- Home
- मनोरंजन
-
नई दिल्ली। सुरों की मल्लिका और भारतीय प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले जी का 92 साल की उम्र में हमें छोड़कर चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन संगीत जगत के एक सुनहरे दौर का अंत है. भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए नगमे हमेशा गूंजते रहेंगे. आइए, उनकी इस शानदार यात्रा और ढेर सारे अवार्ड्स के बारे में.
आठ दशकों का सफरआशा ताई का करियर कोई छोटा-मोटा नहीं, बल्कि आठ दशकों से भी ज्यादा का था. उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर की परछाई से बाहर निकलकर खुद की एक अलग और धाकड़ पहचान बनाई. आज भी उनकी आवाज में वो जादू है कि नई पीढ़ी भी उनके गानों की दीवानी है.मिले कई फिल्मफेयर अवार्ड्सआशा भोंसले के कुल 9 फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किए. खास बात ये है कि 1967 से 1979 के बीच उन्होंने 7 कॉम्पिटिटिव फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते थे, जो उस वक्त की किसी भी गायिका के लिए एक सपना था. इसके अलावा 1996 में उन्हें 'रंगीला' फिल्म के लिए स्पेशल अवार्ड और 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया.नेशनल अवॉर्ड्स और सर्वोच्च सम्मानसिर्फ फिल्मफेयर ही नहीं, उन्होंने नेशनल अवार्ड्स के मंच पर भी अपना जलवा बिखेरा. उन्हें 2 बार नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें भारत के सबसे बड़े कला सम्मान 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड' और देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से भी सम्मानित किया गया. यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि थी.गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामआशा ताई की कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाइए कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. साल 2011 में उन्हें 20 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में 11,000 से भी ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए यह सम्मान मिला था.हर जाॅनर की सिंगर थी आशाआशा भोंसले ने 'दम मारो दम' और 'पिया तू अब तो आजा' जैसे गानों से डिस्को कल्चर को हिला दिया था. वहीं 'दिल चीज क्या है' और 'इन आंखों की मस्ती के' जैसी गजलों में उनकी आवाज ने जादू बिखेरा. उनकी आवाज में वो अंदाज था जो आज के दौर के सिंगर्स भी फॉलो करना चाहते हैं.यादगार गानों की पूरी विरासत'जिंदगी एक सफर है सुहाना', 'परदे में रहने दो', 'मेरा कुछ सामान', और 'रोज रोज डाली डाली' इन गानों के बिना आज भी बॉलीवुड की कोई महफिल पूरी नहीं होती. उन्होंने न केवल रोमांटिक गाने गाए बल्कि हर तरह के इमोशन को अपनी आवाज दी है. उनके गाने आज भी गाड़ियों, पार्टियों और हेडफोन में सबसे ज्यादा सुने जाते हैं. -
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल यानी रविवार को निधन हो गया था. । 92 साल की आशा भोसले ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। . उनके निधन की खबर ने फैंस को सदमा दे दिया है। . आशा भोसले के फैंस के अलावा देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके निधन पर शोक जता रही हैं.। दिवंगत गायिका का 13 अप्रैल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। . आशा भोसले की बड़ी बहन और गायिका लता मंगेशकर का भी साल 2022 में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था.। दोनों बहनों के निधन में एक नहीं तीन-तीन संयोग निकल आए हैं.। आइए जानते हैं कि आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन में कौन से संयोग हैं। .
आशा भोसले ने 12 अप्रैल यानी रविवार को अंतिम सांस ली और उनकी उम्र 92 साल थी । आशा भोसले का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ। . ठीक इसी तरह आशा भोसले की बड़ी बहन लता मंगेशकर ने चार साल पहले साल 2022 में 6 फरवरी यानी रविवार को 92 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में दुनिया को अलविदा कहा था. । इस तरह से आशा भोसले और लता मंगेशकर के निधन में तीन समानताएं हैं.। दोनों बहनों के निधन पर उम्र सेम थी और दिन भी सेम और अस्पताल भी सेम था। . आशा भोसले और लता मंगेशकर ने जीवित रहते हुए अपने संगीत से पूरी दुनिया को एक ही तरह से एंटरटेन किया। . वहीं, जब दोनों बहनों ने दुनिया को अलविदा कहा तो तीन-तीन संयोग देखने को मिले.। -
नई दिल्ली। स्वर-साम्राज्ञी आशा भोसले के निधन ने हिंदी सिनेमा को गहरे शोक में डुबो दिया है। स्वर-साम्राज्ञी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था, किंतु मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण यह अमर स्वर सदा के लिए मौन हो गया। उनके जाने की खबर ने फिल्म और संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया। मानो एक युग, एक एहसास, एक धड़कन अचानक थम गई हो।
आशा भोसले के दुनिया से अलविदा कहते ही सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एक दिन अस्पताल में भर्ती कराई गईं दिग्गज गायिका को लेकर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि वह अब दुनिया में नहीं हैं. आशा भोसले के फैंस के साथ ही तमाम सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है. अक्षय कुमार से लेकर रवीना टंडन तक तमाम सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगर को श्रद्धांजलि दी है.अक्षय कुमार ने आशा भोसले के साथ की तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, 'आशा भोसले के निधन से मेरा जो नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में नहीं बता सकता. उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी. ओम शांति.'
