- Home
- बिजनेस
- मुंबई। शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 338 अंक लुढ़क गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक का ब्योरा आने के बाद वैश्विक बाजारों में चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजार भी नीचे आये। बैठक के ब्योरे में बांड खरीद कार्यक्रम में नरमी लाने पर चर्चा की गयी है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 50,000 अंक तक पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें गिरावट आयी और अंत में यह 337.78 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,564.86 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.10 अंक यानी 0.83 प्रतिशत लुढ़क कर 14,906.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें 2.70 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा सन फार्मा, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। इनमें 2.47 प्रतिशत तक की तेजी आयी। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू संकेतकों के अभाव में बाजार में गिरावट आयी। अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट में गिरावट रही। फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे जारी होने के बाद ट्रेजरी पर प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में उछाल आया। जो ब्योरा सामने आया, उसकी अपेक्षा नहीं की जा रही थी।'' उन्होंने कहा, ‘‘फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) बैठक का ब्योरा आने वाले समय में बांड खरीद कार्यक्रम में नरमी का संकेत देता है। यानी यह भविष्य में नीति में बदलाव को बताता है। इसका उभरते बाजारों पर असर होगा।'' रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार कोविड-19 मामलों में कमी से निवेशकों को थोड़ा संतोष मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि एफओएमसी बैठक के ब्योरे के अनुसार सदस्यों के बीच मुद्रास्फीति तथा नरम रुख को लेकर विचारों में अंतर तथा वित्तीय संपत्तियों में उसके मूल्य के मुकाबले अधिक तेजी को लेकर ईसीबी (यूरोपीयन सेंट्रल बैंक) की चेतावनी का असर भारत समेत वैश्वि बाजारों पर पड़ा है।'' एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल में गिरावट रही जबकि जापान में निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 66.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 73.12 पर बंद हुआ।शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 697.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि आयकर विभाग अगले महीने की शुरुआत में करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसका इस्तेमाल आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने और अन्य कर संबंधित कार्यों के लिए किया जा सकेगा। विभाग करदाताओं के अनुकूल आयकर रिटर्न भरने के लिये नई वेबससाइट सात जून को पेश करेगा। मौजूदा वेब पोर्टल को इस दौरान हटा दिया जाएगा। मौजूदा पोर्टल एक जून से छह जून तक ‘ब्लैकआउट अवधि' में रहेगा। सीबीडीटी ने करदाताओं से कहा कि अगर कोई जरूरी दस्तावेज जमा करना है या अपलोड अथवा डाउनलोड करना है, उसे एक जून से पहले पूरा कर लें ताकि पोर्टल बंद (एक से छह जून) रहने के दौरान कोई समस्या नहीं हो। विभाग के ‘सिस्टम' निदेशालय ने बुधवार को सूचित किया कि पुराने पोर्टल... डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. इंकमटैक्सइंडियाईफाइलिंग .गॉव.इन (www.incometaxindiaefiling.gov.in) से नये पोर्टल... डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इंकमटैक्सगॉव.इन (www.incometaxgov.in) पर जाने का काम पूरा हो गया है और इसे सात जून से चालू कर दिया जाएगा। आदेश के अनुसार, ‘‘नये पोर्टल की शुरूआत के क्रम में मौजूदा पोर्टल एक जून से छह जून के लिये करदाताओं और अन्य बाहरी लोगों के लिये उपलब्ध नहीं होगा।'' सीबीडीटी ने बयान में कहा, ‘‘पुराने पोर्टल से नये पोर्टल पर जाने और उसके शुरू होने के दौरान कुछ समय के लिये करदाताओं और अन्य संबंधित पक्षों से धैर्य रखने का आग्रह किया जाता है...।'' बयान के अनुसार, ‘‘इससे करदातओं को कोई समस्या नहीं होगी। विभाग इस अवधि के दौरान किसी तरह के अनुपालन को लेकर कोई समय तय नहीं करेगा।' आदेश में अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोई भी सुनवाई या शिकायत के निपटारे के लिए 10 जून के बाद की तारीख तय करें, ताकि तब तक करदाता नए सिस्टम को अच्छी तरह समझ लें। आदेश में यह भी कहा गया कि इस दौरान करदाता और विभाग के अधिकारी के बीच निर्धारित कोई भी कार्य स्थगित किया जा सकता है। नया वेब पोर्टल छह व्यापक श्रेणियों में नये फीचरों से लैस होगा और इससे करदाताओं को जल्द रिफंड जारी करने में भी मदद मिलेगी। नये पोर्टल में करदाताओं की सुविधा के लिये कई तरह की सहायता के उपाय भी किये गये हैं।
