महतारी वंदन योजना से राजेश्वरी को मिला आर्थिक संबल, बढ़ा आत्मविश्वास
सक्ती । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में सक्ती जिले के ग्राम जेठा निवासी श्रीमती राजेश्वरी सिदार के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारा और आत्मविश्वास का माध्यम बनी है। श्रीमती राजेश्वरी सिदार ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं और दैनिक जरूरतों के खर्चों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से वे परिवार की जिम्मेदारियों में अधिक सक्रिय भूमिका निभा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए आर्थिक संबल का कार्य कर रही है। इससे न केवल परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है। अब वे स्वयं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। श्रीमती राजेश्वरी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में नई आशा और विश्वास का संचार कर रही है।













Leave A Comment