‘अभी ना जाओ’ से लेकर ‘चुरा लिया है तुमने’, आशा भोंसले के वो मास्टरपीस गाने, जिन्हें सुनकर आज भी झूम उठता है हर दिल
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 12, 2026
शाहरुख खान ने आशा भोसले के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आशा ताई के नधन के खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की नीव में से एक थी और सदियों तक दुनियाभर में उनकी आवाज गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा, जो अमर है. उन्होंने हमेशा मुझे दुआएं दी और मुझ पर प्यार बरसाया. मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा. आशा ताई की आत्मा को शांति मिले. लव यू.'
मनोज मुंतशिर ने आशा भोसले के निधन पर उनकी एक तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने लिखा है, 'कुछ लोग यूं बुलंद थे कि दास्तान हो गए. पैदा हुए जमीन पर और आसमान हो गए. आज एक आसमान ने जमीन छोड़ दई है. आप बहुत याद आएंगी ताई. ओम शांति.'
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. आशा भोसले के निधन पर उन्होंने लिखा है, 'आज हमने एक महान हस्ती खो दी है. आशा जी जैसी कोई और नहीं थी, उनकी आवाज ने ना सिर्फ एक पीढ़ी को बल्कि सिनेमा जगत के एक बड़े क्षेत्र को परिभाषित किया है. मैं उनकी आवाज, उनकी कला और उनके व्यक्तित्व का बहुत बड़ा फैन था और आज भी हूं. आशा जी आपका संगीत हमेशा अमर रहेगा और हम उस जादू को अनुभव करने के लिए धन्य हैं जो आप हमेशा के लिए छोड़ गई हैं. आपकी आत्मा को शांति मिले.'
जुबिन नौटियाल ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि “वह आवाज, जिसने खामोशी को भी आत्मा दे दी थी, आज स्वयं खामोशी में विलीन हो गई।” उनके शब्दों में, दुनिया ने केवल एक गायिका नहीं, बल्कि एक युग, एक भावना और अनगिनत यादों का संसार खो दिया है, जिसकी गूंज हर दिल में सदा जीवित रहेगी।
सुधांशु पांडे ने एक भावुक स्मृति साझा करते हुए कहा कि उनकी गोद में सिर रखकर खिंचवाई गई तस्वीर अब जीवन की सबसे अनमोल धरोहर बन गई है। वहीं जैमी लीवर ने स्वीकार किया कि वह उनकी कला से इतनी प्रभावित थीं कि अनायास ही उनकी शैली को अपनाने लगीं पर “आशा जी जैसी कोई दूसरी हो ही नहीं सकती।”रिद्धिमा कपूर ने इसे एक युग का अंत बताया, जबकि आदित्य राज कौल ने उन्हें ‘प्रतिष्ठित गायिका’ कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रवीना टंडन ने भावुक शब्दों में लिखा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि हर मुलाकात में उन्होंने अपने स्नेह को व्यक्त किया। अक्षरा सिंह और जसलीन मथारू ने भी उन्हें ‘अनमोल हीरा’ बताते हुए श्रद्धांजलि दी। - मुंबई । दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले को शनिवार शाम को छाती में संक्रमण और कमजोरी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने यह जानकारी दी।बयानवे-वर्षीय गायिका को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूत्रों से पहले यह जानकारी मिली थी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और फेफड़ों से संबंधित समस्याएं भी थीं।इसके बाद जनाई ने इंस्टाग्राम पर भोसले के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की।उन्होंने लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपलोगों को निश्चित तौर पर सूचित करते रहेंगे।आशा भोसले का करियर आठ दशकों से अधिक का रहा है। वह अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर ग़ज़लों और जोशीले गानों सहित अनगिनत यादगार गाने गाये हैं।भोसले के कुछ लोकप्रिय गानों में ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’, ‘इंतहा हो गई इंतजार की’ आदि शामिल हैं।भोसले ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं और मीना कुमारी, मधुबाला, ज़ीनत अमान से लेकर काजोल, उर्मिला मातोंडकर और पद्मिनी तथा वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज़ दी है।उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी । आशा भोसले दिग्गज गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।
- नयी दिल्ली । अभिनेता विवेक सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उन खबरों का खारिज किया है जिनमें यह दावा किया गया था कि उन्हें आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में अभिनय करने के लिए एक करोड़ रुपये मिले थे। सिन्हा ने शुक्रवार को अपने 'इंस्टाग्राम हैंडल' पर एक वीडियो साझा कर कहा कि ऐसे कई पोस्ट हैं जिनमें फिल्म के अभिनेताओं को दी गई रकम का जिक्र है जिसमें उनका नाम भी शामिल है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें एक अच्छी रकम दी गई, लेकिन यह उन आंकड़ों के आसपास भी नहीं है जिनका जिक्र सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में जहूर मिस्त्री की भूमिका निभाने वाले सिन्हा ने प्रशंसकों से भ्रामक जानकारी न फैलाने का भी आग्रह किया है। उन्होंने वीडियो में कहा, "कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर एक फॉर्मेट बनाया है जिसमें लिखा है कि 'धुरंधर' के अभिनेताओं को कितना पैसा मिला। उसमें मेरा नाम भी है और कुछ लोगों ने लिखा है मुझे 80 लाख रुपये मिले हैं और कुछ ने लिखा है मुझे एक करोड़ रुपये मिले हैं। इतना पैसा नहीं मिला है" फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज किया गया।फिल्म के दोनों ही भागों में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं तथा उनके साथ इसमें आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी ने भी भूमिका निभाई है।
