अंडर 20 विश्व शतरंज : भारत के एथान वाज, सविता को स्वर्ण
नयी दिल्ली. भारत के ग्रैंडमास्टर एशान वाज और अंतरराष्ट्रीय मास्टर सविता श्री भास्कर ने वेनेजुएला के काराकास में चल रही अंडर 20 विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप में लड़के और लड़कियों के वर्ग में स्वर्ण पदक जीता । टूर्नामेंट 18 से 27 नवंबर तक आयोजित किया गया था । तीन सितंबर 2011 को जन्मे वाज 15 वर्ष दो महीने की उम्र में सबसे युवा विश्व जूनियर चैम्पियन बने । उन्होंने फ्रांस के जोएल लॉतियेर का 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1988 में एडीलेड में 15 वर्ष पांच महीने की उम्र में खिताब जीता था । वाज ने नौ अंक बनाये जबकि सविता को 9.5 अंक मिले । भारत ने इससे पहले 2008 में दोनों खिताब जीते थे जब अभिजीत गुप्ता और डी हरिका को स्वर्ण मिला था । अंतरराष्ट्रीय महिला मास्टर वी सी निवेदिता को कांस्य पदक मिला ।
-










Leave A Comment