- Home
- मनोरंजन
- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। आठ साल की उम्र से पर्दे पर एक्टिंग की शुरुआत करने वाली नीतू सिंह 70-80 को दशक में एक से बढक़र एक कई हिट फिल्में दी हैं। उस दौर में नीतू का नाम बेहद खूबसूरत अदाकाराओं में शामिल था।15 साल की उम्र में नीतू सिंह ने 'रिक्शावाला' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। इस फिल्म में नीतू के अपोजिट रणधीर कपूर थे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' फिल्म में डांसर का किरदार निभाने का फैसला किया। इस फिल्म का 'लेकर हम दीवाना दिल' गाना सुपर डुपर हिट हुआ और नीतू के लिए लीड किरदारों के लिए लाइन लग गई।नीतू ने ऋषि कपूर के साथ 11 फिल्मों में काम किया। नीतू ने महज 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। 13 अप्रैल 1979 को ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने अपना सारा ध्यान घर परिवार में दिया। 70 और 80 के दशक में नीतू सिंह की जबरदस्त एक्टिंग का हर कोई दीवाना था।कहा जाता है कि नीतू सिंह को बचपन से डांस से खास लगाव था, ऐसे में उनकी मां ने बेटी को अभिनेत्री वैजयंती माला के डांस स्कूल में दाखिल करवा दिया था। यहीं एक्ट्रेस का डांस से इंप्रेस होकर वैजयंती माला ने अपनी फिल्म सूरज में बाल कलाकार के रूप में पहली फिल्म दी थी। वैजयंती माला ने उन्हें डांस करना सिखाया था। इस दौर में स्क्रीन पर नीतू का नाम बेबी नीतू या बेबी सोनिया था।नीतू और ऋषि की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात 'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई जहां पर नीतू दूसरी जगह किसी और फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कहा जाता है कि नीतू की सादगी ऋषि को बहुत पसंद आई थी और वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। कहा जाता है कि 'जहरीला इंसान' फिल्म' के सेट पर ऋषि ने नीतू को बहुत परेशान किया था। सीन की शूटिंग के बाद ऋषि तुरंत विदेश चले गए थे। उसके बाद उन्हें टेलीग्राम करके प्यार का इजहार करते हुए कहा था 'ये सिखड़ी बड़ी याद आती है'।नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। करीब शादी के 26 साल बाद नीतू पर्दे पर फिल्म लव आजकल में नजर आईं थीं। जिसके बाद नीतू कपूर की फिल्म जुग-जुग जियो में देखी गईं। जिसमें वो अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आईं थीं। आजकल वे अपने अभिनय कॅरिअर पर एक बार फिर फोकस कर रही हैं।
- मुंबई। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो शुक्रवार को इंस्टाग्राम से जुड़ीं और अपने पति दिलीप कुमार को उनकी दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि दी।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोस्ट में दिलीप कुमार के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए वह दिवंगत अभिनेता के जीवन के खास पल, उनके विचारों और दृष्टिकोण को साझा करना चाहती हैं। सायरा बानो ने लिखा, “मैं यह नोट सात जुलाई को विशेष रूप से दुनियाभर के शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने आज तक मुझे और दिलीप साहब को बेशुमार प्यार से आबाद रखा है, मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए प्यार और सम्मान।”उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार न केवल महान अभिनेता थे, बल्कि एक महान इंसान भी थे। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था।सायरा बानो ने लिखा, ‘‘इंस्टाग्राम पर मैं उनके जीवन के खास पलों, उनके विचारों और दृष्टिकोण के साथ-साथ न केवल ‘फिल्म उद्योग’ के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धताओं को साझा करना चाहती हूं, बल्कि समाज और लोगों के कल्याण से जुड़ी उनकी अन्य गतिविधियों को भी बड़े पैमाने पर दुनिया के सामने साझा करना चाहती हूं।’’मधुमती, नया दौर, मुगल-ए-आजम, देवदास, गंगा जमना और सौदागर जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए चर्चित दिलीप कुमार को 1994 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था। लंबी बीमारी के बाद जुलाई 2021 में 98 वर्ष की आयु में दिलीप कुमार का निधन हो गया था।
-
मुंबई. निर्माण कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स' ने प्रभास अभिनीत फिल्म ‘सालार' का पहला टीजर बृहस्पतिवार को जारी किया। ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर' बड़े बजट की एक एक्शन फिल्म है। फिल्म ‘केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील ने इसका निर्देशन किया है और विजय किर्गंदुर इसके निर्माता हैं। निर्माण कंपनी ‘होम्बले फिल्म्स' ने ट्विटर पर टीजर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ सबसे उग्र व्यक्ति का दौर शुरू।'' फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर' में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, ईश्वरी राव, जगपति बाबू और सरयान रेड्डी भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के देशों में की गई है। फिल्म तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषा में 28 सितंबर को रिलीज होगी।
- मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की चर्चित फिल्म 'पठान' एक सितंबर को जापान में प्रदर्शित होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की। भारत में इस साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई एक्शन फिल्म 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म पहले ही वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। यशराज फिल्म्स की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक फिल्म का 'सबटाइटिल' संस्करण एक सितंबर, 2023 को जापान में प्रदर्शन के लिए तैयार है। पिछले महीने, 'पठान' रूस और आर्मेनिया, अजरबैजान, बेलारूस, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान सहित स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) में 3000 से अधिक स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई थी।
-
मुंबई. कार्तिक आर्यन अभिनीत एवं फिल्मकार कबीर खान की अगली फिल्म का नाम ‘चंदू चैंपियन' रखा गया है और यह अगले साल 14 जून को रिलीज होगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट (एनजीई) ने ट्विटर पर फिल्म का शीर्षक और रिलीज की तारीख साझा की। पोस्ट में लिखा है, “साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रस्तुत करते हैं एक ऐसे व्यक्ति की सच्ची कहानी, जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया! कार्तिक आर्यन अभिनीत चंदू चैंपियन 14 जून 2024 को रिलीज़ होगी” नाडियाडवाला और खान मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे। खान मशहूर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' और क्रिकेट पर आधारित ‘83' का निर्देशन कर चुके हैं। निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म एक खिलाड़ी के असाधारण जीवन और कभी हार न मानने की उसकी भावना पर आधारित है। आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘चंदू चैंपियन' के बारे में जानकारी भी साझा की।
- हैदराबाद,। अभिनेता-नेता पवन कल्याण ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम' पर पदार्पण किया। “थोली प्रेमा”, “जलसा” और “गब्बर सिंह” जैसी तेलुगू फिल्मों से मशहूर अभिनेता ने अपनी प्रोफाइल के परिचय में लिखा है, “उठो, सामना करो, चुनो। जय हिंद।” कल्याण के सत्यापित अकाउंट पर पहले ही 713,000 से अधिक फॉलोवर हो चुके हैं। उन्होंने अभी कोई पोस्ट साझा नहीं की है। “भीमला नायक” फिल्म के अभिनेता कल्याण फेसबुक और ट्विटर पर भी सक्रिय हैं। फेसबुक पर उनके 9,62,000, जबकि ट्विटर पर 53 लाख फॉलोवर हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का अमेरिका में हादसे का शिकार हो गए हैं और उनके नाक की की सर्जरी हुई है। वह फिल्म के सेट पर एक सीन कर रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में शाहरुख खान के नाक पर चोट आई है। एक्टर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहीं उनकी एक माइनर सर्जरी भी हुई है। शाहरुख की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है और वह वापस मुंबई लौट आए हैं।जब यह हादसा तब हुआ, जब शाहरुख एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लॉस एंजिल्स में थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की सर्जरी हुई और अब उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी टीम को यह भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह मामूली चोट है। शाहरुख अब भारत वापस आ गए हैं और अपने घर मन्नत में आराम कर रहे हैं। शाहरुख खान कई महीनों से फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर आ-जा रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, और एक्टर काम को लेकर कई जगहों पर आना-जाना लगा ही है।शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'जवान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म एटली के साथ उनकी पहली फिल्म है, और इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी हैं। 'जवान' का ट्रेलर टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' से जुड़ा होगा, जो 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है, और अगर खबरों पर विश्वास किया जाए, तो वह सलमान खान के साथ बॉलीवुड में सबसे बड़ी एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे।
-
मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ‘द डिप्लोमैट' 11 जनवरी 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की। एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जिन्हें ‘नाम शबाना' से प्रसिद्धि मिली। ‘द डिप्लोमैट' ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी, जिसमें जॉन सरकार के एक उच्च स्तरीय अधिकारी का किरदार निभाएंगे। ‘द डिप्लोमैट' की पटकथा लेखक रितेश शाह ने लिखी है, जिन्हें जॉन स्टारर ‘फोर्स', ‘बाटला हाउस' और ‘रॉकी हैंडसम' के साथ-साथ ‘डी-डे' और ‘पिंक' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। फिल्म के निर्माताओं में भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, अब्राहम की जे ए एंटरटेनमेंट, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे और राजेश बहल की वाकाऊ फिल्म्स, फॉर्च्यून पिक्चर्स के समीर दीक्षित और जतीश वर्मा तथा सीता फिल्म्स के राकेश डांग शामिल हैं। जॉन हाल में शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान' में नजर आए थे। जॉन की अगली फिल्म ‘तेहरान' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जो कि एक एक्शन थ्रिलर होगी।
