भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर के योगाभ्यास कार्यक्रम में हुए शरीक
रायपुर/जगदलपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर रविवार को जगदलपुर स्थित प्रियदर्शिनी स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। श्री देव ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने स्टेडियम परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण भी किया। योग दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन बालोद में, अखिलेश सोनी अंबिकापुर में डॉ. नवीन मार्कंडेय ने रायपुर में योगाभ्यास शिविर में शामिल होकर योगाभ्यास किया।












Leave A Comment