आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार / प्राकृतिक आपदा से मृत दो व्यक्ति के निकट परिजन प्रत्येक के लिए 4 लाख के मान से 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन सोमू प्रधान पिता शिवशंकर प्रधान, निवासी ग्राम कुम्हारी , तहसील टूंडरा एवं संतोष साहु पिता रोहित साहु, निवासी ग्राम मोहतरा , तहसील बलौदाबाजार क़ी सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।


.jpg)









Leave A Comment