- नई दिल्ली । सरकार ने टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने वित्त वर्ष 2020-21 (एसेसमेंट ईयर 2021-22) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा दो महीने बढ़ा दी है। सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए यह फैसला किया है।30 सितंबर तक रिटर्न भर सकेंगे इंडिविजुअल टैक्सपेयर्सइंडिविजुअल टैक्सपेयर्स अब 30 सितंबर तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "सीबीडीटी ने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 119 के तहत अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ा दी है।" इससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमें टैक्स के जुड़े कई तरह के कंप्लायंस की समयसीमा बढ़ा चुका है।कंपनियों के लिए भी रिटर्न फाइल करने की समयसीमा बढ़ीसीबीडीटी ने कंपनियों के लिए भी इंकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की समयसीमा एक महीना बढ़ा दी है। अब कंपनियां 30 नवंबर तक पिछले वित्त वर्ष का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकेंगी। आम तौर पर कंपनियों को हर साल 31 अक्टूबर तक पिछले वित्त वर्ष का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना पड़ता है।इनकम टैक्स के नियम के मुताबिक, ऐसा व्यक्ति जिसे अकाउंट के लिए ऑडिट जरूरी नहीं है और जो आम तौर पर आईटीआर-1 या आईटीआर-4 का इस्तेमाल करता है, उसे हर साल 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करना पड़ता है। लेकिन, कोरोना की महामारी को ध्यान में रख पिछले साल की तरह इस साल भी आईटीआर दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी गई है।फॉर्म-16 जारी करने की समयसीमा भी बढ़ाई गईसीबीडीटी ने कंपनियों के लिए कर्मचारियों को फॉर्म-16 जारी करने की समयसीमा भी एक महीना तक बढ़ा दी है। अब कंपनियां 15 जुलाई तक अपने कर्मचारियों को फॉर्म-16 जारी कर सकेंगी।
- नई दिल्ली। दवा कंपनी सिप्ला ने गुरुवार को यूबायो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के साथ मिलकर भारत में कोविड -19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण किट- वीराजेन की पेशकश की।कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इस पेशकश से मौजूदा परीक्षण क्षमताओं में इजाफा होगा और कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। सिप्ला ने बताया कि इस परीक्षण किट की आपूर्ति 25 मई 2021 से शुरू होगी। सिप्ला के एमडी और ग्लोबल सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, सिप्ला कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में उपचार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। यह साझेदारी हमें मौजूदा समय में देश भर में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी।
- नयी दिल्ली। आयकर विभाग अगले महीने की शुरुआत में करदाताओं के लिए एक नया ई-फाइलिंग वेब पोर्टल पेश करने की तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल आईटीआर दाखिल करने और अन्य कर संबंधी कार्यों के लिए किया जा सकेगा। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि नया पोर्टल अधिक सुविधाजनक होगा। मौजूदा वेब पोर्टल एक जून से छह जून तक बंद रहेगा।विभाग के सिस्टम विंग द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि पुराने पोर्टल से नए पोर्टल पर जाने का काम पूरा हो जाएगा और सात जून तक इसे चालू कर दिया जाएगा। आदेश में अधिकारियों से कहा गया है कि वे कोई भी सुनवाई या शिकायत के निपटारे के लिए 10 जून के बाद की तारीख तय करें, ताकि तब तक करदाता नए सिस्टम को अच्छी तरह समझ लें। आदेश में यह भी कहा गया कि इसबीच करदाता और विभाग के अधिकारी के बीच निर्धारित कोई भी कार्य स्थगित जा सकता है।