- मुंबई । अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने शनिवार को दर्शकों से 'पाइरेटेड' सामग्री से बचने और फिल्म 'जन नायकन' को सिनेमाघरों में देखने के लिए इंतजार करने की अपील की। विजय अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गई जिससे फिल्म जगत में आक्रोश का माहौल बन गया है। फिल्म 'पायरेसी' किसी फिल्म को बिना अनुमति लीक या अवैध रूप से प्रसारित करने की गैर कानूनी प्रक्रिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ''हमारी फिल्म का ऑनलाइन लीक होना बेहद निराशाजनक है, न सिर्फ मेरे लिए बल्कि इसमें काम करने वाले हर एक व्यक्ति के लिए।'' इस फिल्म में पूजा ने भी विजय के साथ काम किया है।पूजा ने कहा, ''इसका अवैध रूप से लीक होना और साझा होना बहुत दुखद है। इससे फिल्म में काम करने वाले हर कलाकार और तकनीशियन का सम्मान छिन जाता है... साथ ही, क्या हम सभी को विजय सर की आखिरी फिल्म को एक आखिरी बार बड़े पर्दे पर सही तरीके से देखने और जश्न मनाने का हक नहीं है?'' एच. विनोथ द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित राजनीतिक फिल्म 'जन नायकन' को विजय के राजनीति में कदम रखने से पहले उनकी आखिरी फिल्म के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था। अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन और अभिनेता सूर्या ने भी फिल्म के लीक होने की निंदा की है।संबंधित फिल्म पिछले कई महीनों से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के साथ कानूनी विवाद में फंसी हुई है। फिल्म निर्माण से जुड़े सूत्रों अनुसार, अनधिकृत रूप से सामग्री के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।
- मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर का शो '24' ओटीटी मंच जियोहॉटस्टार पर वापसी करने जा रहा है। यह शो एक अमेरिकी सीरीज का रूपांतरण है। एक्शन से भरपूर इस रोमांचक शो के दोनों ही सीजन भारत में 'कलर्स टीवी' पर प्रसारित हो चुके हैं। इसका पहला सीजन 2013 में शुरू हुआ था जबकि दूसरा सीजन 2016 में आया था। इस शो को अपनी दमदार कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय के लिए खूब सराहना मिली थी। इसका निर्देशन अभिनय देव ने किया था और इसकी पटकथा रेंसिल डी सिल्वा ने लिखी थी। यह शो आतंकवाद निरोधी इकाई (एटीयू) के प्रमुख जय सिंह राठौड़ (कपूर) की कहानी बताती है, जो 24 घंटों के दौरान ड्यूटी के समय आने वाली चुनौतियों का सामना करते हैं। शो की वापसी को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए अनिल कपूर (69) ने कहा कि प्रशंसकों द्वारा एक बार फिर से इस रोमांच का अनुभव करने का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपूर ने एक बयान में कहा, ''मैंने पिछले कई वर्षों में दमदार और एक्शन से भरपूर कुछ भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन '24' मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं था, बल्कि यह एक ऐसा रोमांच था जिसका कोई मुकाबला नहीं।'' शो के निर्माताओं ने अभी तक '24' के नये सीजन के बारे में कोई अहम जानकारी साझा नहीं की है।कपूर ने 2010-2011 में प्रसारित हुई अमेरिकी सीरीज '24' के आठवें सीजन में काम करने के बाद इसी नाम से शो को भारतीय टेलीविजन के लिए बनाया था। ओटीटी मंच एक ऐसा डिजिटल माध्यम है, जहां फिल्में, वेब सीरीज और वीडियो बिना डाउनलोड किए इंटरनेट के जरिए आसानी से देखे जा सकते हैं।
-
नयी दिल्ली. फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म की टीम "हर बातचीत, उत्साह और विचारशील प्रतिक्रिया" को महत्व देती है और उन्हें उम्मीद है कि वे इस साल दिवाली पर फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करेंगे। निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर राम के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के हालिया टीज़र ने एक बहस छेड़ दी है, जिसमें कुछ लोग इसके भव्य निर्माण की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं कई लोग स्पेशल इफेक्ट्स की आलोचना कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता और वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी के प्रमुख मल्होत्रा ने टीज़र लॉन्च के कुछ दिन बाद फिल्म के बारे में अपडेट साझा किया। उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों में मिली प्रतिक्रिया सचमुच अद्भुत, प्रेरणादायक और विनम्रतापूर्ण रही है। यह देखकर कि हमारी 'रामायण' दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छू रही है, मैं गहरी कृतज्ञता और खुशी से भर जाता हूं। मैं हर बातचीत, उत्साह और विचारशील प्रतिक्रिया को बहुत महत्व देता हूं। यह एक ऐसी कहानी है जो अरबों लोगों की आत्माओं में अंकित है।" निर्माता ने कहा कि पर्दे के पीछे, इस परियोजना पर हजारों कलाकार और सहयोगी काम कर रहे हैं और वे "हर पहलू में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए अविश्वसनीय रूप से भावुक, ऊर्जावान और प्रतिबद्ध हैं।" उन्होंने कहा, "हम ध्यान से सुन रहे हैं, लगन से काम कर रहे हैं और इस कालजयी गाथा को वह सम्मान दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं जिसका यह हकदार है। यह हमारी रामायण है। यह हम सभी की है। साझा भावना और हर भारतीय को गौरवान्वित करने की अपार जिम्मेदारी ही मुझे हर दिन प्रेरित करती है।" निर्माता ने कहा, "आपने अब तक जो देखा है वह तो बस शुरुआत है। हम सब मिलकर अपनी संस्कृति और विरासत का जश्न मनाते हुए इस दिवाली पर इस महागाथा को भव्य पैमाने पर साकार करने का प्रयास कर रहे हैं।
