ब्रेकिंग न्यूज़

 पिस्टल व देशी कट्टा के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

-चौकी चिखली पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे थे आरोपी
  राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल, दो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व धारा 111 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 फरवरी 2026 को शंकरपुर क्षेत्र से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति इंदिरा मैदान कालीस्थान के पास पिस्टल व कट्टा दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर चौकी चिखली प्रभारी ने टीम के साथ घेराबंदी कर मौके से चार संदिग्धों को पकड़ा।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली, दिगंबर साहू उर्फ छोटे, सेवक कश्यप उर्फ डाला और गुंजन वर्मा उर्फ शिवा बताए। तलाशी के दौरान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के कब्जे से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस तथा दिगंबर साहू उर्फ छोटे के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। चारों के विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली ने अपने अन्य साथियों के साथ मध्य प्रदेश क्षेत्र से हथियार खरीदकर क्षेत्र में रौब जमाने एवं बिक्री करने की बात कबूल की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्ग में दबिश देकर विक्की देशमुख उर्फ मोनू के कब्जे से एक देशी कट्टा जब्त किया। वहीं राजनांदगांव आने की सूचना पर उमेश साहू और जतीनदास माणिकपुरी को मोहारा पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, जहां जतीनदास माणिकपुरी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद हुई।
प्रकरण में सभी सातों आरोपितों को अवैध रूप से हथियार रखने एवं लोगों को भयभीत करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपित:
शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली, निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 09, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव
दिगंबर साहू उर्फ छोटे, निवासी पेंड्री, जिला राजनांदगांव
सेवक कश्यप उर्फ डाला, निवासी शंकरपुर, जिला राजनांदगांव
गुंजन वर्मा उर्फ शिवा, निवासी शंकरपुर, जिला राजनांदगांव
विक्की देशमुख उर्फ मोनू, निवासी चंद्रखुरी, जिला दुर्ग
जतीनदास माणिकपुरी, निवासी गोकुल वाटिका, थाना कोतवाली, जिला धमतरी
उमेश साहू उर्फ बटाल, निवासी गोकुलपुर, थाना कोतवाली, जिला धमतरी

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english