाओं के लिए काम के अवसरों के वित्तपोषण के लिए कोविड-19 महामारी के सबसे धनी लाभार्थियों पर कर लगाने का सोमवार को आह्वान किया। यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2022 के दौरान लैंगिक समानता पर एक सत्र में बोलते हुए, ऑक्सफेम इंटरनेशनल की कार्यकारी निदेशक गैब्रिएला बुचर ने कहा कि कुछ उद्योग बहुत अच्छा कर रहे हैं और महामारी के दो वर्षों के दौरान अरबपतियों की संपत्ति में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, दूसरी तरफ, लाखों महिलाएं प्रभावित हुई हैं, खासकर ‘ग्लोबल साउथ' (लातिन अमेरिका, एशिया और अफ्रीका के कुछ देशों) में ऐसा हुआ है और उन्हें अनौपचारिक क्षेत्र में अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता हासिल करने में अब 136 साल लगेंगे क्योंकि महामारी ने प्रगति को एक पीढ़ी पीछे धकेल दिया है। बुचर ने कराधान के माध्यम से अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तनों का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘मोटे तौर पर जो शीर्ष पर मुनाफा कमा रहे हैं उनमें ज्यादातर पुरुष हैं और पूरी व्यवस्था, अवैतनिक देखभाल कार्य के संबंध में वास्तव में महिलाओं के कंधों पर है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हम समाधानों के वित्तपोषण के लिए धन पर कर लगाने की वकालत करते हैं।
-
मनीला। फिलीपीन में 130 से अधिक लोगों को उत्तर-पूर्वी प्रांत क्वेजोन ले जा रही एक नौका में सोमवार सुबह आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है।
पोलिलियो द्वीप से क्वेजोन जा रही एम/वी मेरक्राफ्ट-2 में आग लगने से कम से कम चार लोग लापता हो गए।
तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि 134 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से ज्यादातर को आग लगने के कारण पानी में कूदना पड़ा। हालांकि, इलाके में तैनात जहाजों ने उन्हें बचा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि आग नौका के इंजन कक्ष में भड़की होगी। उन्होंने बताया कि नौका के मलबे को तट तक लाया गया है। तटरक्षक बल द्वारा जारी तस्वीरों में नौका से आग की लपटें और धुआं उठता नजर आ रहा है। इसमें स्ट्रेचर पर घायल लोगों को एम्बुलेंस में ले जाते हुए और एक बचावकर्ता को बेहोश हो चुके एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। -
कोलंबो। श्रीलंका की विदेश सचिव आरूणि विजेवर्दने ने सोमवार को देश के विदेश मंत्रालय में कार्यभार संभाल लिया । श्रीलंका इस वक्त सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और कठिनाइयों से निपटने के लिये दूसरे देशों से मदद की गुहार लगा रहा है। विजेवर्दने को इस महीने की 20 तारीख को देश का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया था ।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक साधारण समारोह में विजेवर्दने ने विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को संबोधित किया। श्रीलंका विदेश सेवा की सदस्य, विजेवर्दने के पास विदेश सेवा के क्षेत्र में 34 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने कोलंबो में विदेश मंत्रालय में तथा विदेशों में श्रीलंका के मिशनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में कई पदों पर कार्य किया है। उन्होंने ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एमफिल की पढ़ाई की है । उन्होंने कोलंबो विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। श्रीलंका में उत्पन्न गंभीर आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है, जिसके कारण राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से त्यागपत्र देने की मांग हो रही है। इसी संकट के कारण राष्ट्रपति के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे को नौ मई को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था । -
नई दिल्ली। अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि यदि चीन ताइवान पर हमला करता है तो अमरीका सैन्य हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ताइवान की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। दशकों में अमरीका के किसी राष्ट्रपति की ओर से यह सर्वाधिक सशक्त बयान है।
