जनसमस्या निवारण शिविर : अब 30 मार्च को सिलपहरी में लगेगा शिविर
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही / जिला प्रशासन द्वारा मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलपहरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब जन मानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर सिलपहरी में 30 मार्च सोमवार को आयोजित किया गया है। पहले 27 मार्च को शिविर की तिथि निर्धारित किया गया था। यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सिलपहरी में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।

.jpg)

.jpg)






.jpg)
.jpg)

Leave A Comment