ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम रायपुर में सुशासन तिहार के तहत लगा पहला जन समस्या निवारण शिविर

राज्य सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध: विधायक 
रायपुर / रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज सुशासन तिहार का पहला शिविर नगर निगम जोन-3 अंतर्गत बीटीआई मैदान के पास सिंधु भवन में आयोजित किया गया। वार्ड क्रमांक 12, 29, 30, 31, 33 एवं 48 क्षेत्र के निवासियों से आवेदन लिए गए।
कार्यक्रम के दौरान नगर निवेश विभाग में 03, स्वास्थ्य विभाग में 05, बिजली विभाग में 03, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, पुलिस विभाग में 02, परिवहन में 01 तत्काल आवेदन का निराकरण किया गया। 
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन पर सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों की समस्याओं का एक ही प्लैटफॉर्म में समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन मांगो, शिकायतों का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से नहीं हो सकता उनका समाधान करने राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार शिविर लगाया जा रहा है। जहां प्राप्त सभी शिकायतों का अगले एक माह के भीतर राज्य शासन के निर्देश पर त्वरित समाधान किया जायेगा। महापौर ने जोन 3 कमिश्नर एवं जोन के अधिकारी जोन क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायतो पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल संकट की अनेक शिकायतो गर्मी में आ रही है। जिनका जोन 3 क्षेत्र हेतु शीघ्र खम्हारडीह पानी टंकी का निर्माण प्रारंभ होने समाधान हो जाएगा। 
रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सभी योजनाएं आमजनों तक पहुंचे और उनकी समस्या का समाधन भी हो। इसके लिए जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिविर में आप सभी आम नागरिक इस शिविर में अपना आयुषमान कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस, श्रम कार्ड इत्यादि का लाभ उठाएं। 
सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में 13 पात्र हितग्राहियों को आवेदन देते हुए मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया एवं 5 नागरिको को तत्काल राशन कार्ड बनाकर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नागरिकों को सुविधा देने उनके  सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में बच्चों के स्वास्थ्य हेतु प्रोजेक्ट धड़कन विगत 8 माह से चलाया जा रहा है। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं होगा उनका 1 महीने के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए है। डॉ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्या का समाधान के लिए कॉल सेंटर एवं स्थाई जनदर्शन की व्यवस्था की गई है जहां नगारिक समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। कलेक्टर ने बताया कि प्रोजेक्ट धड़कन की शुरूआत की गई जहां बच्चों की जांच की जाती है और हृदय रोग के संभावित मरीजों को सत्य सांई हॉस्पिटल भेजा जाता है, वे बच्चें जिनमें हृदय संबंधि बीमारी पाए जाने पर निःशुल्क इलाज कराया जाता है। 
नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने संबोधित किया कि राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन नागरिको द्वारा अपनी मांगों एवं शिकायतों से शासन को अवगत कराने लगाया जा रहा है। 
इस अवसर पर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english