गणतंत्र दिवस: महाराष्ट्र मंडल के प्रकल्पों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फहराया जाएगा तिरंगा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सभी प्रकल्पों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंडल के सचिव चेतन गोविंद दंडवते ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7:30 बजे चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल भवन में और 7:45 बजे सखी निवास (कामकाजी महिला वसति गृह व छात्रावास) में अध्यक्ष अजय मधुकर काले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। समता काॅलोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह- सियान गुड़ी परिसर में सुबह 8.15 को तिरंगा फहराया जाएगा।
चेतन के अनुसार सुबह नौ बजे संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति व इंडिया टुडे के पूर्व कॉपी एडिटर जगदीश उपासने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां होंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपासने के प्रेरक उद्बोधन से बच्चे लाभान्वित होंगे। इसी तरह शंकर नगर बाल वाचनालय में मंडल के वरिष्ठ सभासद आदित्य तामस्कर झंडा फहराएंगे। यहां रानी पद्मावती नर्सरी स्कूल के बच्चों के रंगारंग देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।





.jpg)




Leave A Comment