अमरीका पारम्परिक रूप से ताइवान को सीधे सुरक्षा गारंटी मुहैया कराने से बचता रहा है। ताइवान के साथ अमरीका का कोई रक्षा समझौता नहीं है। वर्ष 1979 के ताइवान संबंध अधिनियम के अनुसार अमरीका को चीन के हमला करने की स्थिति में ताइवान की रक्षा के लिए सैन्य हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। हालांकि यह संधि अमरीका को, ताइवान की सुरक्षा के लिए संसाधन सुनिश्चित करने में मदद करने और चीन द्वारा ताइवान की स्थिति में कोई एकतरफा बदलाव करने से रोकने का अधिदेश करती है। - बर्लिन। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमुख ने रविवार को चेताया कि निश्चित तौर पर कोविड महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने सरकारों से कहा, ''हम अपने जोखिम पर हमारे बचाव नियमों में कमी करें।'' जिनेवा में संगठन की वार्षिक बैठक की शुरुआत करते हुए डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस ने मौजूद अधिकारियों से कहा, ''नमूनों की जांच और अनुक्रमण में कमी का मतलब है कि हम वायरस की उपस्थिति को लेकर अपनी आंखें मूंद रहे हैं।'' उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कम आय वाले देशों के करीब एक अरब लोगों को अब भी कोविड-रोधी टीके की खुराक नहीं दी जा सकी है। वैश्विक हालात पर आधारित हालिया साप्ताहिक रिपोर्ट के मद्देनजर घेब्रेयसस ने कहा कि संक्रमण के नये मामलों में मार्च के बाद कई सप्ताह से कमी दर्ज किए जाने के बाद मामलों में स्थिरता देखी गई है जबकि मौत के मामलों में भी कमी आयी है। उन्होंने कहा कि हालात में सुधार और दुनिया की 60 फीसदी आबादी का टीकाकरण होने के बावजूद जब तक महामारी हर जगह खत्म नहीं हो जाती, तब तक ये हर जगह खत्म नहीं होगी।
- संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। आशा स्वयंसेवकों को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा स्वयंसेवक भारत सरकार से संबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करते हैं। भारत में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर रहने के दौरान रोगियों का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर जांच करने को लेकर आशा कार्यकर्ता विशेष तौर पर चर्चा में आईं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने रविवार को छह पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार वैश्विक स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने, क्षेत्रीय स्वास्थ्य मुद्दों के लिए नेतृत्व और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं। महानिदेशक घेब्रेयेसस ने ‘ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड' के लिए विजेताओं का फैसला किया। इन पुरस्कारों की स्थापना 2019 में की गई थी और पुरस्कार समारोह 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के उच्च-स्तरीय उद्घाटन सत्र का हिस्सा था। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि सम्मानित लोगों में आशा भी हैं जिसका हिंदी में अर्थ उम्मीद है। भारत में 10 लाख से अधिक महिला स्वयंसेवकों को समुदाय को स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा, "ऐसे समय, जब दुनिया असमानता, संघर्ष, खाद्य असुरक्षा, जलवायु संकट और एक महामारी का एक साथ सामना कर रही है, यह पुरस्कार उन लोगों के लिए है जिनका दुनिया भर में स्वास्थ्य की रक्षा और बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान रहा है।
- सिडनी। लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।अल्बानीस (59) ने उन्हें देश का 31वां प्रधानमंत्री चुनने के लिए मतदाताओं का कैंपरडाउन उपनगर में आभार व्यक्त किया और सिडनी में हुई अपनी परवरिश का उल्लेख किया।अल्बानीस ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘यह हमारे महान देश के बारे में बहुत कुछ कहता है कि एक पेंशनभोगी अकेली मां का बेटा, जो कैंपरडाउन में सार्वजनिक आवास में पला-बढ़ा, वह आज रात ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में आपके सामने खड़ा हो सकता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘हर माता-पिता अपनी अगली पीढ़ी के लिए बेहतर की उम्मीद करते हैं। मेरी मां ने मेरे लिए एक बेहतर जिंदगी का सपना देखा था और मुझे उम्मीद है कि मेरी यात्रा ऑस्ट्रेलियाई लोगों को सितारों की बुलंदियों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।’’हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अल्बानीस की पार्टी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है या उसे निर्दलीय अथवा अन्य छोटे दलों के निर्वाचित सांसदों का समर्थन चाहिए होगा।डाक मतपत्रों की गिनती अभी जारी है, जिससे कई दिनों तक मतगणना चलने की संभावना है और इसे देखते हुए अल्बानीस संभवतः रविवार को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, ताकि वह तोक्यो में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंगलवार के क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग ले सकें।