- Home
- मनोरंजन
- भारतीय सिनेमा में बेहतरीन एक्टर और कॉमेडियन रहे भगवान दादा को लोग आज भी भूले नहीं हैं। आज के एक्टर भी उनकी डांस स्टाइल की नकल करते नजर आ जाते हैं। भगवान दादा को हिंदी सिनेमा के पहले एक्शन और डांसिंग स्टार के रूप में भी जाना जाता है। 4 फरवरी 2002 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा।भगवान दादा के पिता एक टेक्सटाइल मिल में काम करते थे और उनके घर के हालात भी ठीक नहीं थे। ऐसे में बचपन से ही अभिनय के शौकीन भगवान दादा ने शुरुआती दिनों में घर में आर्थिक मदद के लिए मजदूरी का काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि वह सिनेमा के प्रति अपने प्यार को नहीं भूला पाए और फिर मूक सिनेमा के दौर में 'क्रिमिनलÓ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उनकी पहली बोलती फिल्म 'हिम्मत-ए-मर्दाÓ थी, जो 1934 में रिलीज हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे वह अपने शानदार अभिनय के चलते लोगों के बीच मशहूर होने लगे।भगवान दादा ने फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही उन्हें प्रोड्यूस करना भी शुरू कर दिया था। साल 1951 में उन्होंने अलबेला का निर्माण किया, जिसका गाना शोला जो भड़के, आज भी काफी फेमस है। यही नहीं गाने में डांसर्स की कमी होने के बाद उन्होंने इसमें फाइटर्स का इस्तेमाल किया था। यह फिल्म 50 हफ्ते से ज्यादा सिनेमाघरों में चली। अभिनेता शेवरले कारों के इतने शौकीन थे कि उन्होंने शेवरले नाम की फिल्म में ही काम कर लिया था। उस दौर में उनके पास सात कार थीं, जिन्हें वो हफ्ते में एक-एक दिन सेट पर लेकर जाते थे। उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके में सी-फेसिंग बंगला खरीद लिया, जिसमें 25 कमरे थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे भगवान दादा को अपना बंगला और कारें बेचनी पड़ीं। पूरा परिवार दादर के एक चॉल के दो कमरों में रहने लगा। अंतिम वक्त में भगवान दादा का ख्याल उनकी अविवाहित बेटी और छोटे बेटे के परिवार ने रखा।भगवान दादा की संपत्ति बढ़ती जा रही थी और उनके फिल्में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। एक फिल्म में तो नोटों की बारिश कराने के लिए भगवान दादा ने असली नोटों का इस्तेमाल किया था, जिसके प्रोड्यूसर वह खुद थे। हालांकि समय ने करवट ली और भगवान दादा की फिल्में असफल होने लगीं। इसका असर यह हुआ कि उन्हें अपना जुहू स्थित बंगला और कार बेचनी पड़ीं। धीरे-धीरे भगवान दादा की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें अपना आखिरी समय चॉल में बिताना पड़ा। इसके बाद 4 फरवरी 2002 को दिल का दौरा पडऩे के बाद भगवान दादा का निधन हो गया। बताया जाता है कि जिंदगी के अंतिम कुछ सालों में उन्हें सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन और इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से 3000 और 5000 हजार रुपए का भुगतान किया गया था।
- मुंबई। फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आने वाली फिल्म 'भीड़' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'भीड़' की रिलीज की तारीख सामने आ चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। दरअसल, फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'भीड़' 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।निर्देशक अनुभव सिन्हा 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'भीड़' के बारे में बात करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा कि यह हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभास को दिखाएगी। 'भीड़' एक ऐसी कहानी है, जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है, जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया है। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना बेहद जरूरी था।फिल्म 'भीड़' भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी सीरीज और अनुभव सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। भुषण कुमार ने कहा कि वह 'भीड़' में अनुभव सिन्हा के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जो हाल के वर्षों में हमारे देश में आए कुछ कठिन समय के हालातों को दर्शाएगी और एक निर्देशक के रूप में अनुभव की दृष्टि किसी से कम नहीं है।यह फिल्म भारत में 2020 में कोरोना काल के दौरान लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है । इसमें बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव,भूमि पेडणेकर के अलावा पंकज कपूर, दिया मिर्जा , आशुतोष राणा , वीरेंद्र सक्सेना, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और करण पंडित जैसे कलाकार नजर आएंगे।------
- हैदराबाद । महान फिल्म निर्माता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के. विश्वनाथ का हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।कलातपस्वी के नाम से लोकप्रिय विश्वनाथ का जन्म 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने 1965 से तेलुगु, तमिल और हिंदी में 50 फिल्में बनाईं और एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता के रूप में लोकप्रिय हुए।2016 में विश्वनाथ को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। ध्वनि कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने शंकरभरणम, सागर संगमम, स्वाति मुत्यम सप्तपदी, कामचोर, संजोग और जाग उठा इंसान जैसी पुरस्कृत फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें 1992 में पद्म श्री, पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और 20 नंदी पुरस्कार के अलावा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित 10 फिल्मफेयर ट्राफी भी मिलीं।तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित फिल्म निर्माता-निर्देशक के. विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि विश्वनाथ सिनेमा जगत के दिग्गज व्यक्तित्व थे जिन्होंने एक रचनात्मक और बहुमुखी निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाई। श्री मोदी ने कहा कि उनकी फिल्में कई दशकों तक दर्शकों को रोमांचित करती रहीं। प्रख्यात फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित के. विश्वनाथ का हैदराबाद के एक निजी अस्प्ताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनके परिवारजनों के अनुसार विश्वनाथ पिछले कुछ समय से वृद्धा अवस्था संबंधी रोगों से पीडित थे।
-
नयी दिल्ली। वृत्तचित्र निर्माता और अनुवादक नसरीन मुन्नी कबीर ने कहा है कि फिल्म में उपशीर्षक भाषाओं के बीच के अंतराल को पाटने में मदद करता है। ब्रिटेन में रहने वाली लेखिका ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म "पठान" के लिए अंग्रेजी में उपशीर्षक लिखे हैं।
उन्होंने कहा कि महामारी के बाद के दौर में दर्शक विभिन्न क्षेत्रों और देशों की फिल्म देखने के लिए उपशीर्षक पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा, "वर्तमान समय में उपशीर्षक बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो गए हैं। मैं अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे प्रसारणकर्ताओं को इसका श्रेय दूंगी कि आप कोरिया, इजराइल, फिनलैंड की वेब सीरिज देख रहे हैं और आप उपशीर्षक के माध्यम से बयां की गई कहानी पर यकीन करते हैं।"
उन्होंने कहा, "महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की शानदार फिल्म 50 और 60 के दशक में मुख्य रूप से बंगाल में प्रदर्शित की जाती थी, लेकिन आज उपशीर्षक के कारण पूरे भारत में उनकी फिल्म दिखाई जाती है। खराब उपशीर्षक एक अच्छी फिल्म को बर्बाद कर सकते हैं और अच्छे उपशीर्षक खराब फिल्म को नहीं बचा सकते।"
वृत्तचित्र पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "वृत्तचित्र बहुत गीतात्मक और काव्यात्मक हो सकते हैं। आपके पास एक वृत्तचित्र है, जो काव्यात्मक है तो यह वास्तव में एक फीचर फिल्म से ज्यादा समय तक आपके दिमाग में रहेगा। फीचर फिल्म काल्पनिक घटनाओं पर बनायी जाती है। वृत्तचित्र झूठी दुनिया नहीं होती। आप वास्तविकता को देख रहे होते हैं और वह बहुत रोमांचक होता है।" नसरीन, हाल ही में संपन्न हुए जयपुर साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने भारत आई थी। -
मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अब 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्मकार ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। जौहर ने लिखा, ‘‘ वे कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है, इसलिए एक शानदार कहानी की मिठास बढ़ाने के लिए हम और प्यार के साथ आ रहे हैं।
रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार और अब ये अनोखी प्रेम कहानी सिनेमाघरों में 28 जुलाई 2023 को देखिए। '' ‘धर्मा प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी इस फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले भी दो बार बदला गया है। इससे पहले फिल्म को इसी साल 10 फरवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में यह तारीख बदलकर 28 अप्रैल कर दी गई थी।
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' एक पारिवारिक ड्रामा है। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखी है। - मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत ‘पठान' ने अपनी रिलीज़ के आठ दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 667 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म (वाईआरएफ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि ‘पठान' ने आठवें दिन भारत में शुद्ध 18.25 करोड़ रुपये कमाए जिनमें हिंदी में 17.50 करोड़ रुपये और डब संस्करणों में 75 लाख रुपये शामिल हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 25 जनवरी को हिंदी में दुनिया भर में रिलीज़ की गई थी। साथ में तमिल और तेलुगु में भी डब संस्करणों रिलीज़ किए गए थे। इसमें शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी अभिनय किया है। अपनी रिलीज़ से ही फिल्म भारत में शुद्ध 348.50 करोड़ रुपये (हिंदी में 336 करोड़ और डब संस्करणों में 12.50 करोड़ रुपये) कमा चुकी है जबकि इसने विदेश में 250 करोड़ रुपये की आय की है।
-
मुंबई. अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता वरुण धवन ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘पठान' की बॉक्स ऑफिस पर सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म उद्योग जगत के लिए यह अच्छा समय आगे भी जारी रहेगा। अभिनेत्री ने मंगलवार को एक पुरस्कार समारोह के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम काम करने और रोज़ अपने सपने को जीने के लिए आभारी हैं। हम मानते हैं कि हमारा नाता दर्शकों से और दर्शक जो चाहे वे कह सकते हैं। जब तक हम उनका मनोरंजन कर रहे हैं, हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।'' फिल्म ‘डार्लिंग्स' की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ हम फिल्म जगत का हिस्सा होने के नाते बेहद खुशी महसूस करते हैं कि ‘पठान' जैसी फिल्म न केवल एक ‘ब्लॉकबस्टर' है बल्कि संभवतः भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ‘ब्लॉकबस्टर' है।'' कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता वरुण धवन ने कहा, ‘‘ किसी को भी बहिष्कार के चलन पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि ‘पठान' की सफलता इस बात का प्रमाण है कि दर्शक केवल मनोरंजन चाहते हैं। अगर लोग इसे (पठान) पसंद कर रहे हैं, तो इस बात से खुश होना चाहिए।'' सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पठान' से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म छह दिन में दुनिया भर में 591 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
-
मुंबई. फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म ‘‘भीड़'' 24 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। भारत में 2020 में लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा और आशुतोष राणा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। एक बयान में निर्देशक ने ‘‘भीड़'' की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभासों को दिखाएगी। ‘‘आर्टिकल 15'', ‘‘थप्पड़'' जैसी फिल्में बना चुके सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘‘‘भीड़' एक ऐसी कहानी है जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना जरूरी था।'' फिल्म भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी-सीरीज और सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। कुमार ने कहा कि वह ‘‘भीड़'' में सिन्हा के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। निर्माता ने कहा, ‘‘यह ऐसी फिल्म है, जो हाल के वर्षों में हमारे देश के कुछ कठिन समय का झरोखा प्रस्तुत करेगी और एक निर्देशक के रूप में अनुभव की दृष्टि किसी से कम नहीं है।
-
मुंबई. गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘द क्रू' में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। फिल्म में तब्बु, करीना कपूर खान और कृति सेनन के होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसका निर्देशन राजेश कृष्णन करेंगे और रिया कपूर तथा एकता कपूर की निर्माण कंपनी के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा। रिया कपूर ने कहा कि वह दिलजीत के इस फिल्म का हिस्सा बनने से काफी खुश हैं।
फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, हम दिलजीत के इस फिल्म का हिस्सा होने से काफी खुश हैं। यह फिल्म हमेशा से खास थी। आपने पहले कभी ऐसी मनोरंजक फिल्म नहीं देखी होगी। फिल्म से जुड़े लोग और मैं सिनेमाघरों में लोगों को एक शानदार व यादगार अनुभव देने को लेकर उत्साहित हैं। -
जोहानिसबर्ग। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' दक्षिण अफ्रीका में हिंदी सिनेमा जगत के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। देश में इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में हिंदी फिल्मों के प्राथमिक वितरक एवलॉन समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए बी मूसा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि, दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रमुख सिनेमा हॉल और स्वतंत्र थिएटरों में रोजाना फिल्म के सात शो दिखाए जा रहे हैं और इस सप्ताहांत के दौरान हजारों प्रशंसकों ने यह फिल्म देखी। मूसा ने कहा, ‘‘इससे पहले प्रशंसकों ने शाहरुख की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' के लिए ऐसा उत्साह दिखाया था।''
मूसा ने बताया कि उनके दादाजी ने 1940 के दशक में देश में पहली भारतीय फिल्म दिखाई थी और तब से उनका परिवार भारतीय फिल्मों को दक्षिण अफ्रीका में लाने में सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने दक्षिण अफ्रीका में हिंदी फिल्म बाजार को बड़ा झटका दिया था लेकिन वैश्विक स्तर पर करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली 'पठान' खुशियां लेकर आई है। उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से कोविड महामारी का दौर दक्षिण अफ्रीका में सिनेमा उद्योग के लिए बड़ा झटका था, जो कि विश्व स्तर पर था, लेकिन जिस तरह इसमे तेजी से सुधार हुआ है, वह उत्साहजनक है।
बॉलीवुड में हमारा विश्वास दशकों से लगातार बना हुआ है और हमें विश्वास है कि कोविड के बाद भी नए सिरे से हमें समर्थन मिलेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘ ‘पठान' ने इस पुनरुद्धार को अविश्वसनीय बढ़ावा दिया है। पिछले एक दशक में ऐसे अवसर दुर्लभ ही थे जहां बॉलीवुड के तीनों खान-आमिर, शाहरुख और सलमान के अलावा अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन की फिल्मों के लिए लंबी कतारें होती थीं। लेकिन पिछले सप्ताहांत में जैसा हमने देखा पहले वैसा कभी नहीं हुआ।'' उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीने में बॉलीवुड की कई फिल्में आने वाली हैं। -
मुंबई। यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'पठान' ने छह दिनों में दुनिया भर में 591 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि फिल्म ने छठे दिन घरेलू बाजार में 32 करोड़ (हिंदी 25.50 करोड़ और सभी डब संस्करणों में एक करोड़) रुपये कमाएं।
वहीं, विदेशों में फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंपनी ने बताया कि रिलीज के बाद फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 224.60 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि भारतीय बाजार में फिल्म ने 307.25 करोड़ रुपये (हिंदी में 296.50 करोड़ रुपये, सभी डब संस्करणों में 10.75 करोड़ रुपये) कमाएं हैं।
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ने वैश्विक स्तर पर पहले दिन 106 करोड़ रुपये, दूसरे दिन, 113.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 90 करोड़ रुपये, चौथे और पांचवे दिन क्रमश: 116 और 112 रुपये की कमाई की थी। - मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने वो काम कर दिया, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का फेस दुनिया को दिखा दिया। जिसके बाद मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। मालती मैरी चोपड़ा जोनास की इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है।प्रियंका चोपड़ा और मालती मैरी चोपड़ा जोनास की जो तस्वीरें सामने आई है। उन तस्वीरों में मालती मैरी चोपड़ा जोनास अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के गोद में दिखाई दे रही है। उन तस्वीरों में मालती मैरी चोपड़ा जोनास बेहद प्यारी लग रही है।मालती के साथ-साथ इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मालती का ये क्यूट पोज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मालती अपने मम्मी-पापा के साथ एक इवेंट में पहुंचीं थी।
-
मुंबई. पिछले हफ्ते रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘पठान' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता के बीच अभिनेता शाहरुख खान ने बीती रात अपने बांद्रा स्थित घर के बाहर मौजूद सैकड़ों प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। कई उत्साहित प्रशंसक अपने स्मार्टफोन से तस्वीरें लेते और वीडियो बनाते नजर आए। काले कपड़े पहने शाहरुख ने रविवार को अपने बंगले 'मन्नत' की बालकनी पर आकर प्रशंसकों का अभिवान किया।
सोमवार की सुबह शाहरुख (57) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सड़क पर जुटी प्रशंसकों की भीड़ का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने अपनी फिल्म ‘पठान' के एक लोकप्रिय संवाद का संदर्भ देते हुए कैप्शन में लिखा, “मेहमान नवाजी पठान के घर पर....शुक्रिया मेरे सभी मेहमानों, मेरे रविवार को प्यार से भरने के लिये। शुक्रगुजार, खुश और अभिभूत हूं।” शाहरुख ने उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े प्रशंसकों का नमस्ते व सलाम के साथ अभिवादन किया और फिर अपने चिर-परचित अंदाज में बांहें फैलाकर ‘झूमे जो पठान' गाने पर थिरकते नजर आए। बाद में अभिनेता ने प्रशंसकों से वहां खड़ी एक बस पर न लटकने का अनुरोध किया।
पिछले चार सालों में मुख्य भूमिका वाली शाहरुख खान की यह पहली रिलीज है। फिल्म का निर्माण करने वाले यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) ने रविवार को बताया था कि बॉक्सऑफिस पर ‘पठान' का रिकॉर्ड तोड़ अभियान जारी है और चार दिनों के अंदर ही उसने दुनियाभर में 429 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की निर्माता कंपनी ‘यश राज फिल्म्स' (वाईआरएफ) ने रविवार को बताया कि ‘पठान' ने चौथे दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिसमें से भारत में (हिंदी तथा डब संस्करणों) से शुद्ध कमाई 53.25 करोड़ रुपये रही। उसके मुताबिक, फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सकल कमाई 64 करोड़ रुपये रही। वाईआरएफ की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, “ फिल्म ने चौथे दिन विदेश में कुल 52 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद चौथे दिन फिल्म की सकल कमाई 116 करोड़ रुपये रही।” ‘पठान' ने पहले ही दिन दुनियाभर में 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसने 113 करोड़ रुपये कमाए थे और तीसरे दिन 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में हैं। -
