- Home
- बिजनेस
- नयी दिल्ली। प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने के मांग कर रहे लोगों से इस अभियान को बंद करने का आग्रह किया है। टाटा ने कहा है कि वह भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने पर खुशी होगी। सौ अरब डॉलर से अधिक के टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं से उनके लिए भारत रत्न की मांग के अभियान को रोकने को कहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के जरिये सरकार से टाटा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की मांग की जा रही है। टाटा ने ट्वीट किया, मैं सोशल मीडिया पर यह अभियान चलाने वाले एक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं उनसे विनम्रता से आग्रह करता हूं कि इस तरह के अभियान को रोका जाए।' सोशल मीडिया पर इस समय #भारतरत्न फॉर रतन टाटा ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता टाटा को उनके योगदान विशेषरूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं।
- नई दिल्ली। चमकती सुनहरी धातु सोने के दाम में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 163 रुपये गिरकर 46 हजार 738 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबार में सोना 46 हजार 901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।वहीं शुक्रवार को चांदी के दाम में तेजी रही और यह पिछले कारोबार में 66 हजार 953 रुपये प्रति किलो से 530 रुपये बढ़कर 67 हजार 483 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। रुपये के मूल्य में मजबूती से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे बढ़कर 72.93 पर बंद हुआ था।सोने का वायदा भावमजबूत हाजिर मांग के कारण शुक्रवार को सोना 234 रुपये की तेजी के साथ 46 हजार 949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 234 रुपये यानी 0.5 फीसद की तेजी के साथ 46 हजार 949 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 14 हजार 328 लॉट के लिये कारोबार किया गया।वायदा बाजार में चांदी की कीमतमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 873 रुपये यानी 1.81 फीसद की तेजी के साथ 67 हजार 691 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12 हजार 655 लॉट के लिये कारोबार हुआ।बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.44 फीसदी की तेजी दर्शाता 1,799 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
- मुंबई। फरवरी माह को पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी रिकॉर्ड के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.90 अंक की तेजी के साथ 50827.19 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक की बढ़त के साथ 14968.95 के स्तर पर खुला।शेयर बाजार ने खुलने के साथ ही इतिहास रच दिया और सेंसेक्स 51 हजार के पार चला गया। वहीं शुरुआती कारोबार में निफ्टी 15,005 के ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 447.75 अंक की तेजी के साथ 51062.04 के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 118.50 अंक की बढ़त के साथ 15014.15 के स्तर पर पहुंच गया।इससे पहले गुरुवार (4 फरवरी) को भी शेयर बाजार ने रिकॉर्ड कायम किया था। चौथे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया और बाद में सेंसेक्स 358.54 अंक की बढ़त के साथ 50614.29 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.71 अंक की बढ़त के साथ 14,895.65 अंक पर बंद हुआ।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कुछ महीने पहले देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्जर कर दिया था.। इसके बाद दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा में शामिल हो गए थे। अब बैंक ऑफ बड़ौदा बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पडऩे वाला है।अब बैंक ऑफ बड़ौदा 1 मार्च से देना बैंक और विजया बैंक का आईएफएससी कोड 28 फरवरी के बाद बंद कर रहा है। ऐसे में 1 मार्च से इसके ग्राहकों को नया आईएफएससी कोड का इस्तेमाल करना होगा। अगर आपका भी इन दोनों बैंकों में अकाउंट है तो जल्दी से नया आईएफएससी कोड ले लें, वरना ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।बैंक ऑफ बड़ौदा के अलावा पंजाब नेशनल बैंक भी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code में बदलाव कर रहा है। हालांकि पुराने कोड 31 मार्च तक काम करेंगे। इसके बाद आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा। इस बात की जानकारी बैंक ने ट्वीट कर दी है।आईएफएससी कोड बदलने के बाद ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इस बात की जानकारी बैंक ऑफ बड़ौदा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है और कहा है कि ई-विजया और ई-देना आईएफएससी कोड 1 मार्च 2021 से बंद हो जाएंगे।क्या होता है आईएफएससी कोड?आईएफएससी कोड 11 अंकों का एक कोड होता है, जिसके शुरू के चार अंक बैंक के नाम को दर्शाते हैं, जबकि बाद के 7 अंक ब्रांच का कोड बताते हैं। आईएफएससी कोड का इस्तेमाल ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।कैसे मिलेगा नया आईएफएससी कोडनया आईएफएससी कोड आप बैंक की ब्रांच विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं या टोल फ्री नंबर 18002581700 पर कॉल कर भी पता कर सकते हैं। इसके अलावा आप मैसेज करके भी नया कोड ले सकते हैं।----
- नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि मौद्रिक नीति की समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखी गयी है।यह विकास की गति को तेज करने और कोविड महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष की शुरूआत पर जारी रहेगा। रेपो दर को 4 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नीति की समीक्षा की मुंबई में घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद की दर 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए उपभोक्?ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर का अनुमान संशोधित करके 5.2 प्रतिशत कर दिया गया है। श्री दास ने कहा कि वर्ष 2020 में हमारी क्षमताओं और धीरज का परीक्षण किया गया, जबकि 2021 एक नए आर्थिक युग का सूत्रपात करेगा।रिज़र्व बैंक के गर्वनर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर की आशंका कम होने के साथ ही देश में सामान्यीकरण की प्रक्रिया गति पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता का विश्वास मजबूत हो रहा है और विनिर्माण, सेवाओं और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की व्यावसायिक उम्मीदें भी बढ़ी हैं।
- नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखकर अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube Electric भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली ऑन रोड कीमत 1 लाख 8 हजार 12 रुपये है। कंपनी ने इस स्कूटर के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। बुकिंग के लिए 5 हजार रुपए देने होंगे। कंपनी द्वारा ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी दी गई है।कंपनी ने इसे व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें क्रिस्टल क्लियर एलईडी हैडलैम्प्स,ऑल एलईडी टेल लैम्प्स और एक इल्युमिनेशन लोगो दिया गया है। इसमें 75 किलोमीटर का रेंज मिलता है। यानी फुल चार्ज होने के बाद इससे 75 किमी का सफर तय किया जा सकता है। इसकी स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.2 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।इसमें एडवांस्ड टीएफटी क्लस्टर दिया गया है। ग्राहक TVS iQube एप के जरिए स्कूटर के कई फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। इनमें जियो फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग कॉल एलर्ट/एसएमएस एलर्ट शामिल हैं। इसके इलेक्ट्रिक मोटर की क्षमता यानी पावर 4.4. केडब्ल्यू है।बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए इस स्कूटर में कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें क्यू-पार्क असिस्ट, मल्टी-सलेक्ट इकोनोमी और पावर मोड, डे एंड नाईट डिस्प्ले और रीजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है।यदि आप ये स्कूटर लेने की सोच रहे थे तो कंपनी की तरफ से सुनहरा ऑफर है यानी घर बैठे टेस्ट-राईड, होम डिलीवरी और होम चार्जिंग इन्सटॉलेशन की सुविधा का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 1600 मेगावाट क्षमता की गदरवाड़ा तापीय बिजली परियोजना की दूसरी इकाई चालू कर दी है। परियोजना का विकास एनटीपीसी लि. कर रही है। भेल ने परियोजना की पहली 800 मेगावाट की इकाई 2019 में चालू की थी । भेल ने एक बयान में कहा, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लि. (भेल) ने 1600 मेगावाट क्षमता (800-800 मेगावाट की दो इकाइयां) गदरवाड़ा आधुनिक तापीय बिजली परियोजना चरण-1 की 800 मेगावाट की दूसरी इकाई सफलतापूर्वक चालू कर दी है।'' परियोजना के लिये भेल ने उपकरण भोपाल, हरिद्वार, रानीपेट, हैदराबाद, झांसी समेत अपने विभिन्न संयंत्रों से लिये। वहीं निर्माण कार्य का जिम्मा कंपनी की बिजली क्षेत्र-उत्तरी क्षेत्र, नोएडा ने संभाला था।
- नयी दिल्ली। गूगल क्लाउड ने बिक्रम सिंह बेदी को अपने भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। उन्होंने करण बाजवा का स्थान लिया है जिन्हें पिछले महीने एशिया-प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेदी के पास 26 साल का नेतृत्व का अनुभव है। कंपनी ने बयान में कहा गया है कि बेदी गूगल क्लाउड के इस गतिशील बाजार में बिक्री एवं परिचालन टीमों की अगुवाई करेंगे।
- मुंबई। रूस की विमानन कंपनी एयरोफ्लोट दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत दिल्ली और मास्को के बीच 14 फरवरी से सप्ताह में दो उड़ानों का संचालन करेगी। कंपनी द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक एयरोफ्लोट इन उड़ानों का संचालन 293 सीटों वाले एयरबस 333 विमान के जरिए करेगी, जिसमें तीन श्रेणियां होंगी- बिजनेस, प्रीमियम इकनॉमी और इकनॉमी। बयान के मुताबिक विमान प्रत्येक सोमवार और शनिवार को दिल्ली से मास्को के लिए उड़ान भरेंगे।
- नई दिल्ली। आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है और घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं । घरेलू सिलेंडर के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं, जबकि व्यावसायिक सिलेंडर के दाम छह रुपये घटाए गए हैं। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।अब कितने देने होंगे पैसेघरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपये हो गई है। ये नई दरें गुरुवार यानी 4 फरवरी से ही लागू हो चुकी हैं। बता दें कि दिसंबर में आईओसी ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। कंपनी ने 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे। इससे पहले 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 केजी) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे, जिसमें अब 6 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1533 रुपये हो गई है। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम मुंबई में 1482.50 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये और चेन्नई में 1649 रुपये हो गए हैं।महानगरों में घरेलू गैस की कीमतेंशहर कीमत (रुपये)दिल्ली 719.00मुंबई 719.00कोलकाता 745.50चेन्नई 735.00
-
-चांदी की चमक भी फीकी पड़ी
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने में गिरावट आई है। दूसरी ओर चांदी की कीमत भी आज फिर गिरी है। देखें आज क्या रही है कीमत....वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना 322 रुपये घटकर 47 हजार 135 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को सोना 47 हजार 457 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी भी 972 रुपये गिरकर 67 हजार 170 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी की कीमत बुधवार को 68 हजार 142 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट के साथ 1,825 डॉलर प्रति औंस रह गया था जबकि चांदी 26.61 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट कारोबार कर रही थी।वायदा कीमतों में भी गिरावटकमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 47 हजार 340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 461 रुपये यानी 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47 हजार 355 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13 हजार 643 लॉट के लिये कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.96 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 1,817.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।चांदी की चमक भी फीकी पड़ीकमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार घटाया बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी की वायदा कीमत 1136 रुपये की गिरावट के साथ 67 हजार 429 रुपये प्रति किलो हो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1136 रुपये यानी 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,429 रुपये प्रति किलो रह गई जिसमें 12 हजार 856 लॉट के लिये कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26.40 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। - नयी दिल्ली। फ्लिपकार्ट होलसेल ने अपने ऐप पर अब किराना को भी जोड़ लिया है। फ्लिपकार्ट समूह के डिजिटल बी2बी मार्केटप्लेस ने कहा कि इससे किराना दुकानदारों और छोटे रिटेलरों की कई उत्पादों तक पहुंच सुनिश्चित होगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि शुरुआती में किराना श्रेणी गुरुग्राम के खुदरा दुकानदारों को उपलब्ध होगा। वे फ्लिपकार्ट होलसेल ऐप पर उत्पादों के लिए ऑर्डर दे सकेंगे। कंपनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य इलाकों तथा देश के अन्य हिस्सों में इस सेवा का विस्तार अगले कुछ माह में किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट होलसेल बिलासपुर, गुरुग्राम में एक लाख वर्ग फुट के फुलफिलमेंट सेंटर का परिचालन करेगी। इससे किराना दुकानदारों को सीधे उनकी दुकान पर आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
- नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पी ने अपना सस्ता 5 जी स्मार्टफोन मार्किट में लॉच कर दिया है। अभी फि़लहाल कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को चाइना की मार्केट में लॉन्च किया है। कम कीमत पर अधिक की चाह रखने वालों के लिए यह फोन अच्छा साबित हो सकता है। इस फोन का मॉडल नंबर है- Oppo A55 5G ...।बात करे Oppo A55 5G स्मार्टफोन की कीमत की तो अभी फिलहाल कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इस स्पेसिफिकेशन के साथ इस स्मार्टफोन को चाइना में 1,599 चीनी युआन यानी करीब 18 हजार रुपए कीमत पर लॉन्च किया गया है। दो कलर ऑप्शन में इस फ़ोन को लॉन्च किया गया है- ब्रिस्क ब्लू और रिदम ब्लैक और दोनों ही कलर काफी आकर्षक है।बात करें फीचर्स की तो Oppo A55 5G स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाली है, डिस्प्ले का पैनल एलईडी है। साथ ही इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, और यह फ़ोन एंड्राइड 11 पर आधारित है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी की है, लेकिन आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से इसे 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।कमाल का कैमराबात करें इस स्मार्टफोन के कैमरे की तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है, इसका दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। कैमरे की खासियत की बात करे तो इसमें आपको स्लो मोशन, टाइम लैप्स, सुपर टेक्स्ट, अल्ट्रा क्लियर जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।कनेक्टिविटी फीचर्सइस स्मार्टफोन में आपको वाईफाई 5, ब्लूटूथ वी 15.1 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी आपको मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वहीं बैटरी बैकअप के लिए इसमें आपको 5000 एमएच दमदार बैटरी मिलती है।
- नई दिल्ली। बजट के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी कटौती की घोषणा की थी। इससे दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन से सोने में गिरावट आई है। दूसरी ओर चांदी का भाव भी लगातार दो दिन से गिर रहा है। बुधवार को सोने का भाव 232 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गया। चांदी में प्रति किलो 1955 रुपये से अधिक गिरावट आई।वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 232 रुपये घटकर 47 हजार 387 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को सोना 47 हजार 619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी भी 1 हजार 955 रुपये गिरकर 67 हजार 605 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी मंगलवार को 69 हजार 560 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरावट के साथ 1 हजार 835 डॉलर प्रति औंस रह गया था जबकि चांदी 26.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।वायदा कीमतों में तेजीमजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 65 रुपये की तेजी के साथ 47 हजार 890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 65 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 47 हजार 890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 13,392 लॉट के लिये कारोबार किया गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 1,837.40 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।चांदी की चमक भी बढ़ीमजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बुधवार को चांदी वायदा कीमत 784 रुपये की तेजी के साथ 68 हजार 325 रुपये प्रति किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 784 रुपये यानी 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 68 हजार 325 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12 हजार 838 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.99 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।तिमाही में 3.3 फीसदी बढ़ा था। 2020 में गोल्ड ने सभी एसेट क्लास में सबसे अच्छा रिटर्न दिया। इसने शेयर और रियल एस्टेट से अच्छा रिटर्न दिया। पिछले साल बीएसई सेंसेक्स ने 15.75 फीसदी रिटर्न दिया।
- मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी बुधवार के तीसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 458 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 50 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मिले सकरात्मक रुख के साथ चौतरफा लाभ से बाजार में तेजी आयी। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,255.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 50,526.39 अंक तक गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज क निफ्टी 142.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत उछलकर 14,789.95 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह 14,868.85 के अबतक के उच्चतम स्तर तक गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडरइंड बैंक रहा। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा पावरग्रिड, डा. रेड्डीज, सन फार्मा, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, आईटीसी, कोटक बैंक और एशियन पेंट्स शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ''घरेलू शेयर बाजारों पर तेजडिय़े हावी रहे और दोनों सूचकांक रिकार्ड बनाते हुए नई ऊंचाई पर बंद हुए।'' उन्होंने कहा कि बजट में साहसिक उपायों की घोषणा से भरोसा बढ़ा है, इससे निवेशक आकर्षित हो रहे हैं। अनुकूल वैश्विक संकेत से भी बाजार को समर्थन मिला। इस तेजी के साथ भारतीय बाजार का बाजार पूंजीकरण 2 लाख अरब रुपये के स्तर से ऊपर निकलने से कुछ ही दूर है। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।-
- नयी दिल्ली। वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने मंगलवार को कहा कि एलआईसी के शेयर बाजार में सूचीबद्धता को सुगम बनाने के लिये जीवन बीमा निगम कानून, 1956 में 27 संशोधन प्रस्तावित किये गये हैं। वित्त विधेयक के जरिये इन बदलावों का प्रस्ताव किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 के बजट के साथ वित्त विधेयक को सदन के पटल पर रखा। इसके अलावा औद्योगिक विकास बैंक (उपक्रम का अंतरण और निरसन) अधिनियम, 2003 में भी संशोधन का प्रस्ताव किया गया है। इसका कारण इसके निजी इकाई बनने के बाद लाइसेंस को बनाये रखना है। उन्होंने कहा, बिना लाइसेंस के बैंक को खरीदने का कोई मतलब नहीं है...इसीलिए वित्त विधेयक के जरिये संशोधन को रखा गया है।एलआईसी कानून में प्रस्तावित संशोधन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिनियम 1956 में अस्तित्व में आया और इसमें शेयर बाजार में सूचीबद्धता को लेकर प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि संशोधन से सूचीबद्धता बाध्यताओं के अनुरूप स्वतंत्र निदेशकों के साथ निदेशक मंडल के गठन का रास्ता साफ होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने बजट भाषण में अगले वित्त वर्ष में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की घोषणा की। फिलहाल एलआईसी में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
- बेंगलुरु। रक्षा क्षेत्र के सार्जवनिक उद्यम बीईएमएल ने मंगलवार को बताया कि उसके निदेशक (खनन और निर्माण) तथा बोर्ड के सदस्य एम वी राजशेखर को एक फरवरी से कंपनी के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उन्होंने दीपक कुमार होटा की जगह ली, जो हाल में सेवानिवृत्त हुए थे।
- नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को एक नया प्रौद्योगिकी मंच टीवीएस इंटेलीगो पेश किया। यह प्रौद्योगिकी अधिक समय रुकने पर इंजन को स्वत: बंद कर देती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्रौद्योगिकी का उद्देश्य ग्राहकों को आरामदायक, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल सवारी का अनुभव प्रदान करना है। यह लंबे ठहराव के दौरान इंजन को बुद्धिमानी से बंद करके माइलेज बढ़ाने और उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है। कंपनी ने 110 सीसी इंजन वाले स्कूटर जुपिटर पर इस प्रौद्योगिकी की शुरुआत की है। इस प्रौद्योगिकी से लैस जुपिटर स्कूटर की दिल्ली में शोरूम कीमत 72,347 रुपये है।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों तथा चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। स्थानीय मूल्यवर्धन को बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करते हुए सीमा शुल्कों में 400 रियायतों की समीक्षा की घोषणा की। इनमें मोबाइल उपकरण खंड भी शामिल है। सीतारमण ने कहा, घरेलू मूल्यवर्धन बढ़ाने के लिए हम मोबाइल के चार्जर और कुछ पुर्जों पर छूट को वापस ले रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल के कुछ पुर्जों पर आयात शुल्क शून्य से 2.5 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क नीति का दोहरा उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को प्रात्साहन देना और भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोडऩा तथा निर्यात को बेहतर करना होना चाहिए। सीतारमण ने कहा, अब हमारा जोर कच्चे माल तक आसान पहुंच तथा मूल्यवर्धन का निर्यात है।