- नयी दिल्ली । आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 17 मई तक 15 लाख से अधिक करदाताओं को 24,792 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। विभाग ने ट्वीट जारी कर कहा है कि इस राशि में व्यक्तिगत आयकर रिफंड की राशि 7,458 करोड़ रुपये है। जबकि कंपनी कर के तहत 17,334 करोड़ रुपये रिफंड किये गये हैं। विभाग ने कहा, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल 2021 से 17 मई 2021 की अवधि में 15 लाख से अधिक करदाताओं को 24,792 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किये हैं।'' विभाग ने कहा, ‘‘14.98 लाख मामलों में 7,458 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया है जबकि 43,661 मामलों में 17,334 करोड़ रुपये का कंपनी कर रिफंड जारी किये गये हैं।'' आयकर विभाग ने हालांकि रिफंड के लिए वित्तीय वर्ष स्पष्ट नहीं किया। लेकिन माना जा रहा है कि यह रिफंड वित्त वर्ष 2019-20 के लिए दाखिल किए गए टैक्स रिटर्न के लिए है। विभाग के अनुसार 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान उसने 2.38 करोड़ करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ के रिफंड जारी किये हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में जारी रिफंड वित्त वर्ष 2019-20 में जारी 1.83 लाख करोड़ रुपये के रिफंड के मुकाबले 43.2 प्रतिशत अधिक है।
- मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से हाल में आरबीआई द्वारा घोषित उपायों को तेजी से लागू करने और अपने बही-खातों को मजबूत करने के लिये उठाये गये कदमों पर ध्यान देते रहने को कहा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह स्वीकार किया कि पीएसबी महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में मदद के साथ लोगों और कंपनियों को ऋण और बैंक से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आरबीआई ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘गवर्नर ने बैंकों से हाल में आरबीआई द्वारा घोषित उपायों को जल्द लागू करने को कहा। उन्होंने बैंकों से अपने बही-खातों को मजबूत करने के लिये उठाये गये कदमों पर ध्यान बनाये रखने को भी कहा।'' उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में आरबीआई ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके अलावा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र के लिये कर्ज सुविधा बेहतर करने, कर्ज पुनर्गठन और केवाईसी को युक्तिसंगत बनाये जाने की भी घोषणा की। बैठक के दौरान वित्तीय क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, एमएसएमई, छोटे कर्ज लेने वालों समेत विभिन्न क्षेत्रों को दिये जा रहे ऋण की स्थिति पर भी चर्चा की गयी। बैठक में मौद्रिक नीति का लाभ ग्राहकों को उपलब्ध कराने और कोविड-महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए आरबीआई की तरफ से उठाये गये नीतिगत कदमों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गयी। बैठक में डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम राजेश्वर राव, माइकल देबव्रत पात्रा और टी रवि शंकर भी उपस्थित थे।
- नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलरी एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को सोने का भाव 97 रुपये टूटकर 47 हजार 853 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया है।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मिले जुले वैश्विक रुख के बीच सोने में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव मामूली बढ़कर बंद हुआ।वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने का भाव 97 रुपये टूटकर 47 हजार 853 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47 हजार 950 रुपये पर था। चांदी भी 1,417 रुपये की गिरावट के साथ 71 हजार 815 रुपये प्रति किलो रह गई। इससे पिछले दिन चांदी 73 हजार 232 रुपये पर बंद इुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव मामूली गिरावट के साथ क्रमश: 1,867 डॉलर और 27.88 डॉलर प्रति औंस रहे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''मिले जुले वैश्विक रुख के बीच सोने में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई।"वायदा बाजार में गोल्डमजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 78 रुपये की तेजी के साथ 48 हजार 385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 78 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 48 हजार 385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6 हजार 312 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,869.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।
