ब्रेकिंग न्यूज़

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका बालोद एवं गुण्डरदेही  विकासखंड के ग्राम माहुद अ में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

 शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित

बालोद/राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पालिका बालोद स्थित सरदार पटेल मैदान एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत परिसर माहुद अ में 12 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बालोद में आयोजित शिविर के सफल आयोजन हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री खिरोद भोई (मो. 9340722292) को नोडल अधिकारी एवं उप अभियंता श्री विजय मेहतरा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। माहुद अ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम देवरी द, गोड़ेला, खुरसुनी, चिरचार, जेवरतला, बोड़ेना, सिब्दी, भरदाकला, मोहंदीपाट, बघेली, बघेली, खुरसूल, गब्दी, माहुद (अ), अर्जुनी, टिकरी, बोरगहन, डुड़िया, मटिया (अ), देवगहन, ओड़ारसकरी, चीचा, भिलाई और तिलखैरी के ग्रामीण शामिल होंगे। ग्राम पंचायत परिसर माहुद अ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु उप संचालक पंचायत श्रीमती काव्या जैन (मो. 8827173295) को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुंडरदेही उमेश रात्रे और अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री विशाल नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका बालोद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके अंतर्गत तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा (मो. 9340851053) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह ग्राम माहुद में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर के लिए तहसीलदार श्री चंद्रशेखर चंद्राकर (मो. 9406253971) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english