ब्रेकिंग न्यूज़

 वनांचल में उतरी खुशहाली : पीएम जनमन से सच हुआ लखमुराम का पक्के घर का सपना साकार

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और दुर्गम वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के परिवारों के जीवन में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना एक नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना ने नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गारपा के निवासी लखमुराम के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी है। वर्षों से कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर इस आदिवासी परिवार को अब अपना पक्का आवास मिल गया है।
  ​लखमुराम का परिवार पीढ़ियों से एक कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण खुद का पक्का मकान बनाना उनके लिए एक दूर का सपना था। हर साल मानसून आते ही परिवार की चिंताएं बढ़ जाती थीं। बरसात के मौसम में घर की छत से लगातार पानी टपकता था। तेज हवाएं, कड़कड़ाती ठंड और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के बीच पूरा परिवार हमेशा डर के साये में जीने को मजबूर था। कच्चे और सीलन भरे घर के कारण बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।
 जब लखमुराम का चयन पीएम जनमन योजना के तहत हुआ, तो उनके परिवार की किस्मत बदल गई। योजना के अंतर्गत पक्के आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की गई। प्रशासन की निगरानी और लखमुराम की मेहनत से निर्धारित समय के भीतर एक सुंदर और मजबूत पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।
 ​नए घर में गृह प्रवेश के दौरान लखमुराम और उनके परिजनों के चेहरों पर जो मुस्कान थी, वह बयां कर रही थी कि यह बदलाव कितना बड़ा है। लखमुराम ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वनांचल के इस सुदूर इलाके में मेरा भी कभी एक पक्का और सुरक्षित घर होगा। अब मेरे बच्चों को पढ़ने के लिए शांत और बेहतर माहौल मिला है। हमें बारिश, धूप और आंधी-तूफान के डर से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। यह घर हमारे लिए केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।
 ​लखमुराम की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि जब सरकार की जन कल्याणकारी नीतियां धरातल पर सही व्यक्ति तक पहुँचती हैं, तो जीवन में वास्तविक और स्थायी परिवर्तन आता है। पीएम जनमन योजना आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रह रहे हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है, जो उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english