निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने टाटीबंध उदया सोसायटी के जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण
- जोन कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी को तत्काल अनुरोध पत्र लिखकर जलभराव का त्वरित निदान करवाने कहा
रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में जोन 8 अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड क्रमांक 21 अंतर्गत उदया सोसायटी क्षेत्र में बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के शीघ्र निदान हेतु सम्बंधित उदया सोसायटी क्षेत्र के रहवासियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया.स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने उदया सोसायटी के रहवासियों को सुना और उनका त्वरित निदान करवाने कहा.
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा सहित उदया सोसायटी क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान वहाँ निकास की सुगम प्रबंधन शीघ्र देने तकनीकी सर्वे शीघ्र करवाकर नई नालियाँ बनाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. जोन 8 जोन कमिश्नर ने तत्काल कार्यपालन अभियंता को तत्काल राज्य लोक निर्माण विभाग को अनुरोध पत्र भेजकर जलभराव की समस्या का त्वरित निराकरण करने कहा.












Leave A Comment