- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। शबाना आजमी इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों में अलग-अलग किरदार बखूबी अदा किए हैं। अब जल्द ही वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शबाना आजमी ने इस फिल्म में अपने किरदार पर बात की और इसे लेकर मनीष मल्होत्रा और करण जौहर का शुक्रिया अदा किया है।शबाना आजमी का कहना है, 'मैंने कई रोल अदा किए हैं, जहां मुझे एक बिल्कुल घिस चुकी सूती साड़ी में पहनाई गई। मगर, करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में मेरे लिए अल्ट्रा-ग्लैमरस रोल अदा करना शानदार अनुभव है। मैंने कभी स्क्रीन पर खुद को इतना खूबसूरत कभी महसूस नहीं किया।'शबाना आजमी ने आगे कहा, 'यह वास्तव में करण जौहर की फिल्म में दिखाई गई दुनिया से अलग दुनिया है। मुझे याद है कि 2022 में दिल्ली में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के दौरान एक शाम मुझे एक शादी समारोह में शामिल होना था। दिनभर की शूटिंग के बाद, मैं उन्हीं कपड़ों और ज्वैलरी में रवाना हो गई, जिनमें मैं शूटिंग कर रही थी। यह देखकर मनीष मल्होत्रा घबरा गए थे।'शबाना आजमी ने बताया, 'मनीष ने कहा कि आप शूटिंग के कपड़ों और ज्वैलरी में शादी में कैसे जा सकती हो? कम से कम मैं आपको रियल ज्वैलरी तो दे दूं। लेकिन, मैंने मनीष से कहा, 'रिलैक्स, यह बिल्कुल ठीक रहेगा।' और ऐसा ही हुआ। मैं शादी में काफी प्रेजेंटेबल लग रही थी।' बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।
-
मुंबई. फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून की ‘‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर''भारत में डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर प्रदर्शित होगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कैमरून की 2009 में आयी ब्लॉकबस्टर ‘‘अवतार'' का सीक्वल ‘‘अवतार : द वे ऑफ वॉटर'' सात जून को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी।
पहली फिल्म के लगभग एक दशक बाद बनी ‘‘अवतार : द वे ऑफ वॉटर'' सुली परिवार - जेक, नेयतिरी और उनके बच्चों की कहानी है जिसमें उन्हें एक-दूसरे को सुरक्षित रखने, जिंदा रहने के लिए संघर्ष करने और उनके सामने आयी त्रासदियों को दिखाया गया है। कैमरून तथा लंबे समय से उनके साझेदारी जॉन लैनडू के प्रोडक्शन वाली इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.32 अरब डॉलर की कमायी की है। -
मुंबई. कम बजट, अपेक्षाकृत नए चेहरे और हिंदी सिनेमा के लिए मुख्यधारा से हटकर विषय होने की वजह से लोगों का इस ओर ध्यान जाना जरा मुश्किल था, लेकिन इन सब कठिनाइयों के बावजूद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की पहली फिल्म ‘हासिल' एक यादगार फिल्म बन गई। मंगलवार को रिलीज होने के 20 साल पूरे करने वाली इस फिल्म ने अविस्मरणीय फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया, जिस अकेली फिल्म ने तिग्मांशु को अपने निर्देशक को बुरे दौर में भी उद्योग में मजबूती से जमाये रखा। धूलिया ने कहा, "सात साल तक मुझे काम इसलिए मिलता रहा, क्योंकि मैंने 'हासिल' बनाई थी। लोग मुझे 'हासिल' के कारण नहीं भूले हैं और मैंने इसकी वजह से बहुत कुछ हासिल किया है। ..मुझे हमेशा अपनी इस पहली फिल्म के लिए याद किया जाएगा।" जिम्मी शेरगिल, इरफान खान और हृषिता भट्ट अभिनीत "हासिल" ने प्रेम-घृणा के रिश्तों के साथ छात्र और जाति की राजनीति के इर्द-गिर्द, सिनेमा के लिए एक खाका पेश किया गया था जो 16 मई, 2003 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘पान सिंह तोमर' के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक धूलिया अपने निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म को याद करते हैं, जिसने उन्हें एक पहचान दी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक, धूलिया ने बताया, "मैं जो कुछ भी हूं, अपनी पहली फिल्म की वजह से हूं। मैं हमेशा युवा निर्देशकों से यह कहता हूं कि आप जो भी पहले करें, उसे पैसे के लिए न करें, बस इसे सबसे अच्छे तरीके से करें...चाहे वह कामयाब हो या नहीं वह एक अलग बात है।" एक असफल फिल्म "चरस" के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म, "साहेब, बीवी और गैंगस्टर" के साथ दर्शकों के समक्ष आने में उन्हें और सात साल लगे। हासिल फिल्म इरफ़ान के करियर की सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक बन गई। इसमें इरफान एक महत्वाकांक्षी राजनेता के चरित्र के माध्यम से दर्शकों के दिल पर छा गये, जिसके जोड़-तोड़ के हथकंडे देश के कानून में यकीन करने वाले छात्र (जिम्मी शेरगिल द्वारा निभाए गए पात्र) को हथियार उठाने के लिए मजबूर करते हैं। बाद में धूलिया, इरफान खान और जिमी शेरगिल ने 'चरस' और 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में साथ काम किया। शेरगिल तब तक "मोहब्बतें", "मेरे यार की शादी है" और "माचिस" जैसी फिल्में की थीं। उन्होंने याद किया कि कैसे "हासिल" फिल्म को पूरा करने के लिए उन्हें एक फिल्म के सेट से दूसरे सेट तक भागा-दौड़ी करनी पड़ती थी। शेरगिल ने कहा, "अन्य फिल्मों के लिए मेरी तारीखें पहले से ही तय थीं, इसलिए अगर बीच में कुछ भी रद्द या स्थगित हो जाता, तो मैं तुरंत 'हासिल' को वह तारीखें दे देता, क्योंकि मुझे इस फिल्म में बहुत मजा आया। सब कुछ बहुत वास्तविक था, कोई सेट नहीं था, सभी इलाहाबाद की वास्तविक जगहें थीं।" उन्होंने कहा कि धूलिया की निर्देशन तकनीक में "गुरिल्ला-शैली के कैमरों" का उपयोग शामिल था, क्योंकि उन्हें अभिनेताओं को भीड़ में भागने का दृश्य फिल्माना था। उन्होंने आगे कहा, "अगर आप लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखें, तो वे सोच रहे थे कि यह लड़का कौन है, जो एक लड़की के साथ दौड़ रहा है और चिल्ला रहा है। वह कुंभ मेले में इतना विराट, वास्तविक शूटिंग थी... वह सब कुछ बहुत अविस्मरणीय है।" शेरगिल ने फिल्म में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी इरफान खान को भी प्यार से याद किया और उन्हें अपना "पसंदीदा अभिनेता" बताया। कैंसर के दुर्लभ रूप से अपनी लड़ाई के बाद 29 अप्रैल, 2020 को खान का 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने कहा, "मैं एक बड़े भाई के रूप में उनका बहुत सम्मान करता था। मैं उनके साथ बहुत खुला और बेधड़क नहीं था, अगर हम एक साथ काम करते, तो हम हाल की चीजें साझा करते। यह एक बहुत ही औपचारिक रिश्ता था, कुछ भी ऊपर-नीचे नहीं। शेरगिल ने बताया, "उनका नुकसान हालांकि सभी को हमेशा के लिए रहेगा। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने उनके साथ कुछ फिल्में कीं और अद्भुत यादों को सहेजा, खासकर 'हासिल' से जुड़ी हुई यादें।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने कान फिल्म महोत्सव के अपने दौरे से पहले सोमवार को कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए अपने पहले प्रोत्साहन अनुदान को मंजूरी दे दी है तथा इस तरह की और परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। मुरुगन 76वें कान फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां भारतीय पवेलियन को 'सरस्वती यंत्र' विषय का उपयोग करके डिजाइन किया गया है। सरस्वती यंत्र ज्ञान, संगीत, कला, भाषण, ज्ञान और शिक्षा की रक्षक देवी सरस्वती की उपासना करने की विधि है। एल मुरुगन ने कहा, ‘‘भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम' (एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य) की भावना से कान फिल्म महोत्सव के 76वें संस्करण में भाग लेगा, जो शक्तिशाली रचनात्मक अर्थव्यवस्था के तहत हमारी समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।'' मुरुगन ने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म 'द इनहेरिटेंस' के लिए हाल ही में पहले फिल्म शूटिंग प्रोत्साहन अनुदान को मंजूरी दे दी गई है, जो अमेरिका की एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना है तथा इस तरह की और परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।''
-
मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ पक्के फैमिली मैन भी हैं। फिल्म स्टार अक्सर अपनी फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते दिख जाते हैं। फिल्म स्टार शाहिद कपूर और उनकी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर ही सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने पति के फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने के मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। शाहिद कपूर के घर में हुई इस पार्टी की तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस को खूब एंटरटेन किया। अब हाल में 'कबीर सिंह' स्टार शाहिद कपूर की अपने बेटे संग एक बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर अपने बेटे जैन कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैच का मजा लेते दिखे।
बीते दिन फिल्म स्टार शाहिद कपूर मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुए आईपीएल मैच का मजा लेने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हुए थे। जहां उनका क्यूट बेटा जैन कपूर भी साथ में ही था। अब इन दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी हैं। सामने आईं शाहिद कपूर और जैन कपूर की ये क्यूट फोटो हर किसी का दिल जीत रही है।फिल्म स्टार शाहिद कपूर एक नहीं बल्कि 2 बच्चों के पापा हैं। शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर 6 साल की है। जबकि, उनका बेटा जैन कपूर 4 बरस का है। फिल्म स्टार शाहिद कपूर अपने दोनों ही बच्चों के बेहद करीब हैं। फिल्म स्टार अक्सर अपनी फैमिली संग प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जो फैंस का दिल जीत ले जाती हैं।एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म स्टार हाल ही में वेब सीरीज फर्जी में दिखाई दिए थे। इस वेब सीरीज में एक्टर ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। वेब सीरिज में शाहिद कपूर की टक्कर तमिल स्टार विजय सेतुपति से थी। वेब सीरीज में एक्टर अदाकारा राशी खन्ना संग ऑन स्क्रीन नजर आए थे। अब एक्टर जल्दी ही एक क्राइम थ्रिलर फिल्म बल्डी डैडी में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। -
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन 80 की उम्र में भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन की एक्टिंग के लिए लगन देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल मुंबई के ट्रैफिक से बचने के लिए और शूटिंग सेट पर टाइम से पहुंचने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक फैन से लिफ्ट मांगी। एक्टर ने यह पूरा वाक्या एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें बिग बी एक शख्स के साथ बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन एक अनजान शख्स के पीछे बैठे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने बताया, "इस राइड के लिए धन्यवाद भाई। मैं आपको नहीं जानता लेकिन आपने मेरी बात मानी और मुझे काम के लोकेशन पर समय से पहुंचा दिया। इस ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए धन्यवाद येलो टी-शर्ट और शॉर्ट्स के मालिक।"
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये बंदा कितना नसीबों वाला है। सर आप अगली बार कहां से जाने वाले हो, मैं अपनी स्कूटी लेकर आ जाऊंगा।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "जो यह गाड़ी चला रहा है, उसके बच्चों के पास अब जिंदगी भर के लिए एक कहानी होगी कि कैसे उसके पिता ने अमिताभ बच्चन को बाइक पर लिफ्ट दी थी।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने अमिताभ बच्चन को हेलमेट की याद दिलाते हुए कहा कि सर हेलमेट तो पहन लेते।वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाइयां' में नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ ही एक्टर अनुपम खेर, बोमन ईरानीस और डेनी डेनजोंग्पा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। चार दोस्तों की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का बेहतरन रिस्पांस मिला था। -
मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( उन स्टार्स में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ दिखाई दे रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपनी बेटे के साथ नए अंदाज में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपनी बेटी को कंधे पर बिठाए हुए दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी की इस क्यूट सी तस्वीर को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इस तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की बेटी का प्यारा सा फेस भी दिखाई दे रहा है। प्रियंका चपोड़ा की बेटी मालती मैरी के फेस को देखने के बाद फैंस देखते ही रह गए।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी अपने जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने काफी समय पर अपनी बेटी का फेस दुनिया से छुपाया, लेकिन एक टाइम के बाद जब एक्ट्रेस की बेटी का फेस सामने आया, तो उसे देखने ही रह गए। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की क्यूटनेस पर फैंस दिल हार बैठे। -
न्यूयॉर्क. अभिनेत्री शेफाली शाह तथा अभिनेता जयदीप अहलावत और निर्देशक अविनाश अरुण धावरे को न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईएफएफ) 2023 में शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। महोत्सव 11 से 14 मई तक यहां चला। इस वर्ष महोत्सव में नाटक, वृत्तचित्र और लघु फिल्मों समेत समकालीन भारतीय सिनेमा को प्रदर्शित करतीं 35 फिल्म दिखाई गईं। महोत्सव का समापन रविवार को एक पुरस्कार समारोह के साथ हुआ, जिसमें सर्वश्रेष्ठ कलाकार, फिल्म, निर्देशक और पटकथा जैसी श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की गई। एनवाईआईएफएफ के 2023 संस्करण में “सऊदी वेल्लक्का” ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि धावरे को फिल्म “थ्री ऑफ अस” के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में शाह, अहलावत और स्वानंद किरकिरे ने अभिनय किया है। शाह और अहलावत को महोत्सव की उद्घाटन फिल्म “थ्री ऑफ अस” के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।
- मुंबई। खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में राघव चड्ढा की एंट्री हो गई है और बीती रात दोनों का रिश्ता भी ऑफिशियल हो गया। बीती रात दिल्ली में कपूरथला हाउस में परिणीति और राघव की सगाई हुई। कपल ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। परिणीति और राघव के इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे, जिन्होंने कपल को ढेर सारा आशीर्वाद दिया। वहीं, अब सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स इस क्यूट कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने सगाई के बाद राघव चड्ढा संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। दोनों की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। परिणीति और राघव शुरुआत की दिन तस्वीरों में एक-दूसरे में खोए हुए हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में कपल रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रहा है। फोटोज के साथ परिणीति ने प्यारा कैप्शन लिखा है।परिणीति और राघव की इन तस्वीरों पर सेलेब्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई कपल की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दे रहा है, जिसमें निक जोनस, रणवीर सिंह, नेहा कक्कड़, अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स है। परिणीति चोपड़ा और निक जोनस के बीच जीजा-साली का रिश्ता है, लेकिन निक परि की सगाई में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि, उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा तो विशेष तौर पर इस सगाई में शामिल होने के लिए भारत आई थीं।रणबीर सिंह ने परिणीति और राघव की इन तस्वीरों पर कमेंट हुए 'ब्लैस' लिखा। अनुष्का शर्मा ने भी हार्ट इमोजी के साथ कपल को बधाई दी। कपिल शर्मा अक्सर अपने शो में परिणीति के साथ फ्लर्ट करते दिखे हैं, लेकिन अब उन्होंने एक्ट्रेस को बधाई दी। कॉमेडियन ने लिखा, 'आप दोनों परिणीति और राघव को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और खुशी हमेशा।'परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लेकिन दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में राघव ने परि को किस किया। इस वायरल वीडियो में परिणीति फिल्म 'केसरी' के गाने 'वे माही' पर हाथों के इशारों से राघव के लिए थोड़ा थिरक रही हैं और राघव भी काफी खुश होते हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है।परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई में काफी अट्रैक्टिव लगे। एक्ट्रेस ने क्रीम कलर का प्लाजो सेट पहना, जिसके साथ परिणीति ने मैचिंग ज्वेलरी कैरी की। वहीं, राघव भी अपनी लेडीलव से ट्विनिंग करते दिखे।
- मुंबई। टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं। सितारा घट्टामनेनी जैसे ही इंस्टाग्राम पर कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अदाकारा सितारा अदाकारा दीपिका पादुकोण के सुपरहिट गाने 'नगाड़े संग ढोल बाजे' पर जबरदस्त डांस करती दिखी हैं। वीडियो में बेबी सितारा ने अनारकली सूट पहना है। बेबी सितारा ने अपना ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा है।बता दें कि टॉलीवुड स्टार महेश बाबू की बेटी सितारा इन दिनों एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। वो जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपना कोई वीडियो या फोटो डालती हैं। ये मिनटों में वायरल होने लगती हैं। ऐसा ही इस वीडियो के साथ भी हुआ है। कम वक्त में ही इस वीडियो को करीब 1 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। बेबी सितारा इन दिनों क्लासिकल डांस में ट्रेनिंग ले रही हैं। जिसकी झलक अक्सर वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि वो महज 10 साल की ही हैं।