- नई दिल्ली। अमरीकी फार्मास्यूटिकल कंपनी जॉनसन एण्ड जॉनसन ने तेलंगाना की बॉयोलॉजीकल ई लिमिटेड के साथ कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिए समझौता किया है। जैनसेन कोविड-19 नाम की इस वैक्सीन को अमरीका, यूरोप और थाईलैंड तथा दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में स्वीकृति मिल चुकी है।जॉनसन एण्ड जॉनसन ने एक वक्तव्य में कहा है कि वह टीके के निर्माण के लिए बॉयोलॉजीकल ई लिमिटेड के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि वह कोविड-19 की वैक्सीन के विकास और उत्पादन बढ़ाने और इसे विश्वभर में पहुंचाने के लिए रात-दिन कार्य कर रही है।
- नयी दिल्ली । वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने मंगलवार को अपने छह करोड़ के करीब निम्न आय वाले ग्राहकों को 49 रुपये का प्लान मुफ्त देने की घोषणा की। महामारी के दौरान ग्राहकों को कंपनी के साथ जुड़े रहने में मदद के लिये इस एकबारगी सुविधा का एलान किया गया है। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस समूह के ग्राहक यदि अपने मोबाइल सेवा के लिये 79 रुपये मूल्य का प्लान खरीदते हैं तो उन्हें इस पर करीब करीब दुगुना लाभ होगा। इससे पहले जियो और एयरटेल कंपनियां भी चुने गये ग्राहक वर्ग के लिये इस तरह की राहत योजनाओं की घोषणा कर चुकीं हैं। कंपनी की उसके छह करोड़ ग्राहकों के लिये घोषित 49 रुपये की रिचार्ज योजना 294 करोड़ रुपये की बैठती है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वीआई वर्तमान कठिन परिस्थितियों में अपने निम्न आय वाले छह करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक निशुल्क उपलब्ध करायेगी। इस प्लान में 38 रुपये का टाकटाइम और 100 एमबी का डाटा दिया जायेगा और इसकी 28 दिन की वैधता होगी। इस पेशकश के साथ वीआई उम्मीद करता है कि उसके ग्राहक उसके साथ सुरक्षित रूप से जुड़े रहेंगे।
- नयी दिल्ली।पेप्सीको फाउंडेशन ने सीड्स इंडिया के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 देखभाल केंद्र की शुरुआत की। एक बयान के मुताबिक पेप्सीको फाउंडेशन ने मथुरा के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी दिए और टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग की घोषणा की। पेप्सीको इंडिया ने बयान में कहा कि उसने इस महामारी में राहत पहुंचाने के लिए 13 राज्यों में जरूरतमंदों को भोजन और सरकारी अस्पतालों को कोविड-19 परीक्षण किट उपलब्ध कराएं हैं और राज्य में पुलिसकर्मियों और किसानों को स्वच्छता किट भी बांटे गए हैं।
- नयी दिल्ली । विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि सिंगापुर की स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर है और सभी एहतियात बरती जा रही हैं। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि वहां कोरोना वायरस का ‘‘काफी खतरनाक'' प्रकार सामने आने के बाद वहां की सभी उड़ानों को रद्द किया जाए। पुरी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘केजरीवाल जी, सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं। सिंगापुर के साथ हमारा एयर बब्बल भी नहीं है।'' उन्होंने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानें जारी हैं ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। पुरी ने कहा, ‘‘हम स्थिति पर अब भी नजर बनाए हुए हैं। सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।''कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत ने 23 मार्च 2020 से सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक लगाई हुई है। बहरहाल, मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है। इससे पहले केजरीवाल ने आज केंद्र से अपील की कि सिंगापुर से सभी हवाई सेवाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां कोरोना वायरस का नया प्रकार मिला है जिसे बच्चों के लिए ‘‘काफी खतरनाक'' बताया जा रहा है।
