जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
-1190 से अधिक लोगों ने लिया निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ
रायपुर । आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की योजनानुसार जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, रायपुर में किया गया। शिविर का आयोजन कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र जांगड़े ने बताया कि शिविर में कुल 1190 मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। जिनमें आयुर्वेद से 752, होमियोपैथी से 63 एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से 52 मरीजों की जाँच एवं उपचार किया गया। शिविर में 207 लोगों के बीपी की जाँच, 105 लोगों का शुगर जाँच, सीताराम दंत चिकित्सालय टीम द्वारा 65 लोगो का दंत रोग जांच, सहित एमजीएम नेत्र संस्थान टीम द्वारा 184 लोगों का नेत्र जाँच किया गया जिसमें 156 को निःशुल्क चश्मा वितरण एवं 8 लोगो का मोतियाबंद के लिए पंजीकृत किया गया। बालकों संस्थान टीम द्वारा 74 का कैंसर हेतु परीक्षण किया गया। साथ ही 450 लोगों को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में बालकों कैंसर हॉस्पिटल, एमजीएम नेत्र संस्थान एवं सीता मेमोरियल दंत चिकित्सालय की टीमों ने अपनी सेवाएं दीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न रक्त जांच एवं चिकित्सा सेवाएं भी प्रदान की गईं।शिविर में औषधीय पौधों की पहचान एवं घरेलू उपचार विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी ब्रोशर एवं पाम्पलेट भी वितरित किए गए।
शिविर को सफल बनाने में जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाती रावत, शिविर सह प्रभारी डॉ. शगुफ्ता कुरैशी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रशांत रावत सहित जिले के आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, औषधालय सेवकों एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



.jpg)



.jpg)





Leave A Comment