- नयी दिल्ली। बजट में किये गये प्रस्तावों से घरों में उपयोग होने वाले रेफ्रिजरेटर, एलईडी लाइट और मोबाइल फोन जैसे सामान महंगे हो जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को पेश बजट में आयातित कल-पुर्जों पर सीमा शुल्क बढ़ाये जाने का प्रस्ताव किया। हालांकि सोने और चांदी के आयात पर सीमा शुल्क युक्तिसंगत किये जाने से ये मूल्यवान धातुएं सस्ती होंगी। रेफ्रिजरेटर और एसी के लिये कॉम्प्रेसर पर सीमा शुल्क 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया, जबकि एलईडी लैंप, कल-पुर्जों पर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया गया है। इसी प्रकार, सौर इनवर्टर पर सीमा शुल्क 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत और सौर लैंप पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। सीतारमण ने कच्चा रेशम पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया तथा कपास पर 5 प्रतिशत किया गया, जो पहले शून्य था। इसी प्रकार, सेफ्टी ग्लास, विंडस्क्रीन वाइपर समेत आयातित वाहनों के कल पुर्जों पर सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। वित्त मंत्री ने पीसीबीए, कैमरा माड्यूल, कनेक्टर जैसे मोबाइल फोन और मोबाल फोन चार्जर पुर्जे पर सीमा शुल्क 2.5 प्रतिशत किया, जो पहले शून्य था। बजट प्रस्तावों के अनुसार, लिथियम आयन बैटरी के कच्चे माल पर सीमा शुल्क अब 2.5 प्रतिशत लगेगा, जो अबतक शून्य था। इसी प्रकार इंक काट्रिज और इंक स्प्रे नोजल पर 2.5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगेगा। अभी इन पर शून्य शुल्क लगता था। तैयार चमड़ा उत्पादों पर पर अब 10 प्रतिशत सीमा शुल्क लगेगा, जो अबतक शून्य था। दूसरी तरफ नाइलान फाइबर और धागे पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से कम कर 5 प्रतिशत कर दिया गया। इसी प्रकार, सोना आर चांदी पर आयात शुल्क 12.5 प्रतिशत से कम कर 7.5 प्रतिशत किया गया है। गोल्ड डोर बार पर सीमा शुल्क 11.85 प्रतिशत से कम कर 6.9 प्रतिशत और चांदी डोर बार पर इसे 11 प्रतिशत से कम कर 6.1 प्रतिशत किया गया है। हालांकि वित्त मंत्री ने 2.5 प्रतिशत कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर लगाने की घोषणा की। प्लास्टिक बिल्डर वेयर पर मूल सीमा शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। इसके अलावा तराशे गये सिंथेटिक पत्थर पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है। प्लैटिनम और प्लैडियम जैसी मूल्यवान धातुओं पर सीमा शुल्क 12.5 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया गया है।बजट प्रस्ताव के कारण महंगी होने वाली आयातित वस्तुओं की सूची...रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर के लिये कॉम्प्रेशर और प्रिंटेड सर्किट बोर्ड जैसे हिस्से-पुर्जे, कच्ची रेशम और कपास, सौर इनवर्टर और लालटेन, वाहनों के विंडस्क्रीन, वाइपर, सिग्नल के उपकरण , पीसीबीए, कैमरा, मोड्यूल, कनेक्टर, बैक कवर , मोबाइल फोन के उपकरण, मोबाइल फोन चार्जर के कल-पुर्जे, लिथियम ऑयन बैटरी में उपयोग कच्चे उत्पाद, प्रिंटर के इकं-काट्रिज और इंक स्प्रे नोजल, चमड़े के तैयार उत्पाद, नाइलोन फाइबर और धागा, प्लास्टिक बिल्डर वेयर, तराशे गये सिंथेटिक पत्थर।आयातित सस्ते हुए सामान:सोना और सोने के बने अलौह धातु (गोल्ड डोर), चांदी और चांदी के बने अलौह धातु (सिल्वर डोर), प्लैटनिम, और पैलेडियम, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राजनयिक मिशन द्वारा आयातित चिकित्सा उपकरण।
- नयी दिल्ली। ऑटो कंपनियों के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही और जनवरी 2021 में मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री 4.3 प्रतिशत, हुंदै की बिक्री 16 प्रतिशत और टाटा मोटर्स की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) की बिक्री 25 प्रतिशत घट गई। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बताया कि जनवरी में उसकी कुल बिक्री 4.3 प्रतिशत बढ़कर 1,60,752 इकाई हो गई। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 1,54,123 इकाइयां बेची थीं। एमएसआई ने एक बयान में बताया कि इस दौरान घरेलू बिक्री 2.6 प्रतिशत बढ़कर 1,48,307 इकाई हो गई, जो जनवरी 2020 में 1,44,499 इकाई थी। कंपनी ने बताया कि जनवरी में निर्यात 29.3 प्रतिशत बढ़कर 12,445 इकाई हो गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 9,624 इकाई था। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बताया कि जनवरी में उसकी कुल बिक्री 15.6 प्रतिशत बढ़कर 60,105 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 52,002 इकाइयों की बिक्री की थी। कंपनी ने बताया कि जनवरी 2020 में उसकी घरेलू बिक्री 23.8 प्रतिशत बढ़कर 52,005 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 42,002 इकाई थी। हालांकि इस दौरान उसके निर्यात में करीब 19 प्रतिशत की कमी आई। टाटा मोटर्स ने बताया कि जनवरी 2020 में उसकी कुल बिक्री 25.27 प्रतिशत बढ़कर 59,959 इकाई हो गई। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 47,862 इकाइयां बेची थीं।
