ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर जनदर्शन में दिव्यांग बालिका को मिली व्हीलचेयर

 बलौदाबाजार-भाटापारा / कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को जनदर्शन में  दिव्यांग बालिका ईशु पटेल को व्हील चेयर प्रदान किया। सिमगा विकासखंड के ग्राम सकरी निवासी दिव्यांग बालिका ईशु पटेल की माताजी अपनी पुत्री की समस्या लेकर जनदर्शन में पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को बताया कि उनकी सात वर्षीय पुत्री दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना कर रही है, जिससे दैनिक जीवन के सामान्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।कलेक्टर श्री  शर्मा ने बालिका की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग द्वारा त्वरित पहल करते हुए बालिका को मौके पर ही व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। व्हीलचेयर मिलने से बालिका एवं उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है।
बालिका की माताजी ने जिला प्रशासन के त्वरित एवं संवेदनशील प्रयासों के लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी पुत्री को आने-जाने में काफी सुविधा होगी और उसका दैनिक जीवन पहले की अपेक्षा अधिक सहज हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english