- मुंबई. मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में अभिनेता राजपाल यादव की वित्तीय परेशानियों का मजाक उड़ाए जाने पर विवाद खड़ा होने के बाद अभिनेता सलमान खान ने मंगलवार को उनके प्रति समर्थन जताया। यादव ने रविवार रात चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया, जहां प्रस्तोता सौरभ द्विवेदी ने अभिनेता से जुड़े नौ करोड़ रुपये के चेकबाउंस मामले पर टिप्पणी की। इस मामले में यादव को कुछ समय के लिए जेल जाना पड़ा था। बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खान ने यादव के आधिकारिक हैंडल को टैग करते हुए कहा कि दिग्गज अभिनेता यादव लगभग 30 वर्ष से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपनी अभिनय कला की वजह से फिल्म निर्माताओं के बीच उनकी भारी मांग रही। खान ने लिखा, "काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा। हकीकत ये है।"उन्होंने कहा, "और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल जाती हैं। आपको (पैसे) लौटाने ही हैं (जवाब मत दो), इसे ध्यान में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर जाए या नीचे, इससे क्या फर्क पड़ता है, भुगतान तो भारत में ही होना है।" यादव सलमान खान के साथ "मुझसे शादी करोगी" और "पार्टनर" जैसी फिल्मों में कर चुके हैं।दिल्ली उच्च न्यायालय ने फरवरी में चेक बाउंस मामले में और समय देने की यादव की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। यह मामला 2012 में आई उनकी फिल्म "अता पता लापता" के लिए लिए गए पांच करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा था, जो अब बढ़कर नौ करोड़ रुपये हो गया है। उन्हें अंतरिम जमानत मिलने से पहले लगभग 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताने पड़े। सौरभ द्विवेदी और कॉमेडियन जाकिर खान संयुक्त रूप से पुरस्कार समारोह का संचालन कर रहे थे। इस दौरान यादव ने अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ युद्ध के कारण जारी तेल संकट और उससे वैश्विक मुद्रा में आए उतार-चढ़ाव पर बात की। इस पर द्विवेदी ने टिप्पणी की, "राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।" अभिनेता ने इस टिप्पणी को मुस्कुराते हुए नजरअंदाज कर दिया और कहा, "मसला तो एक बार सुन लो, मैं तो मसला ही सुनाना चाहता हूं।" एक ओर स्थिति को शालीनता से संभालने के लिए सोशल मीडिया पर राजपाल यादव की तारीफ हुई, तो दूसरी ओर सौरभ द्विवेदी को उनकी टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, यादव ने द्विवेदी का बचाव करते हुए लोगों से उनकी आलोचना न करने की अपील की।उन्होंने कहा, "सौरभ और जाकिर खान मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मुझे सम्मान दिया है। हम कलाकार, पत्रकार और कहानीकार हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। और सौरभ ने ऑडिटोरियम में सभी को मेरे लिए खड़े होकर तालियां बजाने के लिए कहा।" अभिनेता ने 'एक्स' पर लिखा, "उनकी आलोचना मत कीजिए और उनके बारे में कुछ भी गलत मत लिखिए... उनका दिल मत दुखाइए। उनका दिल दुखाना मेरे दिल को दुखाने के बराबर है। अगर आप सौरभ के बारे में कुछ भी गलत लिखेंगे, तो मुझे दुख होगा। मैं सौरभ से प्यार करता हूं, मैं जाकिर से प्यार करता हूं और मैं आप सभी से प्यार करता हूं।"
-
लखनऊ. रेडियो पर हिंदी में कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने फिल्म निर्माण में कदम रखते हुए अपनी पहली लघु फिल्म 'कूद' रिलीज की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फिल्म गीतकार नीलेश मिश्रा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 'स्लो मोशन पिक्चर्स' के तहत रिलीज की गई है। इस मंच का उद्देश्य भारत के छोटे शहरों और गांवों की सरल, संवेदनशील और मानवीय कहानियों को सिनेमाई अंदाज में पेश करना है। फिल्म 'कूद' दो अजनबियों की कहानी है, जो एक ही दिन और समय पर अपनी जिंदगी समाप्त करने के इरादे से एक ही पुल पर पहुंचते हैं। लगभग 50 मिनट लंबी इस फिल्म में दो गीत शामिल हैं। मिश्रा ने इस फिल्म के साथ एक नया प्रारूप पेश किया है, जिसे उन्होंने 'कम्यूट फिल्म' नाम दिया है। इस तरह की फिल्में मेट्रो, बस या टैक्सी में दैनिक यात्रा के दौरान पूरी देखी जा सकती हैं। नीलेश मिश्रा 'बिग एफएम' पर 'यादों का इडियट बॉक्स' और 'कहानी एक्सप्रेस' जैसे शो के जरिए रेडियो पर हिंदी कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल के महीनों में वह स्वतंत्र गायक-गीतकार के रूप में उभरे हैं।
-
नयी दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म ''धुरंधर: द रिवेंज'' ने रिलीज के 11 दिनों में ही भारत में 1,023 करोड़ रुपये कमाने का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है जबकि भारत से बाहर इसने 342 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1023 करोड़ रुपये और विदेशों में 342 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इसकी कुल बॉक्स ऑफिस कमाई फिलहाल 867 करोड़ रुपये है। आंकड़ों के मुताबिक सप्ताहांत में दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई, जिसकी वजह से गत शुक्रवार को फिल्म की कमाई 42 करोड़ रुपये रही जबकि शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 64 करोड़ रुपये और 71 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी भूमिकाएं निभाई हैं। यह धर की 2025 में निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है।
-
दूसरे बेटे का स्वागत किया