- मुंबई । कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार कमी आने और आर्थिक गतिविधियों में सुधार की उम्मीदों से मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। निवेशकों की धारणा में सुधार से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी पिछले दो माह के शीर्ष स्तर पर पहुंच गये। बीएसई सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 612.60 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर पचास हजार के आंकड़े को पार करता हुआ 50,193.33 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स का 16 मार्च के बाद यह सबसे ऊंचा बंद स्तर रहा है। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 184.95 अंक यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 15,000 अंक के स्तर से ऊपर 15,108.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा में सबसे ज्यादा,करीब छह प्रतिशत चढ़ गया। बजाज आटो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एण्ड टुब्रो भी लाभ में रहे। इसके विपरीत भारती एयरटेल, आईटीसी, डा रेड्डीज लैब और स्टेट बैंक जैसे कई प्रमुख शेयरों में गिरावट रही। उद्योग के क्षेत्रवार यदि बात की जाये तो बीएसई वाहन, टिकाऊ उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान, बिजली और जनोपयोगी उद्योगों के समूह सूचकांक में 3.19 प्रतिशत तक की बढ़त रही। वहीं दूरसंचार और एफएमसीजी समूह के सूचकांक 1.66 प्रतिशत तक गिर गये। रिलायंस सिक्युरिटीज के बाजार रणनीति विभाग के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट के शुरुआती संकेत मिलने और अर्थव्यवस्था में सुधार की गति तेज होने की उम्मीद से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।'' एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेतों से भी बाजारों में तेजी को समर्थन मिला। एशियाई बाजारों में शंघाई, हांग कांग, टोक्यो और सोल लाभ के साथ बंद हुये, वहीं यूरोपीय बाजारों में दोपहर तक के कारोबार में लाभ की स्थिति रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.82 प्रतिशत बढ़कर 70.03 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 17 पैसे की छलांग लगाकर 73.05 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।
- नई दिल्ली। गूगल ने मंगलवार को भारत में 30 समाचार संगठनों के साथ अपने न्यूज शोकेस की पेशकश की, जिसका मकसद गूगल के समाचार और खोज मंचों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदर्शित करने के लिए प्रकाशकों को प्रोत्साहित करना और समर्थन देना है। इसके साथ ही गूगल भारत में अगले तीन वर्षों के दौरान समाचार संगठनों और पत्रकारिता विद्यालयों के 50 हजार पत्रकारों और पत्रकारिता के छात्रों को डिजिटल हुनर सिखाएगा।गूगल के उपाध्यक्ष (उत्पाद प्रबंधन) ब्रैड बेंडर ने कहा, हम अब प्रकाशकों की मदद के लिए न्यूज शोकेस पेश कर रहे हैं, ताकि लोगों को भरोसेमंद खबर मिल सके, विशेष रूप से इस महत्वपूर्ण समय में जब कोविड संकट जारी है। समाचार शोकेस दल प्रकाशकों की पसंद के अनुसार लेखों को बढ़ावा देता है, और उन्हें खबर के साथ अतिरिक्त संदर्भ देने की अनुमति भी देता है, ताकी पाठकों में इस बात की बेहतर समझ बन सके कि उनके आसपास क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये समाचार दल ब्रांडिंग सुनिश्चित करते हैं, और उपयोगकर्ताओं को प्रकाशकों की वेबसाइट पर ले जाते हैं।गूगल न्यूज शोकेस भारत में 30 राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार संगठनों के साथ शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में इस संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी।
- नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने का भाव 333 रुपए बढ़कर 47 हजार 833 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 47 हजार 500 रुपए पर था।मांग बढऩे के कारण चांदी भी 2,021 रुपए के उछाल के साथ 73 हजार 122 रुपये प्रति किलो हो गई। इससे पिछले दिन चांदी 71 हजार 101 रुपये पर बंद इुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ प्रति औंस 1,869 डॉलर बोला गया जबकि चांदी 28.48 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों को समर्थन प्राप्त हुआ।
- नयी दिल्ली। हरित ऊर्जा कंपनी रिन्यू पावर ने सोमवार को कहा कि वह गुजरात के धोलेरा विशेष औद्योगिक क्षेत्र में 2,000 मेगावाट क्षमता की सौर सेल और मोड्यूल बनाने का कारखाना लगाएगी। रिन्यू पावर ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी की गुजरात में अहमदबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर धोलेरा विशेष औद्योगिक क्षेत्र में सौर सेल और मोड्यूल विनिर्माण संयंत्र विकसित करने की योजना है।'' गुजरात सरकार ने परियोजना के लिये 100 एकड़ जमीन का आबंटन किया है। इस संयंत्र के वित्त वर्ष 2022-23 से परिचालन में आने की उम्मीद है। रिन्यू पावर के चेयरमैन और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सुमंत सिन्हा ने कहा, ‘सौर फोटोवोल्टिक मोड्यूल्स के लिये सरकार की उत्पादन अधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से कई रास्ते खुले हैं। कंपनी की धोलेरा विनिर्माण संयंत्र में सौर सेल और मोड्यूल्स दोनों बनाने की योजना है। कंपनी का वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य है।