- नयी दिल्ली। सरकार ने सोमवार को स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए चुनिंदा आयातित वाहनों के कलपुर्जों पर सीमा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021-22 में इग्निशन वायरिंग सेट, सुरक्षा ग्लास और सिग्नलिंग उपकरणों सहित विभिन्न ऑटो कलपुर्जों के सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया, जो दो फरवरी से लागू होंगे। इस समय इन कलपुर्जों पर 7.5 से 10 प्रतिशत तक सीमा शुल्क लगता है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘हम कुछ वाहन कुलपुर्जों पर सीमा शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ा रहे हैं, ताकि उन्हें ऑटो कलपुर्जों की सामान्य दर के अनुरूप बनाया जा सके।'' सरकार ने कहा कि सीमा शुल्क में बढ़ोतरी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और अन्य घरेलू विनिर्माताओं को लाभ पहुंचाने तथा मुकाबले के लिए बराबरी का माहौल बनाने के लिए की गई है। ऑटो कलपुर्जों पर पांच प्रतिशत की दर से कृषि अवसंरचना तथा विकास उपकर भी लगेगा। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि कुछ ऑटो कलपुर्जों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी से उनके स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
- नयी दिल्ली। भारत में इंटरनेट स्ट्रीमिंग डिवाइस फायर टीवी के उपयोक्ताओं (यूजर) का उपभोग 2020 में दोगुना हो गया। इस वृद्धि की अगुवाई सिनेमा, क्रिकेट, ऑनलाइन गेमिंग और संगीत ने की। अमेजन ने रविवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि मिर्जापुर सीजन दो के आधे से अधिक दर्शकों ने इस शो को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर पूरा देख लिया। डिजनी + हॉटस्टार के दर्शकों की संख्या आईपीएल 2020 के दौरान 50 प्रतिशत बढ़ गयी। फायर टीवी उपकरणों पर अमेजन प्राइम म्यूजिक स्ट्रीमिंग 35 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘लोगों ने घर पर अधिक समय बिताया। इसके चलते 2020 में फायर टीवी के सक्रिय ग्राहकों ने दो गुना से अधिक समय खर्च किया। साल के दौरान उपभोक्ताओं ने फायर टीवी पर औसतन तीन घंटे से अधिक समय दिया।'' अमेजन ने कहा कि मेट्रो शहरों में फायर टीवी की बिक्री में वृद्धि जारी है। दिल्ली-एनसीआर शीर्ष पर रहा है और इसके बाद हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद रहे। कंपनी ने भारत में बिक्री संख्या का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि दुनिया भर में फायर टीवी के मासिक सक्रिय उपयोगक्ताओं ने दुनिया भर में पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
- नयी दिल्ली। हार्डकैसल रेस्तरां का स्वामित्व रखने वाली वेस्टलाइफ डेवलपमेंट लि. को उम्मीद है कि अगली तिमाही से उसका कारोबार कोविड-19 पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगा। कंपनी पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां की मास्टर फ्रेंचाइजी है। वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी की विस्तार यात्रा जारी रहेगी और वह अपने नेटवर्क पर स्टोर जोड़ेगी। कंपनी की इस तिमाही में तीन नए स्टोर खोलने की योजना है। उसके बाद अगले वित्त वर्ष से कंपनी हर साल 25-30 नए स्टोर खोलेगी। वेस्टलाइफ डेवलपमेंट के वाइस चेयरमैन अमित जटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यदि उपभोक्ताओं का भरोसा कायम रहता है, हम अगले दो-तीन माह में कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएंगे। जटिया ने कहा कि कंपनी दिसंबर में कोविड-19 पूर्व के स्तर के पास पहुंच गई है। ‘‘हमारा कारोबार हर महीने सुधर रहा है। दिसंबर में हमारी बिक्री कोविड-19 पूर्व के 97 प्रतिशत पर पहुंच गई।
- नयी दिल्ली। स्पाइसजेट ने 20 नयी घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इनमें से 16 उड़ानें जयपुर को देश के विभिन्न शहरों से जोड़ेंगी। शेष चार उड़ानें कोलकाता-पाक्योंग (सिक्किम) मार्ग और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर होंगी। एयरलाइन ने कहा कि इन 20 नयी उड़ानों का परिचालन फरवरी में शुरू होगा। स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) शिल्पा भाटिया ने कहा कि जयपुर को 16 नयी उड़ानों के जरिये देहरादून और सूरत सहित विभिन्न शहरों से जोड़ा जाएगा। भाटिया ने कहा, ‘‘इस सुंदर और ऐतिहासिक शहर को देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है। यह यात्रा और पर्यटन की दृष्टि से अनुकूल मौसम है।


.jpg)



.jpg)




.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)











.jpg)