नयी दिल्ली / बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और उनके व्यवसायी पति आनंद आहूजा के घर में एक बार फिर किल्कारियां गूंज रही हैं। इस दंपति ने रविवार को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। सोनम और आनंद ने इस खुशखबरी की घोषणा रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से की। पोस्ट में लिखा था, "असीम कृतज्ञता और प्रेमपूर्ण हृदय से हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे का जन्म हुआ।'' पोस्ट में कहा गया, ''हमारे परिवार में अब एक और सदस्य जुड़ गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करते हुए बहुत खुश है। हम इस अनमोल नये जीवन के लिए आभारी हैं, जिसने हमारे घर को खुशी से भर दिया है। अब हम चार सदस्यीय परिवार के रूप में इस खूबसूरत नये अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं। प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु।'' सोनम और आनंद ने 2018 में मुंबई में शादी की जिसके बाद उन्होंने पहले बेटे वायु को वर्ष 2022 में जन्म दिया था। -
नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रेहान रोशन को उनके 20वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। ऋतिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जैसे-जैसे रेहान वयस्क जीवन में कदम रख रहा है, उसे यह याद रखना जरूरी है कि एक मजबूत, जिम्मेदार, संतुलित और समझदार जीवन बनाना ही असली वयस्क होने की पहचान है।'' ऋतिक ने कहा कि वयस्क बनने का असली मकसद यह है कि इंसान के भीतर का बच्चा खुलकर हंस सके, बेहतरीन और बेफिक्र खुशी के पल जी सके, सुकून भरी मुस्कान बनाए रखे और आज़ादी के साथ आगे बढ़ता रह। उन्होंने कहा कि यही एक वयस्क की जिम्मेदारी है-न ज्यादा, न कम।
अभिनेता ने अपने बेटे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि याद रखें, जिंदगी की नाव को वयस्क संभालता है, लेकिन असली कप्तान भीतर का बच्चा ही होता है। रेहान का जन्म 28 मार्च 2006 को हुआ था। वह अभिनेत्री एवं इंटीरियर डिजाइनर सुज़ैन खान के बड़े बेटे हैं। रिदान रोशन उनका छोटा भाई है, जिसका जन्म 2008 में हुआ था। - नयी दिल्ली. अभिनेता बोमन ईरानी का मानना है कि हमेशा एक योजना बनाकर काम करते रहना, सृजन करते रहना और खुद को नये सिरे से गढ़ते रहना जरूरी है। ईरानी शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (आईएफएफडी) में शामिल हुए।अभिनेता ईरानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "कुछ भी करने की कोई उम्र नहीं होती, ऐसा कभी मत सोचना कि मेरा समय निकल गया है। ऐसा कुछ नहीं होता।" उन्होंने कहा, "आखिर तक आप काम करते रह सकते हैं, सृजन करते रह सकते हैं, खुद को नए रूप में ढालते रह सकते हैं। आपके पास हमेशा एक योजना होनी चाहिए। जब तक आपके पास कुछ करने का जज़्बा है, तब तक हर कोई जवान है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के कई स्थानों पर 47 देशों की 140 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह महोत्सव 25 मार्च को भारत मंडपम में शुरू हुआ और 31 मार्च को समाप्त होगा। इस फिल्म समारोह का आयोजन दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।ईरानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हालांकि यह पहला संस्करण है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक शानदार शुरुआत है। भले ही यह पहला है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह सालों से जारी हो। यह और भी बड़ा होता जाएगा। यही मेरी राय है।" ईरानी से जब उनकी आगामी परियोजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। वर्ष 2025 में रिलीज हुई "द मेहता बॉयज़" का निर्देशन बोमन ईरानी ने किया था और इसमें अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और ईरानी ने अभिनय किया था।
- नयी दिल्ली। करण जौहर ने निर्देशक आदित्य धर को "बेहद शानदार फिल्म निर्माता" बताते हुए उनकी नयी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की प्रशंसा की। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई और यह धर की 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जौहर ने शुक्रवार को 'इंस्टाग्राम' पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और इसे देखने का अपना अनुभव विस्तार से बताया। उन्होंने लिखा, "जसकीरत की दिल दहला देने वाली पृष्ठभूमि...…मातृभूमि के लिए दिए गए उसके दर्दनाक बलिदान…...यहां तक कि खलनायक को भी मानवीय और बहुस्तरीय ढंग से गढ़ना..…. बेमिसाल...साउंडस्केप और पूरी सिनेमाई प्रस्तुति—ये सब आदित्य धर की प्रतिभा और निर्देशन पर उनकी मजबूत पकड़ का प्रमाण हैं।… वह वाकई एक अद्भुत और बेहतरीन फिल्मकार हैं…... उन्होंने न सिर्फ मुख्यधारा सिनेमा का स्तर ऊंचा किया है, बल्कि एक नया मानदंड भी स्थापित किया है…... यह नया डायरेक्टर है।'' जौहर ने फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की भी जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा, "बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी। और और और… रणवीर सिंह तू क्या है यार?! यह तुम्हारे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ काम है। तुम्हारा हर आंसू, हर खामोश नजर, और हर बार वह बेखौफ अंदाज में चलना—तुमने साबित कर दिया कि तुम महान कलाकारों में से एक हो। तुम आज भी और हमेशा एक बेहतरीन काबिलियत वाले कलाकार रहोगे।" जौहर ने कहा, "सच में एक 'धुरंधर' फिल्म स्टार। यह फिल्म देखकर मैं 70 के दशक के उन दिनों में लौट गया, जब सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शुद्ध और दमदार हिंदी सिनेमा देखा करता था… और संतुष्टि के साथ बाहर निकलकर इस दुनिया का हिस्सा बनने के सपने देखा करता था। आज मैं इसी फिल्मी बिरादरी का हिस्सा हूं, और 'धुरंधर' ने मुझे एक बार फिर याद दिलाया कि यहां होना मेरे लिए कितना गर्व और कृतज्ञता का विषय है।''… फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं, जो अपने-अपने किरदारों को फिर से जीवंत करते हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है, और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।--