-
मुंबई। सीबीएसई ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी। इसमें फिल्मों की चाइल्ड एक्ट्रेस सुहानी सेठी ने भी बाजी मारी है। अक्षय कुमार की 'कटपुतली' और भूमि पेडनेकर-तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' में नजर आने वाली सुहानी ने 12वीं के नतीजों में अव्वल नंबरों से पास हुई हैं। 12वीं के नतीजों में 87.33 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास है, जो पिछले साल की तुलना में 5.38 प्रतिशत कम है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में ह्यूमैनिटी (मानविकी) के की स्टूडेंट सुहानी ने मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में 99 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि अंग्रेजी में उन्हें 98 और ईकोनॉमिक्स में 97 अंक मिले हैं।सुहानी की उम्र अभी 17 साल है। एक्टिंग उनका शौक है। सुहानी के पिता संजीव सेठी और उनमी मां वंदना डॉक्टर हैं। सुहानी ने बताया कि बोर्ड एग्जाम से पहले उन्होंने अपने सारे फिल्म प्रोजेक्ट्स पूरे कर पढ़ाई पर फोकस किया था। वह आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और साथ ही एक्टिंग की दुनिया में भी नाम कमाना चाहती हैं।सुहानी सेठी ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' में भी काम किया है। जबकि वह करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया के बचपन का रोल प्ले किया था। सुहानी कई पॉपुलर ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी कर चुकी हैं। -
मुंबई। सिनेमा की परि यानी की परिणीति चोपड़ा और राजनीति के राघव चड्डा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने फैसला कर लिया है। यह जोड़ा आज सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं। सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हैं । राघव और परिणिती तब से एक दूसरे को जानते हैं जब हम में से कोई भी उन्हें नहीं जानता था। ये बात है तब कि जब ये दोनों यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में पढ़ाई कर रहे थे। इस रिश्ते के बीज इसी यूनिवर्सिटी में कहीं पड़े थे। लेकिन यहां यह रिश्ता केवल दोस्ती तक ही था। तब ना राघव को पता था कि वे एक ख्यातनाम राजनेता बनेंगे और ना ही परिणीति को इसका अंदाजा था कि सिनेमा की सुनहरी दुनिया उनका इंतजार कर रही है।
यूनिवर्सिटी के बाद दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल रास्तों पर आगे निकल गए लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परिणीति यशराज चोपड़ा की फिल्म कंपनी में बतौर पीआर प्रोफेशनल काम करने लगीं और राघव ने सीए की राह पकड़ ली। लेकिन इन ऊपर वाले ने इनके लिए कुछ और ही स्क्रिप्ट लिखी थी। बाद में परिणीति ने यशराज फिल्म्स की लेडीज वर्सेस रिकी बहल के जरिए फिल्मों में डेब्यू किया तो राघव आम आदमी पार्टी के नेता के रूप में देश के सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बने। इस बीच दोनों की मुलाकातें चलती रहीं, बात दोस्ती से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी। कहा जाता है कि राघव इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला के सेट पर परिणीति से मिलने गए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया तब तक दोस्ती प्यार का रूप ले चुकी थी। शुरुआत में मुलाकातें बेहद प्राइवेट रखी जाती थीं लेकिन धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। इसके बाद लव बर्ड्स को रेस्टोरेंट्स और क्रिकेट के स्टेडियम में देखा जाने लगा और इस तरह यह लव स्टोरी हॉट टॉपिक बन गई। और आज राघव-परिणीति की लव स्टोरी की परिणिती हमारे सबके सामने है। -
मुंबई। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज मां बनने वाली हैं और वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर आए दिन अपडेट देती रहती हैं। इलियाना डिक्रूज भले ही अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्होंने पहली बार अपने बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। बताते चलें कि इलियाना डिक्रूज ने बीते महीने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी और अब मई के महीने में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इलियाना डिक्रूज के फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को लेकर काफी खुश हैं।
इलियाना डिक्रूज ने शुक्रवार की रात में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें इलियाना डिक्रूज अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं।इलियाना डिक्रूज अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इलियाना ने थाई हाई स्लिट स्लीवलेस ब्लैक कलर का गाउन पहन रखा है। इलियाना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। इलियाना की तस्वीर से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने तस्वीरें के साथ लिखा है, 'बंप अलर्ट।' इलियाना डिक्रूज ने ये तो बता दिया है कि मां बनने वाली हैं। लेकिन इलियाना ने इस बात की जानकारी नहीं दी है उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है।इलियाना डिक्रूज ने अभी तक शादी नहीं की है। जब इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो लोग हैरान रह गए। इसके बाद कयासबाजी हो रही हैं कि वह किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। बता दें कि इलियाना डिक्रूज का नाम ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के डेट कर रही हैं और दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। बाद में इनकी ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। इलियाना का नाम कटरीना कैफ के भाई सेब्सयिन लॉरेंट माइकल के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी। इलियाना ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तमाम फिल्म में काम किया है। इलियाना डिक्रूज ने साल 2006 में साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। इलियाना को अब फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' में काम करती नजर आएंगी। इलियाना डिक्रूज के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा होंगे। -