- नई दिल्ली। दवा कंपनी शिल्पा मेडिकेयर ने सोमवार को कहा कि उसकी शाखा ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी के विनिर्माण के लिए डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है। शिल्पा मेडिकेयर ने शेयर बाजार को बताया, कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई शिल्पा बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसबीपीएल) के माध्यम से डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ तीन साल के लिए एक बाध्यकारी समझौता किया है, जिसके तहत कंपनी कर्नाटक के धारवाड़ में स्थित अपने एकीकृत बायोलॉजिक्स आरएंडडी एवं विनिर्माण केंद्र से स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन एवं आपूर्ति करेगी।कंपनी ने कहा कि पहले एक साल में स्पुतनिक वी वैक्सीन की पांच करोड़ दोहरी खुराक (पांच करोड़ घटक एक और पांच करोड़ घटक दो) तैयार करने का लक्ष्य है। शिल्पा मेडिकेयर ने कहा कि डॉ रेड्डीज एसबीपीएल को स्पुतनिक वी की तकनीक हस्तांतरित करेगी।
- मुंबई । बैंक शेयरों में मजबूत लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 848 अंक से अधिक का उछाल आया। देश में कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले कम होने के साथ बाजार में जोरदार तेजी आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 प्रतिशत उछलकर 49,580.73 बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 245.35 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,923.15 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ एल एंड टी, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और पावरग्रिड आदि शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने तथा कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी की सूचना से निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 मामलों में इसी तरह लगातार कमी से निश्चित रूप से बाजार पर अच्छी प्रभाव पड़ेगा। यह इस बात का संकेत है कि मई के अंत या जून के मध्य तक कोविड-19 की दूसरी लहर में कमी का अनुमान सही जान पड़ता है। ऐसे में इसका असर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही से आगे नहीं पड़ना चाहिए।'' एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि तोक्यो तथा सोल नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट क रुख रहा।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
- नयी दिल्ली।उद्योगपति और ऊषा इंटरनेशनल के पूर्व चेयरमैन सिद्धार्थ श्रीराम का सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। परिवार से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। वह 76 साल के थे।कार्यकारी भूमिका से हटने के बाद ऊषा इंटरनेशनल के निदेशक मंडल में सलहकार श्रीराम को कोविड-19 संक्रमण के इलाज के लिये गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहुआयामी व्यक्तित्व वाले उद्योगपति श्रीराम मवाना शुगर्स लि. के चेयरमैन रहे। वह सिलाई मशीन और पंखे, कूलर जैसे घरों में उपयोग होने वाले उपकरण बनाने वाली ऊषा इंटरनेशनल के चेयरमैन भी रहे। वह अंतरराष्ट्रीय और रणनीति मुद्दों पर शोध कार्यों से संबद्ध संस्थान दिल्ली पॉलिसी ग्रुप के भी चेयरमैन रहे। श्रीराम का जन्म 18 जनवरी, 1945 को हुआ। उन्होंने स्कूली शिक्षा देहरादून स्थित वेलहेम स्कूल और दून स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्विविद्यालय के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज से की। वह अमेरिका के एमआईआईटी में (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) स्लोन फेलो भी रहे। वह खेल और उद्योग संगठनों में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे। गोल्फ के प्रति उनका विशेष लगाव था।
- नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक की नयी दिल्ली मुख्य शाखा ने गैर सरकारी और परमार्थ सेवा संगठनों के विदेशी चंदा 13,729 खाते खोले हैं। इन संगठनों को कानून के तहत विदेशी अंशदान प्राप्त करने के लिए इस तरह के अलग खाते खोलने होते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गृह मंत्रालय ने अक्तूबर 2020 में विदेशी चंदा (विनियमन) अधिनियम के तहत विशेष खाते खोलने के लिए इस शाखा को नामित किया था। बैंक ने बताया कि एफसीआरए के तहत पंजीकृत कुल 22,598 सक्रिय संगठनों में से 17,611 संगठनों(एनजीओ और संस्थाओं) ने एफसीआरए खाते खोलने के लिए एसबीआई से संपर्क किया था और बैंक पहले ही 78 प्रतिशत आवेदकों के खाते खोल चुका है। बयान के अनुसार बाकी के खाते भी दस्तावेजों की जांच और औपचारिकताएं पूरी होने के साथ खोल दिए जाएंगे।-file photo
- नयी दिल्ली । इलेक्ट्रिक फ्लीट स्टार्टअप मूविंग ने सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बढ़ाने के उद्देश्य से हीरो इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी की है। कंपनी की योजना एक लाख इंटरनल कमब्शन इंजन (आईसीई) संचालित दो पहिये वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है। हीरो इलेक्ट्रिक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दिल्ली आधारित मूविंग बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) ई-वाणिज्य कंपनियों, खुदरा, थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (थ्रीपीएल) और एफएमसीजी कंपनियों के लिए अपने प्रौद्योगिकी मंच के जरिए वित्तीय वर्ष 2021-22 तक 1,000 हीरो इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती करेगी। इसमें कहा गया कि दोनों साझेदार नयी मांग के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे और साथ ही मौजूदा आईसीई वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने पर ध्यान देंगे। विज्ञप्ति के अनुसार आने वाले पांच वर्षों में दोनों साझेदारों का लक्ष्य आखिरी मील डिलीवरी में इस्तेमाल किए जाने वाले 1,00,000 दो पहिया आईसीई वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलना है।
- नयी दिल्ली। देश में घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात अप्रैल में उछलकर 6.3 अरब डॉलर पहुंच गया। सोने के आयात का असर देश के चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार हालांकि आलोच्य महीने में चांदी का आयात 88.53 प्रतिशत घटकर 1.19 करोड़ डॉलर रहा। आंकड़े के अनुसार सोने का आयात पिछले साल अप्रैल में 28.3 लाख डॉलर (21.61 करोड़ रुपये) का है।स्वर्ण आयात बढ़ने से देश का व्यापार घाटा अप्रैल 2021 में 15.1 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल इसी महीने में 6.76 अरब डॉलर था। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से आने वाले महीनों में मांग प्रभावित हो सकती है। सोने की खरीदारी के लिहाज से शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीय के दिन कोविड पूर्व स्थिति के मुकाबले बिक्री हल्की रही। महामारी के फैलने और उसपर अंकुश लगाने के लिये विभिन्न राज्यों में ‘लॉकडाउन' और अन्य पाबंदियों से उपभोक्ता धारणा प्रभावित हुई है। अक्षय तृतीय के मौके पर सामान्य तौर पर 30-40 टन सोने की बिक्री होती है। लेकिन इस बार बिक्री एक टन से भी संभवत: कम रही है। देश का चालू खाते का घाटा दिसंबर तिमाही में 1.7 अरब डॉलर यानी जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 0.2 प्रतिशत रहा। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिये सोने का आयात किया जाता है। रत्न एवं आभूषण का निर्यात इस साल अप्रैल में उछलकर 3.4 अरब डॉलर रहा जो अप्रैल 2020 में 3.6 करोड़ डॉलर था। पिछले साल देशव्यापी ‘लॉकडाउन' के कारण निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ा था। मात्रा के हिसाब से देश में सोने का आयात 800 से 900 टन सालाना रहता है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 12.5 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत (7.5 प्रतिशत सीमा शुल्क और 2.5 प्रतिशत कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर) कर दिया।