-
नयी दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म ''धुरंधर: द रिवेंज'' ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर पर 1,088 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के अनुसार, रणवीर सिंह अभिनीत इस थ्रिलर फिल्म ने रिलीज होने के आठवें दिन तक भारत में 814 करोड़ रुपये और विदेशों में 274 करोड़ रुपये का सकल राजस्व अर्जित किया। फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि ''धुरंधर: द रिवेंज'' ने अपने पहले सप्ताह के हर दिन रिकॉर्ड कमाई की है। फिल्म निर्माताओं ने कहा, ''ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' की सीक्वल ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये तक सबसे तेज पहुंचने, रिलीज के पहले सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए वैश्विक स्तर पर अब तक सप्ताह के दिनों में शानदार कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है।'' फिल्म ने पहले चार दिनों में वैश्विक स्तर पर 761 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की रफ्तार सप्ताह के दिनों में भी बरकरार रही और इसने भारत में सोमवार को 64 करोड़ रुपये, मंगलवार को 58 करोड़ रुपये, बुधवार को 49 करोड़ रुपये और बृहस्पतिवार को 53 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म एक ही भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन गई। धर की 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ''धुरंधर'' की अगली कड़ी यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं।
-
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली आज राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। एक सप्ताह तक चलने वाला यह महोत्सव दुनिया भर से 130 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन करेगा, जो भारत के वैश्विक सिनेमा कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।
इस महीने की 31 तारीख तक चलने वाले इस महोत्सव में 47 देशों की 130 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। 101 देशों से दो हजार से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित यह फिल्म महोत्सव इसकी वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। महोत्सव की शुरुआत प्रसिद्ध फिल्ममेकर ओलिवर लैक्स की ऑस्कर नामांकित रोड फिल्म सीरत से होगी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत संकेत देती है। यह महोत्सव सिंगापुर के निर्देशक तान सियू की प्रभावशाली पहली फिल्म अमीबा के साथ समाप्त होगा। इस महोत्सव में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा की प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी, जिनमें विकी कौशल, हेमा मालिनी, भूमि पेडनेकर समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। - नयी दिल्ली।. आलिया भट्ट, नागार्जुन और ऋषभ शेट्टी सहित फिल्म उद्योग की विभिन्न हस्तियों ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और इसमें हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी के रूप में रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर प्रशंसा की है। नागार्जुन ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में फिल्म को ''अतुलनीय'' करार दिया।उन्होंने कहा, ''यह ऐसी फिल्मों में से एक है जो फिल्म निर्माण को प्रेरित एवं परिवर्तित करती है।''फिल्म ने रिलीज के पहले चार दिनों में 761 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।वहीं, आलिया भट्ट ने भी बीती रात एक पोस्ट में लिखा, ''जसकीरत सिंह रंगी और यह पल... सबकुछ है। निर्देशक और अभिनेता का जादू पूरी तरह से तालमेल में है! ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम धुरंधर को बधाई।'' अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर रणवीर सिंह, आदित्य धर, सारा अर्जुन और आर माधवन के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''रणवीर, मैं अब भी आपके काम के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाई हूं। आर माधवन सर, आपकी वो शांत शक्ति और अधिकार...आपने देशभक्ति की भावना को गहराई से जगा दिया।'' अभिनेता-निर्माता ऋषभ शेट्टी ने लिखा, '' फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आपको पहले ही दृश्य से जकड़ लेती है और अंत तक नहीं छोड़ती। शानदार कहानी, भाई, मुझे इसकी बारीकियां बेहद पसंद आईं। हर एक कलाकार का बेहतरीन प्रदर्शन है।'' सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर को 'बब्बर शेर' बताते हुए उनके समर्पण की तारीफ की और निर्देशक आदित्य धर के काम को ''अभूतपूर्व'' करार दिया। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।