मुंबई। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए दिन आ रहे मोड़ ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। जहां पहले मेकर्स ने अनुपमा और अनुज को एक झटके में अलग कर दिया तो वहीं अनुपमा को एक बार फिर से शाह परिवार के बीच फंसा दिया। बीते दिन भी रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में देखने को मिला था कि वनराज अनुपमा को जिम्मेदारियों का एहसास दिलाने की कोशिश करता है। यहां तक कि बा भी उसे दोबारा शाह हाउस में कैद करने की साजिश रचती हैं। हालांकि रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होता।
रुपाली गांगुली के अनुपमा में देखने को मिलेगा कि किंजल बिना बताए अनुपमा का नाम मालती देवी के गुरुकूल के लिए दे देगी और वहां दाखिले के लिए उसका नाम भी आ जाएगा। वहीं जब यह बात अनुपमा को पता चलेगी तो उसकी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। हालांकि वह मालती देवी के गुरुकूल में कदम रखने से घबराएगी।तोषू अनुपमा को वापिस शाह हाउस में लाने की सोचेगा, लेकिन किंजल उसकी बोलती बंद कर देगी। किंजल उससे कहेगी कि हमारी वजह से ही मम्मी और अनुज के रिश्ते में दरार आई है और अब दोबारा हम उनके रास्ते में रोड़ा नहीं बन सकते। किंजल की बात से वनराज को अपनी गलतियों का भी एहसास होगा कि कैसे उसने कुछ सालों पहले अनुपमा को अमेरिका जाने से रोकेगा।अनुपमा मालती देवी के गुरुकूल में जाने की बात से काफी खुश होती है। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए बेहद एक्साइटेड होगी। यहां तक कि उसकी खुशी कांता के सामने भी जाहिर हो जाती है। वह खुशी-खुशी अपनी मां से बताएगी कि उसका नाम किंजल ने मालती देवी के गुरुकूल के लिए दे दिया था। अगले दिन वह भैरवी के साथ मालती देवी के गुरुकूल पहुंचेगी।'अनुपमा' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं पर खत्म नहीं होता है। शो में देखने को मिलेगा कि मालती देवी अनुपमा को बताती हैं कि उनका गुरुकूल अमेरिका में है और उसे एडमिशन के लिए तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा। मालती देवी अनुपमा से कहेंगी कि वह सभी रिश्तों को भूलकर कॉन्ट्रैक्ट साइन करे, वरना यहां से चली जाए। दूसरी ओर समर के पास अनुज का मैसेज आएगा कि वह शादी में माया के साथ आएगा। -
मुंबई. अभिनेत्री अदा शर्मा, अभिनेता श्रेयस तलपड़े की अगली फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में नजर आएंगी। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। 'गांधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा निर्मित और विशाल पांड्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'द गेम ऑफ गिरगिट' में अभिनेत्री एक पुलिस कर्मी का किरदार निभाएंगी। हाल में आई फिल्म ‘द केरल स्टोरी' में अपनी प्रमुख भूमिका को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री ने कहा कि पर्दे पर एक पुलिस कर्मी की भूमिका निभाना रोमांचक है। अदा शर्मा (31) ने एक बयान में कहा, "मैंने पहले भी फिल्म 'कमांडो' में पुलिस कर्मी का किरदार निभाया है और इस फिल्म में भावना रेड्डी की भूमिका में मैं बहुत लोकप्रिय भी हुई। अब आगामी फिल्म में गायत्री भार्गव की भूमिका एक अलग तरह की पुलिस वाली की है।" फिल्म निर्माताओं के अनुसार, "द गेम ऑफ गिरगिट" चर्चित 'ब्लू व्हेल गेम' पर आधारित है।
'ब्लू व्हेल गेम' एक इंटरनेट आधारित 'गेम' है जिसे 'ब्लू व्हेल चैलेंज' भी कहा जाता है इस 'गेम' में कथित तौर पर खिलाड़ियों को आत्महत्या के लिए उकसाया जाता है। फिल्म में ऐप डेवलपर की भूमिका निभाने वाले तलपड़े ने कहा कि वह फिल्म की कहानी से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म को लेकर उत्सुक हूं। फिल्म में एक अच्छा संदेश भी है जो हमें लगता है कि यह दर्शकों तक, विशेष रूप से देश के बच्चों और युवाओं तक पहुंचना चाहिए।" फिल्म निर्देशक पांड्या ने कहा, "द गेम ऑफ गिरगिट" आज की पीढ़ी की कहानी है, जो मोबाइल फोन ऐप पर अपनी निजी जानकारियों को साझा करने के बाद इसके परिणामों से अनजान है। -
नयी दिल्ली. टाइम मैगजीन के मुख्य पृष्ट पर हाल में जगह बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्होंने अपने 15 साल के करियर में ‘‘लगातार राजनीतिक निशाने पर रहने'' को लेकर कभी परवाह नहीं की। पत्रिका के मुख्य पृष्ट वा दीपिका मटमैले रंग का पैंट-सूट पहने हुए हैं और उन्होंने पैरों में जूते-चप्पल नहीं पहनी हुई। इस तस्वीर के साथ ही पत्रिका में ‘‘ वैश्विक स्टार : दीपिका पादुकोण दुनिया को ला रही हैं बॉलीवुड में'' शीर्षक प्रकाशित है। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका को दिए अपने साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कथित तौर पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने के लिए ‘‘पद्मावत'', अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘‘छपाक'' की रिलीज के दौरान जेएनयू छात्रों के प्रति एकजुटता जताकर और हाल में ‘पठान' फिल्म के गीत ‘‘बेशरम रंग'' में एक पाकिस्तानी जासूस के रूप में ‘‘भगवा'' बिकनी पहनकर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर हुए विवादों पर बात की। पत्रिका में छपे लेख के अनुसार जब दीपिका से ‘‘लगातार सियासी तौर पर निशाने पर रहने'' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ‘‘लंबा विराम'' लिया। सैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने पत्रिका से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस होना चाहिए या नहीं। लेकिन सच्चाई यह है कि मैं इसकी परवाह नहीं करती हूं।'' लेख में अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह भारत का समय है।''
