नक्सल पुनर्वास केन्द्र जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का बस्तर कमिश्नर ने किया निरीक्षण
-प्रशिक्षित युवाओं को प्रशासन द्वारा रोजगार स्थापित करने हेतु दी जाएगी मदद
दंतेवाड़ा । बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह द्वारा मंगलवार को नक्सल पुनर्वास केन्द्र जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्री एम भार्गव उपस्थित थे। इस मौके पर बस्तर कमिश्नर विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षणरत पुनर्वासित युवाओं को विभिन्न रोजगार परक ट्रेड में हुनर हासिल करने की समझाइश देते हुए कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को प्रशासन द्वारा रोजगार स्थापित करने हेतु हर संभव मदद दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उक्त पुनर्वास केंद्र में अब तक कुल प्रषिक्षित पुनर्वासित 443 तथा प्रषिक्षरत युवाओं की संख्या 90 है। वर्तमान में यहां पर सिलाई ट्रेड में 31 जल वितरण चालक में 30 और क्रमशः मेशन वेल्डर ट्रेड में 28 और 1 है। इसके साथ ही यहां साक्षरता अभियान के तहत 149 युवाओं को शिक्षित भी किया गया है। जबकि 80 अध्ययनरत है। इस मौके पर कलेक्टर श्री ध्रुव द्वारा बस्तर कमिश्नर को इन युवाओं को अन्य रोजगार गतिविधियों से जोड़ने के प्रयासों के संबंध में जानकारी दी।









.jpg)
Leave A Comment