- नयी दिल्ली।अभिनेता राकेश बेदी ने सोमवार को दर्शकों से सोशल मीडिया पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी का खुलासा न करने की अपील की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी 'थ्रिलर' 19 मार्च को रिलीज होने के महज चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो कराची में लियारी इलाके के 'गैंग वर्ल्ड' में शामिल होकर भारत के दुश्मनों का सफाया करते दिखते हैं। फिल्म में जमी़ल जमाली नामक एक चालाक पाकिस्तानी नेता और हमजा के ससुर की भूमिका निभाने वाले बेदी को उनके अभिनय के लिए सराहना मिल रही है। फिल्म में सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं। बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, ''मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है और इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है। यह न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रही, बल्कि इसने भारतीय जनता पर भी गहरा प्रभाव डाला है।'' उन्होंने कहा, "मेरी एक विनती है कि फिल्म देखते समय इसके दृश्य रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा न करें। खासकर 'क्लाइमेक्स' का खुलासा करना ठीक नहीं है, इससे अन्य दर्शकों का अनुभव प्रभावित होता है।" फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक तथा आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है। 'धुरंधर: द रिवेंज' कराची के 'अंडरवर्ल्ड' में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की गई है।
-
नयी दिल्ली. अभिनेता मोहनलाल ने अपनी 100वीं फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म में वह एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले 40 से अधिक फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें 'पूचक्कोरु मुक्कुथी' (1984), 'थलवट्टम'(1986), 'वेल्लानाकालुडे नाडु' (1988), 'चित्रम' (1988), और 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'वंदनम'शामिल हैं। मोहनलाल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस फिल्म घोषणा की और साथ में एक नोट भी लिखा। अभिनेता ने आगामी परियोजना को 'ऐतिहासिक' करार दिया। इसका निर्माण आशीर्वाद सिनेमा के बैनर तले एंटनी पेरुंबवूर करेंगे और बिनु जॉर्ज अलेक्जेंडर सह-निर्माता होंगे। अभिनेता ने लिखा, ''कुछ उपलब्धियां सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं होतीं। वे उन सभी की होती हैं जो इस सफर के साक्षी बने। मैं और मेरे प्रिय प्रियन (प्रियदर्शन) मेरी 100वीं फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, और मेरे लिए इसका जो अर्थ है उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं... सौ फिल्में सिर्फ एक संख्या नहीं हैं। यह जीवन भर की कहानियां हैं जिन्हें जुनून के साथ सुनाया गया है, सिनेमा के जादू में विश्वास से प्रेरित अनगिनत सुबहें हैं, और अटूट समर्पण का एक सफर है जिसे करीब से देखने का मुझे सौभाग्य मिला है।'' उन्होंने लिखा, ''इस यात्रा का हिस्सा बनकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, उन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है और कृतज्ञता के साथ संजोकर रखा जा सकता है। मेरे मित्र, आपने जो कुछ भी रचा है, जो कुछ भी आपने दुनिया को दिया है, और वे सभी कहानियां जो अभी कही जानी बाकी हैं, उन सभी के लिए मैं आपको सलाम करता हूं।'' फिल्म निर्माता ने भी इस पोस्ट को साझा किया।
-
नयी दिल्ली. अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म का हर दृश्य युद्ध के नगाड़े की तरह प्रभाव छोड़ता है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी और यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। शेट्टी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "'धुरंधर: द रिवेंज' पहले ही दृश्य से दर्शकों को बांध लेती है और अंत तक पकड़े रखती है। हर दृश्य युद्ध के नगाड़े की तरह दर्शकों पर प्रभाव छोड़ता है। यह सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक 'स्टेटमेंट' है। शानदार कहानी, बारीकियों पर बेहतरीन काम और हर कलाकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन।" फिल्म का पहला भाग कराची के लियारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित था और इसमें खुफिया अभियानों की कहानी दिखाई गई थी। यह सीक्वल सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के कराची के अंडरवर्ल्ड में उदय की कहानी बयां करता है, साथ ही जसकिरत सिंह रांगी के रूप में उसकी पृष्ठभूमि को भी उजागर करता है और उस नौजवान के सफर को दिखाता है जो अंततः एक खुफिया जासूस बन जाता है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।
- नयी दिल्ली. अभिनेता अनुपम खेर ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक उत्कृष्ट फिल्म ही नहीं बल्कि एक अनुभव और भावना का संगम है। धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी 'धुरंधर: द रिवेंज' बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। खेर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया।अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "धुरंधर जबरदस्त है! आदित्य धर एक रॉकस्टार हैं! कभी-कभी शब्द कम पड़ जाते हैं। आप फिल्म देखकर बाहर निकलते हैं... और आपके भीतर एक खामोशी छा जाती है जो सब कुछ कह देती है। धुरंधर देखने का अनुभव कुछ ऐसा ही था। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह एक अनुभव है। एक भावना है। एक ऐसी यात्रा जो चुपचाप आपके दिल में उतर जाती है और फिर जाने से इनकार कर देती है। 'धुरंधर' में ऐसे कई पल हैं जो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं दिखते—वे आपके साथ रहते हैं।" उन्होंने कहा, "मैंने इस पोस्ट के साथ साझा किए गए वीडियो में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश की है… लेकिन सच कहूं तो, मैं और भी बहुत कुछ कह सकता था। क्योंकि कुछ कहानियां वर्णन के लिए नहीं होतीं! उन्हें महसूस किया जाना चाहिए। 'धुरंधर' ऐसी ही एक कहानी है। इतनी शक्तिशाली, इतनी जादुई, इतनी भावपूर्ण और इतनी मानवीय रचना करने के लिए पूरी टीम को बधाई। इस फिल्म को जरूर देखें। इसे महसूस करें। और फिर इस पर विचार करें।