विज्ञापनों तथा संगीत वीडियो में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका ने कहा, ‘‘भारतीय सिनेमा ने सीमाओं के दायरे को लांघ दिया है और भारतीय हर जगह मौजूद हैं। इसलिए आप जहां भी जाते हैं आपको प्रसिद्धि मिलती है।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का समय है। हमारी जड़ों, हमारी विरासत, हमारे इतिहास के साथ एक भारत है लेकिन एक नया और युवा भारत भी है जो उभर रहा है। अगर ये दोनों भारत एक साथ आते हैं तो इस वक्त वे मुझे वाकई आकर्षक लग रहे हैं।'' भारत ने 2023 एकेडमी अवॉर्ड्स में दो पुरस्कार जीते थे। एसएस राजमौली की ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘‘आरआरआर'' के गीत ‘‘नाटु नाटु'' को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार मिला और ‘‘द एलीफेंट व्हिस्परर्स'' को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (लघु विषय) की श्रेणी में ऑस्कर मिला। दीपिका ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें एक गीत तथा एक वृत्तचित्र के लिए ऑस्कर से खुश हो जाना चाहिए। मैं उम्मीद करती हूं कि हम इसे एक अवसर की शुरुआत होने के रूप में देखे।'' दीपिका ने अपने पति तथा सह-अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि एक आम धारणा है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर शादी करते या बच्चे होते ही खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने (सिंह) हमेशा मुझे, मेरे सपनों और मेरी महत्वाकांक्षाओं को आगे रखा है।'' वह बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ उन भारतीय लोगों की सूची में शामिल हो गयी है जो टाइम पत्रिका में जगह बना चुके हैं। वह 2018 में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और कैब कंपनी ओला के सह-संस्थापक भावेश अग्रवाल के साथ टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल थीं। -
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हिंदी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The kerala story) को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। फिल्म केरल से हजारों महिलाओं के कथित रूप से लापता होने से जुड़ी घटनाओं से संबंधित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं को इस्लाम कबूलने पर मजबूर किया गया और आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने उन्हें भर्ती किया। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ऐलान किया है। हालांकि, उत्तराखंड में अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘द केरला स्टोरी’ को मनोरंजन कर मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 मई को वह अपनी मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के इस फिल्म को लखनऊ में देखेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के कई हिस्सों में कुछ संगठनों की ओर से स्कूली छात्राओं को फिल्म मुफ्त में दिखाई जा रही है।सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया था। उसके बाद से उत्तर प्रदेश में भी इसे मनोरंजन कर मुक्त किए जाने की मांग की जा रही थी। इससे पहले दि कश्मीर फाइल्स को भी प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया था। फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का साध्वी प्राची ने स्वागत किया है। वहीं समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने इसे नफरत फैलाने का एजेंडा बताया है।इधर, उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि विवादित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ राज्य में टैक्स फ्री होगी। अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।उत्तराखंड सरकार द्वारा अभी इस बारे में औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन महाराज ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि फिल्म जल्द ही राज्य में कर मुक्त होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ में ‘सच्चाई’ है और सभी को इसे देखना चाहिए।उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘फिल्म में इस सच्चाई को दिखाया गया है कि कैसे बिना हथियारों और गोला-बारूद के आतंकवाद को फैलाया जा रहा है। मुझे लगता है कि हर किसी को फिल्म देखनी चाहिए।’ धामी ने कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ फिल्म देखेंगे।15 मई को सुनवाई करेगी शीर्ष अदालत‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार करने के केरल उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ याचिका पर उच्चतम न्यायालय 15 मई को सुनवाई करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए मामले का उल्लेख किया। जब पीठ ने पूछा कि क्या उच्च न्यायालय ने मामले में आदेश पारित किया है। -
मुंबई. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि उनकी पहली वेब सीरीज “दहाड़” में उनकी भूमिका सचमुच लीक से हटकर है, जिसमें वह एक सीरियल किलर को चुनौती देतीं तेजतर्रार पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगी। ‘अमेजन प्राइम' पर आने वाली इस वेब सीरीज की निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती हैं। कागती ने “आइलैंड सिटी” से चर्चा में आईं रुचिका ओबेरॉय के साथ आठ भाग वाली ‘दहाड़' का निर्देशन भी किया है। सिन्हा ने कहा, “जब मैं उनसे (जोया से) मिली, तो मैंने उनसे कहा कि एक समय था जब मैंने हर फिल्म के प्रस्ताव को मना करना शुरू कर दिया था, क्योंकि मेरे लिए इतना रोमांचकारी कुछ भी नहीं था कि मैं 30 से 40 या 90 दिन के लिए उस किरदार में रहूं। इसे (‘दहाड़') लेकर मैंने बहुत ज्यादा माथापच्ची नहीं की और तुरंत हां कर दी।” सिन्हा (35) ने कहा, “चरित्र (अंजलि भाटी) बहुत शक्तिशाली है। मेरे लिए, एक अभिनेत्री के रूप में इस तरह की भूमिका निभा पाना, बहुत ही रोमांचकारी है। मुझे बार बार एक ही जैसी भूमिकाओं की पेशकश की जा रही थी। यह सचमुच उससे हटकर है।” 