सांसद भोजराज नाग ने किया ग्राम गुजरा में किसान कुटीर का लोकार्पण
0- जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण रहे उपस्थित
बालोद. कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा में नवनिर्मित किसान कुटीर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्री सुरेश साहू एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद श्री नाग एवं अतिथियों ने नवनिर्मित किसान कुटीर का अवलोकन कर ग्राम गुजरा सहित अंचल के ग्रामीणों को इस नवनिर्मित किसान कुटीर के लोकार्पण के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।











Leave A Comment