-
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' नेता राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की पिछले महीने ही सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुए थे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को अक्सर एक साथ देखा जाता है। बीती रात दोनों अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब दर्शन करने पहुंचे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कड़ी सुरक्षा के बीच हमंदिर साहिब में माथा टेका। इससे जुड़ी उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले एक साथ श्री हरमंदिर साहिब दर्शन के लिए पहुंचे। फोटोज में दोनों को हर वक्त साथ-साथ देखा जा सकता है। परिणीति चोपड़ा फोटोज में व्हाइट सूट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी सगाई पर भी व्हाइट सूट ही पहना था। श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट दुपट्टे से अपना सिर भी ढका हुआ था। राघव चड्डा इस दौरान व्हाइट कुर्ता-पजामा और नेहरू जैकेट में नजर आए। उनके लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि सगाई के बाद से ही राघव और परिणीति चर्चा में बने रहते हैं।बता दें कि गोल्डन टेंपल दर्शन करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने सिर पर चुन्नी तो रखी थी, लेकिन उनका आधा सिर ही ढका हुआ था। ऐसे में लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया और लिखा, "नियम हर किसी के लिए एक होने चाहिए, ये आधा सिर ढकने का क्या मतलब बनता है।"परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के आसपास कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, "भगवान के दर पर भी दिखावा। हिम्मत है तो साधारण व्यवहार करो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान के दर पर भी इतनी कड़ी सुरक्षा। असल रखवाला तो भगवान ही है। ये तो केवल पब्लिसिटी है।"बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जल्द ही शादी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल नवंबर में सात फेरे ले सकता है। हालांकि शादी की रस्में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में ही शुरू हो जाएंगी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में शादी रचाएंगे। खबरों की मानें तो राघव और परिणीति जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में होगी। बता दें कि इस पैलेस में ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की भी शादी हुई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में 150 मेहमानों के बीच हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे। -
मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की। गौरतलब है कि इससे पहले ‘हाउसफुल’ की चार फिल्में आ चुकी हैं। ‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके तरुण मनसुखानी ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन करेंगे। फिल्म दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा, अभिनेता रितेश देशमुख भी नजर आएंगे।
फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला होंगे और इसका निर्माण ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ तैयार हो जाइए पांच गुना पागलपन के लिए… आपके लिए लेकर आ रहे हैं साजिद नाडियाडवाला ‘हाउसफुल 5’, जिसके निर्देशक तरुण मनसुखानी होंगे। 2024 की दिवाली पर सिनेमाघरों में मिलेंगे।’’ ‘हाउसफुल’ 2010 में आई थी, जिसके बाद 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल4’ आई थी। -
नई दिल्ली। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड- सी. बी. एफ. सी. ने स्पष्ट किया कि फिल्म बहत्तर हुरें को 2019 में 'ए' प्रमाणन दिया गया था। फिल्म का ट्रेलर उचित प्रक्रिया के अंतर्गत है और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जांच की गई है। बोर्ड ने फिल्म और उसके ट्रेलर को प्रमाणन नहीं देने की मीडिया में चल रही खबरों को भ्रामक बताया है। बोर्ड ने कहा है कि आवेदक को सूचना के तहत अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था और उसके प्राप्त होने पर प्रमाणन प्रदान किया गया था। संशोधनों के बारे में एक कारण बताओ नोटिस फिल्म निर्माता को जारी किया गया और प्रतिक्रिया लंबित है।
-
मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर फिल्म 'गदर 2' ( से सिनेमाघरों को हिलाने आ रहे हैं। फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'उड़ जा काले कावा' रिलीज कर दिया है। फिल्म 'गदर 2' का पहला गाना रिलीज होते ही फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। गाने 'उड़ जा काले कावा' में सनी देओल यानी तारा सिंह और अमीषा पटेल यानी सकीना की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का पहला गाना 'उड़ जा काले कावा' रिलीज कर दिया गया है। गाने में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने 'उड़ जा काले कावा' को देखकर फैंस की फिल्म 'गदर' की यादें रिलीज हो गईं। इस गाने के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। फैंस बस अब फिल्म 'गदर 2' के सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'गदर 2' का टीजर रिलीज किया जा चुका है।अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'गदर' साल 2001 में आई थी और अब साल 2023 में 22 साल बाद फिल्म 'गदर 2' रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'गदर' में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा नजर आए थे। अब एक बार फिर अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गदर 2' में भी सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' के साथ ही रणबीर कपूर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक डेट पर तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने से बड़ा क्लैश होने वाला है। अब देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारती है। - मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत और फिल्म निर्माता संदीप सिंह जल्द ही एक साथ एक नई फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरु में आरंभ होने की उम्मीद है। फिल्म निर्माता जल्द ही इसके निर्देशक और फिल्म के नाम की घोषणा करेंगे। ‘फैशन', ‘तनु वेड्स मनु', ‘क्वीन' और ‘पंगा' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी कंगना ने कहा कि यह फिल्म ‘‘उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी।'' कंगना (36) ने एक बयान में कहा, ‘‘ संदीप और मैं 13 साल से अधिक समय से दोस्त हैं और काफी समय से साथ में फिल्म करना चाहते थे। अब जब हमें सही विषय और किरदार मिल गया है तो हम इस पर काम करने को तैयार हैं। यह मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म होगी...अन्य जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी।'' ‘मैरी कॉम', ‘अलीगढ़', ‘सरबजीत' और ‘झुंड' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके सिंह ने कहा कि कंगना रनौत के साथ काम करने का मौका मिलना सपना पूरा होने जैसा है। सिंह ने कहा, ‘‘ मैंने उन्हें पहले जिन फिल्मों का प्रस्ताव दिया, वे अभिनेत्री के तौर पर उनकी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं करती थीं। इसलिए, मैंने सही फिल्म का इंतजार किया। कंगना की अभिनय की क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी पटकथा ढूंढना चुनौती थी। अब चूंकि मुझे एक महत्वपूर्ण विषय मिला है जिसके साथ केवल वह ही न्याय कर सकती हैं, तो मैंने तुरंत उनसे संपर्क किया।'' उन्होंने कहा, ‘‘ इस बार वह मना नहीं कर सकीं। इस फिल्म और किरदार को बेहद सम्मान मिलेगा और इसे याद रखा जाएगा। इसे दुनिया भर में हर भारतीय द्वारा पसंद किया जाएगा। '' कंगना रानौत की आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी' है, जो 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है।
-
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर एक्टिंग की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आने वाली हैं जो कि थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। सोनम कपूर की यह फिल्म सिनेमाघर में न रिलीज होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। हाल ही में सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' का टीजर भी रिलीज हुआ है, जो किसी को भी हैरान कर दे। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म थ्रिलर से भरपूर होगी। इसके साथ ही सोनम कपूर का रोल भी दिलचस्प होने वाला है, जिसने फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है
सोनम कपूर 'ब्लाइंड' के टीजर में सीरियल किलर से पंगा लेती नजर आएंगी, जिसका किरदार एक्टर पूरब कोहली अदा करेंगे। 'ब्लाइंड' के टीजर में देखने को मिला कि सोनम कपूर एक टैक्सी में बैठती हैं। वहां टैक्सी ड्राइवर सोनम कपूर से पानी के लिए पूछता है। तभी उन्हें एहसास होता है कि टैक्सी में किसी को बंदी बनाकर रखा गया है। ऐसे में सोनम कपूर सवाल करती हैं, लेकिन वह ड्राइवर उन्हीं पर हमला कर देता है। दृष्टिहीन होने के बाद भी सोनम कपूर उस शख्स को पहचान लेती हैं और उसके बारे में जांच पड़ताल करने का फैसला करती हैं। हालांकि कई बार उन्हें सीरियल किलर की ओर से धमकी भी मिलती है, लेकिन वह जरा भी पीछे नहीं हटती हैं। -
कोच्चि (केरल) . मलयालम फिल्म ‘विलायत बुद्ध' के लिए स्टंट शूट करने के दौरान मांस फटने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि विशेषज्ञों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है और उनकी चोट अब ठीक हो रही है। पृथ्वीराज को इडुक्की जिले के मारायूर में फिल्म सेट पर रविवार की दोपहर में चोट लगी थी । उन्हें अभी अगले कई महीनों तक फिजियोथेरेपी करवानी होगी। अभिनेता को चोट लगने के बाद कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार को उनकी सर्जरी हुई। अभिनेता ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से सभी को अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी।