- नयी दिल्ली। ईंधन में दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पेट्रोल के मूल्य में रविवार को 24 पैसे लीटर जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। इस वृद्धि के साथ देश के विभिन्न भागों में पेट्रोल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह 99 रुपये लीटर के लगभग चला गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार इस वृद्धि के साथ दिल्ली में पेट्रोल 92.58 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 83.22 रुपये लीटर हो गयी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में दर पहले ही 100 रुपये के ऊपर निकल गयी थी। ताजा वृद्धि के बाद मुंबई में भी ईंधन की कीमत उसी ओर बढ़ी है। मुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.88 रुपये लीटर और डीजल 90.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।ईंधन के दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होते हैं। इसका कारण वैट (मूल्य वर्द्धित कर) जैसे स्थानीय कर और माल ढुलाई शुल्क में अंतर है। चार मई से ईंधन के दाम में यह लगातार नौंवी बार वृद्धि है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण लगातार 18 दिनों तक ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। राजस्थान के श्री गंगानर जिले में पेट्रोल सबसे महंगी 103.52 रुपये लीटर जबकि डीजल 95.99 रुपये प्रति लीटर है। नौ बार की वृद्धि में पेट्रोल जहां 2.19 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं डीजल के दाम 2.49 रुपये प्रति लीटर बढ़े है। तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में वृद्धि की प्रवृत्ति से घरेलू बाजार में दाम बढ़े हैं। पेट्रोल के खुदरा बिक्री मूल्य में केंद्रीय और राज्य करों की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत जबकि डीजल के मामले में 54 प्रतिशत से अधिक है। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये लीटर और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क वसूलती है।
- नयी दिल्ली। टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि इस्पात के दाम में वृद्धि से घरेलू बाजार में मांग पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों की तुलना में निश्चित रूप से स्टील के दाम बढ़े हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले दर अभी भी कम हैं। स्टील का उपयोग निर्माण, वाहन, उपभोक्ता सामान आदि क्षेत्रों में होता है। ऐसे में दाम बढ़ने पर इन क्षेत्रों पर असर पड़ सकता है। नरेंद्रन ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों के मुकाबले निश्चित रूप से दाम तेज है लेकिन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में यह अभी भी कम है। मुझे नहीं लगता कि इससे मांग पर असर पड़ना चाहिए।'' यह पूछे जाने पर कि क्या स्टील के दाम में वृद्धि का असर देश के ग्राहकों की मांग पर पड़ेगा, उन्होंने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अगर ‘हॉट रोल्ड कॉयल' (फ्लैट स्टील उत्पाद) के दाम अमेरिका में 1,500 डॉलर प्रति टन, यूरोप में 1,000 यूरो प्रति टन है। ‘‘अत: मुझे लगता है कि भारत में इस्पात उपयोगकर्ताओं के लिये दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले बेहतर मूल्य उपलब्ध है।'' टाटा स्टील के सीईओ ने कहा कि इस्पात के अधिक उपयोग वाले उत्पादों के निर्यातक बेहतर स्थिति में है क्योंकि भारत में जो दाम है, वह उन्हें वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी होने का मौका देता है। भारत में स्टील के दाम इस सबसे उच्चतम स्तर पर हैं। मई 2021 में स्टील बनाने वाली कंपनियों ने हॉट रोल्ड कॉयल (एचआरसी) के दाम 4,000 रुपये बढ़ाकर 67,000 रुपये प्रति टन कर दिये। जबकि कोल्ड रोल्ड कॉयल (सीआरसी) की कीमत 4,500 रुपये बढ़ाकर 80,000 रुपये प्रति टन कर दी गयी है। एचआरसी और सीआरसी दोनों स्टील की चादरें हैं। इनका उपयोग वाहन, उपकरण और निर्माण क्षेत्रों में होता है। बहरहाल, विशेषज्ञों का कहना है कि स्टील के दाम बढ़ने से वाहन, उपभोक्ता सामान और निर्माण लागत पर असर पड़ेगा क्योंकि इन क्षेत्रों में कच्चे माल के रूप में इस्पात का उपयोग होता है।
- नई दिल्ली। देश के दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में मैकडोनाल्ड्स रेस्तरां चलाने वाली वेस्टलाइफ डेवलपमेंट की चालू वित्त वर्ष में 100 करोड़ रुपये के निवेश से इसी ब्रांड के तहत 30 दुकान और खोलने की योजना है। कंपनी की कुल बिक्री में करीब 50 प्रतिशत से अधिक योगदान डिलिवरी, पैक कराकर ले जाने जैसे माध्यमों का है। इन सबको देखते हुए वह चालू वित्त वर्ष में शुरूआती दो-तीन महीनों को छोड़कर वृद्धि को लेकर उत्साहित है। वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष अमित जाटिया ने कहा, हमारी चालू वित्त वर्ष में 20 से 30 मैंकडोनाल्ड्स रेस्तरां खोलने की योजना है। इसके लिये हम 100 करोड़ रुपये निवेश करेंगे। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने मैकडोनाल्ड्स के पांच रेस्तरां खोले थे।




.jpg)
.jpg)








.jpg)









.jpg)


