आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय योग शिविर का हुआ आयोजन
दंतेवाड़ा, । छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल द्वारा योग शिविर कर आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर जे आर नेताम ने बताया की अब योग आयोग अपने मूल विभाग में आ गया है जिससे योग और आयुष के अन्य सुविधाओं से उपचार विधि को प्रभावी रूप से योजना बना कर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों और जन सामान्य को लाभ पहुंचाया जाएगा। सुबह 6 बजे से एक दिवसीय योग शिविर इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया जिसमे स्वयं योग आयोग अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने योग की कक्षा का संचालन किया तथा अंत में संकल्प कर योग को अपनाने हेतु प्रेरित किया।
आयुष विभाग के अधिकारी कर्मचारी के बैठक के बाद आयुष पॉलीक्लीनिक दंतेवाड़ा और जिला अस्पताल के आयुष विंग का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा आयुष के कार्यों की सराहना करते हुए और अच्छे से मिलकर काम कर अच्छा नतीजा दिखाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जिले के योग चिकित्सक डॉक्टर संतोष बर्मन, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगदम्बा पंडा,डॉक्टर जितेंद्र शर्मा,डॉक्टर भागीरथ भूआर्या, डॉक्टर रविंद्र सिंह, डॉक्टर एंजेला मिंज के साथ ही सभी कर्मचारी उपस्थित थे। योग शिविर के बाद आयुष विभाग दंतेवाड़ा की ओर से सभी प्रतिभागी को काढ़ा, अंकुरित आहार वितरण किया गया।










.jpg)


Leave A Comment