पृथ्वीराज (40) ने लिखा, ‘‘विलायत बुद्ध' की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लग गयी। अच्छी बात यह है कि विशेषज्ञों ने मेरी सर्जरी कर दी है और उनकी निगरानी में अब मैं ठीक हो रहा हूं। अगले कुछ महीनों तक अब आराम और फिजियोथेरेपी करानी होगी। -
मुंबई। डायरेक्टर ओम राउत ने रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' बनाई और इसको लेकर काफी विवाद हो रहा है। प्रभास और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग से लेकर कैरेक्टर्स के लुक का लोगों ने विरोध जताया है। यहां तक कि इस फिल्म का मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया। वहीं, तमाम सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है। रामानंद सागर की 'रामायण' में भूमिका निभाने वाले स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच लोगों के लिए अच्छी खबर आई है कि रामानंद सागर की 'रामायण' का एक बार फिर टीवी पर प्रसारण होने वाला है। रामानंद सागर की 'रामायण' को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये रामायण टीवी के अलग-अलग चैनल पर की बार प्रसारित की जा चुकी है। कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में इस 'रामायण' का प्रसारण किया गया था और अब एक बार फिर ये टीवी पर वापसी कर रही है। इस बार 'रामायण' शेमारू टीवी पर प्रसारित की जाएगी। शेमारू टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। शेमारू टीवी ने रामायण का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है, 'आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण। देखिए रामायण 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे, आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।' रामायण को मिलता है खूब प्यार रामानंद सागर के निर्देशन में बनी 'रामायण' का पहली बार 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक टीवी पर प्रसारित किया गया था। 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम का, दीपिका चिखलिया ने सीता का, सुनील लहरी ने लक्ष्मण का, दारा सिंह ने हनुमान का और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। रामानंद सागर की 'रामायण' को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस रामायण को टीवी प्रसारित करने की अक्सर मांग होती रहती है। एक बार फिर 'रामायण' के टीवी पर आने की खबर से लोग काफी खुश हैं।
-
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर विक्की कौशल फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' हिट होने के बाद अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ घूमने निकल गए। विक्की कौशल और कटरीना कैफी की इस ट्रिप से एक बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। इन तस्वीरों में वीडियो में विक्की कौसल और कटरीना कैफ एकदम कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। कभी वो किसी फैन के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं, तो कभी परिवार और दोस्तों के साथ नजर आते है। इन सब के बीच कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नया वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। इन दोनों की न्यूयॉर्क से एक बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। इसी बीच कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक रेस्टोरेंट में दिखाई दे हे हैं। इस दौरान दोनों कूल अंदाज में नजर आए। इसके अलावा इन विक्की कौशल-कटरीना कैफ की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों एक फैन के साथ दिखाई दिए। इन सब अलावा कटरीना कैफ और विक्की कौशल के न्यूयॉर्क से कई फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।विक्की कौशल और कटरीना कैफ कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। कटरीना कैफ सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं, तो वहीं विक्की कौशल शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में अहम रोल निभाने वाले हैं। -
मुंबई. अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्राइम वीडियो सीरीज "सिटाडेल" के भारतीय संस्करण की सर्बिया में निर्धारित शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। वरुण ने शनिवार रात इंस्टाग्राम पर निर्देशक राज निदिमोरु और कृष्णा डीके तथा सह-अभिनेता साकिब सलीम के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सर्बिया में फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है। वहीं, अभिनेत्री सामंथा ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड को अलविदा कहते हुए इंस्टाग्राम पर मिठाई की थाली की एक तस्वीर साझा की।
-
मुबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक जमकर कमाई की है। लेकिन इस फिल्म के अलावा सारा अली खान एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। सारा अली खान इस वीडियो में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नजर आ रही हैं। सारा अली खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो पक्षों में बंट गया है। एक पक्ष सारा अली खान का समर्थन करता दिखा, तो वहीं ट्रोल्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दीं।
जानकारी के लिए बता दें कि सारा अला खान अभी हाल ही में 'जरा हटके जरा बचके' में विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। - नई दिल्ली। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में खेत खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। सुहाना खान यूं तो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। लेकिन उन्होंने खेती-किसानी की ओर रुख करना भी शुरू कर दिया है। सुहाना खान ने खेती की जमीन के रजिस्ट्रेशन के कागजों में खुद को किसान बताया है। सुहाना खान के इस कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि वह आखिर करना क्या चाहती हैं। बता दें कि इस जमीन की कीमत 12 करोड़ 91 लाख रुपये है। डेढ़ एकड़ की इस जमीन पर 2218 स्क्वायर फीट जगह पर निर्माण कार्य भी हुआ है। इस जमीन का लेन-देन 1 जून को हुआ है और इसके लिए सुहाना ने 77 लाख 46 हजार रुपये स्टाम्प ड्यूटी को खुद पे किया है। यह जमीन सुहाना खान ने तीन बहनों (अंजली, रेखा और प्रिया) से खरीदी है। उन बहनों को वह जमीन उनके माता-पिता से विरासत में मिली है।सुहाना खान द्वारा खेत खरीदने से पहले शाहरुख खान ने भी अलीबाग में आलीशान बंगला बनाया हुआ है। किंग खान का अलीबाग में समुद्र किनारे बंगला है, जिसमें स्वीमिंग पूल और हेलीपैड भी बना हुआ है। एक्टर ने अपना 52वां जन्मदिन भी अलीबाग में ही मनाया था।बता दें कि सुहाना खान की द आर्चीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वैसे तो फिल्म रिलीज की तारीख नहीं तय हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह इसी साल नवंबर में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स को देखने के लिए लोग भी बेताब हैं।
-
मुंबई। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और अदाकारा रश्मिका मंदाना के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चल रही है। इसके साथ ही गाहे-बगाहे इस स्टार कपल की शादी की प्लानिंग की खबरें भी आती रहती हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखते हुए लोग कयास लगाने लगे हैं कि कहीं ये दोनों शादी की तैयारी में तो नहीं हैं। दरअसल, सामने आया ये वीडियो दोनों सितारों की एक लंच डेट का है। जहां वो दोनों सिर्फ अकेले नहीं हैं बल्कि साथ ही में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी शामिल हैं। इस वीडियो को देखकर पता लगता है कि टॉलीवुड स्टार्स अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अब इस वीडियो के सामने आते ही लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के परिवार वाले शायद दोनों की शादी की तैयारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की ऑन स्क्रीन जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। ये साउथ सिनेमा की पॉपुलर ऑन स्क्रीन जोड़ी है। जिन्होंने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्में दीं। इन दोनों ही फिल्मों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इन फिल्मों के दौरान ही इन दोनों के बीच कथित तौर पर प्यार बढऩा शुरू हुईं। हालांकि ये दोनों ही हमेशा इन खबरों का खंडन करते रहे हैं। बावजूद इसके इनके एक साथ सार्वजनिक तौर पर देखे जाने और साथ में हॉलीडेज मनाने की वजह से दोनों के बीच अफेयर की खबरों को बल मिलता रहा है।
-
नयी दिल्ली. हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने 1984 में प्रदर्शित फिल्म ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' के अपने सह-कलाकार एवं दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी को एक खुशमिजाज और अद्भुत व्यक्ति के रूप में याद किया। हैरिसन ‘इंडियाना जोंस एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में बड़े पर्दे पर इंडियाना जोंस नाम के पुरातत्वविद का लोकप्रिय किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' में अमरीश पुरी मोला राम नाम के एक तांत्रिक की नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे, जो मानव बलि देता है। भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म इंडियाना जोंस शृंखला की दूसरी एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था। हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में शुमार अमरीश पुरी के बारे में पूछे जाने पर हैरिसन ने उनके साथ काम करने के दौरान के यादगार लम्हों को साझा किया। हैरिसन ने कहा, “अमरीश पुरी एक शानदार व्यक्ति थे। वह बहुत ही खुशमिजाज थे। वह हमारी फिल्म में निभाए गए किरदार से रत्ती भर भी मेल नहीं खाते थे। वह बहुत बुद्धिमान और प्रगतिशील व्यक्ति थे। मैं वास्तव में उनका कायल था। उनके साथ काम करने में मुझे बहुत मजा आया था। हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया था।” अमरीश पुरी की 91वीं जयंती 22 जून को है। उन्हें भले ही ‘मिस्टर इंडिया', ‘विश्वात्मा' और ‘त्रिदेव' जैसी फिल्मों में निभाए गए नकारात्मक किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन वह उस दौर के सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेताओं में शुमार थे। उन्होंने ‘मंडी', ‘परदेस' और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' सरीखी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के बलबूते सिने प्रेमियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। अमरीश पुरी का 2005 में 72 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। अपनी आत्मकथा ‘द एक्ट ऑफ लाइफ' में अमरीश पुरी ने लिखा था कि वह शुरुआत में मोला राम का किरदार निभाने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। खास बात यह है कि ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' भारत में प्रदर्शित नहीं हुई थी और स्वदेशी मीडिया ने फिल्म में काम करने के लिए अमरीश पुरी और रोहन सेठ की आलोचना करते हुए उन्हें ‘राष्ट्र विरोधी' करार दिया था। आत्मकथा में अमरीश पुरी ने स्पीलबर्ग से मिले एक पत्र का भी जिक्र किया था, जिसमें उन्होंने अभिनेता को ‘अपना सर्वश्रेष्ठ खलनायक' बताया था। ‘इंडियाना जोंस एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' में हैरिसन पांचवीं बार इंडियाना जोंस का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह पहली बार 1981 में प्रदर्शित ‘रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' में इंडियाना जोंस की भूमिका में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने ‘इंडियाना जोंस एंड द टेंपल ऑफ डूम' (1984), ‘इंडियाना जोंस एंड द लास्ट क्रूसेड' (1989) और ‘इंडियाना जोंस एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल' (2008) में यह किरदार अदा किया था। ‘इंडियाना जोंस एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' 29 जून को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल व तेलुगु में भी प्रदर्शित की जाएगी।
-
चेन्नई. कंगना रानौत और राघव लॉरेंस अभिनीत फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी। यह फिल्म वर्ष 2005 में आई पी. वासु की कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी' का सिक्वल है। इसमें वादिवेलु, राधिका सरतकुमार और लक्ष्मी मेनन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। 'चंद्रमुखी 2' का निर्माण ‘लाइका प्रोडक्शन्स' के बैनर तले किया गया है। निर्माण कंपनी ने मंगलवार रात अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। निर्माण कंपनी ने लिखा, ‘‘ चंद्रमुखी-2 की शूटिंग पूरी हो गई है। हम लोगों को यह फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाने की अपनी उत्सुकता को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।'' 'चंद्रमुखी 2' के साथ वासु एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एम. एम. कीरावनी ने दिया है।
-
हैदराबाद. सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' के अभिनेता राम चरण (38) पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (33) ने मंगलवार सुबह अपनी पहली संतान को जन्म दिया। उपासना को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, "मिस उपासना कामिनेनी ने 20 जून 2023 को हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।" बाद में राम चरण के पिता और दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने भी ट्वीट कर अपनी पोती के आगमन की जानकारी दी।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "राजकुमारी का स्वागत है। आपके आगमन पर लाखों लोगों के बड़े परिवार के बीच खुशी का माहौल है और आपके जन्म पर आपके माता-पिता और दादा-दादी बहुत खुश हैं। हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।" गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर महीने में उपासना ने गर्भवती होने की घोषणा की थी। दोनों, कई वर्षों तक एक-दूसरे के साथ प्रेम संबंध में रहने के बाद 2012 में परिणय सूत्र में बंध गये थे। -
मुंबई. महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म “आदिपुरुष” की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है और चौथे दिन इसने 35 करोड़ रुपये की कमाई की है । फिल्म ने रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 140 करोड़ रुपये और शनिवार तथा रविवार को 100-100 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म निर्माता टी-सीरीज ने मंगलवार को दावा किया कि प्रभास, कृति सैनन अभिनीत फिल्म की दुनियाभर में कुल 375 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। “आदिपुरुष” अपने संवाद, बोलचाल की भाषा और विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) के लिए लोगों तथा आलोचकों के निशाने पर है। फिल्म व्यापार निरीक्षक तरण आदर्श के अनुसार “नकारात्मक बयानबाजी” के चलते सोमवार को फिल्म की कमाई में “गिरावट” हुई। उन्होंने ट्वीट किया, “सप्ताहांत में मजबूत शुरूआत के बाद सोमवार को आदिपुरुष की कमाई में गिरावट।


.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)