हर 'भारतीय' को इस फिल्म पर गर्व होगा। जय हिंद।'' रणवीर सिंह ने वीडियो पर एक टिप्पणी की और उन्होंने अभिनेता खेर को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ''यह देख कर मेरे पास शब्दों की कमी हो गई है। आप की कलाकारी से प्रेरित होकर बड़े हुए हैं सर। आपका ऐसा कहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। आपको कोटि कोटि प्रणाम सर।'' कराची के लयारी कस्बे (जो गिरोहों के बीच लड़ाई और हिंसक क्षेत्रीय संघर्ष से जुड़े अपने इतिहास के लिए जाना जाता है) पर आधारित 'धुरंधर' की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि में गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीक्वल सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के कराची के अंडरवर्ल्ड में उदय की कहानी बयां करता है, साथ ही जसकिरत सिंह रांगी के रूप में उसकी पृष्ठभूमि को भी उजागर करता है, और उस नौजवान के सफर को दिखाता है जो अंततः एक खुफिया जासूस बन जाता है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।
- नयी दिल्ली. आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी और यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। कमाई की जानकारी देने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के अनुसार, फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की और बुधवार को 'पेड प्रीव्यू' से 43 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। देश में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 339.27 करोड़ रुपये रही। फिल्म की कुल कमाई 404.54 करोड़ रुपये हो गई है।'धुरंधर' की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी घटनाओं पर गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।
- नयी दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली (आईएफएफडी) 2026 के आयोजकों ने बताया कि अभिनेता-फिल्म निर्माता आमिर खान और निर्देशक आरएस प्रसन्ना अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की विशेष स्क्रीनिंग के बाद बच्चों से बातचीत करेंगे। यह सत्र 26 मार्च को दोपहर एक बजे भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य युवा दर्शकों को लक्षित करना है, ताकि उन्हें स्क्रीनिंग के बाद निर्माताओं के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर मिल सके। आयोजकों के अनुसार, इस संवाद को आईएफएफडी 2026 के प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां बच्चे फिल्म निर्माताओं से प्रश्न पूछ सकते हैं और अपने विचार साझा कर सकते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाला यह महोत्सव 25 से 31 मार्च तक प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी स्क्रीनिंग पीवीआर आईनोएक्स द्वारा संचालित मल्टीप्लेक्सों में निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 47 देशों की 130 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इनका चयन 101 देशों से प्राप्त 2,000 से अधिक प्रविष्टियों में से किया गया है।
-
नई दिल्ली। 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में पॉल थॉमस एंडरसन की “वन बैटल आफ्टर अनदर” और “सिनर्स” के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों की फिल्में नॉमिनेशन की लिस्ट में टॉप-2 में शामिल थी, लेकिन बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड “वन बैटल आफ्टर अनदर” को मिला। खास बात यह भी है कि “वन बैटल आफ्टर अनदर” ने अलग-अलग कैटेगरी में 6 अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, और फिल्म को 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
थॉमस पिंचन की ‘वाइनलैंड’ से प्रेरित इस बड़े बजट की कॉमेडी थ्रिलर को बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार मिला और साथ ही फिल्म ने बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड (शॉन पेन), अडोप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग और कास्टिंग के लिए पहला ऑस्कर पुरस्कार भी जीता। यह किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है। फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने अपनी स्पीच में कहा, “मैंने यह फिल्म अपने बच्चों के लिए लिखी है ताकि उस दुनिया में फैली अव्यवस्था के लिए माफी मांग सकूं जिसे हम उन्हें सौंप रहे हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि युवा पीढ़ी समाज में “सामान्य ज्ञान और शालीनता” को वापस लाने में मदद करेगी।बता दें कि निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन पहले भी ‘बूगी नाइट्स’, ‘देयर विल बी ब्लड’ और ‘फैंटम थ्रेड’ जैसी फिल्मों के लिए पहले भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्हें नॉमिनेट होने के बाद अवॉर्ड से नवाजा गया है। “वन बैटल आफ्टर अनदर” के शॉन पेन ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता, लेकिन वे किन्हीं कारणों से अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, उनके न आने पर प्रेजेंटर किरन कल्किन ने मजाक भी बनाया कि “शॉन पेन आज रात यहां नहीं आ सके या आना नहीं चाहते थे।” ऐसा इसलिए क्योंकि शॉन पेन ने अपने सह-कलाकार बेनिसियो डेल टोरो को हराकर खिताब अपने नाम किया।“वन बैटल आफ्टर अनदर” एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जो एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब की कहानी है। बॉब 16 साल बाद वापस आए अपने पुराने दुश्मन कर्नल लॉकजॉ से अपनी बेटी विला को बचाने के लिए खतरनाक संघर्ष करता है।

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)







.jpg)
.jpg)






.jpg)

