‘विष्णु की पाती’ से बढ़ा ‘ड्रोन दीदी’ चित्ररेखा साहू का हौसला, खुशी से खिल उठा चेहरा
0- मुख्यमंत्री ने की चित्ररेखा के आत्मनिर्भरता के प्रयासों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन की सराहना
0- ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना से ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
बालोद. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले की ‘ड्रोन दीदी’ श्रीमती चित्ररेखा साहू को विशेष संदेश ‘विष्णु की पाती’ भेजकर उनके मेहनत, समर्पण और आत्मनिर्भरता के प्रयासों की सराहना की है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस आत्मीय संदेश ने जुर्रीपारा की रहने वाली चित्ररेखा साहू की खुशियों को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कृषि क्षेत्र में आधुनिक ड्रोन तकनीक अपनाने तथा आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत करने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी हैं।











.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment