भिलाई शहर की व्यवस्था में सुधार हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता में भिलाई शहर की व्यवस्था में सुधार हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर जनदर्शन, निदान 1100, प्रधानमंत्री शिकायत, जलकर वसूली, मोर संगवारी योजना, जल प्रदाय, अवैध मकान निर्माण, गौठान, राजस्व आय, स्व-विवरणी में 5 गुणा वसूली, शिक्षण संस्थानो से टैक्स वसूली एवं नालियो के उपर से अतिक्रमण हटाने एवं शहर में वृहद वृक्षारोपण जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कार वितरण अंतर्गत रिवाल्विंग ट्राॅफी हेतु सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, गैर सरकारी संस्था एवं समाजसेवियों को चयन समिति में शामिल किया जाएगा। भूमि विकास अधिनियम का पालन कड़ाई से करते हुये भवन अनुज्ञा प्रदान किया जाये और नाला एवं समीपस्थ निचले क्षेत्रों में निवास हेतु भवन अनुज्ञा जारी न हो। साथ ही जलकर वसूली एवं जल प्रदाय व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से कराने का कार्य केन्द्रीयकृत किया जाये। मोर संगवारी योजना से मिलने वाले 27 प्रकार के सुविधाओं को नागरिकों तक पहुचाने का कार्य हेतु विशेष प्रचार-प्रसार किया जाये। गौठान संचालनकर्ता एजेंसी को बदला गया है, जिससे व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। स्वेच्छानुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा प्रतिदिवस गौठान में पशुओं को मिलने वाले सुविधाओं का देख-रेख किया जायेगा जिसके लिये निगम के अधिकारी/कर्मचारी तैयार है।
भिलाई शहर की हरियाली एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु स्कूलो, शासकीय भवनों, उद्यानों एवं अन्य रिक्त स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कराने सभी जोन आयुक्त एवं अभियंतागणों को निर्देशित किए है। साथ ही पौधे जोन कार्यालय में रखा जाएगा, जिसे आम नागरिक आवेदन करके अपने सुरक्षा व्यवस्था करते हुये घरों एवं आस-पास रिक्त जगहो पर पौधा लगा सके। संपत्तिकर का वसूली हेतु डोर-टू-डोर सर्वे किया जाये। जिससे नये निर्मित मकानों/दुकानों का आंकलन किया जा सके, सर्वे का मुख्य उद्देश्य अनियमित, अवैध, अतिक्रमण मकानों एवं प्लाटो का टैक्स वसूली किया जाना है, जिससे निगम के राजस्व में वृद्धि हो।
राजस्व वृद्वि के लिए कर वसूली हेतु नियम कर्मी या प्लेसमेंट को नियोजन कर वसूली किया जाने पर विचार किया जा रहा है। निगम स्वामित्व एवं राजस्व भूमि का मुआयना कर दस्तावेजीकरण करना है। नालो/नालियों में अतिक्रमण को बिना नोटिस दिए हटाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही की जावेगी एवं निर्यात कर की वसूली को प्राथमिकता दी जायेगी। निगम की संपत्तिकर हेतु स्व-विवरणी अनुसार 154 घरो की मौके पर जांच की गयी जिसमें जमा किये गये दस्तावेज मिलान करने एवं परीक्षण पश्चात् 10 घरों की गलत जानकारी पायी गई जिसे 5 गुणा शास्ति शुल्क वसूल किया जाने की कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किया है। गोकुल नगर योजना कुरूद में पशुपालको को आबंटित भूमि का नियमानुसाार प्रक्रिया कर रजिस्ट्री कराया जाना है। जो पशुपालक बिना अनुमति के अन्य व्यक्तियो को जमीन विक्रय किये है ऐसे पशुपालको का आबंटन निरस्त किया जायेगा। हो समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, अजीत कुमार तिग्गा, जोन आयुक्त एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।
--
Leave A Comment