ब्रेकिंग न्यूज़

आईएएस रजत बंसल  बने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त: सीएम सचिवालय में विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आईएएस  रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में पदस्थ करते हुए कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया  है,  साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है. यह नियुक्ति आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है, लेकिन उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

 रजत बंसल को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ कई अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इनमें आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम शामिल हैं.
प्रशासनिक   सफर
आईएएस सेवा में शामिल होने के बाद 3 सितंबर 2012 को रजत बंसल ने अपनी सेवा शुरू की. उनकी पहली पोस्टिंग रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई. इसके बाद वे राजनांदगांव में एसडीएम और जिला पंचायत सीईओ रहे. सूरजपुर में भी उन्होंने जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया. आगे चलकर वे रायपुर नगर निगम के कमिश्नर बने और वर्तमान में वाणिज्य कर आयुक्त तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक के रूप में कार्यरत रहे हैं.  
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english