'दबंग', 'लुटेरा', 'कलंक', 'राउडी राठौड़' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्में कर चुकीं सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ओटीटी की दुनिया से दूरी नहीं बनायी है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब ओटीटी माध्यम धूम मचा रहा था, उससे पहले ही उन्हें ओटीटी सीरीज के लिए अभिनय करने का प्रस्ताव मिला था। सिन्हा ने कहा, “वह (जोया) महामारी से पहले मेरे पास आई थीं। पूरा ओटीटी का दौर बहुत बाद में आया। मैंने उससे पहले ही इसके लिए हां की थी। एक अभिनेत्री के रूप में, मैं अपनी भूमिका को देखती हूं, मंच को नहीं। ओटीटी (प्रोजेक्ट) या फिल्म के बारे में सोचना सचमुच कोई मायने नहीं रखता।” “दहाड़” में सिन्हा पुलिसकर्मी के रूप में सार्वजनिक शौचालय में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई एक महिला की मौत की गुत्थी सुलझाती हुई दिखेंगी। इस वेब सीरीज में सिन्हा के अलावा विजय वर्मा, गुलशन दिव्या और सोहम शाह भी अभिनय नजर आएंगे। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर 12 मई से शुरू होगी।
-
लंदन. अभिनेत्री सोनम कपूर ने महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला की ताजपोशी के समारोह में आयोजित कंसर्ट में राष्ट्रमंडल पर भाषण दिया। रविवार शाम को विंडसर कैसल में आयोजित इस समारोह में कैटी पेरी और टेक दैट जैसे पॉप सितारों ने प्रस्तुति दीं। अनामिका खन्ना और एमिला विकस्टीड द्वारा तैयार परिधान पहन कर समारोह में शामिल हुईं सोनम ने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमस्ते' के संबोधन से की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा राष्ट्रमंडल एक संघ है। हम मिलकर दुनिया की आबादी का एक तिहाई हैं। दुनिया के समुद्री क्षेत्र का एक तिहाई हैं। दुनिया के भूभाग का एक चौथाई हैं।'' सोनम (37) ने कहा, ‘‘हमारा प्रत्येक देश खास है, हमारे लोग खास हैं। हम अपने इतिहास से सीखते हुए एक होकर खड़े हैं। हम अपनी विविधता और अपने मूल्यों से परिपूर्ण हैं और सभी के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं जहां सभी की बात सुनी जाए।'' इसके बाद उन्होंने प्रख्यात संगीतकार स्टीव विनवुड के साथ राष्ट्रमंडल के 56 देशों के कलाकारों द्वारा तैयार राष्ट्रमंडल के वर्चुअल गायक मंडल को प्रस्तुत किया। सोनम राज्याभिषेक समारोह में अपने उद्यमी पति आनंद आहूजा के साथ शामिल हुईं। आने वाली फिल्म ‘ब्लाइंड' में काम कर रहीं सोनम ने इंस्टाग्राम पर समारोह की कुछ तस्वीर साझा कीं।
-
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि उनके साथ एक इवेंट में बदतमीजी हुई है। दरअसल, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अरिजीत सिंह एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने अरिजीत का हाथ तेजी से खींच दिया जिसके बाद उन्हें चोट आ गई। इस दौरान का वीडियो भी अब सामने आ गया है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अरिजीत सिंह के इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अरिजीत सिंह का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो फैन के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। । अरिजीत कहते हैं, 'तुम मुझे खींच रहे थे। प्लीज स्टेज पर आ जाओ। सुनो, मैं स्ट्रगल कर रहा हूं, ठीक है? तुम्हें ये समझना होगा।' फैन के जवाब के बाद उन्होंने कहा, 'आप यहां मजे करने के लिए हैं, कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर मैं परफॉर्म नहीं कर पा रहा हूं, तो आप मजे नहीं कर पाएंगे, यह बहुत सिंपल सी बात है। तुम मुझे ऐसे खींच रहे हो, अब मेरे हाथ कांप रहे हैं। क्या मैं चला जाऊं?' इस क्लिप को देखने के बाद फैंस अरिजीत को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'जिस तरह से उन्होंने अपना आपा नहीं खोया, और अभी भी मीठे अंदाज से समझा रहे हैं।'
बताते चलें कि हाल ही में अरिजीत सिंह का जन्मदिन जिसे उन्होंने अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से मनाया था। अरिजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। उनके गानों को सुनने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। उनकी आवाज में एक ऐसा जादू है सभी लोग मदहोश जाते हैं। इसलिए लोग अरिजीत के दीवाने हैं। अरिजीत सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है इस मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के बड़े-बड़े सितारों को भी टक्कर देते हैं। इसके बावजूद भी अरिजीत सिंह बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। - मुंबई। जाने-माने टीवी कपल अपूर्व अग्निहोत्री और पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री ने शादी के 18 साल बाद बेटी का स्वागत किया है। वो हर पल अपने बच्चे के लिए खुशी महसूस करते हैं। कपल ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात की कि उन्होंने लंबा इंतजार कैसे किया।अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री टेलीविजन की दुनिया के सबसे चहेते जोड़ों में से एक रहे हैं। दोनों एक साथ काम करने के दौरान एक-दूसरे से मिले और 2004 में शादी कर ली। हालांकि, लगभग 18 साल की शादी के बाद दोनों ने 2022 में बेटी ईशानी कानू अग्निहोत्री का स्वागत किया। दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए दर्दनाक जर्नी और 18 साल के इंतजार को याद करते हुए कपल ने हाल ही में बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे भगवान में उनके विश्वास ने उन्हें माता-पिता बनाया। उनके हालिया वीडियो के दौरान हुआ कि इस कपल ने अपनी बेटी ईशानी के आने से पहले इतने सालों के इंतजार पर खुलकर बात की। यह याद करते हुए उन्होंने बताया कि संकट के समय में कैसे उन्हें भगवान पर पूरा विश्वास था।उन्होंने कहा, 'इस चमत्कार के होने के लिए हमने 18 साल तक इंतजार किया था। इन बीते सालों में कई उतार-चढ़ाव और असफलताएं आई हैं। हमने पूरी तरह से भगवान के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।' अपूर्व और शिल्पा ने याद किया कि कैसे वे अपने पास मौजूद हर चीज के लिए शुक्रगुजार होने लगे। ब्लॉग में आगे बढ़ते हुए बताया कि कैसे वे अपने पास मौजूद हर चीज के लिए आभारी महसूस करने लगे ताकि वे अपने जीवन में बच्चा न होने के बारे में अधूरा महसूस करना बंद कर सकें।