विश्लेषकों का मानना है कि जलवायु और कोविड-19 के अलावा महिलाओं के अधिकारों, राजनीतिक अखंडता और प्राकृतिक आपदाओं जैसे कई मुद्दों से निपटने में देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और उनकी टीम की नाकामी चुनाव में उनकी हार का कारण बनी।ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टर्स कॉर्प (एबीसी) की खबर के अनुसार, सरकार बनाने के लिए निचले सदन प्रतिनिधि सभा में 76 सीटों की आवश्यकता है और रविवार दोपहर तक 67 प्रतिशत वोट की गिनती के साथ 71 सीट पर जीत दर्ज करने वाली लेबर पार्टी को विजयी घोषित किया गया है। लिबरल नेशनल गठबंधन को महज 52 सीटें मिली हैं। निर्दलीयों या छोटे दलों के उम्मीदवारों ने 15 सीटें जीती हैं, जिनमें पर्यावरण केंद्रित ग्रीन पार्टी ने तीन सीटों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अन्य 12 सीटों पर जीत दर्ज की है।अल्बानीस ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को एक साथ लाने, सामाजिक सेवाओं में निवेश बढ़ाने और ‘‘जलवायु युद्धों को समाप्त करने’’ का संकल्प लिया। अल्बानीस ने अपनी जीत को रविवार सुबह ‘‘वास्तव में एक बड़ा क्षण’’ बताया।उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह मेरे जीवन का एक बड़ा क्षण है, लेकिन मैं चाहता हूं कि यह देश के लिए एक बड़ा क्षण हो। मैं देश बदलना चाहता हूं। मैं इस देश में राजनीति के काम करने के तरीके को बदलना चाहता हूं।’’वहीं, ग्रीन पार्टी के नेता एडम बैंड्ट ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘जलवायु संकट से निपटने’’ के लिए अगली सरकार के साथ काम करना चाहती है और उन्होंने कहा कि ‘‘असमानता का संकट’’ ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा है।
-
इस्लामाबाद | अपने पतियों को स्पेन ले जाने में कथित रूप से विफल रहने पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो पाकिस्तानी मूल की स्पेनिश बहनों की उनके vचाचा ने हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी । स्थानीय अखबार डॉन की एक खबर के मुताबिक, शुक्रवार को गुजरात जिले के नथिया गांव में अरूज अब्बास और अनीसा अब्बास, की हत्या कर दी गई, क्योंकि वे स्पेन में अपने पतियों को साथ रखने के लिए उनके वास्ते वीजा प्राप्त करने में विफल रही थीं। दोनों क्रमश: 21 एवं 23 साल की थीं। अखबार ने पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों बहनों की शादी एक साल से अधिक समय पहले पाकिस्तान में चचेरे भाइयों से हुई थी, लेकिन दोनों इस शादी से खुश नहीं थीं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों बहनों की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गोली मारने से पहले उन्हें गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया था। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं को उनके चाचा ने मार डाला, जो उनमें से एक के ससुर भी थे। ससुराल वालों को संदेह था कि उन्होंने जानबूझकर अपने पतियों के वीजा की प्रक्रिया में देरी की है। घटना के बाद गुजरात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) अताउर रहमान और अन्य मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक विशेषज्ञों के एक दल ने अपराध स्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। अखबार की खबर में कहा गया है कि अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अपराध में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
-
कोलंबो. श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल शनिवार को हटा लिया। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट और सरकार विरोधी प्रदर्शनों को देखते हुए दो सप्ताह पहले आपातकाल लागू किया गया था। सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार के मद्देनजर आपातकाल नियमन को संसद में पेश नहीं करने का फैसला किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक महीने के अंदर दूसरी बार छह मई की मध्यरात्रि को आपातकाल लागू किया था। 'हिरु न्यूज' की खबर के अनुसार राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि शुक्रवार मध्यरात्रि से आपातकाल हटा लिया गया है। आपातकाल को लागू करना या बनाए रखना संसद पर निर्भर है, जिसे राष्ट्रपति द्वारा अधिसूचना के 14 दिनों के भीतर सदन में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। हालांकि सरकार ने संसद में आपातकाल नियमन को प्रस्तुत नहीं करने का फैसला किया। आपातकाल के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों को किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने की असीमित शक्ति मिल जाती है। श्रीलंका में सरकार समर्थक और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। श्रीलंका साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। विदेशी मुद्रा की कमी के कारण यह संकट पैदा हुआ है जिसके कारण देश आयातित अनाज और ईंधन के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा। इससे जरूरी सामानों की घोर किल्लत हो गई है और कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। -
