ब्रेकिंग न्यूज़

 विशाल रावण दहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा बोरियाखुर्द का दशहरा महोत्सव

-रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले का निर्माण अंतिम चरण में 
 रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरियाखुर्द स्थित खेल मैदान में दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति एवं नगरवासियों के संयुक्त सहयोग से पंचम वर्ष भव्य दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ 45 फिट का रावण एवं 30 फिट का कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन प्रमुख आकर्षण रहेगा। पुतले का निर्माण कलाकार राजेश विश्वकर्मा व नेतराम धीवर के द्वारा किया जा रहा है जो अंतिम चरण में है। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।
दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री गजेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा भारतीय सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मोहल्लेवासियों, क्षेत्रवासियों और समिति के सदस्यों के आपसी सहयोग एवं सहभागिता से आयोजित किया जा रहा है। सभी के सहयोग से इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारी की गई है।कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 10 बजे बच्चों एवं युवाओं के लिए पतंग उत्सव आयोजित होगा। दोपहर 4 बजे से बच्चों एवं युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य और योग प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम 5 बजे भगवान श्रीराम एवं माता सीता की आरती-पूजन और दीप प्रज्वलन किया जाएगा। शाम 5:30 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य रामलीला का मंचन होगा। इसके पश्चात विशाल रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। शाम 7 बजे आकर्षक आतिशबाजी एवं शुभकामना संदेशों का आयोजन होगा, वहीं रात्रि 8 बजे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट सन्नी अलबेला एवं उनकी टीम के द्वारा भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। समिति का उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना है, ताकि नई पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और दशहरा पर्व के वास्तविक महत्व से परिचित हो सके। समिति की ओर से अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी के साथ लच्छूराम निषाद, स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, ऋषि साहू, गोपाल साहू, रमेश नंदे, रुद्रकुमार साहू, द्विजराम साहू, कोमल साहू, रामजी साहू, जे. के. विश्वकर्मा, रोशनलाल साहू, फलेश्वर साहू, जगदीश सोनी, दूज राम साहू सहित समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने विशेष रूप से बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होने एवं आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english