विसर्जन कुण्ड स्थल पर समग्र व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों की समिति गठित
रायपुर/ 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) नगर के विभिन्न स्थलों पर संपन्न होगा। प्रमुख रूप से रावणभाठा तथा डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी में दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चौबे कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, शंकर नगर एवं रामकुंड (आश्रम के पास) में रावण पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित होगा, दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन ) कार्यक्रम हेतु रावणभाठा, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी सहित चौबे कॉलोनी, राजेन्द्र नगर, शंकर नगर, एवं रामकुण्ड ( स्वामी विवेकानंद आश्रम के पास ) कार्यक्रम स्थल पर सम्बंधित जोन कमिश्नरों एवं जोन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्थल पर सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, अग्निशमन वाहन व्यवस्था, जिला कमांडेट होमगार्ड व्यवस्था, स्थल का समतलीकरण कार्य, मार्गो की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि समस्त आवश्यक प्रशासनिक प्रबंध आवश्यक समन्वय करते हुए प्राथमिकता से करवाए जाएंगे, इसमें जोन कमिश्नर नोडल अधिकारी बनाये गए हैँ।
दशहरा उत्सव कार्यक्रम /दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन के अवसर पर माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित किये जाने आदेशित किया गया है.
निर्देशित किया गया है कि विसर्जन स्थल खारुन नदी के समीप विसर्जन कुंड पर दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन से पूर्व पूजन सामग्री अलग कर निर्धारित स्थल पर रखी जाए। स्थायी विसर्जन कुंड स्थल से विसर्जित मलमा,बॉस-बल्लियां एवं अन्य सामग्री 24 घंटे के भीतर बाहर निकालकर जल को प्रदूषित होने से बचाया जाए। नदी में दुर्गा माता मूर्ति के विसर्जन पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। ध्वनि एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु रायपुर जिला प्रशासन एवं रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा आदेश जारी कर रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों/कर्मचारियों के मध्य कार्य विभाजन कर दिया गया है।
नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार दशहरा उत्सव/दुर्गा माता मूर्ति विसर्जन कुण्ड स्थल की समग्र व्यवस्था हेतु गठित समिति में रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय मोबाइल नम्बर 94242-64100, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव सिंह बाबरा मोबाइल नम्बर 96772-73941, जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय मोबाइल नम्बर 94242-03000, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, मोबाइल नम्बर 90098-07374, जोन 6 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, मोबाइल नम्बर 94244-11974, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, मोबाइल नम्बर 94255-02640, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंग फरेन्द्र मोबाइल नम्बर 75870-67839, कार्यपालन अभियंता विद्युत श्री संदीप शर्मा मोबाइल नम्बर 78988-10000 को सम्मिलित किया गया है.समिति द्वारा शामियाना, लाइट, माइक, फायर ब्रिगेड, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।









.jpg)
Leave A Comment