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की संसदीय चुनावों में हार के बाद लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बानीस देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। चुनाव के शुरूआती नतीजों से पता चलता है कि लेबर पार्टी ने सरकार गठन के लिए जरूरी 76 सीटों में से 72 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। संसदीय चुनाव मतगणना अभी चल रही है। शनिवार शाम को मतदान खत्म होने के कुछ देर के बाद मतों की गिनती शुरू हो गई थी।श्री अल्बानीस ने अपने विजयी भाषण में देश को एकजुट बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, वृद्ध लोगों की देखभाल से जुड़े संकट को दूर करने का वादा किया। उन्होंने संघीय अखंडता आयोग बनाने की भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इससे पहले प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सिडनी में टेलीविजन पर दिए गए भाषण में कहा कि मतगणना अभी अधूरी है लेकिन विपक्षी लेबर पार्टी के सरकार बनाने की संभवना है। श्री मॉरिसन ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता से बात की है और एंथनी अल्बानीस को चुनाव में विजयी होने पर बधाई दी है।श्री मॉरिसन ने कहा कि वे लिबरल पार्टी के नेता का पद छोड़ देंगे। श्री मॉरिसन नेतृत्व में कई बार परिवर्तन के बाद 2018 में प्रधानमंत्री बने थे। छह राज्यों के संघ ऑस्ट्रेलिया में संसदीय प्रणाली चल रही है। प्रतिनिधि सभा में कुल एक सौ 51 सीटें हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीज को संसदीय चुनाव में जीत पर बधाई दी है। - कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल शनिवार को हटा लिया। देश में अभूतपूर्व आर्थिक संकट और सरकार विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दो सप्ताह पहले आपातकाल लागू किया गया था।श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक महीने के अंदर दूसरी बार छह मई की मध्यरात्रि आपातकाल लागू किया था।'हिरु न्यूज' की खबर के अनुसार राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि शुक्रवार मध्यरात्रि से आपातकाल हटा लिया गया है। देश में कानून-व्यवस्था में सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।श्रीलंका में सरकार समर्थक और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। श्रीलंका साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
- लंदन। कोविड वायरस से उबर रही दुनिया को अब मंकीपॉक्स वायरस का खतरा सता रहा है। यूरोप के बाद कनाडा और अमेरिका में भी मंकीपॉक्स के मामले मिले हैं। आमतौर पर यह बीमारी अफ्रीका में पाई जाती है। कनाडा के क्यूबेक प्रांत में स्वास्थ्य अधिकारी मंकीपॉक्स के संदिग्ध करीब एक दर्जन मामलों की जांच कर रहे हैं। अमेरिका ने अपने यहां कम से कम एक मामले की पुष्टि कर दी है. और पुर्तगाल में इस वायरस के पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है।अमेरिका ने कहा कि हाल ही में कनाडा से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स पाया गया है। इसी हफ्ते की शुरुआत में यूरोप में दर्जनभर मामलों की पुष्टि हुई थी। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक मंकीपॉक्स एक खतरनाक वायरस है जिसकी शुरुआत फ्लू जैसी ही होती है। बुखार, बदन दर्द और जुकाम आदि के बाद चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चिकनपॉक्स जैसे दाने उभर आते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात पर चिंता जताई क्योंकि इन देशों में मंकीपॉक्स होना सामान्य बात नहीं है। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी और पॉक्स वायरस विशेषज्ञ इंगर डैमन के मुताबिक यौन संबंधों के नेटवर्क में ये मामले फैल रहे हैं।ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने कहा कि 6 मई के बाद से देश में मंकीपॉक्स के नौ मामले मिल चुके हैं। स्पेन और पुर्तगाल ने अपने यहां 40 मामलों की पुष्टि की है।क्या है मंकीपॉक्स?