उन्होंने कहा, 'खुद को भगवान के सामने आत्मसमर्पण करने के अलावा, हमने इसके बारे में शिकायत करना बंद कर दिया था। हम खुद से कहने लगे कि भगवान ने हमें 10 चीजों में से 6 चीजें दी हैं, क्या हम उसके लिए शुक्रगुजार नहीं हो सकते? हमारे पास जो नहीं है उसके बजाय जो हमारे पास है उस पर हमने ध्यान देना शुरू किया। हमारे पास जो कुछ है उसके लिए हमने परमेश्वर को धन्यवाद देना शुरू किया।'प्रेग्नेंट होने की अपनी सभी कोशिशों में विफल होने के बावजूद, कपल ने कभी उम्मीद नहीं खोई और दृढ़ विश्वास रखा कि अच्छी चीज अपने सही समय पर आएगी। इस पर उन्होंने कहा, 'यह आपको एक अंधेरी जगह में ले जाता है क्योंकि आप एक खालीपन महसूस करते हैं। हमने बस उनसे प्रार्थना की कि वह हमें आशीर्वाद दें, जब हमारा समय सही हो। हमने सोचा कि शायद यह दर्द झेलने का हमारा वेटिंग टाइम था।'
-
काठमांडू. सुपरस्टार आमिर खान नेपाल की निजी यात्रा पर आए हैं और यहां वह 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर में भाग लेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। आव्रजन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 58 वर्षीय खान रविवार सुबह काठमांडू पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘‘आमिर खान विस्तारा एअरलाइंस से रविवार सुबह काठमांडू पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह काठमांडू शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर बुढ़ानीलकंठ में स्थित विपश्यना ध्यान केंद्र में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। ध्यान केंद्र के एक कर्मचारी ने बताया, ‘‘बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 10 दिवसीय ध्यान कार्यक्रम में शामिल हुए हैं जो रविवार से शुरू हुआ है।'' आमिर खान को आखिरी बार अगस्त 2022 में ‘‘लाल सिंह चड्ढा'' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के कोई खास प्रदर्शन न करने के बाद आमिर ने कहा था कि वह अभिनय से कुछ वक्त का विराम लेंगे।'' उन्होंने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।
- -
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा कि उनकी मां को हाल में कैंसर का पता चला था, लेकिन उनके “कभी हार न मानने के रवैये” ने उन्हें यह लड़ाई जीतने में मदद की। अभिनेता ने शुक्रवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी मां माला को कैंसर का पता चलने के बाद उनका परिवार ‘‘असहाय'' महसूस कर रहा था। आर्यन ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “थोड़े समय पहले इस महीने के दौरान ‘बिग सी' (कैंसर) चुपके से हमारे परिवार में घुस आया और हमारे परिवार के जीवन को तहस-नहस करने की कोशिश की। हम बेबस थे।” उन्होंने लिखा, “लेकिन इस निडर सैनिक (मेरी मां) की इच्छाशक्ति, स्वभाव और कभी हार न मानने वाले रवैये को धन्यवाद। हमनें हिम्मत से काम लिया और अपनी पूरी ताकत के साथ इसका सामना किया और आखिरकार जीत हासिल की।
-
नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने अपने गृह प्रदेश अरुणाचल प्रदेश की तागिन भाषा में बनी पहली फिल्म का ट्रेलर शनिवार को लॉन्च किया और कहा कि फिल्में किसी संस्कृति या स्थान की सबसे बड़ी प्रवर्तक होती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘लव इन 90s'' कर मुक्त होगी। मंत्री ने कहा कि वह राज्य सरकार से कहेंगे कि वह इसको अन्य माध्यमों के जरिये भी ‘प्रमोट' करे। लोगों से इस फिल्म को देखने का अनुरोध करते हुए रीजीजू ने कहा कि यह फिल्म समुदाय की संस्कृति को पूरे देश और दुनिया के सामने प्रदर्शित करती दिखती है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थापित होने वाला राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान इस क्षेत्र की कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा। इस फिल्म के निदेशक तपेन नटम ने कहा कि देश के सबसे दूरस्थ कोनों में से एक से राष्ट्रीय राजधानी में आकर फिल्म जारी करने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने सहयोग के लिए रीजीजू को धन्यवाद दिया।
- मुंबई। अभिनेता गौरव खन्ना टीवी शो अनुपमा से घर-घर में खास पहचान बना चुके हैं। अभिनेता सीरियल में अपने किरदार अनुज के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड किया करते हैं। लाखों की संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग हैं। हाल ही में अभिनेता ने पत्नी के लिए एक लग्जरी कार खरीदी है। इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।गौरव की पत्नी आकांक्षा ने प्रशंसकों के साथ इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने लिखा, "तो यह हुआ ...इतने अविश्वसनीय गिफ्ट के लिए मेरे हसबैंक गौरव खन्ना को धन्यवाद ... हॉटव्हील्स।"उनके इस पोस्ट पर गौरव के इंडस्ट्री के दोस्त और प्रशंसक लगातार बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बधाई हो...डाउन टू अर्थ पीपल..आजकल तो स्ट्रगलिंग एक्टर्स भी बीएमडब्ल्यू से कम में नहीं बैठना चाहते।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव की पत्नी आकांक्षा ने इतने लंबे समय तक टीवी स्क्रीन्स से दूर रहने के पीछे की वजह का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने कहा था, " पहले मैं शो करती थी और अब मैं शो करने का इंतजार कर रही हूं। कुछ भी मुझे टेलीविजन से दूर नहीं रख रहा है। मैं बहुत सारे ऑडिशन देती हूं लेकिन मुझे लगता है कि लोग मेरे ऑडिशन को पसंद नहीं कर रहे हैं। मैं फैंस से कहना चाहूंगी कि आप गौरव पर प्यार बरसाते रहिए और अब वह मेरे लिए एक शो प्रोड्यूस करेंगे (हंसते हुए) क्योंकि मुझे नहीं लग रहा कोई मुझे अपने शो में लेने वाला है।"




.jpg)

.jpg)


.jpg)







.jpg)