मुंबई। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोमवार को कहा कि वह वेब सीरीज ‘आर्या' के तीसरे सीज़न को लेकर काफी उत्साहित हैं, जो उन्हें सशक्तिकरण का एहसास कराती है। ‘आर्या' डच अपराध-ड्रामा ‘पेनोजा' का आधिकारिक रीमेक है, जो एक महिला की कहानी है जो अपने परिवार को बचाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करती है।
राम माधवानी और संदीप मोदी द्वारा निर्मित इस सीरीज के पहले दो भाग 2020 और 2021 में ‘ओटीटी' मंच ‘डिज़्नी प्लस हॉटस्टार' पर प्रसारित हुए थे। ‘आर्या3' की शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है। अभिनेत्री (47) ने ‘आर्या' की सफलता के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने दो सीज़न 'आर्या' का किरदार निभाया है। दर्शकों से मिले प्यार ने ही मुझे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। ‘आर्या' के तीसरे सीज़न के सेट पर मुझे घर जैसा महसूस होता है और मुझे सशक्तिकरण का एहसास होता है।'' उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया के पूरे दल का ‘आर्या' को बनाने और हर सीज़न के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आभारी हूं। ''
ओटीटी मंच ‘डिज़्नी प्लस हॉटस्टार' ने आज ‘आर्या3' का टीज़र जारी किया है। हालांकि इसकी रिलीज की तारीख अभी ऐलान नहीं की गई है। ‘ओवर द टॉप' (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है। -
मुंबई। निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों' आठ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की। ‘‘ प्रेमी जोड़ों की दिल को छू लेने वाली कहानियों'' के संकलन के रूप में तैयार की गई इस हिंदी फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार हैं।
‘मेट्रो... इन दिनों' आधुनिक समय के परिदृश्य के साथ खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानियों को दर्शाती है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। आगामी फिल्म का शीर्षक स्पष्ट रूप से बसु की 2007 की फिल्म ‘लाइफ इन ए... मेट्रो' के लोकप्रिय गीत ‘इन दिनों' से लिया गया है, जो बसु और उनके दोस्त, संगीतकार प्रीतम के बीच बेहतर तालमेल का प्रतीक है।
दोनों ने ‘गैंगस्टर', ‘लाइफ इन ए... मेट्रो', ‘बर्फी', ‘जग्गा जासूस' और ‘लूडो' जैसी फिल्मों में काम किया है। टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत ‘मेट्रो... इन दिनों' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु एवं तानी बसु ने किया है। - हंपी । बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपने सुरो के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज का जादू देशभर के लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार पैदा करता है। अक्सर अपनी आवाज और बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले कैलाश खेर आज किसी और कारण से चर्चा में आ गए हैं। कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर पर हमला किया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर गायक कैलाश खेर पर हमला किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई है। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए और कैलाश खेर पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।कर्नाटक के हंपी शहर में कैलाश खेर के इस कॉन्सर्ट में भारी भीड़ उमड़ी थी और इसी में गायक के ऊपर हमला किया गया। बता दें, कैलाश खेर ने हंपी में अपने इस कार्यक्रम की जानकारी जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी थी। रविवार को कैलाश खेर ने ट्वीट कर लिखा था, 'भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किए हंपी जा रहा है। हंपी महोत्सव में आज कैलाश बैंड का शिवनाद गूंजेगा।'
- मुंबई। एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीडि़त थीं। जया भेड़ा ने शनिवार को टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में आखिरी सांस ली। सिर से मां का साया हटने से राखी सावंत बुरी तरह टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनका करुण रुदन देख किसी की भी आंखे नम हो जाएंगी। राखी सावंत सलमान खान का नाम ले-लेकर रो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। दुख की इस घड़ी में राखी को उन्हीं की याद आई। वीडियो में बिलखते हुए राखी कहती नजर आ रही हैं, 'सलमान भाई मां मर गई।' इस तरह बार-बार राखी सलमान भाई का नाम ले रही हैं।