स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह बीमारी शारीरिक द्रव्यों से फैल सकती है। यानी किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने, उसकी चीजें इस्तेमाल करने आदि से संक्रमण हो सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है घर में साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायन इस वायरस को खत्म कर सकते हैं। यह माना जाता है कि मंकीपॉक्स अफ्रीका तक सीमित है अमेरिका या अन्य देशों में यात्रियों के जरिए ही पहुंचता है। अमेरिका में पिछले सालटेक्सस और मैरीलैंड में भी मंकीपॉक्स का एक-एक मामला मिला था। दोनों ही लोगों को नाइजीरिया की यात्रा के बाद मंकीपॉक्स हुआ था। बाद में 27 राज्यों में इसके मामले मिले थे। अफ्रीका में चूहों या अन्य छोटे जानवरों के काटने से यह बीमारी होती है लेकिन इसे बहुत ज्यादा संक्रामक नहीं माना जाता है, यानी यह बहुत आसानी से अन्य लोगों में नहीं फैलती है।मंकीपॉक्स विषाणुओं के उसी परिवार का वायरस है, जिससे स्मॉलपॉक्स संबंधित है। ज्यादातर लोग मंकीपॉक्स से कुछ हफ्तों में ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस बीमारी से ग्रस्त लगभग 10 फीसदी लोगों की जान चली जाती है।
-
बीजिंग. चीनी वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 32 प्रकाश वर्ष दूर सौर मंडल के बाहर रहने योग्य पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज के लिए अंतरिक्ष दूरबीन के माध्यम से आकाश का सर्वेक्षण करने के लिए एक परियोजना का प्रस्ताव रखा है। आधिकारिक मीडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्लोजबी हैबिटेबल एक्सोप्लैनेट सर्वे (सीएचईएस) नाम की यह परियोजना पहला अंतरिक्ष मिशन होगी जिसे विशेष रूप से सूर्य जैसे तारों के आसपास रहने योग्य स्थलीय ग्रहों की खोज के लिए बनाया गया है। सौर मंडल के बाहर रहने योग्य ग्रहों की खोज खगोल विज्ञान में मौलिक अनुसंधान की प्रमुख सीमाओं में से एक है। खबर में कहा गया कि सीएचईएस के तहत लंबी अवधि के सर्वेक्षण में 32 प्रकाश-वर्ष दूर सूर्य जैसे लगभग 100 तारों का निरीक्षण किया जाएगा और उम्मीद है कि पृथ्वी या सुपर-अर्थ जैसे लगभग 50 ग्रहों की खोज की जाएगी जो पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 10 गुना तक हैं।
-
कोलंबो. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को संसद में कहा कि देश को विश्व बैंक से 16 करोड़ डॉलर की सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के कारण देश में ईंधन और गैस की कमी होने और इसके खिलाफ यहां जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस आर्थिक सहायता में से कुछ हिस्सा ईंधन खरीदने के लिए उपयोग करने की संभावना तलाशी जा रही है। विक्रमसिंघे ने कहा, ‘‘विश्व बैंक से 16 करोड़ डॉलर मिले हैं और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से भी अनुदान मिलने की उम्मीद है।'' उन्होंने कहा कि विश्व बैंक से मिले धन का उपयोग ईंधन खरीदने के लिए नहीं किया जा सकता है।
विक्रमसिंघे ने कहा, ‘‘हालांकि हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसके कुछ हिस्से का उपयोग ईंधन खरीद के लिए किया जा सकता है।'' विक्रमसिंघे ने बीते सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत से मिले कर्ज के तहत पेट्रोल की दो और खेप इस सप्ताह और 29 मई तक आने वाली हैं। ईंधन और गैस की कमी के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को भी यहां कई सड़कों को जाम किया । -
कोलंबो. श्रीलंका के नवनियुक्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को अगले दो महीने सबसे कठिन होने की चेतावनी देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य किसी व्यक्ति, परिवार या समूह को नहीं बल्कि संकटग्रस्त देश को बचाना है। उनका इशारा राजपक्षे परिवार एवं उसके पूर्व प्रभावशाली नेता महिंदा राजपक्षे की ओर था। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री बनने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित राष्ट्र के नाम अपने अपने संबोधन में यूनाईटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के नेता विक्रमसिंघे (73) ने कहा कि श्रीलंका की समुद्री सीमा में मौजूद पेट्रोल, कच्चे तेल, भट्ठी तेल की खेपों का भुगतान करने के लिए खुले बाजार से अमेरिकी डॉलर जुटाये जायेंगे। विक्रमसिंघ को बृहस्पतिवार को श्रीलंका का 26 वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था क्योंकि देश सोमवार से ही बिना सरकार के था। तब प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर उनके समर्थकों के हमले के बाद हिंसा भड़क जाने के उपरांत अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। विक्रमसिंघे ने कहा, ‘‘मैं खतरनाक चुनौती ले रहा हूं ....मैंने नुकीले कील वाले जूते पहन रखे हैं , जिन्हें नहीं हटाया जा सकता है....