ब्रेकिंग न्यूज़

  संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिले के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 - निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
 - स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा, किया प्रोत्साहित
   मोहला  । संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर   जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
             संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत पीपरखार स्थित मोंगरा मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के निर्माणाधीन इंटेक वेल एवं फिल्टर हाउस का निरीक्षण किया। कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों की संख्या संबंधी जानकारी भी ली। इसके पश्चात उन्होंने मोंगरा बैराज का अवलोकन किया। उन्होंने बैराज में जलभराव की स्थिति, गेट कंट्रोल रूम तथा विद्युत व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
            निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री राठौर ने निर्माणाधीन न्यू सर्किट हाउस, संयुक्त जिला कार्यालय भवन एवं जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के लिए सर्किट हाउस अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने लेआउट का अवलोकन किया तथा जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलाव के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि यह भवन आमजन के लिए है, अतः इसमें आमजन की सहूलियत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को लेआउट के संबंध में जिला पंचायत एवं पुलिस विभाग से चर्चा करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
 निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने ग्राम सोनसायटोला की जय बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह से मुलाकात की। उन्होंने समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। समूह के सदस्यों ने बताया कि वे मक्का एवं सब्जी उत्पादन के साथ-साथ मछली पालन, सूकर पालन एवं मुर्गी पालन का कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। संभाग आयुक्त श्री राठौर ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english