पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती, प्रशासन का विशेष जांच अभियान जारी
रायपुर. गर्मी के मौसम में गुणवत्ताहीन पेय पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न दुकानों में निरीक्षण कर सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है। नियंत्रक श्री दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान में विभिन्न खाद्य उत्पादक उद्योगों एवं फर्मों का निरीक्षण किया जा रहा है और अमान्य पेय पदार्थ मिलने पर कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के दौरान भाठागांव स्थित मेसर्स टीएससी सन्स एक्वाईन से Aquainn Packaged Drinking Water के दो नमूने लिए गए। इसी प्रकार अग्रसेन चौक स्थित मेसर्स सिद्धार्थ मिनरल्स से Homipure Packaged Drinking Water तथा अवंती विहार कॉलोनी स्थित मेसर्स सन प्रोडक्ट्स से Sun Aqua Packaged Drinking Water का एक-एक विधिक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही बोरियाकला स्थित मेसर्स महेश गृह उद्योग से Pkd. Parth Litchi Drink एवं मेसर्स मीनाक्षी बेवरेजेस से Mangalya Packaged Drinking Water के विधिक नमूने लिए गए।
सभी नमूनों को गुणवत्ता जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जिन फर्मों के नमूनों के परिक्षण में कमियां पाई गई हैं, उन्हें सुधार हेतु इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। यदि परीक्षण के दौरान कोई भी नमूना अमानक या असुरक्षित पाया जाता है, तो संबंधित फर्मों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम 2011 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।











Leave A Comment