मैं अपने देश की खातिर यह चुनौती स्वीकार कर रहा हू। मेरा लक्ष्य एवं समर्पण किसी व्यक्ति, परिवार या पार्टी को बचाना नहीं है । मेरा उद्देश्य इस देश के सभी लोगों एवं अपनी भावी पीढ़ी के भविष्य को बचाना है।'' उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो महीने इस वर्तमान आर्थिक संकट में सबसे मुश्किल भरे होंगे। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, ‘‘ अगले एक-दो महीने हमारे जीवन में सबसे कठिन होंगे। हम कुछ कुर्बानियां देने एवं इस काल की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपने आप को तैयार करना चाहिए।'' विक्रमसिंघे ने कहा कि फिलहाल श्रीलंका की अर्थव्यवस्था बहुत जोखिम पूर्ण स्थिति में है और देश को जरूरी सामानों के लिए लगी कतारों में कमी लाने के लिए अगल दो-चार दिनों में 7.5 करोड़ डॉलर हासिल करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल हमारे पास बस एक दिन के लिए पेट्रोल का भंडार है। '' उन्होंने कहा कि भारतीय ऋण सुविधा के कारण डीजल की कमी से निपट लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ कल पहुंचे डीजल के खेप के कारण डीजल की कमी कुछ हद तक हल हेा गयी है। भारतीय ऋण सुविधा से डीजल के दो और खेप 18 मई और एक जून तक पहुंचने वाले हैं। इसके आलवा, पेट्रोल के दो खेपों के 18 एवं 29 मई को आने की संभावना है।'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ अगले 40 दिनों के लिए में कच्चे तेल एवं भट्ठी तेल श्रीलंका की समुद्री सीमा में खड़े कर लिये गये हैं। हम इन खेपों का भुगतान करने के लिए खुले बाजार से डॉलर जुटाने में लगे हैं। '' उन्होंने कहा कि श्रीलंक में बिजली का एक चौथाई हिस्सा तेल से पैदा होती है इसलिए प्रतिदिन बिजली कटौती 15 घंटे तक होगी । उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि हमने इस संकट को टालने के लिए धन पहले ही जुटा लिया है। '' विक्रमसिंघे ने कहा कि पूरी बैंकिंग प्रणाली डॉलर की कमी से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि अन्य गंभीर चिंता दवाइयों की कमी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हृदय संबंधी दवा समेत कई दवाइयों एवं सर्जिकल उपकरण की भारी कमी है। दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति एवं मरीजों के लिए भोजन के वास्ते चार महीनों के लिए भुगतान नहीं किये गये हैं। उनके प्रति भुगतान राशि 34 अरब रूपये (श्रीलंकाई) है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ अभी हमें और मुश्किल स्थिति का सामना करना होगा। संभावना है कि महंगाई और बढे। -
न्यूयॉर्क. फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन कलकत्ता' और 'शूबॉक्स' के अलावा लघु फिल्म 'तांग/लॉन्गिंग' ने न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव में शीर्ष पुरस्कार जीते हैं। इस बार न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईएफएफ) में लगभग 60 फिल्मों, फीचर फिल्मों और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। एनवाईआईएफएफ को उत्तरी अमेरिका का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव माना जाता है। यह महोत्सव सात से 14 मई तक चला, जिसमें भारत और भारतीय मूल के फिल्मकारों द्वारा बनाई गई फिल्में प्रदर्शित की गईं। भारत-अमेरिकी कला परिषद (आईएएसी) द्वारा इस फिल्म महोत्सव का आयोजन लगातार तीसरे वर्ष भी डिजिटल माध्यम से किया गया। इसमें 18 फीचर फिल्में, छह वृत्तचित्र और 36 लघु फिल्मों समेत कुल 60 फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। अजॉय बोस और पीटर कॉम्पटन द्वारा निर्देशित 'द बीटल्स एंड इंडिया : एन एंड्योरिंग लव अफेयर' के प्रदर्शन के साथ ही न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। एनवाईआईएफएफ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'शूबॉक्स' को मिला, जबकि आदित्य विक्रम सेनगुप्ता ने 'वंस अपॉन अ टाइम इन कलकत्ता' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। जितेंद्र जोशी ने 'गोदावरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं, श्रीलेखा मित्रा ने 'वंस अपॉन अ टाइम इन कलकत्ता' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया। बानी सिंह द्वारा निर्देशित लघु फिल्म 'तांग/लॉन्गिंग' ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (फीचर फिल्म) का पुरस्कार जीता। 'तांग/लॉन्गिंग' की कहानी बानी सिंह के पिता ओलंपियन ग्रहनंदन सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1948 और 1952 में हॉकी में दो बार स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार 'किकिंग बॉल्स' को दिया गया। इस फिल्म महोत्सव में भारत में बोली जाने वाली असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत कुल 13 भाषाओं की फिल्में दिखाई गईं।




.jpg)

.jpg)







.jpg)












.jpg)