रिपोट्र्स के मुताबिक पिछले करीब तीन साल से जया भेड़ा कैंसर से जूझ रही थीं। अब आखिरी वक्त में उनका कैंसर कैंसरी किडनी और फेफड़ों तक फैल गया था। मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के चलते जया की हालत बिगड़ती चली गई और कल उन्होंने दम तोड़ दिया। राखी के पति आदिल ने कल जया भेड़ा के निधन की पुष्टि की। राखी का कहना था कि जनवरी में उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर भी हो गया था, जिसके बाद वह किसी को पहचान नहीं पा रही थीं। बता दें कि, सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी तक ने राखी सावंत की मां के इलाज में मदद की थी।राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें राखी की मां अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराहती नजर आ रही हैं। वहीं, राखी सावंत उनके लिए प्रार्थना कर रही हैं। प्रार्थना करते हुए राखी फूट-फूटकर रो रही हैं। इस वीडियो के साथ राखी ने लिखा, 'आज मेरी मां का हाथ मेरे सिर से उठ गया, और अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा। आई लव यू मां। आप के बिना कुछ नहीं रहा। अब कौन मेरी पुकार सुनेगा और कौन मुझे गले लगाएगा। मां अब मैं क्या करूं, कहां जाऊं। आई मिस यू आई।'
- मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। इस मूवी ने रिलीज होने के साथ ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पठान के सभी किरदार फैंस के दिलों में भी बखूबी उतरने में कामयाब रहे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में आमिर खान की बहन निखत खान ने पठान में शाहरुख की मां का किरदार निभाया है। इस बात पर शायद आपने गौर ना किया हो, लेकिन उनका किरदार फैंस को बहुत पसंद आया है।फिल्म पठान में एक तरफ जहां शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखा गया वहीं शाहरुख खान की फिल्म पठान में निखत खान ने उनकी फोस्टर मदर का रोल निभाया है यानी जो पठान के पालन-पोषण का काम करती है। आपको बता दें कि निखत खान एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'पठान' के अलावा 'मिशन मंगल', 'सांड की आंख' और 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। वह इस फिल्म में भी अहम रोल में नजर आई हैं। मुंह बोली मां होने के बावजूद निखत फिल्म में एक्टर की मां का हर कर्तव्य भी निभाती नजर आई हैं। फिल्म के कुछ ऐसे सीन्स भी हैं जिसमें मां और बेटे का अनोखा प्यार देखकर फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं।निखत ने केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि स्पेशल ऑप्स 1.5, 'फौदा' वेब सीरीज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। वह अपने सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ वह कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पिछले साल ही टीवी पर भी डेब्यू किया था। आपको बता दें कि वह स्टार प्लस के 'शो बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' में भी नजर आई थी।
- मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद से चारों तरफ शाहरुख खान को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है। शाहरुख के फैन उनकी फिल्म पठान को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वहीं, फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती हुई नजर आ रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। इसके बाद बताया जा रहा है कि शाहरुख खान भी सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आएंगे।बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही टाइगर 3 के एक्शन सीन शूट करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, ये खबरें बीते काफी वक्त से सामने आ रही थीं। शाहरुख खान को फिलहाल टाइगर 3 की शूटिंग करनी है, क्योंकि उन्हें काफी वक्त से सलमान के साथ शूटिंग का समय नहीं मिला था। रिपोट्र्स के मुताबिक, शाहरुख इस साल सलमान की फिल्म के लिए शूटिंग फरवरी या मार्च में कर सकते हैं। टाइगर 3 में शाहरुख खान के एक्शन सीक्वेंस के लिए स्पेशल विग तैयार की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख टाइगर 3 में नए लुक में नजर आने वाले हैं।शाहरुख और सलमान खान अपनी अपनी फिल्मों में व्यस्त थे, जिसके कारण टाइगर 3 के लिए एक्शन सीन शूट नहीं हो पा रहा है। सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जानÓ में व्यस्त थे, जो अप्रैल में रिलीज होगी। वहीं, शाहरुख खान अपनी दूसरी फिल्म जवान और डंकी के लिए तैयारी में लगे हुए थे। हालांकि, पठान के दौरान दोनों को एक साथ देख कर फैंस में काफी एक्साइटमेंट नजर आया। इसके बाद दोनों जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर सकते हैं।पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान की यह मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंटर कर चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।
- मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गु्प्ता और एक्टर सत्यदीप मिश्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। मसाबा फैशन डिजाइनर हैं। दोनों ने 27 जनवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ बांटी। मसाबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर खबर साझा की और मिश्रा के साथ तस्वीर जारी की।बता दें कि मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मसाबा-मसाबा' में पति-पत्नी का रोल प्ले किया था।शादी के मौके पर, मसाबा ने अपने ब्रांड, हाउस ऑफ मसाबा का हल्के गुलाबी और हल्के रंग का जोड़ा पहना।सत्यदीप मिश्रा 'नो वन किल्ड जेसिका', 'पओडब्लू: बंदी युद्ध के' और 'विक्रम वेधा' में दिख चुके हैं।
-
मुंबई. फिल्म अभिनेता और निर्देशक अजय देवगन जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'भोला' में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग निर्देशकों के साथ व्यावसायिक और स्वतंत्र रूप से दोनों तरह की फिल्म करने का फायदा उसे फिल्म 'भोला' के निर्देशन में मिला। अजय देवगन फिल्म 'भोला' के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल एक्शन फिल्म 'रनवे 34' का निर्देशन किया था। वहीं 'यू मी और हम' (2008) और 'शिवाय' (2016) जैसी फिल्मों में उन्होंने निर्देशन के साथ-साथ अभिनय भी किया है। अपने आदर्श निर्देशक के सवाल पर उन्होंने कहा, ''किसी एक निर्देशक का नाम लेना मुश्किल है । लेकिन प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं जैसे गोविंद निहलानी, महेश भट्ट, मणिरत्नम, राम गोपाल वर्मा, प्रकाश झा और रोहित शेट्टी का कैमरे के पीछे उनका सहयोग उनके विकास में काफी मददगार साबित हुआ।'' अजय देवगन ने कहा, ''जब मैने अपने करियर की शुरूआत की तब मैने कला सिनेमा में काम नहीं किया था। जिसके बाद गोविंद निहलानी जी की एक फिल्म 'तक्षक' में तब्बू के साथ काम किया। फिर मैंने भट्ट साहब, रामगोपाल वर्मा प्रकाश जी, रितुपर्णों घोष और मणिरत्नम जैसे निर्माताओं के साथ काम किया।'' फिल्म 'भोला' के टीजर लॉन्च के मौके पर देवगन ने संवाददाताओं से कहा, ''मैंने व्यावसायिक फिल्मों से बहुत कुछ सीखा है और कला फिल्मों से ईमानदारी और वास्तविकता को बरकरार रखना भी सीखा है। मैंने हर निर्देशक से सीखा है।'' 53 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि आज मुख्यधारा और स्वतंत्र फिल्मों के बीच की रेखा धुंधली हो गई है और 'भोला' के साथ उन्होंने सिनेमा की इन दो धाराओं को मिलाने का प्रयास किया है। अभिनेता ने कहा, ''एक प्रोजेक्ट के रूप में मैं फिल्म के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था। फिल्म निर्माण कहानी कहने के बारे में है, इसलिए मैं कहानी कहने पर ध्यान केंद्रित करना चाहता था।'' फिल्म 'भोला' लोकेश कनकराज द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल हिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रूपांतरण है जिसमें कार्थी ने मुख्य भूमिका निभाया था। फिल्म की कहानी हाल ही में रिहा हुए एक कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी बेटी से मिलने निकलता है लेकिन इस दौरान वह पुलिस और ड्रग माफिया के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में फंस जाता है। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी जिसमें तब्बू और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे।
फिल्म 'भोला' में काम करने को लेकर अभिनेत्री तब्बू ने कहा, ''फिल्म में काम करना बेहद अलग था क्योकि यह पहली बार था जब मैने देवगन को एक निर्देशक के रूप में देखा। वह पुराने अजय देवगन नहीं थे जिन्हें मैं इतने सालों से जानती हूं। वो कोई और ही थे। वैसे भी वो कम हंसते और कम बातें करते हैं लेकिन निर्देशक के रूप में तो वह मुझे यह बताना बिल्कुल ही भूल जाते थे कि मुझे शॉट में क्या करना है।'' 'भोला' अजय देवगन फिल्म्स, टी-सीरीज़ फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वारियर पिक्चर्स द्वारा समर्थित है। - मुंबई. अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। अपने फिल्मी कॅरियर में 'रॉकस्टार', 'बर्फी', और 'संजू' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने कहा कि उन्हें रोमांटिक-कॉमेडी फिल्में करना ज्यादा मुश्किल लगता है क्योंकि इनमें फिल्म के किरदार के पीछे छिपने की कोई गुंजाइश नहीं होती है। वर्ष 2022 की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में शामिल 'एक ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिव' के बाद अभिनेता अब फिल्म निर्माता लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। वर्ष 2013 की सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बाद रणबीर इस शैली की फिल्म में आ रहे हैं। इस तरह की शैली वाली फिल्मों में पिछले कुछ साल में अपनी अनुपस्थिति के बारे में बताते हुए वह कहते हैं, ''मैं सिर्फ इस बात को लेकर असुरक्षित महसूस करता हूं कि मेरे व्यक्तित्व में कोई कमी न हो और मैं इस शैली की फिल्मों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन कर सकूं।'' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, ''अभिनेताओं के चेहरे और व्यक्तित्व बहुत सीमित होते हैं। कभी-कभी, आप उनमें से बाहर निकल जाते हैं, और आपको किरदारों की आवश्यकता होती है। रोमांटिक-कॉमेडी सबसे कठिन शैली है। 