ब्रेकिंग न्यूज़

 सहकारी सप्ताह: किसानों को डिजिटल बैंकिंग से जोड़ने की पहल, स्वास्थ्य शिविर और जनजागरूकता कार्यक्रम जारी

-केसीसी, रूपे कार्ड एवं माइक्रो एटीएम का वितरण, मॉडल पैक्स का कराया गया भ्रमण
-वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
-4 जुलाई को कुनकुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
 रायपुर । सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जशपुर जिले में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस सप्ताह का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाना, किसानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना तथा सहकारी संस्थाओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है।
सहकारी सप्ताह के तहत 2 जुलाई को जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान किसानों एवं समिति सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), रूपे केसीसी कार्ड तथा माइक्रो एटीएम कार्ड वितरित किए गए। इससे किसानों को बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच, डिजिटल भुगतान की सुविधा तथा कृषि कार्यों के लिए वित्तीय सेवाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिल सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों को मॉडल पैक्स का भ्रमण भी कराया गया। उन्हें सहकारी समितियों की आधुनिक कार्यप्रणाली, डिजिटल सेवाओं, कृषि ऋण वितरण, उर्वरक एवं बीज उपलब्धता सहित विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी गई, जिससे वे सहकारिता की नई व्यवस्थाओं से परिचित हो सकें।
3 जुलाई को जिलेभर की सहकारी समितियों में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में समिति पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
सहकारी सप्ताह की अगली कड़ी में 4 जुलाई को पैक्स कुनकुरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी स्थित जनऔषधि केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित ये गतिविधियां किसानों और आम नागरिकों को आधुनिक सेवाओं से जोड़ने, सहकारिता संस्थाओं को मजबूत बनाने तथा सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही हैं। साथ ही, इन कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english