'संजू' या 'रॉकस्टार' जैसी फिल्मों में किरदार के पीछे छिपा जा सकता है, लेकिन 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों में नहीं।'' रणबीर कपूर ने कहा कि 'प्यार का पंचनामा 2' देखने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माता रंजन से बात की और उनके साथ काम करने की इच्छा जताई। शुरुआत में दोनों ने एक अन्य फिल्म में काम करने की योजना भी बनाई जिसमें अजय देवगन भी थे, लेकिन जब निर्देशक ने 'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में बताया तो उन्होंने इस फिल्म के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।कपूर ने कहा, “मैं श्रद्धा को बचपन से जानता हूं क्योंकि हमारे माता-पिता दोस्त हैं। इसलिए, हम लंबे समय से दोस्त हैं। उनके साथ काम करते हुए मैंने महसूस किया कि हम दोनों की रचनात्मक ऊर्जा एक जैसी है। वह उसी तरह के जुनून, समर्पण और जोश के साथ आती हैं। वह ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें बहुत से लोग प्यार करते हैं। उनकी उपस्थिति ने 'तू झूठी मैं मक्कार' को बहुत महत्व दिया। यह लव की प्रतिभा है कि उन्होंने हमें एक साथ रखा।'' रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स द्वारा निर्मित है जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 8 मार्च को रिलीज होगी।
-
‘कलर येलो प्रोडक्शन्स' और ‘चलचित्र मंडली' ने फिल्म ‘झिम्मा' के सीक्वल की घोषणा की
मुंबई. फिल्म निर्माता आनंद एल. राय की ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स' और ‘चलचित्र मंडली' ने 2021 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों में शामिल रही ‘झिम्मा' का सीक्वल बनाने की मंगलवार को घोषणा की। हेमंत ढोमे द्वारा निर्देशित ‘झिम्मा' विभिन्न आयुवर्ग और अलग-अलग सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की सात महिलाओं की कहानी है, जो एक साथ जीवन का जश्न मनाती हैं। ‘झिम्मा' के सीक्वल का निर्देशन भी ढोमे ही करेंगे। राय और क्षिती जोग इसके निर्माता होंगे।राय ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम एक और मराठी फिल्म करने को लेकर उत्साहित हैं। पहली फिल्म को काफी सफलता मिली थी और 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म में एक अच्छा संदेश दिया गया था, जो दर्शकों तक पहुंचा और इसलिए ही ‘चलचित्र मंडली' और हमने आप लोगों के लिए ‘झिम्मा 2' बनाने का फैसला किया। मैं हेमंत और क्षिती के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं।'' ढोमे ने उम्मीद जताई कि ‘झिम्मा 2' पहली फिल्म से भी बेहतर होगी। -
मुंबई. पंजाबी गायक गुरु रंधावा अभिनीत फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में रंधावा के साथ अनुपम खेर और इला अरुण भी नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी द। यह फिल्म जी अशोक द्वारा निर्देशित और मैक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में सई एम मांजरेकर, परितोष त्रिपाठी, अतुल श्रीवास्तव और परेश गनात्रा भी हैं। लोकप्रिय पंजाबी गायक गुरु रंधावा फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' से हिंदी फिल्म में पदार्पण कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर आगरा शहर में की गई है। फिलहाल निर्माताओं ने अभी तक फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
- मुंबई। टीवी की दुनिया में 'अनुपमा' ने धूम मचाकर रख दी है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट और टन्र्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां 'अनुपमा' में नीतेश पांडे की एंट्री हुई थी तो वहीं बाद में एक्ट्रेस छवि पांडे ने बतौर माया शो में कदम रखा। लेकिन 'अनुपमा' में नए कलाकारों की एंट्री यहीं नहीं थमने वाली है। रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' की टीआरपी को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक और सदस्य की एंट्री कराने का फैसला किया है। यह सदस्य शो में अनुज और अनुपमा के साथ-साथ किंजल और पारितोष की जिंदगी पर भी असर डालेगा।'अनुपमा' में कदम रखने वाले यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि राघव बिनानी हैं। शो में जल्द ही वह पारितोष के दोस्त के तौर पर एंट्री करेंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, राघब बिनानी की एंट्री से पारितोष और किंजल की जिंदगी पर असर पड़ सकता है। जहां एक तरफ माना जा रहा है कि वह पारितोष का बिजनेस बढ़ाने में उनकी मदद कर सकते हैं तो वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि राघव बिनानी आगे चलकर किंजल को भी सहारा दे सकते हैं।गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट और टन्र्स आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि छोटी अनु को छीनने के लिए माया शाह परिवार का सहारा लेगी। वह चालाकी से काव्या को अपने साथ मिलाएगी, साथ ही वनराज को भी नौकरी देगी। इसके अलावा, माया बा के साथ मिलकर अनुपमा से बदला लेने की कोशिश करेगी।